संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने पदयात्रा कर गिनाईं उपलब्धियां

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। नगर पालिका से भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार श्रीमती सीमा खरे और भाजपा नेता अनूप खरे ने पद यात्रा करके नगर पालिका की देवतुल्य जनता से जनसमर्थन मांगा। भाजपा उम्मीदवार सीमा खरे और वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप खरे ने नगर पालिका के गड़गोड़िया, कम्पनी बाग, विशुनपुरवा और माली टोला में पद यात्रा करके विकास के नाम पर आशीर्वाद देने का अनुरोध किया।               (भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे पत्नी अनूप खरे)     प्रत्याशी सीमा खरे ने कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो नगर पालिका को मॉडल नगर पालिका के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। केन्द्र और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अगर देवतुल्य जनता ने मौका दिया तो नगर पालिका परिषद बस्ती विकास की दौड़ में प्रदेश में प्रथम आयेगा। भाजपा नेता अनूप खरे ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान जनता के द्वारा मिल रहे स्नेह से यह स्पष्ट हो गया है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सीमा खरे भारी मतों से विजयी होंगी। पद य

भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे के लिए सांसद हरीश द्विवेदी ने किया जन सम्पर्क

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। नगर पालिका चुनाव में राजनैतिक दलों की भागदौड़ तेज़ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सीमा खरे को अपना प्रत्याशी बनाया है । भाजपा प्रत्याशी के लिए सांसद हरीश द्विवेदी ने रौतापार पुराना और डाकखाना वार्ड में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने लोगों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए अपील किया। वहीं प्रत्याशी सीमा खरे ने महरीखांवा और पिकौरा दत्तुराय में जनसम्पर्क किया। सांसद ने कहा कि मेरे प्रयास से केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा रिंग रोड बनने जा रहा है जिससे बस्ती शहर और व्यापार का बृहद विस्तार होगा। सांसद ने कहा कि पिछले 6 सालों में प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जिले का विकास हुआ है और भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया गया है। जनता से जो भी वादे किये गये थे सभी को पूरा किया जा रहा है। निकाय चुनाव साल 2024 के चुनाव का सेमीफाइनल है। निश्चित तौर से सभी भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएंगे। इस मौके पर भाजपा नेता अनूप ख

बस्ती में पुलिस ने 24 घण्टे में दरिंदे को किया गिरफ्तार

चित्र
                            (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक दलित युवती को प्रेम जाल में फंसा कर बलात्कार करने वाले दुराचारी को पुलिस ने 24 घण्टे में धर दबोचा है। पुलिस ने उस दरिंदे के पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी बदायूं का निवासी है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने रेप के आरोपी बदायूं जिले के उझानी (अयोध्या गंज) निवासी मुजम्मिल पुत्र अकरम (33) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ नगर थाने में मुअसं. 117 / 2023 पर आईपीसी की धारा 504, 506, 376, (2) (एन) और एससी एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (5) के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार मुजम्मिल के पास से 12 बोर का एक कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया है। इस मामले में उसके ऊपर मुअसं 118 / 2023 शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के अन्तर

बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण के दो एफआईआर : महिला पहलवानों के उत्पीड़न का मामला : भाजपा सांसद हैं WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह

चित्र
                             (बृजवासी शुक्ल)  नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में दो एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, अन्य छह महिला पहलवानों के आरोपों पर दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस आरोपों की जांच करेगी। डीसीपी प्रणव तयाल ने इसकी पुष्टि की है। अट्ठाईस अप्रैल शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने पर सहमति जताई थी। 21 अप्रैल को एक नाबालिग समेत सात महिला रेसलर्स ने बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की थी। केस ना दर्ज होने पर रेसलर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 23 अप्रैल से बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई दिग्गज रेसलर्स जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।              बृजभूषण शरण सिंह का बयान पहलवानों के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा मैं कानून का पालन करूंगा। मैं पहले भी यह करता र

बस्ती डीएम ने किया हाईस्कूल व इण्टर के टॉपटेन छात्र छात्राओं को सम्मानित

चित्र
                             (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रदेश/जनपद स्तरीय प्रथम दस मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में किया। हाईस्कूल के अथर्व श्रीवास्तव प्रदेश में दसवॉ तथा जनपद में प्रथम स्थान, रोशनी सिंह द्वितीय, शिखा तिवारी व अविनाश पाण्डेय तृतीय स्थान प्राप्त किया है।  इसी प्रकार इण्टरमीडिएट के नेहा उपाध्याय व अनुष्का पटेल प्रदेश में दसवॉ तथा जनपद में प्रथम स्थान, अभिषेक कुमार द्वितीय, आराधना त्रिपाठी तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के अभिभावको को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि जीवन एक पड़ाव है, जब आप एक स्तर पर पहुॅचते है तो दुसरा स्तर शुरू हो जाता है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम, अनुशासन, धैर्य एवं समयप्रबंधन के चार मूलमंत्र बहुत जरूरी है, 25 वर्ष की आयु तक ये सभी चीजे बहुत महत्वपूर्ण होती है। उन्होने कम नम्बर पाने व

नपा अध्यक्ष बस्ती के लिए सीमा खरे का प्रचार तेज

चित्र
                             (विशाल मोदी) बस्ती (उ.प्र.)। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बस्ती नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी सीमा खरे का प्रचार अभियान तेज हो गया है। इनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल भी प्रचार अभियान में जुट गए हैं। सीमा ने समर्थकों के साथ पुराना डाकखाना, तुरकहिया, पाण्डेय बाज़ार और पिकौरा शिव गुलाम वार्ड में सम्पर्क कर जनता से समर्थन माँगा। प्रत्याशी लगातार वोटरों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने कहा कि बस्ती पालिका को समृद्ध नगर बनाने की मेरी कल्पना है। सीमा खरे ने कहा कि सीवर की समस्या के निदान के लिये स्थानीय सांसद हरीश द्विवेदी के साथ भाजपा सरकार काम कर रही है। पूरे शहर में नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी, जिससे सीवर की समस्या से निजात मिल सके। जाम की समस्या को देखते हुये सांसद द्वारा नगर के चारों ओर रिंग रोड बनवाया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके। इस दौरान अखिलेश शुक्ल, दिलीप पाण्डेय, राघवेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह राना, राजेश अग्रवाल, विनय यादव, अखण्ड पाल, लवकुश चौबे, आदर्श श्रीवास्तव, अभिनव उपाध्याय, सूरज श्र

निकाय चुनाव : भाजपा के अनूप खरे को स्कूल एसोसिएशन व व्यापारियों का समर्थन

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। नगर पालिका क्षेत्र में चुनावी माहौल इस वक्त चरम पर है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही भाजपा प्रत्याशी ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। यहां अनूप खरे की पत्नी सीमा खरे को भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाया है। सीबीएसई स्कूल मैनेजर एसोसिएशन एवं व्यापारियों ने इन्हें अपना समर्थन दिया है। इस चुनाव में सोशल मीडिया नेटवर्किंग प्रचार का बेहतर साधन साबित हो रहा है। इसके लिए भाजपा ने अपना वार रूम बनाए हैं और इनके जरिए व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया साइट पर अपने अपने संदेश डाले जा रहे है। प्रचार के लिए डोर टू डोर वोट मांगने का सिलसिला शुरू हो गया है। उधर, महिलाओं की टीम भी वार्ड वार्ड और डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर रही है। भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे एवं अनूप खरे ने पठान टोला, कटरा, मिश्रौलिया, चिकवा टोला वार्डो में सम्पर्क कर समर्थन माँगा। लोगो ने प्रत्याशी को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। सीबीएसई मैनेजर स्कूल एसोसिएशन के धीरेंद्र शुक्ला जेपी तिवारी मुकेश खंडेलवाल विवेक श्रीवास्तव, व्यापार मंडल से राजेश अग्रवाल

नगरपालिका बस्ती : सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा ने किया नामांकन

चित्र
                               (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय नगरपालिका परिषद बस्ती के चुनाव में अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नेहा वर्मा ने आज रविवार को पति अंकुर वर्मा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ सादगी से नामांकन किया। नेहा वर्मा ने कहा कि बस्ती शहर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने की उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि वे मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरें। सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा के साथ नामांकन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, चन्द्रिका यादव, राम केवल यादव, गीता भारती, नीलम वर्मा, अमृत कौर, रीता, अरविन्द सोनकर, अनवर, सज्जू, स्वप्निल, विपिन त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी, रिन्टू यादव, रन बहादुर यादव, गौरीशंकर यादव, भोला पाण्डेय के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

बैठक में बनी सरदार पटेल स्मारक संस्थान के विकास की रणनीति

चित्र
                              (नीतू सिंह)  बस्ती । सरदार पटेल स्मारक संस्थान की बैठक रविवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में संस्थान सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संस्थान के विकास, छात्रावास को सुविधा सम्पन्न कराने आदि पर विचार किया गया। महामंत्री डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि संस्थान के सभागार को आधुनिक सुविधाओं से लैश करने, लाइब्रेरी को समृद्ध बनाने की दिशा में अति शीघ्र कार्य शुरू करा दिया जायेगा। इसके साथ ही अतिथि कक्ष का भी निर्माण कराया जायेगा। बताया कि संस्थान के विकास हेतु कुर्मी महासभा ने आर्थिक सहयोग किया। बैठक में मुख्य रूप से आर.के. सिंह पटेल, चौधरी प्रेमचन्द पटेल उर्फ पोरस, धु्रवचन्द्र चौधरी, विद्या सागर चौधरी, गौरव चौधरी, डा. सुरेन्द्र प्रसाद, विजय कुमार एडवोकेट, डा. श्याम नरायन चौधरी, राजेश निराला, रामकमल वर्मा, विद्यासागर, चौधरी राजेश निराला, धर्मदेव पटेल, ई. राजेन्द्र चौधरी, रामकृपाल चौधरी आदि शामिल रहे।           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता

केपीएस आहर सोनहा में सम्मानित हुए टॉपर

चित्र
                               (शैलेन्द्र पाण्डेय) सोनहा (बस्ती)। स्थानीय के पी एस पब्लिक एकेडमी आहर सोनहा बस्ती में बच्चो को अंक पत्र वितरित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सल्टौआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह व बिशिष्ट अतिथि एडवोकेट विनोद कुमार पांडेय रहे। इस अवसर पर विद्यालय मे प्रथम स्थान लाने वाली छात्रा सेजल कुशवाहा को पुरस्कार में साईकिल दूसरे व तृतीय स्थान पर रहे ईशु शर्मा व राज शर्मा को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक शैलेश पाण्डेय, प्रधानाध्यापक राजेश पांडेय, दीपक पाठक, शैलवी, रूबी, स्वाति, ममता, सावित्री, वैष्णवी, काजल, राजेश तिवारी, बजरंगी, विजय पाण्डेय अजय पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

बस्ती : चोरी के ट्रैक्टर और रोटावेटर सहित एक गिरफ्तार

चित्र
                              (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने बारह घंटे के अन्दर चोर को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि चोर को बगडेरवा नहर के पास चोरी के ट्रैक्टर और रोटावेटर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में श्रीपालपुर खास निवासी संजय चौधरी पुत्र अशोक चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। इक्कीस अप्रैल को प्रातः भोर में करीब तीन बजे ट्रैक्टर चोरी की घटना में संजय के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें पुलिस ने मुअसं. 110 / 2023 पर आईपीसी की धारा 379 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे संजय को ट्रैक्टर और रोटावेटर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने ही गांव के फूलचन्द्र की गाड़ी चुराई थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रैक्टर चुराकर बेचने जा रहा था।गिरफ्तार संजय चौधरी के ऊपर बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने में 2018 से चार मुकदमें दर्ज हैं। सभी मुकदमें चोरी के ही हैं। गिरफ्तार कर

अयोध्या में भीषण हादसा, चार की मौत, 40 घायल

चित्र
                             (रुबी सोनी) अयोध्या। स्थानीय हाईवे पर अम्बेडकर नगर मोड़ बूथ न. चार पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर में चार लोगों की जान चली गई। इस हादसे में चालीस लोग घायल हो गये हैं। इस भयानक हादसे में बस ट्रक के नीचे दब गई। हादसा बीती रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। घटना से मौके पर अफरा - तफरी मच गई। पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है।                 (दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक - अयोध्या बाईपास)    हादसा उस वक्त हुआ जब लखनऊ से अम्बेडकर नगर जाने वाली प्राईवेट बस रोड कट से मुड़ रही थी। अचानक तेज रफ्तार मार्बल डस्ट लदी ट्रक बस से टकराकर पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। बस में करीब 70 लोग सवार थे। घायलों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। चौकी इंचार्ज दर्शन नगर बृजभूषण ने बताया कि बाईपास पर एक ही कट है जो अम्बेडकर जाता है। यह कट काफी छोटा है, जिससे गाड़ियां एक बार में बिना बैक किये नहीं मुड़ पातीं। बस को ड्राईवर ने ज्यों ही बैक किया कि मार्ब

बस्ती में पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर पकड़ा हत्यारोपी

चित्र
                              (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। जिले के नगर बाजार थाना क्षेत्र के कूढ़ापट्टी दरियांव निवासी हरिशंकर पाण्डेय की कोठवा भरतपुर में एक व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से सिर पर जानलेवा हमला हमले में गम्भीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने 24 घण्टे में हत्यारोपी को धर दबोचा है। मामला बीते कल यानि 19 अप्रैल सायं करीब साढ़े छ: बजे का है। उक्त हत्याकांड में मृतक हरिशंकर पाण्डेय के भतीजे सन्दीप पाण्डेय पुत्र वंशीधर पाण्डेय की तहरीर पर थाना नगर में मुअसं. 111 / 2023 पर भादवि. की धारा 307 एवं 324 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान के निर्देशन में एसओ जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी कोठवा भरतपुर निवासी मनोज पुत्र राम बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय मृतक कोठवा भरतपुर निवा

लीवर की बढ़ती बीमारियों का कारण है फैटी लीवर : विश्व यकृत दिवस पर पीजीआई ने किया जागरूकता वेबिनार

चित्र
                          (रुबी सोनी)  लखनऊ। हेपेटोलॉजी विभाग, एसजीपीजीआई, लखनऊ ने '19 अप्रैल 2023 को विश्व यकृत दिवस' मनाया। देश में यकृत रोगों के बढ़ते बोझ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर आर के धीमान, निदेशक पी जी आई एवं प्रोफेसर हेपेटोलॉजी, प्रोफेसर राजन सक्सेना, विभागाध्यक्ष , सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, प्रोफेसर अमित गोयल, विविभागाध्यक्ष हेपेटोलॉजी और डॉ. सुरेंद्र सिंह, सहायक प्रोफेसर, हेपेटोलॉजी ने की। वेबिनार में संस्थान की फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों और राज्य के 38 मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रो धीमान ने देश और राज्य में लिवर की बीमारियों के बढ़ते बोझ पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से लिवर की बीमारियों का जल्दी पता लगाने पर जोर दिया ताकि सिरोसिस और लिवर कैंसर को बढ़ने से रोका जा सके। प्रोफेसर सक्सेना ने चिकित्सकों से सिरोसिस के रोगियों को प्रारंभिक अवस्था में हेपेटोलॉजिस्ट को समय पर रेफर करने का आग्रह किया, ताकि उन्हें समय पर लिवर प्रत्यारोपण के साथ ठीक किया जा सके। उन्होंने बत

अतीक को भारत रत्न दिलाने की मांग कर कब्र पर तिरंगा चढ़ाने वाला कांग्रेस नेता पर एफआईआर, गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित, टिकट वापस

चित्र
                          (चिन्मय श्याम)  प्रयागराज। सूबे में निकाय चुनाव शबाब पर है। इसी बीच कांग्रेस अपने नेताओं की कार्यप्रणाली से बैकफुट पर नजर आ रही है। पार्षद पद के टिकट बंटवारे से नाराज नेताओं के इस्तीफा देने का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि उन्नीस अप्रैल बुधवार को माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ के गुणगान का मामला सामने आ गया। आजाद स्क्वायर वार्ड संख्या 43 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार रज्जू ने अतीक अहमद को शहीद बताते हुए भारत रत्न देने की मांग रख दी। साथ ही अतीक व अशरफ की कब्र पर तिरंगा रखकर विलाप करते नजर आया। इसका वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने रज्जू को हिरासत में लेकर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का केस दर्ज किया है। कांग्रेस ने इसे छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस नेता राजकुमार का वीडियो : -  वीडियो में रज्जू ने कहा कि जब मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिल सकता है तो अतीक को भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा सकता? उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सम्मान क्यों नहीं दिया गया? उन्हाेंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा की मांग तक कर ड

सभी अंत्योदय परिवारों के पास जल्द होगा आयुष्मान कार्ड

चित्र
                                (नीतू सिंह)    आयुष्मान पखवाड़े के तहत डोर-टू-डोर जाकर कार्ड बना रही टीम, सभी अंत्योदय कार्डधारक परिवारों के हाथ में जल्द होगा आयुष्मान कार्ड बस्ती (उ.प्र.)। जिले के सभी अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों के हाथों में आयुष्मान का कार्ड होगा। जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर गांव में डोर-टू-डोर जाकर पंचायत सहायक आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। कार्ड बनाने के लिए प्रतिदिन 400 से ज्यादा आवेदन किए जा रहे हैं। जिले में 12 अप्रैल से ही विशेष आयुष्मान पखवाड़ा संचालित कर अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।  गौर ब्लॉक के आमा रवइपार निवासी रामचंद्र के परिवार का अंत्योदय कार्ड है। परिवार में चार सदस्य है। मंगलवार को अपना व परिवार के तीन अन्य सदस्य का आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कराया है। पंचायत सहायक आशीष कुमार ने उन्हें बताया कि जल्द ही पूरे परिवार का कार्ड बनकर मिल जाएगा। आयुष्मान भारत योजना की जिला समन्वयक डॉ. स्वाति त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 75960 अंत्योदय कार्ड धारक परिवार है, करीब 2.91 लाख सदस्य हैं। सभी का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्