संदेश

मार्च, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीनियर डीपीएस पचपेड़िया में छात्रों को रिपोर्ट कार्ड के साथ किया गया सम्मानित, किताब कापियों और फीस व एडमिशन में भी बम्पर छूट : अमर मणि पाण्डेय

चित्र
                (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। स्थानीय देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल सरस्वती नगर पचपेड़िया में आज छात्र छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड दिये जाने के साथ ही सम्मानित भी किया गया। अभिभावकों ने देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल की शिक्षा व्यवस्था व अन्य सुविधाओं की प्रशंसा की। यहां किताब कापियों पर पचास फीसदी तक छूट के साथ ही एडमिशन और फीस में भी छूट दी जा रही है, जिससे कोई भी पाल्य शिक्षा से वंचित ना रहने पाए। ये बातें विद्यालय के प्रबन्धक अमर मणि पाण्डेय ने कहीं।  इस अवसर पर पैरेन्ट्स मीटिंग तथा पुरस्कार वितरण का भी आयोजन किया गया। अभिभावकों ने स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता तथा प्रबंधन की तारीफ की। अभिभावकों ने कहा कि अन्य स्कूलों से यह बहुत भिन्न है। विद्यालय प्रबन्धक अमरमणि पाण्डेय ने कहा प्रति 20 छात्र एक अध्यापक की नियिक्ति की गई है जिससे शिक्षा की गुणवत्ता कायम रहे। कक्षा में कम बच्चों के होने पर अध्यापक एक एक बच्चे का विधिवत ध्यान दे पाता है और उसका मूल्यांकन करता है। साथ ही दूसरे विद्यालयों की तुलना में फीस भी कम है। गरीब परिवार के बच्चों का विद्यालय प्रबंधन हर स्तर का सहयोग प्रदान कर

बस्ती में 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक व विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान : अंद्रा वामसी

चित्र
                (मनीष श्रीवास्तव)  बस्ती (सू. वि. उ. प्र.)। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2024 तक संचालित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक मे जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने उक्त जानकारी दी। बैठक में उन्होने कहा कि अभियान में नामित सभी विभाग आपसी समन्वय से चरणवार पूरी कार्यवाही सम्पन्न कराये। उन्होने बताया कि अभियान के दौरान आशा एवं आगनबाडी कार्यकत्री द्वारा जानकारी घर-घर पहुंचायी जायेगी। अभियान के दौरान 11 विभागों द्वारा समन्वित प्रयास करके इन रोगों पर सफलतापूर्वक नियंत्रण के लिए कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होगा, जो जनपद, तहसील, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर विभागीय अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करके अभियान संचालित करेगा। अभियान के दौरान बुखार, इन्फ्लुएन्जा, लाइक इलनेश (आईएलआई), क्षय रोग तथा कुपोषित बच्चों के प्राप्त सूची के अनुसार रोगियों का उपचार किया जायेगा। विभाग द्वारा अभियान की मानीटरिंग, पर्यवेक्षण, रिपोर्टिंग, अभिलेखीकरण तथा विश्लेषण किया जायेगा। उन्हों

अभा. उद्योग व्यापार मण्डल ने बस्ती में किया उप्र युवा उद्योग व्यापार मण्डल की जिला व नगर इकाई का गठन

चित्र
                  (घनश्याम मौर्य)  बस्ती (उ. प्र.)। युवाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरुक होकर संगठन की शक्ति और आवश्यकताओं को समझना होगा। इसी मंशा को ध्यान में रखकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल गठन कर दिया गया है। आज जिला और नगर कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई। यह जानकारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय और जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल ने पत्रकारों से बातचीत में दी। अमरमणि पाण्डेय ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक और बहुआयामी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। युवा पदाधिकारियों के हौसले हमेशा बुलंद रहें और व्यापार में कोई परेशानी ना हो इसके पूरा व्यापार मण्डल हमेशा इनके साथ है। देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेड़िया बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते हुए फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल और संचालन जिला महामंत्री संगठन बृजेश प्रताप सिंह

वरिष्ठ पत्रकार पंकज सोनी के निधन से शोक की लहर

चित्र
                  (विशाल मोदी)  बस्ती (उ. प्र.)। वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार सोनी का आज आकस्मिक निधन हो गया। ये करीब 55 वर्ष के थे। इनके निधन से सभी मर्माहत हैं। ये बस्ती मण्डल मुख्यालय से प्रेस वर्ल्ड इनफार्मेशन साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन करते थे। ये श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे। पंकज सोनी जी दो सिनेमाघरों के स्वामी थे। बादशाह सिने प्लेक्स के स्वामी कुलविन्दर सिंह मजहबी ने शोक व्यक्त करते हुए आज सिनेमाघर में बन्द कर दिया है। श्री सिंह ने कहा है कि पंकज सोनी एक अच्छे पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ साहित्यकार भी थे। पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने पंकज सोनी को बहुमुखी प्रतिभा का धनी कहा है। श्री पंकज कुमार सोनी बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। इनके असामयिक निधन पर प्रेस क्लब बस्ती के संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, महामंत्री महेन्द्र त्रिपाठी, पुनीत दत्त ओझा, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, तारकेश्वर टाईम्स के सम्पादक आमोद उपाध्याय, संदीप गोयल, संदीप शुक्ल, संजय शुक्ल, पत्रकार जय प्रकाश उपाध्याय, राजेश पाण