संदेश

धर्म आध्यात्म लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बड़े मंगल पर ओमप्रकाश अरोरा ने किया भजन व भण्डारा

चित्र
                    (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार पर जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश अरोरा के संयोजन में कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर पर भजन कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । इसके बाबत जानकारी देते हुए ओमप्रकाश अरोरा ने बताया कि विगत 25 वर्ष से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि कि हनुमान जी का भजन करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं और सभी की मनोकामना पूर्ण होती है आगे कहा कि कलयुग में हनुमान जी का विशेष महत्व है भगवान श्री राम के अनन्य भक्त होने के नाते श्रद्धालु उनकी पूजा आराधना करते हैं कार्यक्रम में जयप्रकाश अरोरा विनोद सचदेवा निखिल रामचंद्र चौधरी राजू विश्वकर्मा गंगाराम सुदर्शन सुरेश खत्री पवन मल्होत्रा चिंटू सनम कुलदीप सिंह के साथ महिलाओं में विमल अरोरा लक्ष्मी अरोरा शशि प्रवेश दामन संगीता सविता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया।          ➖    ➖    ➖    ➖  देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर...

जब धरती पर मची त्राहि त्राहि तब हुआ श्रीकृष्ण का जन्म : आचार्य प्रशांत महाराज

चित्र
                              (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। लालगंज कस्बे में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में छठवे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया गया।  इस अवसर पर आचार्य प्रशांत महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान आचार्य अमित मिश्रा, अंकित शास्त्री, आयोजक अमृत कुमार वर्मा, गुड्डू अग्रहरी, चिरौंजी लाल कसौधन, विनोद सोनी, कृष्ण लाल अग्रहर...

‘संत गुरू नानक प्रगटीया मिट्टी धुंध जग चानन हुआ’ - मनाया गया गुरुनानक देवजी का 553वां प्रकाश उत्सव

चित्र
                              (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। शान्ति एकता के प्रतीक विश्व बंधुत्व, भाईचारा का संदेश देने वाले सिक्ख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव जी का 553वां प्रकाश उत्सव जन्म दिवस दस दिवसीय आयोजित कार्यक्रम मंगलवार को गुरुद्वारा गांधी नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।     (सिख संगत कीर्तन दरबार में शामिल हुए डीआईजी आरके भारद्वाज व एसपी आशीष श्रीवास्तव)  श्री गुरुग्रन्थ साहब के चरणों में कीर्तन दरबार भाई सतेन्द्र सिंह रागी जथा देहरादून उत्तराखण्ड वालों ने ‘संत गुरू नानक प्रगटीया मिट्टी धुंध जग चानन हुआ’ सुनाकर संगत का मनमोह लिया और सार वातावरण ‘ बोले सो निहाल सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंज उठा। (जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को कीर्तन दरबार में स्मृति चिह्न भेंट किया गया)  इस अवसर पर मण्डलायुक्त एस. राजू ने अपने शुभ वचनो द्वारा गुरू नानक देव जी के उच्च आदर्शो पर चलने का आवाहन किया। उनको गुरुद्वारा की तरफ से सिरोपाउ देकर सम्मानित किया गया। बस्ती परिक्षेत्र के ...

लंका पहुंच कर सीताजी से मिले हनुमान : वाटिका उजारी और फूंक दी लंका : बस्ती में रामलीला - सनातनधर्म संस्था की प्रस्तुति

चित्र
                               (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। हनुमानजी आज लंका पहुंचते हैं। सुरसा से भेंट होती है। हनुमानजी लंका पहुंच कर विभीषण से मिलते हैं। अशोक वाटिका में पहुंचते हैं। सीता जी को मुद्रिका देते हैं। सीता जी उन्हें वरदान देती हैं। वहां फल फूल खाने लगते हैं। तभी राक्षस रखवारों से हनुमान जी का युद्ध होता है। रावण मेघनाद को भेजता है। मेघनाद हनुमान जी को पकड़ कर रावण के पास ले जाता है। उनकी पूंछ में आग लगा दी जाती है और हनुमान जी उसकी सोने की लंका जला देते हैं। यह दृश्य बीती रात बस्ती क्लब में हो रही रामलीला में दर्शाया गया। यहां सनातन धर्म संस्था द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बस्ती में सनातन धर्म संस्था द्वारा प्रस्तुत की जा रही रामलीला का यह तीसरा वर्ष है। सनातन धर्म संस्था और रामलीला महोत्सव आयोजन समिति द्वारा इस बार जिले सत्रह विद्यालयों के 500 छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। जामवंत के बचन सुहाए। सुनि हनुमंत हृदय अति भाए॥ तब लगि मोहि परिखेहु तुम्ह भाई। सहि दु:ख कंद मूल फ...

