संदेश

अगस्त, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बीडीए सचिव गुलाब चन्द्रा ने भवन निर्माण की जांच हेतु अधिकृत किये कर्मचारी, जारी किये आई कार्ड

चित्र
                          (बृजवासी शुक्ल) बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती विकास प्राधिकरण के सचिव / उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र द्वितीय ने प्राधिकरण क्षेत्र में भवन निर्माण के निरीक्षण के लिए तीन कर्मचारियों को अधिकृत करते हुए उन्हें पहचान पत्र भी जारी किए हैं। अब कहीं भी जांच व निरीक्षण में यही कर्मचारी जाएंगे और बीडीए को अपनी रिपोर्ट देंगे। बीडीए सचिव गुलाब चन्द्रा ने बताया कि बस्ती विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा अवैध निर्माणों के चिन्हीकरण एवं नोटिस तामीला का कार्य नियमानुसार कराया जा रहा है। यह संज्ञान में आ रहा है कि कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी रुप से प्राधिकरण कर्मचारी बनकर विभिन्न स्थलों पर अवैध पैसों की मांग की जा रही है। ऐसी घटनाओं को रोकने के सम्बन्ध में प्राधिकरण द्वारा अपने फील्ड स्टाफ को गुलाबी रंग के आई कार्ड जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण का फील्ड स्टाफ (मेट) बस्ती विकास प्राधिकरण के लोगो वाली जैकेट पहने रहेंगे।   बीडीए सचिव ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों द्वारा सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के पहले ही जांच की जाएगी। इसके लिए फील्ड कर्मचारी (मेट) के रुप में

बस्ती: आनर किलिंग में प्रेमी प्रेमिका की मौत का खुलासा, तीन गिरफ्तार

चित्र
                              (बृजवासी शुक्ल) बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती जिले में एक युवक की हत्या कर लाश खेत में फेंक दिये जाने और उसकी प्रेमिका की भी मौत हो जाने के बाद आनन फानन में शव को दफन कर दिये जाने के मामले का खुलासा आनर किलिंग के रुप में हुआ है। मामला रूधौली थाने के पड़रिया चेत सिंह गांव का है। इस हत्याकांड में थाना रुधौली पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि गत सत्ताईस अगस्त को उक्त गांव निवासी सन्दीप पुत्र रामफेर ने पुलिस को फोन करके पुलिस को सूचना दी थी कि उसके भाई अंकित को तीन लोगों ने मारकर गन्ने के खेत में फेंक दिया है। इस सूचना पर मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र को जांच में पता चला कि जिस युवक की लाश हत्या कर फेंकी गई थी, उसका उसी गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग अलग समुदाय से थे। उसी दिन सुबह उस लड़की की भी मौत हो गई थी और परिवार वालों ने उसका अन्तिम संस्कार कर दिया था। थाना रुधौली पुलिस, स्व

ओमनी इंटरनेशनल में मनाया गया खेल महोत्सव

चित्र
                               (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। जिले के संसारपुर फुटिया स्थित ओमनी इंटरनेशनल विद्यालय में राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य बालाकृष्णन एम, अतिथिगण डॉ. मुकेश मिश्र प्रधानाचार्य कर्मा देवी पीजी कॉलेज एवं मिस ब्लाइसी प्रधानाचार्य नर्सिंग कॉलेज ने किया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह वर्धन और राष्ट्रीय खेल पर्व के माध्यम से बच्चों में शारीरिक प्रबलता , इच्छाशक्ति और और पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को देश प्रेम और खेल के प्रति जागृत किया गया। विद्यालय में खेल का आयोजन क्रीड़ा अध्यापक रजनीश वरुण ने किया। बच्चों ने विभिन्न खेलों में कबड्डी, लांग जंप , शॉट जंप आदि खेलो में अपनी प्रतिभा को दिखाकर इस पर्व को ऊर्जावान कर दिया। विद्यालय के सहअध्यापक दिनेश कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, अमित, प्रिया मैम, गुरकीरत मैम और समस्त अध्यापकों ने उपस्थित रहकर इस खेल को संपन्न कराया।      देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

सभी व्यापारियों और सरकारी विभागों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य : मेगा सेमिनार में बोले हरीश द्विवेदी

चित्र
                               (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक राष्ट्र एक कर संकल्प के अन्तर्गत देश में जीएसटी लागू किया गया है। सभी व्यापारियों तथा सरकारी विभागों को जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। उक्त विचार सांसद हरीश द्विवेदी ने व्यक्त किया। भारत रत्न अटल बिहारी प्रेक्षागृह में आयोजित मेगा सेमिनार को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं तथा आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होती है। इसके अन्तर्गत छुपे हुए करों की पूर्ण समाप्ति कर दी गयी है। उन्होनें कहा कि रू. 1.45 लाख करोड़ भारत को जीएसटी के माध्यम से टैक्स मिल रहा है। उ.प्र. में लगभग 90 हजार करोड़ रूपया टैक्स प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको बढ़ाकर रू. 1.50 लाख करोड़ एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होनें बस्ती के व्यापारियों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करायें ताकि प्रदेश का लक्ष्य प्राप्त करने में बस्ती का भी सराहनीय योगदान हो सके। उन्होंने कहा कि बस्ती में 15 हजार व्यापारियों ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया है तथा जिले से 1

संजय जायसवाल ने मंत्री से मिलकर किया राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भानपुर का टेण्डर निरस्त करने की मांग

चित्र
                           (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप ने प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरूण एवं प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल से मिलकर विधानसभा क्षेत्र रूधौली में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भानपुर में मानक के विपरीत जेम पोर्टल के माध्यम से निकाले गये टेण्डर प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग किया। रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप ने समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरूण एवं प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल को बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भानपुर में कैटरिेंग की व्यवस्था सुचारू रूप से ढंग से चल रही थी किन्तु अब जेम पोर्टल के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा टेण्डर निकाला गया है। इसमें अनेक कमियां एवं अनियमितायें जैसे तीन वर्ष का अनुभव, हैसियत, चरित्र प्रमाण-पत्र आदि की मांग विभागीय नियमों के तहत नहीं किया गया है। वर्तमान में 400 बच्चों के भोजन की व्यवस्था कराने के लिये 75 रूपया थाली के हिसाब से एक करोड़ 80 हजार रूपये आ रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा मात्र एक करोड़ रूपये में टेण्डर किया जा रहा है। प्रदेश के सरकारी विभागो

बस्ती में नोवा हास्पिटल ने बनाया कीर्तिमान, सफलतापूर्वक किया पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण

चित्र
                              (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती के नोवा हास्पिटल ने सफल कूल्हा प्रत्यारोपण (हिप रिप्लेसमेंट) कर जिले के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब वह व्यक्ति और उसके परिजन पूरी तरह स्वस्थ है और प्रत्यारोपण करने वाले डॉ. सौरभ द्विवेदी और उनकी टीम का का गुणगान करते नहीं थक रहा है। इस तरह डॉ. सौरभ द्विवेदी ने बस्ती जिले को नायाब तोहफा दिया है। बस्ती जिले के सोनहा निवासी चालीस वर्षीय सन्तोष गुप्ता का बायां कूल्हा खराब हो गया था। वह पिछले डेढ़ साल से चलने फिरने में असमर्थ हो गया था। उसके पैर छोटे बड़े तथा पतले हो गए थे। इधर उधर भटकने के बाद उनके परिजनों द्वारा उन्हें नोवा हॉस्पिटल की जानकारी मिली। परिजनों ने नोवा हास्पिटल पहुंचकर डॉ. सौरभ द्विवेदी से अपनी समस्या बताई। डॉ. सौरभ द्विवेदी ने उन्हें भरोसा दिलाया और चार दिन पहले मरीज को नोवा हास्पिटल में भर्ती करके कूल्हे का पूर्ण प्रत्यारोपण किया गया। अगले ही दिन ही मरीज चल फिर रहा है तथा सीढियां भी चढ़ उतर रहा है।   डा.सौरभ द्विवेदी ने अपने दक्ष हाथों से करीब 500 छोटी बड़ी सर्जरी करके मरीजों का इलाज किया है। इनके आ

