संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शोहरत और सादगी का परिणाम है डॉ. मंगलेश की जीत : डॉ. अनिल श्रीवास्तव, गोरखपुर मेयर का बस्ती में आईएमए ने किया भव्य स्वागत

चित्र
                              (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा है कि गोरखपुर महानगर का नगर सेवक होने के बाद भी उन्हें इस बात का सबसे ज्यादा गर्व है कि वह आइएमए के सदस्य है। चिकित्सकों से कहा कि मैं आप ही की फैकल्टी से सम्बंध रखता हूं। आइएमए जिला इकाई ने जिस तरह का स्वागत किया है, वह मेरे लिए एक यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि आप सब के लिए यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारे बीच से ही एक चिकित्सक को सीएम सिटी के मेयर के योग्य समझकर चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान किया। चिकित्सकों के प्रति उनका हमेंशा स्नेह रहता है। कहा कि इस सरकार में देश व प्रदेश का विकास हुआ है, तथा आगे हो रहा है। हमें इस बात का अवसर मिला है कि हम अपने शहर के लिए कुछ कर सकते हैं। सीएम सिटी गोरखपुर के नवनिर्वाचित मेयर व पूर्व अध्यक्ष आइएमए गोरखपुर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव का बस्ती में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम आइएमए जिला इकाई ने आयोजित किया था। सेवा ब्लड बैंक संस्था ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया। स्वागत समारोह 24 जून की रात स्टेशन रोड

देश में सनातन धर्म संस्था जैसे संगठन अति आवश्यक : चरित्र निर्माण शिविर में बोले आचार्य विनय

चित्र
                          (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। देश एवं समाज को समृद्ध, संस्कारवान एवं सम्पन्न बनाने में विद्यार्थियों का विशेष योगदान होता है एक चरित्रवान विद्यार्थी ही अपने देश को सम्पूर्ण विश्व में गौरवान्वित करता है। सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित शारीरिक, बौद्धिक एवं चरित्र निर्माण शिविर वह कार्यशाला है जहाँ से चरित्रवान, बलिष्ठ, सुसंस्कृत और अनुशासित युवकों का निर्माण होता है। इन्हीं तपे हुए नवयुवकों के कन्धे पर देश का भविष्य निर्भर है। देश में सनातन धर्म संस्था जैसे संगठन संगठनों की बहुत आवश्यकता है। उक्त बातें अचार्य विनय ने सनातन धर्म संस्था बस्ती द्वारा एस डी एस पब्लिक स्कूल, महादेवा, दुर्गावती पब्लिक स्कूल, निपानिया व उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी- बस्ती में आयोजित 7 दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर के अवसर पर बच्चों की बौद्धिक कक्षा के दौरान कही। कहा कि देश में सनातन धर्म संस्था जैसे संगठनों की आवश्कता है जो समाज को सही व नई दिशा दे सकते हैं। 11 जून को ध्वजारोहण और राष्ट्र प्रार्थना से प्रारम्भ हुआ यह शिविर जनपद के 09 विद्यालयों में आयोजित होते हुये 07 जुलाई को बस्ती में ब

रक्तदान दिवस पर किलकारी हास्पिटल ने किये सौ रक्तदान पूरे

चित्र
                        (अनूप पाण्डेय) हर्रैया (बस्ती)। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान से हम किसी की जिन्दगी बचा सकते हैं। रक्त की आकस्मिक ही पड़ती है। इसलिए आज का किया हुआ रक्तदान किसी भी क्षण किसी के जीवन दान बन सकता है। किसी भी आयु के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। इस विश्व रक्तदान दिवस पर किलकारी हास्पिटल ने एक सौ रक्तदान पूरा किया। इस अवसर पर यहां एक नि:शुल्क प्याऊ की भी शुरूआत की गई। इस प्याऊ के साथ मिष्ठान की भी नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।         (रक्तदान करतीं कु. ज्योति वर्मा) ये बातें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी रविन्द्र वर्मा ने कहीं। वे स्थानीय तहसील क्षेत्र के कप्तानगंज में स्थित किलकारी हास्पिटल पर विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर किलकारी हास्पिटल कप्तानगंज के संचालक डॉ. सीएम पटेल ने भी रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वे अभी तक चार रक्तदान शिविर का आयोजन कर चुके हैं, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई

प्रदेश स्तरीय जी20 बेसिक शिक्षा कार्यशाला में पैनलिस्ट रहे बस्ती के डॉ. सर्वेष्ट मिश्र : आपरेशन कायाकल्प से सुधर रही व्यवस्था

चित्र
                   (विशाल मोदी)    बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के मरकरी सभागार में जी20 राज्य स्तरीय जन भागीदारी कार्यशाला में बोले बस्ती के डॉ. सर्वेष्ट मिश्र कार्यक्रम में शामिल रहे बेसिक शिक्षा मन्त्री व वरिष्ठ अधिकारी, प्रदेश स्तरीय जी 20 बेसिक शिक्षा कार्यशाला में पैनलिस्ट रहे बस्ती के डॉ. सर्वेष्ट मिश्र : आपरेशन कायाकल्प से सुधर रही व्यवस्था बस्ती (उ.प्र.)। बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के मरकरी सभागार में आयोजित जी20 राज्य स्तरीय जनभागीदारी कार्यशाला में जनपद के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने बतौर पैनलिस्ट प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उन्होने निपुण भारत मिशन अन्तर्गत प्रभावी कक्षा शिक्षण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर पर विस्तार से अपनी बात रखी। कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने कहा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पिछले 4 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव

बस्ती में बच्चों का चरित्र निर्माण शिविर : 11 जून से 7 जुलाई तक

चित्र
               (विशाल मोदी)    चरित्र निर्माण ही राष्ट्र निर्माण का पहला पायदान - कर्नल के सी मिश्र बस्ती (उ.प्र.)। सनातन धर्म संस्था, बस्ती द्वारा जिले के नौ विद्यालयों में नौनिहालों के लिए चरित्र निर्माण शिविर संचालित किया जा रहा है। इसमें आदर्श जीवन शैली, दिनचर्या और आत्मरक्षा के सूत्र बालक बालिकाओं में पिरोये जा रहे हैं। इस शिविर का आयोजन सनातन धर्म संस्था बस्ती द्वारा किया गया है और मुख्य सहयोगी संस्था भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा है। कार्यक्रम के प्रथम सप्ताह में 11 से 17 जून तक राम सहाय सिंह एजूकेशनल इंस्टीटयूट महरीपुर में प्रातः नौ बजे से बारह बजे तक एवं द्वितीय पाली में सावित्री विद्या विहार बैरिहवां में अपराह्न तीन बजे से छ: बजे तक शिविर संचालित किया जा रहा है। चरित्र निर्माण शिविर का शुभारम्भ 11 जून को उक्त दोनों विद्यालयों में सैकड़ों छात्र - छात्राओं की उपस्थिति में कर्नल केसी मिश्र और इण्डियन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक कैलाश नाथ दूबे के प्रेरक संदेश के साथ किया गया। शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय स्तर के कुशल प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रशिक्षण का प्रा

बस्ती में एक बेटे ने बाप को मार डाला

चित्र
                          (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती में एक कलयुगी बेटे ने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। सम्पत्ति के चक्कर में हुए दहला देने वाले इस काण्ड से सनसनी फैल गई। स्थानीय शहर से सटे परासी गांव में एक बेटे ने अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। इस पिता के हत्यारे बेटे ने अपनी मां पर भी हमला किया, लेकिन वो किसी तरह बच गयी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए गांव में पर्याप्त फोर्स लगा दी गई है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने घटना स्थल का मुआयना किया और घटना की विस्तृत जानकारी ली। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के परासी गांव में विजय प्रकाश चौधरी ने अपने ही पिता गौरीशंकर चौधरी की निर्मम हत्या कर दी। इस सिरफिरे युवक ने अपनी मां सुभावती देवी पर भी हमला किया, लेकिन वो बच गईं। घटना के बारे में सम्पत्ति को लेकर उपजे असंतोष को कारण बताया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम परासी में हुई हत्या के संबंध मे घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा किया गया। अध

