संदेश

दिसंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बस्ती : सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत

चित्र
                             (अनूप पाण्डेय)  हर्रैया (बस्ती) । स्थानीय हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला के पास आज रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से थे। हादसा उस वक्त हुआ जब अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। रात करीब साढ़े नौ बजे हुई इस मार्ग दुर्घटना में छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र निवासी सौरभ मिश्र पुत्र अनिरुद्ध और देवनन्द पुत्र राम जनम की मौत हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

दीवारों से निकलने वाला रुपया भाजपा का : अखिलेश

चित्र
                           (अनुराग श्रीवास्तव)  उन्नाव। विजय रथ यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 28 दिसम्‍बर मंगलवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दीवारों से निकलने वाला रुपया भाजपा का है। उन्होंने कहा कि इन दिनों दीवारों से रुपया निकलने का मामला सुर्खियों में है। ना जाने कितनी गड्ड़ियां निकली हैं। बैंकों से मंगाकर रुपया गिनने के लिए कई मशीनें लगाई गईं। चार दिन हो गए अभी भी पैसा गिना जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश की यह पहली खोज होगी जहां इतने रुपये इकट्ठे मिले हैं। पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा कि व्यापारी के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) से कई भाजपा नेताओं के नाम सामने आएंगे जो उनके संपर्क में थे। अखिलेश ने कहा कि गलती से भाजपा ने अपने ही कारोबारी पर छापा मारा दिया। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी इत्र (इत्र) सपा एमएलसी पुष्पराज जैन द्वारा लांच गया था न कि पीयूष जैन ने लांच किया था। अखिलेश ने कहा कि वो छापा मारना चाहते थे पुष्पराज जैन के घर पर लेकिन डिजिटल इंडिया की गलती से अपने ही व्यवसायी (पीयूष जैन) के यहां छापा मार दिया। अखिलेश न

ओमिक्रोन से निपटने के लिए राहत भरी खबर

चित्र
                             (ऋषभ शुक्ल)   नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस के डेल्टा और डेल्टा प्लस वैरिएंट के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। दक्षिण अफ्रीका के बाद यह नया वैरिएंट 90 से अधिक देशों में फैल चुका है। भारत में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां तक कि कई एक्सपर्ट ओमिक्रॉन की वजह से देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। ओमिक्रॉन को लेकर आशंकाओं और डर के माहौल के बीच वैज्ञानिकों ने एक राहत भरी खबर दी है। वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने उन एंटीबॉडी की पहचान की है, जो ओमिक्रॉन और कोरोनावायरस के अन्य वैरिएंट को बेअसर करने में सक्षम हैं। ये एंटीबॉडीज वायरस के उन हिस्सों को निशाना बनाती हैं जिनमें म्यूटेशन (जीन में बदलाव) के दौरान भी कोई बदलाव नहीं होता है। नेचर जर्नल में पब्लिश हुई इस स्टडी से वैक्सीन (Vaccine) और एंटीबॉडी (Antibodies) के इलाज को डेवलप करने में मदद मिल सकती है, जो न केवल ओमिक्रॉन बल्कि भविष्य में कोरोनावायरस के अन्य वैरिएंट के खिलाफ भी प्रभावी रहेंगे। यानी अब अगर ओमिक्रॉन के बाद क

गोरखपुर : सरकारी जमीनों को जियो टैगिंग व फोटोग्राफी कराकर किया जाएगा सुरक्षित

चित्र
                           (विशाल मोदी)  गोरखपुर। नजूल एवं सील‍िंग से जुड़ी सरकारी जमीन को सुरक्षित एवं कब्जामुक्त रखने के लिए जिला प्रशासन विशेष कार्ययोजना बना रहा है। जिले में सरकारी सभी जमीन चिह्नित कर उसकी फोटोग्राफी एवं जियो टैग‍िंंग कराई जाएगी। इसके बाद रिकार्ड सुरक्षित रखा जाएगा। किसी तरह की शिकायत आने पर प्रशासन आसानी से जमीन के बारे में विवरण जान सकेगा। यही नहीं, जमीन पर नए कब्जे के बारे में भी पता चल सकेगा और कब्जा करने वालों का दावा आसानी से खारिज हो जाएगा। सदर तहसील के महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर तीन एवं चौरीचौरा तहसील में खोराबार क्षेत्र के रुद्रापुर में करीब 400 एकड़ से अधिक सीलिंग की जमीन है। झारखंडी टुकड़ा नंबर तीन में करीब 33 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन बेची जा चुकी है। रुद्रापुर में भी बड़े पैमाने पर निर्माण कराया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य रुकवाने का निर्देश दिया था। इसी के बाद सीलिंग की जमीन की सुरक्षा को लेकर कार्ययोजना बनाने का काम भी शुरू हो गया।     लेखपालों को देना होगा प्रमाण पत्र लेखपालों को इस बात का प्रमाण पत्र देना होगा कि उ