वक्त पर नहीं मिली एम्बुलेंस तो काल के गाल में समा गये जच्चा बच्चा

चित्र
                            (अनूप पाण्डेय)  अयोध्या। अयोध्या में सोहावल तहसील क्षेत्र के उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर बरसेंडी में समय पर एम्बुलेंस न मिलने के कारण जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई है। आज शनिवार सुबह छह बजे प्रसव पीड़ा होने पर मन्नन अपनी पत्नी अनीता 37 को लेकर उपकेंद्र पहुंचा था। जहां पत्नी ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के कुछ देर बाद ही एक बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी। उपकेंद्र पर व्यवस्था न होने के कारण दो घंटे बाद प्रसूता की भी मौत हो गई। सोहावल तहसील के हाजीपुर बरसेंडी के मजरे अवधेश नगर के मुन्ना का पुरवा निवासी मन्नन की 37 वर्षीय पत्नी अनीता को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। मन्नन गांव की आशा बहु राधिका के साथ अनीता को पैदल ले जाकर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां एएनएम विनीता गुप्ता ने प्रसव कराया। छह बजकर पांच मिनट पर अनीता ने पहले बच्चे को जन्म दिया। छह बजकर 30 मिनट पर अनीता ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। एएनएम विनीता गुप्ता ने बताया कि दूसरा बच्चा मृत पैदा हुआ। गौरतलब है कि अनीता की यह छठवीं डिलीवरी थी।

गोण्डा में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली उजागर, पीएचसी में ठेले पर इलाज और जिला अस्पताल में बेटे की गोद में पिता की मौत

चित्र
                            (बृजवासी शुक्ल)  गोण्डा (उ.प्र.)। यूपी के गोण्डा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। यहां स्वास्थ्य विभाग की बदहाली और डॉक्टरों की लापरवाही के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में एक घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस नहीं मिली तो परिवार वाले ठेले पर पीएचसी पहुंचे, जहां उन्हें बेड भी नसीब नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने ठेले पर ही इलाज शुरू कर दिया। वहीं दूसरे केस में एक बेटा अपने बुजुर्ग पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो उसे स्ट्रेचर नहीं मिला। वह पिता को लेकर भटकता रहा। डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया और पिता ने बेटे की गोद में ही दम तोड़ दिया। बाद में शव वाहन भी नहीं मिला तो बेबस बेटा पिता के शव को गोद में लेकर ही चल पड़ा। दरअसल, गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर 24 अगस्त बुधवार दोपहर बाद करीब 4 बजे हादसा हो गया था। बनगाई गांव के निवासी 65 वर्षीय अलीजान बकरी चराकर लौट रहे थे। आर्यनगर से कौड़िया की तरफ जा रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भोलेनाथ व बुजुर्ग अलीजान दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस

बस्ती महायोजना 2031 पर आपत्ति के साथ भारी विरोध, उमड़ा जन सैलाब

चित्र
                           (प्रशांत द्विवेदी)  बस्ती (उ.प्र.)। यूँ तो बस्ती विकास प्राधिकरण से बस्ती का आम जन मानस पिछले 5 वर्षों से आतंकित है। लेकिन पिछले 1 अगस्त को बस्ती महायोजना 2031 का जो प्रारूप जनता की आपत्तियों के लिए प्रस्तुत किया गया वो किसी के भी समझ से परे बताया जा रहा है। बीडीए जनता से आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्रचार प्रसार का कोरम पूरा कर रहा है। लेकिन जानकारी के भाव एवं महायोजना के समझ से परे होने के चलते आम जन मानस को अपनी आपत्ति दर्ज करने में आ रही समस्या को देखते हुए पीआरजे बस्ती महायोजना संघर्ष समिति ने 25 अगस्त गुरुवार को शहर के गौरी दत्त धर्मशाला में आपत्ति पत्र तैयार करने में सहायता के लिए दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक कैम्प का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में लोग अपनी आपत्ति लेकर पहुंचे। उक्त कैम्प में करीब साढ़े तीन सौ लोगों ने आपत्ति पत्र का प्रारूप प्राप्त किया। और ये सिलसिला लगातार जारी रहा। सबसे ज्यादा आपत्तियां अनर्गल रूप से लोगों कि निजी भूमि या बने बनाये मकान के क्षेत्र को पार्क, स्टेडियम, ग्रीन बफर आदि के लिए आरक्षित कर देने पर आ रही थीं। लोगों का

भूपेन्द्र सिंह चौधरी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने

चित्र
                              (विशाल मोदी)  लखनऊ। बीजेपी की ओऱ से यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी ने भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। आपको बता दें कि पहले से ही इस बात की चर्चाएं जोरों पर थी कि भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उनको दिल्ली बुलाए जाने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा था कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर गुरुवार को उनका ऐलान होगा। आखिरकार इन कयासों पर मुहर लगी औऱ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भूपेंद्र सिंह चौधरी के नाम का ऐलान कर दिया।               संगठन का है लंबा अनुभव गौरतलब है कि बुधवार को भूपेंद्र चौधरी को अचानक से दिल्ली बुलाया गया था। जिसके बाद वह अपना मउ-आजमगढ़ का दौरा छोड़ फौरन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। आपको बता दें कि भूपेंद्र सिंह चौधरी वर्ष 1991 से वह बीजेपी से जुड़े हैं। इसके अलावा भूपेंद्र चौधरी की जाट नेता के रूप में अपनी एक अलग पहचान है। वर्तमान में वह योगी सरकार में पंचायती राजमंत्री हैं। पश्चिमी यूपी में उनकी एक अलग साख है। ऐसे में बीजेपी उनके हाथ में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकती

अतीक अहमद की 76 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

चित्र
  साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की 76 कराेड़ रुपये की अचल संपत्ति बुधवार को और कुर्क कर ली गई। पुलिस प्रशासन व राजस्व की टीम ने धूमनगंज के पीपलगांव रहीमाबाद और अकबपुर स्थित 12 बीघा जमीन को जब्त करते हुए उस पर नोटिस बोर्ड लगाया।                            (बृजवासी शुक्ल)  प्रयागराज। गुजरात के साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की 76 कराेड़ रुपये की अचल संपत्ति बुधवार को और कुर्क कर ली गई। पुलिस, प्रशासन व राजस्व की टीम ने धूमनगंज के पीपलगांव, रहीमाबाद और अकबपुर स्थित 12 बीघा जमीन को जब्त करते हुए उस पर नोटिस बोर्ड लगाया। कुर्क की गई संपत्ति का नोडल एसडीएम सदर को बनाया गया है और धूमनगंज पुलिस उसकी देखरेख करेगी। कोई व्यक्ति उस जमीन से छेड़छाड़ या कब्जा करने की कोशिश करेगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 12 अगस्त को रसूलपुर कोइलहा में 24 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी। खुल्दाबाद के चकिया मोहल्ला निवासी अतीक अहमद इंटर स्टेट (आइएस)-227 गैंग का लीडर है। वह खुल्दाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है और माफिया घोषित है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 96 आपराधिक मुकदम

उदयपुर के कन्हैया की तरह यूपी में टेलर को धमकी

चित्र
  सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अभी राजस्थान के उदयपुर हत्याकांड की यादें पुरानी नहीं हुई हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक टेलर को धमकी भरा खत मिला है। पत्र में कन्हैया लाल और नुपूर शर्मा का जिक्र करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है।                           (बृजवासी शुक्ल)  मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक टेलर को उदयपुर के कन्हैया लाल जैसी ही धमकी दी गई है। बुधवार को टेलर को धमकी भरा गुमनाम पत्र मिला है। यह पत्र उसकी दुकान में भेजा गया था। टेलर का कहना है कि पत्र में लिखा है कि बहुत बड़ा देश भक्त बनता है, नूपुर बहाना होगा, कन्हैया की तरह निशाना होगा, बचेगा नहीं भाग सकता है तो भाग। पीड़ित नरेंद्र सैनी मुजफ्फरनगर जनपद की नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाला है। उसे 24 अगस्त की सुबह दुकान के अंदर से एक धमकी भरा पत्र मिला है। नरेंद्र सैनी ने नगर कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित टेलर मास्टर का कहना है की उसने तो सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई सामग्री डाली भी

अडाणी और एनडीटीवी डील सस्पेंस और इनसाइड स्टोरी

चित्र
एनडीटीवी में अडाणी की हिस्सेदारी : अडाणी ग्रुप का 29% स्टेक लेने का ऐलान, दो घंटे बाद एनडीटीवी की सीईओ बोलीं - हमसे कोई बात नहीं हुई                            (प्रशांत द्विवेदी) नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडाणी एनडीटीवी में 29.18% की हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं। 23 अगस्त मंगलवार की शाम अडाणी ग्रुप ने इसका ऐलान किया। एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (AMNL) की सहायक कंपनी विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) के जरिए यह इनडायरेक्ट स्टेक लिया जाएगा। AMG मीडिया अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की ही सब्सिडियरी है। अडाणी ग्रुप NDTV में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए भी 294 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 493 करोड़ रुपए के ओपन ऑफर की पेशकश करेगा। AMNL के CEO संजय पुगलिया ने कहा, 'यह अधिग्रहण मील का पत्थर है। AMNL इन्फॉर्मेशन और नॉलेज के साथ भारतीय नागरिकों, उपभोक्ताओं और भारत में रुचि रखने वालों को सशक्त बनाना चाहता है। NDTV हमारे विजन को पूरा करने के लिए सबसे अच्छा ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म है।'         एनडीटीवी की सीईओ ने कहा हमें जानकारी नहीं अडाणी ग्रुप