न्यासा के साथ सिंगापुर जाएंगी काजोल


(वन्दना शुक्ला) 


मुंबई। कोरोना वायरस की वजह से सभी दहशत में हैं। रोज हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। भारत में हालात अच्छे नहीं है फिर भी सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत और आवश्यकता के हिसाब से घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच काजोल और अजय देवगन को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबर ये है कि कपल अब अलग-अलग रहेगा। आप सोच रहे होंगे कि दोनों में झगड़ा या फिर कोई टेंशन चल रही है तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, काजोल बेटी न्यासा की खातिर कुछ महीनों के लिए सिंगापुर शिफ्ट हो रही हैं ताकि उसकी पढ़ाई प्रभावित ना हो। 



अजय देवगन और काजोल को बेटी न्यासा की चिंता सता रही है। न्यासा इन दिनों मुंबई में ही हैं, वह सिंगापुर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन खबर है कि अब अजय और काजोल अपनी बेटी को अकेले सिंगापुर नहीं रहने देना चाहते, इसलिए काजोल ने सिंगापुर जाने का प्लान बनाया है। 



मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक- कोरोना काल की वजह से काजोल अपनी बेटी को अकेले सिंगापुर नहीं भेजना चाहतीं। इसलिए वह कुछ समय के लिए बेटी के साथ सिंगापुर में रहेंगी। वहीं, अजय देवगन मुंबई में बेटे युग के साथ रहेंगे। काजोल और अजय देवगन नहीं चाहते हैं कि न्यासा की पढ़ाई पर कोई असर पड़े। 



सूत्रों के मुताबिक, न्यासा सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ाई कर रही हैं। 2018 में अजय देवगन ने सिंगापुर में एक अपार्टमेंट भी खरीदा था ताकि न्यासा को रहने में कोई परेशानी न हो। काजोल इसी फ्लैट में जाकर बेटी के साथ रहेंगी। न्यासा फिलहाल 17 साल की हैं और पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं। वह अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि, कई बार उन्हें अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से सोशल मीडिया में ट्रोल भी होना पड़ा है। 



बता दें कि न्यासा पापा के बेहद करीब हैं। वह पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्‍छी स्विमर भी हैं। एक इंटरव्यू में अजय ने बताया था, न्यासा बहुत समझदार है। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है।



मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्‍यासा की मानें तो वे फिल्‍मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्‍ड फेमस शेफ बनें। एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा था- मैं बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर किसी ने मेरे बच्चों की तरफ आंख उठाने की कोशिश भी की तो मैं उसे काट खाऊंगी।


           ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बस्ती में विशाल प्रदर्शन, हर हाल में हो हिन्दुओं की रक्षा