बस्ती में पुलिस ने 24 घण्टे में दरिंदे को किया गिरफ्तार

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक दलित युवती को प्रेम जाल में फंसा कर बलात्कार करने वाले दुराचारी को पुलिस ने 24 घण्टे में धर दबोचा है। पुलिस ने उस दरिंदे के पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी बदायूं का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने रेप के आरोपी बदायूं जिले के उझानी (अयोध्या गंज) निवासी मुजम्मिल पुत्र अकरम (33) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ नगर थाने में मुअसं. 117 / 2023 पर आईपीसी की धारा 504, 506, 376, (2) (एन) और एससी एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (5) के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज की गई थी।
थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार मुजम्मिल के पास से 12 बोर का एक कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया है। इस मामले में उसके ऊपर मुअसं 118 / 2023 शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद, उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, शशि शेखर सिंह, आरक्षी राम सिंह यादव, संजीव पांडेय एवं ईशांत यादव शामिल रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार