संदेश

सितंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पंचतत्व में विलीन हो गईं नूपुर वर्मा, 11 सितम्बर को डकैती में घायल हुई थीं वकील सुरेन्द्र वर्मा की पत्नी

 बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर में दिनदहाड़े पन्द्रह दिन पूर्व घर में घुसकर डकैती और जानलेवा हमले में घायल अधिवक्ता सुरेन्द्र मोहन वर्मा की पत्नी श्रीमती नूपुर वर्मा ने बीती रात लखनऊ में उपचार के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी पार्थिव देह को वहां पोस्टमार्टम के बाद आज सायं यहां उनके रौता चौराहा स्थित आवास पर लाया गया तो अन्तिम दर्शन के लिए शोकाकुल जन समूह उमड़ पड़ा। आज उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिघाट (मूड़घाट) पर कर दिया गया। वे पंचतत्व में विलीन हो गईं।  इसी माह ग्यारह सितम्बर को दिन में करीब ढाई बजे सुरेन्द्र मोहन वर्मा एडवोकेट के घर में घुसकर लुटेरों ने जेवरात और नगदी लूट ली थी और चम्पत हो गये थे। लुटेरों ने वकील की पत्नी नूपुर वर्मा को मारपीट कर लहूलुहान करने के बाद बांध दिया था और पेट में सब्बल से मारकर जानलेवा हमला भी किया। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पन्द्रह सितम्बर को पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर नौ नग जेवरात और 12 हजार 250 रुपये बरामद किया था। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। बता दें कि नूपुर वर्मा सालों से बीमार रहती थीं, उनके घुटनों में काफी समस्

बस्ती में निकली रामजी की झांकी, लगे जयकारे जय श्रीराम, रामलीला 26 अक्टूबर से 04 नवम्बर तक

चित्र
                   (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती शहर आज राममय रहा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की शोभायात्रा श्रीराम लीला जन जागरण यात्रा के रुप में पूरे शहर में जय श्रीराम के नारे के साथ गुंजायमान होती रही। सनातन धर्म संस्था बस्ती और श्रीरामलीला आयोजन समिति बस्ती द्वारा आज शहर श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज से अमहट तक श्रीरामलीला जन जागरण यात्रा की झांकी निकाली गई। इस यात्रा में हजारों धर्म प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दिखाकर भव्य रामलीला के प्रति अपना समर्थन दिया।  सनातन धर्म संस्था और श्रीरामलीला आयोजन समिति द्वारा चार वर्षों से बस्ती में रामलीला का सजीव मंचन किया जा रहा है। धर्मप्रेमियों और संस्थाओं के सहयोग से बस्ती की रामलीला प्रत्येक वर्ष और अधिक भव्यता की ओर लगातार अग्रसर है। बस्ती में लम्बे समय तक रामलीला का मंचन बाधित रहने के पश्चात सनातन धर्म संस्था के सुधी कार्यकर्ताओं और ़धर्मवीरों ने वर्ष 2020 में पुनः श्रीरामलीला का सजीव मंचन का शुभारम्भ किया। वर्तमान में श्रीरामलीला का यह चौथा वर्ष है। आज की श्रीरामलीला जन जागरण यात्रा ने पूरे शहर को आज से ही रामलीला के रंग मे
 बस्ती (उ.प्र.)। 

