संदेश

फ़रवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बस्ती - विस. क्षेत्र महादेवा : लक्ष्मीचंद्र खरवार पर बढ़ रहा जनता का भरोसा : प्रचार में जुटे नरेन्द्र सिंह और पं. सदानन्द शर्मा

चित्र
                               (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.) । सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे के साथ बसपा लगातार जनता का विश्वास जीत रही है और महादेवा प्रत्याशी लक्ष्मी चन्द्र खरवार के प्रति जनता का झुकाव भी निरन्तर बढ़ता जा रहा है। बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कस ली है और प्रचार अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। बहुजन समाज पार्टी की ओर से महादेवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लक्ष्मी चन्द्र खरवार के पक्ष में प्रचार करते हुए बसपा के वरिष्ठ नेता पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह और बसपा के जिला कोषाध्यक्ष पं. सदानन्द शर्मा ने उक्त बातें कहीं। नेताओं ने कहा कि बसपा सरकार में ही स्वच्छ और निष्पक्ष तरीके से शासन प्रशासन का संचालन होता है। पार्टी मुखिया सुश्री मायावती के अन्दर ठोस व कठोर निर्णय लेने की जो क्षमता है, वो और किसी में नहीं है।  क्षेत्र में भ्रमण और जन सम्पर्क के दौरान नरेन्द्र सिंह और पं. सदानन्द शर्मा के साथ आर. डी. प्रेमी, अनूप जी, जंग बहादुर, राम यज एवं अमन गौतम जी ने बसपा के पक्ष में मतदान करके बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की

बस्ती में प्रियंका गांधी का रोड शो कल

चित्र
                         (सुधीर श्रीवास्तव)  बस्ती (उ.प्र.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 1 मार्च शिवरात्रि के दिन कम्पनी बाग से रोडवेज चौराहे तक सायं 3 बजे से 6 बजे तक रोड शो करेेंगी। इस बीच वे कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिये मतदाताओं से सहयोग का आग्रह करेंगी। यह जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र श्रीवास्तव ने मालवीय रोड स्थित चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में अपने घोषणा पत्र के 24 सूत्रीय मुद्दे गिनाये, कहा कि छात्र जीवन से ही वे राजनीति को सेवा मानकर संघर्षरत है। कहा कि कांग्रेस की लहर चल रही है। भाजपा, सपा, बसपा से नाराज मतदाता इस बार कांग्रेस के पक्ष में है। रोड शो के दौरान जिले की पांचों विधानसभा सीटों के कांग्रेस प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। बता दें कि बस्ती सदर से देवेन्द्र श्रीवास्तव, रूधौली से बसन्त चौधरी, कप्तानगंज से अम्बिका सिंह, महादेवा से बृजेश कुमार आर्य और हर्रैया से लाबोनी सिंह कांग्रेस प्रत्याशी हैं।  देश दुनिया की खबरों के लि

312 विस. क्षेत्र मेंहदावल :पलभर ये जोश जवानी का, इतनी समझदारी रखो, अमित शाह की जनसभा

चित्र
मेहदावल में अमित शाह की जनसभा   मिट्टी से भी यारी रखो, दिल से दिलदारी रखो।  चोट न पहुंचे बातों से, इतनी समझदारी रखो।  पलभर ये जोश जवानी का, बुढ़ापे की भी, तैयारी रखो।  दिल भले सबसे मिलता नही, फिर भी जुबान, प्यारी रखो।  अनिल त्रिपाठी प्रत्याशी बीजेपी निषाद पार्टी गठबंधन 312 विधानसभा मेहदावल चुनाव चिन्ह खाना से भरी थाली

313 विस. खलीलाबाद : सपा के जय चौबे के लिए धर्मेन्द्र यादव ने किया रोड शो

चित्र
                          (अर्जुन सिंह)  संतकबीरनगर (उ.प्र.)। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जगह जगह नुक्कड़ सभा के माध्यम से सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। उन्होंने आगामी 3 मार्च को होने वाले चुनाव में लोगों से वोट करने की अपील की। रोड शो के दौरान काफी संख्या में पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। सैकड़ों गाड़ियों का काफिले के साथ धर्मेन्द्र यादव ने लोगों के बीच पहुंचकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जय चौबे के लिए वोट करने की अपील की। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार खत्म है। सपा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है, बस आप लोग साथ दीजिए।        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