कृष्ण का जन्म होते ही जयकारे से गूंजा पंडाल

चित्र
                              (अनूप पाण्डेय)  हर्रैया (बस्ती) । धरती वासी कंस के अत्याचार से त्राहि त्राहि कर रहे थे, मानवता अंतिम सांसे ले रही थी,धर्म का मार्ग बंद हो चुका था। ऐसे में धर्म की रक्षा के लिए स्वयं भगवान श्री कृष्ण को स्वय जन्म लेना पड़ा, भगवान श्री कृष्ण का जन्म होते ही कथा पंडाल जय जय कर से गूंज उठा। उक्त दृश्य और वातावरण छावनी थाना क्षेत्र के मल्लूपुर ग्राम मे श्रीमद भागवत कथा के दौरान जीवंत हो उठा, कथा व्यास आचार्य कुंडल जी महराज ने श्री कृष्ण जन्म कथा प्रसंग की कथा का वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा का विस्तार करते हुए कथा व्यास ने कहा कि जब जब धर्म की हानि होती है, तब तब स्वयं भगवान श्री नारायण धरती पर अवतार लेकर दुष्टों का विनाश कर के धर्म की स्थापना करते हैं। कथा व्यास ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में धर्म का संग नही छोड़ना चाहिए, प्रभु अपने भक्त की परीक्षा तो लेते हैं,लेकिन कठिन परीक्षा में भी अपने भक्त को हारने नही देते। इसलिए कभी भी धर्म विमुख नही होना चाहिए। कथा के पूर्व...

मारा गया मामा मारीच : सीता हरण, जटायु मरण, बालि वध के साथ शबरी से मिले राम

चित्र
                              (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। सनातन धर्म संस्था बस्ती द्वारा आयोजित श्रीराम लीला महोत्सव में आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लखन लाल और माता जानकी के वनवास के दृश्य का मंचन करते हुए कलाकारों ने बहुत ही मनमोहक और जीवंत अभिनय किया। वनवास की अवधि में पंचवटी में खर, दूषण का वध और सूपनखा के नाक कान काटे जाने की प्रस्तुतियों के मध्य पूरे पण्डाल में हजारों तालियों के साथ जय श्रीराम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। दसकंधर ने मारीच के साथ मिलकर छल किया और जानकी जी हरण कर अशोक वाटिका में ले गया है। भगवान राम लखन लाल के साथ मां जानकी की खोज में वन वन भटक रहे हैं। हे खग मृग हे मधुकर श्रेनी। तुम देखी सीता मृगनयनी।। मैं बैरी सुग्रीव पियारा। कारन कवन नाथ मोहि मारा।।   अनुज बधू भगिनी सुत नारी। सुनु सठ कन्या सम ए चारी॥ इन्हहि कुदृष्टि बिलोकइ जोई। ताहि बधें कछु पाप न होई।।  मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी बालि से कहते हैं - हे मूर्ख ! सुन - छोटे भाई की स्त्री, बहिन, पुत्र की स्त्री और...

जो हर प्रहर आह्लादित रहे उसे प्रहलाद कहते हैं : सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष प्रेरक मिश्र व एसओ छावनी दुर्गेश पाण्डेय ने लिया आचार्य कुंडल जी से आशीर्वाद

चित्र
                             (अनूप पाण्डेय)  हर्रैया (बस्ती)। प्रभु के चरणों में समर्पित होने पर सारे बंद दरवाजे अपने आप खुल जाते हैं, माया, मोह और अज्ञान के मकड़जाल से व्यक्ति मुक्त हो जाता है। जो श्री हरि के चरणों का अनुरागी होता है उस भक्त को प्रभु अपने भक्त प्रह्लाद की तरह प्यार करते हैं। उक्त उद्गार प्रख्यात कथा व्यास आचार्य कुंडल जी महराज ने छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम-मल्लूपूर मे चल रही श्रीमद् भागवत कथा के  दौरान कही, कथा व्यास ने प्रहलाद जी के चरित्र का बड़ा ही जीवंत वर्णन किया, वर्णन सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा का विस्तार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रहलाद के जीवन मे ब्रम्हानंद की प्राप्ति हुई , विषयानंनद जाता रहा, देह-गेह की विष्मृती हुई ,राम रस की सरसता मे जीवन के सार ,सर्वष्व प्रमात्मा की प्राप्ति तभी होती है जब व्यक्ति देह-गेह की विष्मृती कर भगवत भगवान के आश्रय में समर्पित हो जाता है, व्यक्ति जब प्रह्लाद की स्थिति में पहुचता तो उसे कण-कण मे भगवान ही दिखाई देने लगते है, आचार्य कुण्डल ने...