पिकौरा शिव गुलाम में जमीन कब्जा कर रहा ब्रोकर, पीड़ित हलकान

चित्र
  जमीन पर अतिक्रमण के मामले में एसडीएम ने कोतवाल को दिया निर्देश         (मनीष श्रीवास्तव 'अंकुर') बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा शिव गुलाम निवासी कौशल किशोर शुक्ल ने उप जिलाधिकारी सदर को पत्र देकर पिकौरा शिव गुलाम में गंदा नाले के निकट अपनी जमीन से अतिक्रमण हटवाने की मांग किया है। इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी ने शहर कोतवाल को निर्देश दिया है कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया जाय। बता दें कि शहर में खुद को दबंग साबित करने पर तुले एक ब्रोकर ने सड़क के उस पार की भूमि बैनामा कराकर गलत चौहद्दी लिखाकर सीधे सड़क के दूसरे तरफ की जमीन पर दांत गड़ा दिए हैं। कहा जाता है कि यह ब्रोकर इतना शातिर है कि इसके चंगुल से निकल पाना मुश्किल है। स्थानीय मालवीय मार्ग पर केनरा बैंक के पीछे पिकौरा शिव गुलाम निवासी कौशल किशोर शुक्ल ने उप जिलाधिकारी को दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि मौजा पिकौरा शिवगुलाम की भूखंड संख्या 89 (2.।.) के संक्रमणीय भूमिधर बकब्जा स्वामी है तथा नान जेड ए० की भूखंड संख्या 89 पोखरा के खाता खेवट 25 के जमींदार रामरतन के वारिसान हैं।  स्थानीय लेखपाल

मो. अकरम ने खुद को गोली से उड़ाया

 बस्ती (उ.प्र.)। 

साहित्यकार व समाजसेवी सत्येन्द्र नाथ मतवाला जी का निधन, शोक की लहर

 बस्ती (उ.प्र.)। 

बस्ती में सुरेन्द्र मोहन वर्मा के घर लूटपाट का पर्दाफाश

चित्र
                (बृजवासी शुक्ल) बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर के बीचोंबीच चार दिन पहले हुए सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 हजार 250 रु. और सोने के नौ नग जेवरात भी बरामद कर लिया है। पुलिस कप्तान ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रु. ईनाम की घोषणा की है।बता दें कि शहर के बीचोंबीच मालवीय रोड रौता चौराहे पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र मोहन वर्मा के घर में 11 सितम्बर सोमवार को दिन दहाड़े वकील की पत्नी को बन्धक बनाकर लुटेरों ने नगदी और ज्वेलरी आदि लूट लिया था। वकील की बुजुर्ग पत्नी को लुटेरों ने हाथ पीछे कर बांध दिया था और पेट में धारदार हथियार से मारकर गम्भीर रूप से घायल भी कर दिया था। वे हास्पिटल में भर्ती हैं। पुलिस बीते 5 दिनों से रौता चौराहे पर दोपहर करीब दो बजे हुए इस जघन्य लूटकांड को अंजाम देने वाले लुटेरों की तलाश कर रही थी। लुटेरों की तलाश के लिए एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड टीम का गठन किया था। एक तरफ जहां उप्र. सरकार अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ लगा

बस्ती शहर में लुटेरों ने दिनदहाड़े घर में चाकू मार, बंधक बना लूटे लाखों के जेवर व नगदी

चित्र
                   (विशाल मोदी) बस्ती उ.प्र.)। स्थानीय बीच शहर में दिनदहाड़े लुटेरों ने रौता चौराहे पर घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को बन्धक बनाकर घर में जमकर लूटपाट की। लुटेरों ने महिला को हाथ पैर बांध कर घर में बन्द कर दिया और ज्वेलरी व 50 - 60 हजार नगदी लूटकर चम्पत हो गये। लुटेरों ने महिला को चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल भी कर दिया। दिन दहाड़े बीच शहर में दिल दहलाने वाली इस घटना से जिले में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस, फोरेंसिक, एसओजी ने डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल का मुआयना कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने भी घटना स्थल पर जाकर बारीकी से मौका मुआयना किया और पुलिस टीम को सख्त निर्देश दिए हैं।   (लूटे गये घर का बारीकी से निरीक्षण करते एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी व अन्य) बस्ती जिले में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की रौता पुलिस चौकी से सटे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र मोहन वर्मा की दिव्यांग पत्नी को बदमाशों ने बंधक बनाकर पेट में चाकू मारकर घर मेंं लूटपाट की।इस दौरान उनके शरीर पर चाकू और लोके के राड से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हे अधमरा कर दिया। ऐसा लगता है कि लुटेरों ने उन्हें मरा जानकर छोड़ा