गोरखपुर : सीएम सिटी में अवैध निर्माण पर अधिकारी मेहरबान

चित्र
                   (रुबी सोनी)  गोरखपुर। सरकार के एक आदेश पर आसमान सिर पर उठा लेने वाले अधिकारी जब कोई काम नहीं करना चाहते तो सालों तक कोई न कोई बहाना बनाकर अवैध कार्य करने वाले को मौके पर मौका दिये जाते हैं। इसी तरह बेतियाहाता में तीन वर्षों से हो रहे अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अधिकारियों को मजिस्ट्रेट और पुलिस बल नहीं मिल पा रहा है। ऐसे ही मामलों को नजरअंदाज करने पर जब अचानक कोई बड़ी घटना हो जाती है, तो सभी के हाथ पांव फूलने लगते हैं। परन्तु नुकसान तो सिर्फ पीड़ित परिवार का ही होता है। चाहे जन हानि हो या धन हानि हो। आखिर तीन बर्षों से अधिकारियों के कान पर जूं न रेंगना विभागीय मिलीभगत और मुख्यमंत्री के ही शहर में अधिकारियों की हेकड़ी का उदाहरण है। पीड़ित सेक्शन इंजीनियर ने मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को प्रार्थना पत्र देकर इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आखिर सीएम सिटी में खुलेआम हो रहे इस अवैध निर्माण पर अधिकारी मेहरबान क्यों हैं। मामला दक्षिणी बेतियाहाता आवास विकास कालोनी का है। यहां मकान न. 15 में 3 - 4 वर्ष से लगातार भवन निर्माण का कार्य अवैध र

बस्ती में 30 जून तक धारा 144 लागू

चित्र
                        (विशाल मोदी) बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। अपर जिला मजिस्ट्रेट कमलेश चन्द्र ने पूरे जनपद में तत्काल प्रभाव से 30 जून तक धारा 144 का प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिया है। इस संबंध में उन्होने बताया कि विभिन्न त्यौहार एवं परीक्षाए होनी है, यथा 15 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड., 26, 27 जून को अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा तथा 29, 30 जून ईदुज्जहा (बकरीद) का त्यौहार है।    उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन करने के साथ ही जनपद में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए ये आदेश लागू किए गये है। इसका उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 व आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा-51 से 60 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का प्रतिबन्धित/अवैध अस्त्र-शस्त्र जैसे आग्नेयास्त्र, बन्दूक, पिस्टल, राइफल, रिवाल्वर, तलवार, कटार, गुप्ती, चाकू, लाठी, स्टिक, भाला, बरछा, फरसा, गड़ासा एवं किसी भी प्रकार का विस्फोटकर पदार्थ जैसे-हथगोला, बारूद, तेजाब आदि लेकर नही चलेगा।

कोतवाल, दरोगा और सिपाही ने लूटी 50 किलो चांदी, गिरफ्तार

चित्र
                         (बृजवासी शुक्ल)   कानपुर। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार को सराफा कारोबारी के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे। कानपुर-इटावा हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर तफ्तीश की गई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम के हाथ सफलता लगी। कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना के कोतवाल अजय पाल, एसआई च‍िंंतन कौश‍िक व एक स‍िपाही ने लोगों की सेवा करने वाली खाकी वर्दी पर बदनुमा दाग लगाया है। औरैया पुल‍िस ने तीनों को लूटी गई चांदी के साथ दबोचा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पुलिस कर्मी बनकर चार लोगों ने बांदा के कारोबारी की कार रोककर चांदी से भरे दो थैले लूट लिए थे। कार चालक को अपने साथ ले जाकर 15 किमी दूर छोड़ा था। कारोबारी की तहरीर पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने एसओजी की तीन टीमें गठित कर मामले की तफ्तीश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंचने में लग गई। बताते चलें कि बांदा जिले के छोटी बाजार खिन्नी नाका निवासी मनीष सोनी उर्फ सागर बुधवार की रात कार से मामा के लड़के रवि सोनी, भाभी सोनाली सोनी व उनकी बेटी आशी के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

चित्र
                        (शैलेन्द्र पाण्डेय)  सोनहा (बस्ती)। सड़क किनारे खड़ी पिकप से टकराकर घायल हुए एक युवक की चन्द घण्टे बाद ही उपचार के दौरान मौत हो गई। यह हादसा छ: जून की शाम फुटहिया ओवर ब्रिज के पास उस समय हुआ, जब वह कप्तानगंज से वापस अपने घर जा रहा था। दुर्घटना का शिकार हुआ युवक अर्जुन सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही जंगल के कुम्हार पुरवा का निवासी था।   अर्जुन पुत्र राम प्रसाद सोनहा थाना के ग्राम पंचायत बनरही जंगल के कुम्हार पुरवा का निवासी था। कल छ: जून को अपनी ससुराल पिलखाएं थाना कप्तानगंज से अपने बुआ के लड़के शुभम के साथ वापस अपने घर आ रहा था, कि हाईवे पर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया के निकट सड़क किनारे खड़ी पिकप से टकरा गया। आनन फानन में परिजन उसे श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में ले गए लगभग एक घंटे उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। अर्जुन के तीन बच्चे भी हैं। जिसमे एक पुत्री अंशिका तीन वर्ष, व दो पुत्र अंश छः वर्ष और आर्यन चार वर्ष का है। पत्नी ललिता देवी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दु

प्रकृति को सहेजना नैतिक जिम्मेदारी : इण्डियन पब्लिक स्कूल नचना में वृहद वृक्षारोपण

चित्र
                           (अनूप पाण्डेय)  हर्रैया (बस्ती) । सोमवार को दुबौलिया विकासखण्ड के नचना गांव स्थित इण्डियन पब्लिक स्कूल के प्राँगण में पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैलाश नाथ दूबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण में बड़ी संख्या में पौधे भी लगाए गए।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम हर्रैया गुलाब चन्द्र, विशिष्ट अतिथि जिला वन अधिकारी नवीन शाक्य, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल, कर्नल केसी मिश्र, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, भावेष पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ हर्रैया के अध्यक्ष सन्तोष कुमार शुक्ल आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है। इसे सहेजकर रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के द्वारा प्रदत्त पर्यावरण के विरुद्ध कार्य करने की वजह से पर्यावरण को नुकसान हुआ है। इसलिए हमें एकजुट होकर पर्यावरण के सुधार के लिए प्रयास करने चाहिए।  वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति का हमारे जीवन में बहुत महत्व है क्योंकि ये पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ ही हमें जीवन जीने के लिए स्

माफिया विनोद उपाध्याय का बस्ती कनेक्शन : एसटीएफ और बस्ती पुलिस ने लगाई फील्डिंग, 50 हजार का ईनामी है मोस्ट वांटेड

चित्र
                           (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। गोरखपुर के टॉप टेन अपराधी विनोद उपाध्याय का बस्ती कनेक्शन सामने आ रहा है। पुलिस से भागते फिर रहे 50 हजार के ईनामी माफिया विनोद उपाध्याय पर बस्ती पुलिस ने भी शिकंजा कस दिया है। इसके बस्ती जिले में छिपे होने की सूचना पर बस्ती पुलिस अलर्ट मोड पर है और इसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया है। क्योंकि वह पुलिस को चकमा देकर यहां सरेंडर करके जेल को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाना चाहता है। यहां एसटीएफ के भी डेरा डालने की सूचना है। बस्ती में शहर कोतवाल शशांक शेखर राय और एसओ योगेश सिंह सहित जिले के टॉप पुलिस अफसरों को इस आपरेशन के लिए लगा दिया गया है।  जानकारी के मुताबिक बस्ती जिले के पुरानी बस्ती में माफिया के अपने रिश्तेदार के घर छिपे होने की खबर से पुलिस हलकान हो गयी है। हर हाल में उसे धर दबोचने और पर कतरने को आमादा पुलिस किसी भी सूरत में उसे अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती। लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक इसने पुलिस को नाकों चने चबवा दिये हैं। यह गोरखपुर के टॉप टेन और उत्तर प्रदेश के टॉप 66 माफियाओं में से एक है। इसके ऊपर हत्या, रंगदारी जैसे

भारत पर टिकी है दुनिया की निगाहें - धन सिंह रावत, वैक्सीन शताब्दी का सबसे बड़ा आविष्कार - राकेश सचान, भारत को G20 की अध्यक्षता करने का गौरव - सहजानन्द राय, सांसद हरीश द्विवेदी ने गिनाईं उपलब्धियां

चित्र
                       (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। बीते 9 सालों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व को मार्ग दिखा रहा है। पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हैं। उक्त बातें उत्तराखंड सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालय शिक्षा, एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बस्ती सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह के संयोजन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा विगत 9 वर्षों में हमारी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया है आज दुनिया के बड़े बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी

सोशल मीडिया से बूथों तक पहुंचाएंगे सरकार की नीतियां : धन सिंह रावत, सहजानंद राय और राकेश सचान ने किया सम्बोधित

चित्र
                          ( शैलेन्द्र पाण्डेय)   सोनहा (बस्ती - उ. प्र.)। केन्द्र सरकार के 9 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय एवं वाचनालय गौरा के सभागार में सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के द्वारा पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि पार्टी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करें, जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियां बूथ स्तर तक पहुंचे। मुख्य अतिथि ने बूथ स्तर पर सोशल मीडिया की टीम का गठन करने पर जोर दिया।  बस्ती जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सोशल मीडिया जन-जन तक पहुंचने का सबसे अच्छा माध्यम है। पार्टी को चुनाव जिताने में सोशल मीडिया का अहम योगदान है। सोशल मीडिया पर भा