हनु डायग्नोस्टिक ने अंसल इमरोल्ड हाइट के निर्माणाधीन मंदिर पर किया भजन संध्या व भण्डारा

चित्र
  अंसल इमरोल्ड हाईट आगरा में भजन संध्या ने अदभुत छटा बिखेरा, हनु डायग्नोस्टिक ने अंसल इमरोल्ड हाइट के निर्माणाधीन मंदिर पर किया भजन संध्या व भण्डारा                               (दुर्गेश यादव)  आगरा (उ.प्र.)। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर अंसल इमरोल्ड हाइट के नव निर्माणाधीन मन्दिर पर विगत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक दस दिवसीय मां दुर्गा पूजन आराधना संगीत और भजन नियमित चल रहा है। दो अक्टूबर 2022 को नवरात्रि की सप्तम तिथि को "हनु डायग्नोस्टिक" समसाबाद, आगरा के प्रोपराइटर (मेजर) डा. अभिषेक द्विवेदी और ओ. पी. चौबे के सौजन्य से अंसल इमरोल्ड हाइट के खुले प्रांगण में "संतोष भजन मण्डली " द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और छावनी आगरा विधान सभा के विधायक डॉ. जी एस धर्मेश और विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम में चारचांद लग गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ संतोष तिवारी के गणेश वंदना गौरी सुत गणराज गजानन विघ्न हरण मंगलकारी से शुरू हु...

ब्रह्मलीन हो गये जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानन्द सरस्वती जी महाराज

चित्र
ज्योतिष, द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी आज रविवार को 99 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गये। उन्होंने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आखिरी सांस ली। उन्होंने नरसिंहपुर के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में दोपहर करीब 3. 21 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वामी स्वरूपानंदजी आजादी की लड़ाई में जेल भी गए थे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरुपानन्द सरस्वती के प्रति करोड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है।                      (मिहिर कुमार शिकारी)  भोपाल (मध्य प्रदेश)। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरुपानन्द सरस्वती के ब्रह्मलीन होने की जानकारी पूज्यपाद ब्रह्मीभूत शंकराचार्य जी के तीनों प्रमुख शिष्यों स्वामी सदानन्द सरस्वती, स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती एवं ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द जी द्वारा दी गयी है। शंकराचार्य जी भारत के आजादी के लिए 2 बार अंग्रेजों के द्वारा जेल भेजे गये। उन पर अंग्रजो के द्धारा ईनाम भी रखा गया था। धर...

कांवड़ मेले में खैर ट्रस्ट शिविर ने दिया सद्भावना का संदेश, मो. अकरम ने की कांवरियों की सेवा

चित्र
                              (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। पवित्र श्रावण मास की त्रयोदशी तिथि को श्री धाम अयोध्या से जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वाले शिवभक्त कांवरियों की सेवा में अबुल खैर वक्फ ट्रस्ट 38 के मुतवल्ली मो. अकरम ने तीन दिनों के लिए दवाईयों और खानपान का शिविर लगाकर भक्तों की सेवा की।  समाजसेवी मो. अकरम द्वारा कांवड़ भक्तों की सुविधा के लिये भण्डारा, निःशुल्क चिकित्सा शिविर 24, 25 एवं 26 जुलाई मंगलवार तक चला। इस कैम्प में बोल बम के नारों के बीच गंगा जमुनी परम्परा का अनूठा रंग देखने को मिला। कावड़ लेकर निकले शिव भक्तों की सेवा के लिये पुलिस अधीक्षक आवास के निकट अबुल खैर ट्रस्ट वक्फ 38 के मुतवल्ली एवं बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रबन्धक मो. अकरम के संयोजन में सेवा शिविर लगा कर कांवड़ भक्तों की सेवा की गई। तीन दिन तक चले शिविर के समापन अवसर पर मो. अकरम ने कहा कि संसार में मानव की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। कावड़ भक्त तपस्या कर अयोध्या धाम से पैदल चलकर भद्रेश्वरनाथ एवं अन्य शिव मंदिरों पर...

बस्ती : मरवटिया पाण्डेय में डॉ. द्विवेदी परिवार ने कराई रामकथा अमृत वर्षा, भण्डारे के साथ मेडिकल कैम्प सम्पन्न

चित्र
                           (विशाल मोदी) बस्ती (उ.प्र.)। आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) और आर्मी बेस हॉस्पिटल दिल्ली के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर मेजर डा. अभिषेक द्विवेदी तथा महर्षि बशिष्ठ बस्ती मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डा. सौरभ द्विवेदी के पिता डा. राधेश्याम द्विवेदी और मां श्रीमती कमला द्विवेदी के सौजन्य से नगर बाजार क्षेत्र के गांव मरवटिया पाण्डेय में सात दिवसीय रामकथा अमृत वर्षा का आयोजन धूमधाम से किया गया। समापन अवसर पर विशाल भण्डारे के साथ ही बृहद स्वास्थ्य शिविर का भी सफल आयोजन किया गया। डॉ. राधेश्याम द्विवेदी और इनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमला द्विवेदी ने सात मार्च 2022 को अपने परिवारिक गुरु घराना श्री राम बल्लभाकुंज वेदांती जी मंदिर के आचार्य श्री राम शंकर दास महाराज से गुरु मन्त्र की दीक्षा लिया है। जिसके परवर्ती क्रिया के रूप मे 8 मार्च को श्री सत्य नारायण कथा का आयोजन किया गया। आठ मार्च से तेरह मार्च तक सप्ताहिक श्री रामकथा की अमृत वर्षा संत श्री ज्ञान प्रकाश के श्री मुख से कई गयी। जिसे क्षेत्रीय जनता ने बहु...