एटा के सीमेंट कारोबारी की हत्या का खुलासा

चित्र
                                (विशाल मोदी)  अलीगढ़ । एटा अलीगंज के सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्‍ता की हत्‍या के मामले का पुलिस को कामयाबी मिली है। हत्‍या की पृष्‍ठ भूमि अलीगढ़ में ही लिखी गई थी। पुलिस ने हत्‍या कराने वाले युवक के पिता को जेल भेज दिया है। गांधीआई अस्पताल के सामने एटा के कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, संदीप की हत्या अलीगढ़ के ट्रांसपोर्टर अंकुश ने करवाई थी। यह जानकारी एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने दी है। पुलिस ने अंकुश के पिता राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही अंकुश की क्रेटा कार भी बरामद कर ली है, जो घटना की रात संदीप की कार की रैकी कर रही थी। अभी अंकुश व उसका एक साथी दुष्यंत फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। 27 दिसंबर की रात गांधीआई अस्पताल के सामने एटा के कारोबारी संदीप की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें बदमाशों की बलेनो कार के साथ एक क्रेटा कार भी ट्रेस हुई। यह कार बन्नादेवी क्षेत्र के साईं विहार क

झांसी रेलवे स्टेशन का नाम अब वीरांगना लक्ष्मीबाई

चित्र
                             (विशाल मोदी)   लखनऊ । झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर बुधवार को प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने जारी अधिसूचना में बताया कि अब झांसी रेलवे स्टेशन का नया नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन होगा। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्रालय का आदेश मिलते ही अब मंडल रेल प्रशासन नाम बदलने की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसके तहत स्टेशन कोड भी बदला जाएगा। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव तीन महीने पहले गृह मंत्रालय के पास भेजा गया था। अगले कुछ दिनों बाद झांसी नाम इतिहास बन जाएगा। इससे पहले प्रदेश की योगी सरकार ने तीन प्रमुख स्टेशन इलाहाबाद को प्रयागराज, मुगलसराय को दीनदयाल उपाध्याय नगर और फैजाबाद को अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम दे चुकी है।         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

बस्ती : ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की ट्रेनिंग के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की ट्रेनिंग देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी विधानसभा निर्वाचन सकुशल, शांतिपूर्ण एवं स्वतंत्र रूप से कराना है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी मतदान कार्मिक निर्वाचन प्रक्रिया से पूरी तरह अवगत हो। इस कार्य में मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है।  उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स 50-50 के बैच में पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान वे मतदान प्रक्रिया की सैद्धांतिक एवं मशीनों पर मतदान कराकर प्रैक्टिकल जानकारी भी देंगे। इसलिए आवश्यक है कि सभी मास्टर ट्रेनर्स भली-भांति ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के क्रियाकलापों से पूरी तरह परिचित हों। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मास्टर ट्रेनर्स को सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाया जाएगा ताकि वे फील्ड में रहकर मशीनों में आई खराबी को तत्काल ठीक कर सकें। इसके अलावा अन्य शिक

किसान सम्मेलन में सोच ईमानदार काम दमदार पर जोर, केंवचा में मुख्य अतिथि रहे सूर्य प्रताप शाही

चित्र
                             (संतोष दूबे)  बस्ती (उ.प्र.) । जिले के महादेवा विधानसभा के केंवचा महाविद्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों को सम्मानित किया गया। सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र बन्धु सिंह रहे। नेताओं ने केन्द्र व प्रदेश की मोदी योगी सरकार के सोच ईमानदार काम दमदार के सिद्धांत पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप पाण्डेय ने किया। बतौर मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश शाही, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा उपेंद्र बंधु सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी जिला प्रभारी अशोक सिंह जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी विधायक रवि सोनकर मंच पर मौजूद रहे। किसान सम्मेलन में सूबे के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी दिन-रात जनता की सेवा में लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के दिल में गरीबों के लिए दर्द है। योगीराज में किसान कभी दु:खी नहीं हो सकता। कहा कि सपा-बसपा सरकारों की गुंडई और भ्रष्टाचार लोगों ने देखा है। यूपी में अब

