बस्ती में अमृत कलश यात्रा की तैयारियां शुरु, डीएम अंद्रा वामसी ने दिए निर्देश

           (बृजवासी शुक्ल)

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का समयबद्ध एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना करें। सभी कार्यक्रम का फोटो सहित समुचित डाक्युमेनटेशन भी करें। इस संबंध में उन्होने पर्यटन अधिकारी को भी आगाह किया है।

 उन्होंने कहा कि अमृत कलश यात्रा के अन्तर्गत एकत्र सभी कलश 28 अक्टूबर को लखनऊ से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सुसज्जित विशेष रेलगाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना किया जायेंगा। उन्होने बताया कि 26 अक्टूबर तक जिले के सभी कलश लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में पहॅचाये जायेंगे। 30 अक्टॅूबर को कर्तव्य पथ नयी दिल्ली में समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 11 से 30 सितम्बर तक सभी ग्राम, मजरे एवं नगर पंचायतों के वार्ड से मुठठी भर मिट्टी, चुटकी भर अक्षत घर - घर जाकर एकत्र किया जायेगा। 1 से 13 अक्टूबर तक अमृत कलश में प्रत्येक ग्राम से लायी गयी मिट्टी को ब्लाक स्तर पर एक नियत स्थल पर एकत्र किया जायेगा। 13 अक्टूबर से सुसज्जित वाहन पर कलश रखकर अमृत कलश यात्रा जिले मुख्यालय के लिए प्रारम्भ की जायेगी। 22 से 26 अक्टूबर तक लखनऊ में अमृत कलश यात्रा पहुंचेगी।उन्होंने कहा कि इस कार्य में युवक एवं महिला मंगल दल, आगनबाड़ी कार्यकत्री, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट एवं गाइड, नागरिक सुरक्षा संगठन मिट्टी और अक्षत एकत्र करेंगे। इस दौरान ढोल, नगाड़ा, मृदंग के साथ महोत्सव जैसा माहौल बनाया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता पर विशेष बल दिया जायेगा। वाहनों को फूलों, वंदनवार, तिरंगा झण्डा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के चित्रों से सजाया जायेगा। कलश को तिरंगे रंग से सजाया जायेगा। यात्रा के दौरान माटी गीत का गायन किया जायेगा तथा यात्रियों पर पुष्प वर्षा करके जगह - जगह स्वागत किया जायेगा। बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, एडीएम कमलेश चन्द, उप जिलाधिकारी विनोद चन्द्र पाण्डेय, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, पीडी राजेश झा, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, सावित्री देवी, खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहे।      

     ➖   ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत