संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पीएम मोदी ने अयोध्या में किया 15हजार 7 सौ करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, मीरा माझी के घर चाय पीकर जीत लिया दिल ्

               (संतोष दूबे) अयोध्या। 30 दिसम्बर 2023 को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने दौरा किया। यहां श्री राम जन्मभूमि मंदिर के पुनरूद्धार कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही 15 हजार 700 करोड़ की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। बता दें कि यहां श्री राम मंदिर का विधिवत उद्घाटन 22 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा ही किया जाना है। पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा मांझी के घर जाकर चाय भी पी। इस दौरान अयोध्या की गलियां मानों चहक रही थीं। 

मानव तस्करी के शक में फ्रांस से वापस लौटे 300 भारतीय

चित्र
                 (संतोष दूबे) मुंबई। भारतीय यात्रियों सहित 303 पैसेंजर्स को ले जाने वाले जिस प्लेन को फ्रांस में मानव तस्करी के संदेह में रोका गया था, वह मुंबई पहुंच गया है। इस प्लेन के साथ 276 यात्री भारत पहुंचे हैं। विमान एययबस A340 ने दोपहर के करीब 2.30 बजे फ्रांस के वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और मुंबई में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे लैंडिंग की। मानव तस्करी के संदेह में चार दिन पहले फ्रांस में रोका गया चार्टर प्लेन आखिरकार मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि प्लेन 276 यात्रियों को लेकर भारत पहुंचा, इसमें ज्यादातर भारतीय हैं। The A340 aircraft, being operated by Romania's Legend Airlines, is expected to land at Mumbai airport around 2.20 pm. (Source: legendairlines.ro/) दरअसल, चार दिन पहले निकारगुआ जाने वाली रोमानियाई कंपनी की फ्लाइट को फ्रांस के पास वैट्री हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था। तीन सौ तीन यात्रियों को ले जाने वाले चार्टर प्लेन ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से उड़ान भरी थी। मानव तस्करी के संदेह में 21 दिसंबर को पेरिस से 150 किमी पूर्व वै

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अस्पताल में भर्ती, जहरखुरानी की आशंका

चित्र
                 (विशाल मोदी) कराची। पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर के बाद हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान में इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर हैं। दाउद को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि उसे कराची में जहर दिया गया है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक हालत गंभीर होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि दाऊद को जहर दिए जाने की खबरों की किसी रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में दाऊद भर्ती है वहां कड़ी सुरक्षा है। अस्पताल की उस फ्लोर पर दाऊद ही इकलौता मरीज है। शीर्ष अस्पताल अधिकारियों और उनके करीबी परिवार के सदस्यों को ही मंजिल तक पहुंचने दिया जा रहा है। देश के कई बड़े शहर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में भी सर्वर डाउन है। इसके अलावा एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम भी नहीं चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि रात 8 बजे के बाद से इंटरनेट की स्पीड धीमी कर दी गई है। दुनिया भर की इंटरनेट, साइबर सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस पर नजर

जानें राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को

 Bhajan Lal Sharma Net Worth: कौन हैं राजस्थ नलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। इस दौरान शर्मा के साथ-साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ ले ली है। जानिए भजनलाल शर्मा की धन संपत्ति और परिवार के बारे में। Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Net Worth Income Property Family All You Need to Know भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला Reactions 69 5 3 विस्तार Follow Us राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। अभी वे जयपुर में जवाहर सर्किल पर स्थित एक बहुमंजिला इमारत में सातवीं मंजिल पर रह रहे थे। मंगलवार देर रात उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते एक गेस्ट हाऊस में शिफ्ट कर दिया गया था। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होने तक भजनलाल शर्मा और उनका परिवार इसी गेस्ट हाउस में रहे। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं राजधानी जयपुर में सिविल लाइंस में मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है और निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वहीं रह रहे थे। आठ सिविल लाइंस के नाम से प्रसिद्ध इस

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में 3 गिरफ्तार, सामने आयी हत्या की वजह

चित्र
                (संतोष दूबे) नई दिल्ली। जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो शूटर समेत उन्हें भगाने व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। विदेश में छिपे राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने अपने शूटरों के जरिए गोगामेड़ी की हत्या कराई। आनंदपाल को पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से ही थी गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रची जा रही थी।        (नितिन फौजी)          (रोहित गोदारा)              मुख्य बातें  विदेश में छिपे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के शूटरों ने की थी गोगामेड़ी की हत्या। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों शूटर समेत इन्हें भगाने व सुविधाएं मुहैया कराने वाले एक शख्स को चंडीगढ़ के कमल रिसार्ट से दबोचा। जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी। कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ - लॉरेंस गिरोह से जुड़ा है रोहित गोदारा। साल 2017 में राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की हत्या करने

मोहित पाण्डेय बनेंगे राम मंदिर के पुजारी, जानें क्या है योग्यता, प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को

चित्र
                  (बृजवासी शुक्ल) अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस शुभ अवसर में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण पत्र दिया जा चुका है। इधर अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम लला की पूजा के लिए पुजारी के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार श्रीराम मंदिर में पुजारी के रूप में दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित पांडेय का चयन हुआ है। पुजारी के लिए करीब तीन हजार लोगों का साक्षात्कार हुआ है, जिसमें से 20 लोगों का चयन किया गया है इसमें एक मोहित भी हैं। चयनित पुजारियों को 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद नियुक्ति होगी।       22 जनवरी 2024 को होगा श्रीराम मंदिर का उद्घाटन, देखें आमंत्रण का शानदार वीडियो : -  जानकारी के मुताबिक मोहित यूपी के सीतापुर के रहने वाले हैं। मोहित ने दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ में 7 साल तक सामवेद की शिक

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

चित्र
                (बृजवासी शुक्ल) जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की आज दिन दहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उन्हें घर में घुसकर गोली मारी। गोली गोगामेड़ी के सिर और सीने में लगी। राजधानी जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को दिनदहाड़े स्कूटी पर आए अज्ञात बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर फायरिंग की। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को सिर और सीने में गोली लगी। हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्याम नगर स्थित उनके आवास के पास ही गोरी मारी गई। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गंभीर हालत में मानसरोवर के मेट्रो मास हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।       (घटना स्थल पर पहुंची भारी फोर्स)         स्कूटी पर आए बदमाश पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटी पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने गोगामेड़ी पर दो राउंड फायर क