कुछ फेरबदल के साथ और कारगर हो सकती है कोरोना वैक्सीन

चित्र
                           (ऋषभ शुक्ल)   नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मौजूदा वैक्सीन को मात देने की क्षमता को लेकर फैले डर और आशंका के बीच दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया का बयान कुछ राहत देने वाला है। डा. गुलेरिया का कहना है कि मौजूदा वैक्सीन में मामूली फेरबदल कर उसे नए वैरिएंट के खिलाफ कारगर बनाया जा सकता है। यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जहां तक ओमिक्रोन की गंभीरता का सवाल है तो इसको लेकर अगले कुछ हफ्ते बेहद अहम हैं। नए आंकड़ों से ही पता चल सकेगा कि यह कितना गंभीर संक्रमण फैलाता है। डा. गुलेरिया ने कहा, 'हालांकि, यह कोरोना का नया वैरिएंट है, लेकिन आशा की किरण यह है कि यह हल्का संक्रमण कर रहा है और जहां तक वैक्सीन की बात है तो इससे हमें सुरक्षा मिलनी चाहिए। मैं समझता हूं कि मौजूदा वैक्सीन में फेरबदल किया जा सकता है।' उन्होंने कहा कि हमें यह ध्यान में रखना होगा कि हमारे पास नई पीढ़ी के टीके होंगे। मौजूदा वैक्सीन प्रभावी हैं लेकिन नए वैरिएंट के खिलाफ इनकी प्रतिरक्षा कम हो सकती है। परंतु, इनमें मामूली फेरबदल कर इस वायरस के नए वैरिएंट के खिला

यूपी में 48 आईपीएस प्रोन्नत

चित्र
                             (सुरेश पाण्डेय)  लखनऊ। शासन ने यूपी कैडर के 48 आईपीएस अफसरों को प्रोन्नति देने का फैसला किया है। सोमवार को मुख्य सचिव आरके तिवारी की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में यह फैसला किया गया है। इसमें चार आईजी को एडीजी व तीन डीआईजी को आईजी पद पर प्रोन्नति दी गई है। वर्ष 1990 बैच के आईपीएस अविनाश चंद्रा पहली जनवरी 2022 से डीजी पद पर प्रोन्नत हो जाएंगे। उनकी प्रोन्नति पर फैसला पिछली बैठक में ही ले लिया गया था। फिलहाल वह एडीजी जोन बरेली के पद पर तैनात हैं। एडीजी पद पर प्रोन्नत होने वाले सभी चार आईपीएस वर्ष 1997 बैच के हैं। इसमें पुलिस मुख्यालय में तैनात आईजी नवीन अरोड़ा, आईजी तकनीकी सेवाएं मोहित अग्रवाल, आईजी एटीएस डॉ. जीके गोस्वामी व आईजी पीएसी बीआर मीना शामिल हैं। वर्ष 2004 बैच के जिन तीन आईपीएस अफसरों की आईजी पद पर प्रोन्नति दी गई है उनमें सहारनपुर रेंज के डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी/संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर लव कुमार व डीआईजी एसएसफ चंद्र प्रकाश द्वितीय शामिल हैं। बैठक में वर्ष 2008 बैच के 13 आईपीएस अफसरों को एसपी

ओमिक्रोन के चलते दिल्ली में प्रतिबंध शुरु

चित्र
                             (प्रशांत द्विवेदी)   नई दिल्ली। दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते केसों के चलते राज्य सरकार ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही मेट्रो में 50 फीसदी लोगों को बैठने की ही अनुमति होगी। वहीं स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटरों समेत तमाम शिक्षण केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया गया है। शादियों और अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रमों में भी 20 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की परमिशन नहीं होगी। गैर-जरूरी सामान की दुकानें ऑड ईवन के नियम से खुलेंगी। ऐसी ही तमाम बंदिशें दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने लागू की हैं। आइए जानते हैं, दिल्ली में ओमिक्रॉन के खतरे के चलते किन चीजों पर लगी है रोक और किन कामों की होगी परमिशन     कर्फ्यू 10 बजे रात से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा       वीकेंड कर्फ्यू नहीं रहेगा ऑड ईवन के तहत गैर-जरूरी दुकानें और मॉल खुलेंगे। टाइमिंग सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक होगी - निर्माण कार्य चालू रहेंगे और इंडस्ट्री खुली रहेगी। - रेस्तरां, दिल्ली मेट्रो और बार में 50 फीसदी लोगों को ही अनुमति।        बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम बंद रहेंगे - सलून और ब्यूटी पार्लर खुले र

