नहीं रहीं लता मंगेशकर, पंचतत्व में विलीन : दो दिन का राष्ट्रीय शोक
(नीतू सिंह) मुंबई। स्वर कोकिला भारत रत्न दीदी के नाम से दुनिया भर में प्रिय लता मंगेशकर का आज स्वर्गवास हो गया। उन्होंने आज प्रातः यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में अन्तिम सांस ली। वे 92 साल की थीं। उनका पार्थिव आज पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। लता दी के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उ. प्र. शासन ने भी लता मंगेशकर के निधन के राजकीय शोक की घोषणा की है। दुनिया भर में गीत संगीत की दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाली लता मंगेशकर की अन्तिम यात्रा में राजनीति, खेल, मनोरंजन जगत सहित तमाम क्षेत्र के लोग शामिल हुए। स्वर कोकिला लता मंगेशकर रविवार कै अपनी अंतिम यात्रा पर रवाना हो गईं। मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ । इस दौरान उनकी बहनें उषा, आशा, मीना मौजूद थीं। देशभर के लोगों की आंखे नम कर भारत रत्न लता मंगेशकर हमेशा के लिए अनंत में विलीन हो गईं हैं। लता जी के भाई हृ...