यूपी में उद्यान विभाग के 48वें निदेशक बने डॉ. अतुल कुमार सिंह

चित्र
                   (बृजवासी शुक्ल) लखनऊ। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती में संयुक्त निदेशक रहे डॉ. अतुल कुमार सिंह को निदेशक उद्यान का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ये मूल रुप से उद्यान विभाग में अपर निदेशक हैं। ये उत्तर प्रदेश में उद्यान विभाग के 48वें निदेशक बने हैं। डॉ. अतुल सिंह को निदेशक के रुप में चार्ज मिलने पर तमाम विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने बधाईयां देते हुए कहा है कि डॉ. अतुल सिंह के आने से विभाग में विकास कार्यों को और अधिक तेजी आएगी। (डॉ. अतुल सिंह को बुके देकर बधाईयां देते डीएचओ बस्ती धर्मेन्द्र चन्द्र चौधरी) आपको बता दें कि डॉ. अतुल सिंह करीब तीन साल तक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती में संयुक्त निदेशक पद पर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। 28 अगस्त को इनका प्रमोशन अपर निदेशक के पद पर हो गया था। इसके चन्द दिनों बाद ही निदेशक के चार्ज पर रहे डॉ. आरके तोमर सेवानिवृत्त हुए तो निदेशक का पद खाली हो गया। डॉ. अतुल कुमार सिंह - निदेशक उद्यान (उ.प्र.)   शासन के निर्देशानुसार उद्यान निदेशक के पद पर सात सितम्बर शुक्रवार को डॉ. अतुल कुमार सिंह

बस्ती में अमृत कलश यात्रा की तैयारियां शुरु, डीएम अंद्रा वामसी ने दिए निर्देश

चित्र
            (बृजवासी शुक्ल) बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का समयबद्ध एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना करें। सभी कार्यक्रम का फोटो सहित समुचित डाक्युमेनटेशन भी करें। इस संबंध में उन्होने पर्यटन अधिकारी को भी आगाह किया है।  उन्होंने कहा कि अमृत कलश यात्रा के अन्तर्गत एकत्र सभी कलश 28 अक्टूबर को लखनऊ से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सुसज्जित विशेष रेलगाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना किया जायेंगा। उन्होने बताया कि 26 अक्टूबर तक जिले के सभी कलश लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में पहॅचाये जायेंगे। 30 अक्टॅूबर को कर्तव्य पथ नयी दिल्ली में समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 11 से 30 सितम्बर तक सभी ग्राम, मजरे एवं नगर पंचायतों के वार्ड से मुठठी भर मिट्टी, चुटकी भर अक्षत घर - घर जाकर एकत्र किया जायेगा। 1 से 13 अक्टूबर तक अमृत कलश में प्रत्येक ग्राम से लायी गयी मिट्टी को ब्लाक स्तर प

राज्यपाल के सामने भी कमियां छिपा ले गया बस्ती मेडिकल कॉलेज

चित्र
                 (नीतू सिंह)  बस्ती (उ. प्र.)। कहा जाता है कि चोर चोरी से जाएगा, हेराफेरी से नहीं जाएगा। महर्षि वशिष्ठ स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली बस्ती (मेडिकल कॉलेज बस्ती) में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अभी चंद दिनों पहले ही 4 सितम्बर को महामहिम राज्यपाल महोदया के आगमन पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बड़ी ही चालाकी से अपनी कमियां छिपा लीं। यहां एक ओर राज्यपाल का कार्यक्रम था, दूसरी ओर हमेशा की तरह यहां के डॉक्टर साहिबान अपनी कारगुजारियों में व्यस्त थे। बेलगाम और निडर कुछ डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज को चरागाह समझ लिया है और सरकारी व्यवस्थाओं की भी पूरी कीमत मरीजों की जेब से वसूल कर अपनी जेबें भर रहे हैं। इस मामले में सबसे अधिक चर्चे आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के हैं।  एक तरफ जिम्मेदारों ने राज्यपाल को मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन तक का भी भ्रमण कराना मुनासिब नहीं समझा, तो दूसरी ओर ओपीडी में बैठे डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिखते रहे। कुल मिलाकर एक लाइन में कहें तो मेडिकल कॉलेज मरीजों के शोषण का केन्द्र बन गया है, और कुछ लोगों ने अपना वर्चस्व कायम कर लिया