युवक का टूट गया था एसीएल पीसीएल दोनों लिगामेंट, डॉ. सौरभ द्विवेदी व उनकी ने किया सफल आपरेशन तो खिले चेहरे

चित्र
                           (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। महर्षि वशिष्ठ स्वशाषी चिकित्सा विश्वविद्यालय बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली बस्ती में तीस वर्षीय युवक के घुटने की सफल लिगामेंट सर्जरी युवा आर्थो सर्जन डॉ. सौरभ द्विवेदी एवं उनकी टीम द्वारा सफलता पूर्वक की गयी। इसके एसीएल व पीसीएल दोनों लिगामेंट टूट गये थे। ऐसे आपरेशन बस्ती के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस सफल आपरेशन के बाद युवक के परिजनों के चेहरे खिल गये और डॉ. सौरभ व उनकी टीम को खूब दुआएं दीं। लालगंज बस्ती निवासी तीस वर्षीय युवक राजू को ढाई महीने पहले चोट लगने से घुटने के एसीएल और पीसीएल दोनों लिगामेंट टूट गए थे। वह चलने फिरने में असमर्थ हो गया था।उसने अनेक जगह डाक्टरो को दिखाया परन्तु कोई लाभ नहीं हुआ। वह बस्ती मेडीकल कालेज कैली अस्पताल के डाक्टर सौरभ द्विवेदी से मिला। डा सौरभ द्विवेदी ने उसका एमआरआई कराया तो उसके घुटने के एसीएल और पीसीएल दोनों लिगामेंट टूटे हुए पाए गए।  28 दिसम्बर को कैली अस्पताल में डा सौरभ द्विवेदी और उनकी की टीम ने आर्थोस्कोपी दूरबीन विधि से युवक का आपरेशन करके उसके घुटने के एसीएल और पीसीएल दोनों

पुरानी स्कूटर और कार से चलता रहा पीयूष जैन, ऐसी रही धन कुबेर की लाइफ स्टाइल

चित्र
                           (प्रशांत द्विवेदी)  कानपुर । पीयूष जैन का नाम अब हर किसी की जुबां पर है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित घरों से 194 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद हुआ है। इसके अलावा करोड़ों रुपये का सोना, चांदी और चंदन का तेल मिला है। अकूत संपत्ति इतनी कि उसे गिनने में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) के अधिकारियों को 5 दिन लग गए। आपको भी लगता होगा कि जिसके घर से इतनी दौलत मिली होगी, उसका रहन-सहन कितना शानदार रहा होगा ? मगर जानकर हैरानी होगी कि यही धनकुबेर पीयूष जैन एक बहुत पुराने स्कूटर और खटारा कार से चलता था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पीयूष दुनिया की आंखों में धूल झोंककर करोड़ों का कैश इधर से उधर करता था। इसके साथ ही पीयूष अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से हमेशा कहता था कि व्यापार में बहुत घाटा हो रहा है जिसकी वजह से उस पर करोड़ों रुपये का कर्ज है।     पीयूष जैन के घरों से क्या-क्या मिला डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की टीम ने बीते गुरुवार को कानपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। इसके बाद कन्नौज स्थित आवास में छापेम

जीतन मांझी के ब्राह्मण भोज में ब्राह्मणों से मारपीट

चित्र
                            (घनश्याम मौर्य)  पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पटना स्थित आवास पर ब्राह्मणों के एक समूह ने हंगामा किया। सोमवार को जमा हुए ब्राह्मणों ने आरोप लगाया कि भोज के दौरान उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की है। मांझी द्वारा आयोजित किए गए ब्राह्मण-दलित एकता भोज में खाने के लिए बड़ी संख्या में ब्राह्मण इकट्ठा हुए थे। उन्हें दावत के लिए चूड़ा, दही, तिलकुट (तिल से बनी मिठाई) और सब्जियां परोसी गईं। ब्राह्मणों में से एक ने आरोप लगाया कि मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि एचएएम के लोगों ने उन्हें और अन्य लोगों को खाना खाने के लिए मजबूर किया, जबकि वे खाना ग्रहण नहीं करना चाहते थे। यह ब्राह्मण भोज 26 दिसम्‍बर सोमवार को आयोजित किया गया था।  हम वाले खाने को मजबूर नहीं कर सकते : यश राज ब्राह्मण समुदाय के नेता यश राज ने मांझी के निवास पर कहा, ‘जिस तरह से उन्होंने हमें खाना परोसा, उस पर हमने कड़ी आपत्ति जताई। वे हमें खाना खाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। अगर वे हमारा सम्मान नहीं करेंगे, तो हम वह

आर्थोपेडिक एसोसिएशन की इण्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए बस्ती के डॉ. सौरभ द्विवेदी

चित्र
(विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का पांच दिवसीय 66वां कॉन्फ्रेंस गोवा में सम्पन्न हुआ। इस अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बस्ती के युवा आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सौरभ द्विवेदी ने सहभाग किया। भारतीय आर्थोपेडिक एसोसिएशन की स्थापना 1955 में हुई थी।  अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस से लौटकर डॉ. सौरभ द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2013 में इण्डियन आर्थोपेडिक एसोसिएशन में 9,000 से अधिक सदस्य थे। वर्तमान समय इस संगठन में कुल 12262 सक्रिय सदस्य हैं। इस सम्मेलन में भारत भर के 5,000 से अधिक आर्थोपेडिक सर्जन ने 21 दिसंबर से 25 दिसम्बर 2021 तक भाग लिया। भारत में आर्थोपेडिक सर्जरी पर ध्यान केंद्रित करने वाले पहले सर्जन डॉ. आर जे कटक, डॉ. एनएस नरसिम्हा अय्यर और डॉ. एस आर चंद्र थे। उन्होंने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद डॉ. मुखोपाध्याय और डॉ. केएस ग्रेवाल ने 1952 में वेल्लोर में एएसआई के वार्षिक सम्मेलन के दौरान एक एसोसिएशन बनाने का सुझाव दिया। 1953 में आगरा में कई अभ्यास करने वाले सर्जन मिले, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. आरजे कटक, डॉ. बीएन सिन्हा, डॉ. केएस ग्रेवाल, डॉ. मुखोपाध्याय और डॉ.

छापे के पांचवें दिन आज गिरफ्तार हुआ पीयूष जैन, 257 करोड़ बरामद

चित्र
                             (प्रशांत द्विवेदी)  कानपुर । इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर आज पांचवें दिन छापेमारी जारी है। इसे टैक्स चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पीयूष जैन के पास 257 करोड़ कैश कहां से आया ? इसके अलावा जो संपत्ति की जानकारी मिली है उसको लेकर सवाल बना हुआ है। पीयूष जैन को आज दोपहर बारह बजे कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट में पेशी से पहले पीयूष जैन को कानपुर के हैलेट अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया। इसके घर से 257 करोड़ रु. कैश व बड़ी मात्रा सोना - चांदी बरामद हुआ है। आयकर और डीजीजीआई ने गुरूवार तेईस दिसम्‍बर को छापेमारी कर जांच शुरू की। आज पांचवें दिन भी जांच जारी रही।                           (पीयूष जैन)  इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापे को लेकर नया खुलासा हुआ है। पीयूष जैन की कंपनी का टर्नओवर सिर्फ पांच करोड़ रुपये है। कंपनी में तीन पार्टनर हैं, पीयूष जैन, महेश जैन और अंबरीश जैन। 1992 में कंपनी बनाई गई थी। यूपी में कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को टैक्स चोरी के आरोप में कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जीएसटी इंटेलिजेंस ने इस

केंवचा में भाजपा का किसान सम्मेलन में कल बस्ती आएंगे कृषि मंत्

चित्र
                         (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.) । उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चे अलर्ट मोड में आ गए हैं। किसान संवाद कार्यक्रमों से धरतीपुत्रों का मन टटोल चुका भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अब खेल-खलिहानों के बीच चुनावी जमीन मजबूत कर लेना चाहता है। बस्ती में किसान मोर्चा विजय के इस अभियान का शंखनाद महादेवा विधानसभा से करने जा रही है। विगत दिनों ग्राम पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया जा चुका है। कल 28 दिसम्‍बर को राना पतरु सिंह महाविद्यालय केवचा में किसान सम्मेलन किया जा जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने बताया कि पार्टी किसानों से लगातार संवाद रखना चाहती है। मोदी-योगी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इस दिशा में लगातार काम हो रहा है। इसी क्रम में 28 दिसम्बर को एक्सड़ा राना पतरु सिंह नरेन्द्र बहादुर सिंह महाविद्यालय केवचा बहादुरपुर में किसान सम्मेलन आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश