संदेश

नवंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मजिस्ट्रेट के साथ रेप की कोशिश का आरोपी मजिस्ट्रेट गिरफ्तार

चित्र
                 (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ. प्र.)। मजिस्ट्रेट के साथ रेप की कोशिश के मामले में घटना के करीब 15 दिन बाद आरोपी मजिस्ट्रेट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मजिस्ट्रेट के ऊपर रेप की कोशिश के अलावा जानलेवा हमले का भी आरोप है। आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को झूठा बताते हुए हाईकोर्ट में रिट की है लेकिन उस पर अभी सुनवाई भी नहीं हो पाई है और उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ा। मामले में महिला नायब तहसीलदार ने 17 नवम्बर को दर्ज कराई एफआईआर में 12 नवम्बर यानि दीपावली के दिन की घटना दर्शाई है। इसमें नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल के ऊपर मुअसं. - 363 / 2023 पर आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 354, 307, 376 व 511 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद मजिस्ट्रेट करीब 40 वर्षीय घनश्याम शुक्ल पुत्र राचन्द्र शुक्ल सोहरौनाराजा थाना भिटौली बाजार जनपद महाराजगंज हालमुकाम 729 एच आनन्द विहार कालोनी राप्तीनगर फेज - 1 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर (नायब तहसीलदार सदर बस्ती ) को रोडवेज बस्ती से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनय

सुब्रत रॉय सहारा का निधन

चित्र
                (बृजवासी शुक्ल) मुम्बई। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने मंगलवार (14 नंवबर) को मुंबई में 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मंगलवार (14 नंवबर) को मुंबई में निधन हो गया। सुब्रत रॉय का यहां के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण निधन गया है। कंपनी ने आगे कहा कि 12 नवंबर को तबियत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 14 नवंबर की रात के साढ़े 10 बजे आखिरी सांस ली। सहारा ग्रुप के चेयरमैन रॉय का पार्थिव शरीर यूपी के लखनऊ में आज बुधवार (15 नवंबर) को लाया जाएगा।         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

प्रदूषण रोकने को आगे आईं स्कैंडिनेवियाई समाजसेविकाएं : ग्रीन दीवाली मनाने की अपील

चित्र
पटाखों के बिना भी त्योहार मनाये जा सकते हैं – डॉक्टर सोनिया स्वीडन , श्रीमती प्रीतपाल नॉर्वे से और श्रीमती चांदनी अरोरा स्वीडन से (स्कैंडिनेवियाई समाज सेविकाएं)               (विशाल मोदी) भारत एक ऐसा देश जहाँ आए दिन कोई ना कोई त्योहार आता ही रहता है, कोई ना कोई रस्म, ख़ुशी मनाई ही जाती है। इस साल दीवाली के पर्व से ठीक पहले भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) ने फिर से एक अहम फैसला सुनाया है, जिसके अनुसार दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में, फैलते प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु, पटाखों पर बैन के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का 2018 का फैसला बरकरार रहेगा। भारत के कई अन्य राज्यों ने भी पटाखों पर या तो प्रतिबंध लगा दिया है या उन्हें सीमित कर दिया है। पटाखों के रोक पर लिए गए सुप्रीम कोर्ट और कई अन्य राज्यों के फैसलों पर स्कैंडिनेवियाई समाज सेविकायों डॉक्टर सोनिया स्वीडन , श्रीमती प्रीतपाल नॉर्वे से और श्रीमती चांदनी अरोरा स्वीडन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व में तेज़ी से फैलते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पटाखों पर बैन न केवल दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र

बस्ती पुलिस में 47 तबादले

चित्र
                  (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बड़े पैमाने पर फेर बदल करते हुए नौ निरीक्षकों सहित 47 तबादले किए हैं। इस ट्रांसफर में 39 उप निरीक्षक शामिल हैं। पांच निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों को गैर जनपद ट्रांसफर होने के कारण कार्यमुक्त किया गया है।   गैर जनपद ट्रांसफर होने वाले निरीक्षकों में मुण्डेरवा में तैनात इंस्पेक्टर रामकृष्ण मिश्र, सोनहा में तैनात इंस्पेक्टर शैलेष सिंह, परसरामपुर में तैनात रामेश्वर यादव, गौर में तैनात महिला इंस्पेक्टर भाग्यवती पाण्डेय और महिला थाना में तैनात महिला इंस्पेक्टर अनीता यादव के साथ ही दुबौलिया थानाध्यक्ष उप निरीक्षक इन्द्रभूषण सिंह और वाल्टरगंज थानाध्यक्ष उप निरीक्षक रामदेव को गैर जनपद स्थानांतरण के कारण कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा निरीक्षक उपेन्द्र कुमार मिश्र को चुनाव सेल से प्रभारी निरीक्षक गौर, निरीक्षक तहसीलदार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर, निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को आईजीआरएस से प्रभारी निरीक्षक सोनहा, महिला निरीक्