भाजपा का नहीं प्रत्येक नागरिक का है आत्मनिर्भर अभियान : बस्ती में बोले पीएम मोदी

चित्र
                          (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय राजकीय पालीटेक्निक बस्ती के विशाल परिसर में चुनावी जनसभा को संबोध‍ित करते हुए पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने कहा क‍ि आत्मनिर्भर अभियान सिर्फ भाजपा का नहीं, एक-एक नागरिक का है। जब देश आत्मनिर्भर हो तो पिछड़ों, किसानोंं और युवाओं को लाभ होगा। पिछली सरकारों ने विदेश से सामान मंगवाने पर जोर दिया। इन लोगों को दूसरे देश पर निर्भर रहना अच्छा लगता है। उनको एक ही बात नजर आती है कमीशन। इसलिए ये लोग कभी आत्मनिर्भर की बात भी नहीं करते है। राष्ट्रभक्ति और परिवार भक्ति में यह फर्क होता है। इन घोर परिवारवादियों ने दशकों तक हमारी सेना को भी पूरी तरह विदेशों पर निर्भर रखा। देश के रक्षा उद्योग को बर्बाद कर दिया। अब उत्‍तर प्रदेश में बहुत बड़ा डिफेंस कॉर‍िडोर बन रहा है। हमारे पास तेल के कुएं है। हम सारा कच्चा तेल बाहर से मंगाते हैं। इन लोगों ने कभी ध्यान ही नहीं दिया है। पीएम ने कहा क‍ि हम गरीब को पांच लाख रुपये तक का इलाज देते है, राशन व टीका मुक्त लगााते हैं तो सबका विकास होता है। इस देश का हर नागरिक मेरा परिवार है। इसलिए बिना किसी भेदभाव व पक्षप

ऐतिहासिक होगी बस्ती में पीएम मोदी की जनसभा : हरीश द्विवेदी

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती(उ.प्र)। रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज हथियागढ़ के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। भाजपा ने रैली के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी तैयारियों को पूरा कर लिया। स्थानीय स्तर पर सभी विधानसभा क्षेत्रों से प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए लोग आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बस्ती में प्रधानत्री नरेंद्र मोदी की यह तीसरी रैली है। पूर्व आगमन की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री जी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। सांसद ने कहा कि जन जन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर आम जनता में बहुत उत्साह है। उनके विचारों को सुनने के लिए बस्ती की जनता बड़े पैमाने पर कार्यक्रम में हिस्सा लेगी। रविवार को बस्ती के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान, हथियागढ़ में बस्ती की हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती, महादेवा तथा संत कबीरनगर जिले की मेहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभाओं की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में अंबेडकरनगर की अकबरपुर, क

बिन कांग्रेस के नहीं बनेगी यूपी में कोई सरकार, बसन्त चौधरी को ताकत दे गये इमरान प्रतापगढ़ी

चित्र
                          (शैलेन्द्र पाण्डेय)  रूधौली (बस्ती) । विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, त्यों-त्यों स्टार प्रचारक और प्रत्याशियों का वाक् युद्ध बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र के जमदाशाही में कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी की जीत सुनिश्चित करने के लिये इमरान प्रतापगढ़ी ने जनसभा को सम्बोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी ने मंच पर उनका स्वागत करते हुये कहा कि मरहूम अहमद पटेल की यादें ताजा हो गई। उन्हें कांग्रेस में लाने का श्रेय अहमद पटेल साहेब को भी है। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा, सपा, बसपा पर जमकर हमला बोला। अपने शायराना अंदाज में उन्होने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। बीजेपी के पास जवाब देने के लिए यह नहीं है कि कोरोना में ऑक्सीजन क्यों नहीं दे पाए। बीजेपी के पास यह जवाब नहीं है कि आवारा पशु हजारों हजार बीघे फसल चर गए, उस पर क्या बोला जाए ? प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा बिना मुद्दों की राजनीति कर रही है और कांग्रेस मुद्दों की रा

विस. 309 रूधौली : बसन्त चौधरी के समर्थन में आज जमदाशाही आएंगे इमरान प्रतापगढ़ी

चित्र
                            (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी छब्बीस फरवरी को रूधौली विधानसभा के जमदाशाही में आएंगे और कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी के समर्थन में सभा को सम्बोधित करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि जनाब इमरान प्रतापगढ़ जमदाशाही में आज दोपहर बारह बजे पहुंचेंगे। वे कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं और नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए भविष्य की योजनाओं और मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी के पक्ष जनता से अपील करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जैसी स्वच्छ छवि और नेक नीयत उम्मीदवार किसी पार्टी के नहीं हैं। जनता अपने वोट की ताकत से अवसरवादी शक्तियों को करारा जवाब देगी।         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

309 विस. क्षेत्र रूधौली : मतदाताओं के दिलों में उतर रहे कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी

चित्र
                            (शैलेन्द्र पाण्डेय)  रूधौली (बस्ती)। सनसनीखेज और शानदार राजनीतिक बयानों के दौर में रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़कर जनता का भरोसा जीतना मुश्किल होता जा रहा है। जिस प्रकार से रूधौली विधानसभा क्षेत्र 309 से बसन्त चौधरी ने क्षेत्रीय मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं को बहू, बेटियों को जमीनी मुद्दों से जोड़ा उसका असर मतदान से पूर्व दिखने लगा है। बसन्त चौधरी ने आज सल्टौआ, भिऊरा, पड़री, कोठिला, मुड़री, आहर, मंडक, बनरही जंगल, लक्ष्मणपुर, रूदलपुर आदि गांवों में जब बसन्त चौधरी पहुंचे तो मतदाताओं ने उन्हें सिर आंखों पर बिठा लिया। पूर्व विधायक अनूप पाण्डेय ने सल्टौआ में कहा कि लोग सड़कों पर प्रचार कर रहे हैं बसन्त ने समाज के सभी वर्गो के दिलों में जगह बनाया है। चौधरी, ब्राम्हण, दलित, मुस्लिम, यादव के साथ ही जाति, धर्म, क्षेत्र की दीवारों को तोड़ बसन्त चौधरी लगातार आगे बढ रहे हैं। इस बार रूधौली की जनता चौकाने वाला बदलाव करेगी। क्षेत्र की बेरोजगारी दूर करने, लोगों को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के बड़े संकल्प को लेकर चुनाव मैंदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी

विस. 310 बस्ती सदर : पूर्व मंत्री लालमणि प्रसाद ने बसपा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन को दिया समर्थन

चित्र
                              (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली के बाद बसपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आगामी 3 मार्च को होने वाले मतदान से पूर्व बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व मंत्री एवं बहुजन सेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालमणि प्रसाद ने बस्ती सदर बसपा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन को उनके गोटवा स्थित कार्यालय पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। डॉ. आलोक रंजन का हौसला बढाते हुये पूर्व मंत्री लालमणि प्रसाद ने कहा कि राजनीति में डा. आलोक जैसे उच्च शिक्षित लोगों के आने से वातावरण बदलेगा। कहा कि अवसर मिलने पर वे समाज के दबे कुचले, गरीब, बेसहारा, उत्पीड़ित अल्पसंख्यकोें के साथ ही समाज के हर वर्ग का बेहतर ढंग से प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। इस मौके पर जमील अहमद, हृदय राम यादव, अशोक कुमार, एमराव, रामजियावन, सूरजभान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न.

बस्ती : 1051 मतदाता 25 फरवरी को घर बैठे करेंगे मतदान

चित्र
                           (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । निर्वाचन के इतिहास में एक कदम आगे बढाते हुए 25 फरवरी को जिले के 1051 मतदाता घर बैठे डाक मतपत्र से मतदान करेंगे। इसकी सम्पूर्ण व्यवस्था कर ली गयी है तथा मतदान पार्टी प्रातः छ: बजे कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी। यह जानकारी जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है। प्रेक्षागृह में सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर तथा मतदान पार्टी को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि घर - घर जाकर मतदान की सुविधा पहली बार भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदान किया है। उन्होने निर्देश दिया कि इस कार्य में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारी स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक एम. विजय लक्ष्मी, के.एन. शाह, सुशांत कुमार बारिक भी उपस्थित रहे।  जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने 80 प्लस व दिव्यांग मतदाताओं को 25 फरवरी को अपने घर ही रहने का अपील किया है ताकि मतदान पार्टी द्वारा उनका मतदान कराया जा सकें। उन्होने बताया कि मतदाताओं द्वारा प्राप्त कराए गए फार्म-12डी के अनुसा

बस्ती में बोले अमित शाह - किसानों को 5 साल मुफ्त बिजली, स्कूटी, लैपटॉप और स्मार्ट फोन देगी भाजपा सरकार

चित्र
                             (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पूर्वांचल में दिमागी बुखार से बच्चे मर रहे थे, तब अखिलेश लंदन की सैर कर रहे थे। भाजपा ने विकास के साथ पूर्वांचल से दिमागी बुखार को खत्म कर दिया। सपा, बसपा की सरकार आती है तो केवल एक क्षेत्र का विकास होता है। भाजपा की दोबारा सरकार आई तो किसानों को पांच साल मुफ्त बिजली, बेटियों को स्कूटी, युवाओं को लैपटॉप और स्मार्ट फोन देंगे। हर्रैया के बीआरसी मैदान में आज दोपहर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि यहां मच्छर और माफिया से हर कोई परेशान होता था। भाजपा स्वच्छता अभियान के सफाई संस्कार ने दिमागी बुखार और योगी सरकार ने गुंडों-माफियाओं को खत्म करने का काम किया। प्रदेश में चालीस मेडिकल कॉलेज बने, पांच एक्सप्रेस हाईवे, जो विकास की तस्वीर पेश करते हैं। अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश आज देश में दूसरे नंबर है। अखिलेश कहा करते थे कि कश्मीर से धारा 370 हटेगी तो खून की नदियां बहेंगी। लेकिन, मोदी सरकार ने धार

बसपा राष्ट्रीय पार्टी है, ए और बी टीम नहीं : मायावती

चित्र
  बस्ती मण्डल के तीनों जिलों में बसपा प्रत्याशियों को संजीवनी दे गईं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती                           (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज यहां कांग्रेस, भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा दलितों को गुमराह करने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। बसपा एक राष्ट्रीय पार्टी है यह किसी की ए और बी टीम नहीं है। सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की तर्ज पर चलने वाली यह पार्टी सभी जाति धर्म एवं वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है। भाजपा की नीतियां जातिवादी और पूंजीवादी हैं तो सपा एक वर्ग विशेष को लेकर चलती है। बसपा प्रमुख आज यहां राजकीय इंटर कालेज के मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबेाधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों मौका परस्त है। कांग्रेस की गलत नीतियों की सजा जनता आज भी भुगत रही है। कांग्रेस से यूपी के लोग दुखी हैं। भाजपा सरकार में जाति और धर्म को बढ़ावा मिला। अपराध बढ़े हैं। दलित सुरक्षित नहीं रहा। बेरोजगारी बढ़ी है। सरकारी नौकरियों के अवसर खत

309 विस. रूधौली : महत्वपूर्ण हैं बसन्त चौधरी के मुद्दे

चित्र
                           (शैलेन्द्र पाण्डेय)   रूधौली (बस्ती)। रूधौली विधानसभा क्षेत्र 309 से क्षेत्र की बेरोजगारी दूर करने, लोगों को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के बड़े संकल्प को लेकर चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र के भितेहरा, पचारीकला, पिपरपाती खुर्द, मुंगहरा, गनवरिया कला, डडवा भइया, मुडिला, पैडा, खम्भा, कोहरा, राघवजोत, नेवादा, बरगदवा सहित अनेक गांवों में सघन सम्पर्क किया। अनेक गांवों के खेत खलिहान, से गुजरते हुये बसन्त चौधरी ने कहा कि अपने अमूल्य मतों को यू हीं न गंवा दें, आपकी ताकत से रूधौली की तकदीर बदल सकती है। कहा कि उनके पास विकास की पूरी योजना है। वे चाहते हैं कि विधानसभा क्षेत्र में कोई युवा, बहू, बेटी बेरोजगार न रहे, युवाओं को निःशुल्क तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें दक्ष बनाया जाय।जब तक जमीनी धरातल पर काम नहीं होगा बदलाव आना मुश्किल है। यदि लोग जाति, धर्म की दीवारों से चिपके रहे तो फिर कोई उद्यमी ऐसा साहस नहीं कर पायेगा। कहा कि यदि आप लोग चाहते हैं कि आपका बेटा छोटी नौकरियों के लिये परदेश जाने को मजबूर न हो, माताओं, बहु बेटियों