बस्ती में अंद्रा वामसी ने लिया डीएम का चार्ज

चित्र
                  (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि. उ. प्र.)। आईएएस अंद्रा वामसी ने बस्ती में बुधवार अपरान्ह को जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। वे यहां आने से पूर्व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पद पर लखनऊ में कार्यरत थे। सर्किट हाउस पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों द्वारा जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।  उसके पश्चात उन्होंने कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने सभी प्रकार के रजिस्टर प्रस्तुत करते हुए आवश्यक जानकारी दिया। अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता पर लागू करना है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था एवं जन समस्याओं का निस्तारण पर जोर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 2011 बैच के आईएएस अंद्रा वामसी पूर्व में झांसी एवं कुशीनगर जिले के जिलाधिकारी रह चुके हैं। इस अवसर पर सीडीओ, एडीएम, सीआरओ के साथ उप जिलाधिक

बस्ती में राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत हुए डॉ. वीके वर्मा श

चित्र
                     (नीतू सिंह) बस्ती (उ. प्र.)। प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने अपनी बस्ती यात्रा के दौरान होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी, साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा को उनके योगदान के लिये प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। डा. वर्मा ने राज्यपाल को स्वरचित पुस्तक ‘कोविड - 19’ काव्य संग्रह भेंट किया। डा. वर्मा को प्रशस्त्रि पत्र रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के अध्यक्ष के रूप में बेहतर कार्य के लिये दिया गया। राज्यपाल द्वारा डा. वी.के. वर्मा को पुरस्कृत किये जाने पर अनेक चिकित्सकों, समाजसेवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : -9450557628

आईएएस दिव्या मित्तल वेटिंग में, अंद्रा वामसी बस्ती डीएम, कृष्णा करूणेश को अतिरिक्त चार्ज

                 (नीतू सिंह) बस्ती (उ. प्र.)। उत्तर प्रदेश शासन नें तीन दिन पूर्व किए गए जिलाधिकारियों के स्थानांतरण में मंगलवार को देर शाम फेरबदल कर दिया है ।नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने बस्ती जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का तबादला मिर्जापुर जनपद के लिए कर दिया था और उनके स्थान पर मिर्जापुर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को बस्ती का नया कलेक्टर बनाया था ।मंगलवार को हुए फेरबदल में शासन नें सूची में परिवर्तन करते हुए आंद्रा वामसी को बस्ती जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। कोरोना काल के दौरान आंद्रा वामसी झांसी जनपद में बतौर जिलाधिकारी उल्लेखनीय कार्य करने के लिए काफी चर्चित हुए थे। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को 2011बैच के आईएएस आंद्रा वामसी जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। आंद्रा वामसी कुशीनगर जनपद के डीएम रह चुके हैं, यह मूल रूप से आंध्रप्रदेश राज्य के प्रकाशम् जिले के मूल निवासी हैं। जबकि दिव्या मित्तल को कार्मिक विभाग नें प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है ।    ➖➖➖➖➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - tarkeshwartimees.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददात

श्री राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने बस्ती में किया कैंसर हास्पिटल का उद्घाटन

चित्र
               (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ. प्र.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने आज बस्ती मण्डल मुख्यालय पर संकुश कैंसर हास्पिटल का उद्घाटन किया। महामहिम श्री राज्यपाल ने यहां सल्टौआ विकास खण्ड के लेदवा गांव में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने बस्ती मेडिकल कॉलेज के कैली अस्पताल में लाभार्थियों से रुबरु होने के साथ ही मरीजों और वार्डों का हाल जाना। आज महामहिम के बस्ती भ्रमण कार्यक्रम से पूरे जिले में इसका असर रहा। यातायात के कई रुट्स में डायवर्जन करना पड़ा था।      कैंसर अस्पताल का उद्घाटन  बस्ती (सू.वि. उ.प्र.)। महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश मा. आनंदीबेन पटेल द्वारा शंकुस कैंसर अस्पताल बस्ती का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। महामहिम के आगमन के उपरांत अस्पताल प्रशासन सहित सभी चिकित्सकों ने उनका स्वागत करते हुए शंकुस कैंसर अस्पताल में कैंसर के मरीजों हेतु उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। महामहिम ने लोकार्पण के उपरांत कैंसर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा कैंसर का कारण पूछते हुए उन्हें किस

भ्रष्टाचार के बीच राज्यपाल के स्वागत को तैयार कैली अस्पताल

चित्र
                  (नीतू सिंह) बस्ती (उ. प्र.)। सूबे की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल के कल बस्ती आगमन पर कैली अस्पताल के निरीक्षण और भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कैली अस्पताल की व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। कैली में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को बहुत करीने से छिपाने की तैयारियां भी कर ली गई हैं। यहां सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष को भी बचाने की जुगत में जिम्मेदारों ने तैयारियां कर ली हैं।  बता दें कि महर्षि वशिष्ठ स्वशाषी चिकित्सा विश्वविद्यालय बस्ती (मेडिकल कॉलेज बस्ती) की चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय बस्ती में यूं तो हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जानकारी के मुताबिक आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष ने इस विभाग को अपनी जागीर की तरह समझ रखा है। कई मरीजों और परिजनों ने बताया कि यह अस्पताल तो सरकारी है, पर विजय साहब यहां प्राइवेट अस्पताल की तरह काम करते हैं और हर चीज की पूरी फीस देनी पड़ती है। दवाईयां बाहर की लिखते हैं। आपरेशन के पैसे अलग से लेते हैं।क् ऊपर से कोई प्लेट, कटोरी और न जाने क्या क्या लगाने की जरुरत बताते हुए बीसों हजार का बिल

यूपी में नौ डीएम बदले, 11आईएएस ट्रांसफर

चित्र
                    (बृजवासी शुक्ल)  लखनऊ। यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। नौ जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बदल दिए गए हैं। कानपुर देहात की विवादित डीएम नेहा जैन को हटाकर विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक बना दिया गया है। वहीं, आलोक सिंह को वहां का नया डीएम बनाया गया है। बस्ती और संतकबीरनगर के जिलाधिकारियों का भी ट्रांसफर हो गया है। दिव्या मित्तल बस्ती की नई जिलाधिकारी बनाई गई हैं। उत्तर प्रदेश में एक सितम्बर शुक्रवार को 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।            दिव्या मित्तल - डीएम बस्ती  अंकित अग्रवाल को रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, आलोक सिंह कानपुर देहात के डीएम बनाए गए हैं। प्रेम रंजन को एटा का जिलाधिकारी तो वहीं अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का डीएम बनाया गया है।             (प्रेम रंजन सिंह - आइएएस)  संतकबीरनगर का डीएम महेंद्र सिंह तंवर को और बिजनौर का डीएम रविंद्र कुमार मंदार को बनाया गया है। बस्ती की डीएम रहीं प्रियंका निरंजन को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया है। उमेश मिश्रा कुशीनगर के नए डीएम बनाए गए हैं तो वहीं, दिव्या मित्तल बस्ती की डीएम बनाई गई