संदेश

एमएलसी चुनाव उ. प्र. लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

योगी के नेतृत्व में भाजपा ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड @ एमएलसी चुनाव

चित्र
                            (संतोष दूबे)  लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में चालीस वर्षों बाद ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जब यहां यूपी विधान परिषद में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। ये रिकॉर्ड योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा के नाम दर्ज हो गया है। इसके पहले 1982 में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत था। यूपी विधान परिषद में 100 सीटें हैं। इनमें से 36 सीटों के लिए चुनाव हुए। नौ सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की।जिन 27 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से 24 पर भाजपा को जीत मिली। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत गए। विधान परिषद में बहुमत का आंकड़ा 51 का है। अब भाजपा के 67 एमएलसी हो चुके हैं। यानी बहुमत के आंकड़े से भी 16 ज्यादा। परिणाम आने के बाद विधान परिषद में भाजपा के 67 सदस्य हो जाएंगे। समाजवादी पार्टी के 17, बसपा के चार, कांग्रेस के एक, अपना दल (सोनेलाल) के एक सदस्य हैं। इसके अलावा दो शिक्षक एमएलसी, पांच निर्दलीय और एक निषाद पार्टी के सदस्य हैं। दो सीटें खाली हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

बस्ती : एमएलसी चुनाव में भाजपा के सुभाष यदुवंश जीते

चित्र
                             (प्रशांत द्विवेदी)   बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती - सिद्धार्थ नगर विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुभाष यदुवंश चुनाव जीत गये हैं। इन्हें पांच हजार एक सौ सड़सठ वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के संतोष यादव सन्नी को आठ सौ सतासी वोट मिले। सुभाष यदुवंश ने चार हजार दो सौ अस्सी वोटों से जीत हासिल की।   बस्ती - सिद्धार्थ नगर स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश ने सपा के संतोष यादव उर्फ सनी यादव को 4294 मतों से पराजित किया। आज प्रातः आठ बजे से शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के 37 बूथों की मतों की गिनती के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश को विजयी घोषित किया। भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5203 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के संतोष यादव सन्नी को महज 909 वोट ही मिले। सुभाष यदुवंश 4294 वोट से चुनाव जीते। वहीं, नि...

एमएलसी चुनाव : मतदान प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी, प्रशिक्षण सम्पन्न, चुनाव नौ को : सौम्या अग्रवाल

चित्र
                           (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। बस्ती - सिद्धार्थ नगर स्थानीय निकाय के लिये विधान परिषद क्षेत्र हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें तीनो जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी / एडीएम तथा पीठासीन अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। इसके अलावा सभी बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं का समुचित जांच करने के उपरान्त ही मतदान केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता को मतदान करने के लिये बैगनी रंग का स्केच पेन मतदान केन्द्र में उपलब्ध कराया जायेगा, इसलिए किसी मतदाता को अपने साथ पेन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतपत्र पर अंकों में 1, 2, 3 लिखकर मतदान करना होगा। इसलिये मतपत्र पर कोई चिन्ह बनाने, हस्ताक्षर करने, अंगूठा लगाने या किसी प्रकार का पहचान का च...