संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर माल्यार्पण और संगोष्ठी

चित्र
                   (विशाल मोदी)  बस्ती (उ. प्र.)। मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर गवर्नमेंट इंटर कालेज के प्रांगण में स्थित मुंशी प्रेमचन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात एक संगोष्ठी की गयी। कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों, साहित्यकार, चिकित्सक एवं समाजसेवियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रमुख समाज सेवी, जनपद के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ . वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द जी ने कहानी, लेख और कविताओं के माध्यम से समाज के आमजन से लेकर समाज के आखिरी व्यक्ति को बात अत्यंत सरल शब्दों में कहा है। मुंशी जी ने कहानी मंत्र के माध्यम से एक झाड़-फूंक कराने वाले किसान की उपयोगिता, ईदगाह में मेले से चिमटा जैसी वस्तु का खरीद कर मां को देना कहानी हर दिल में उतर जाती है ऐसी ही तमाम कहानियों के कैनवास में हमें मुंशी जी सोचने को विवश कर देते हैं।   आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी के वर्मा ने मुंशी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि मुंशी जी ने साहित्य के माध्यम से तमाम कुरीतियों को सामने लाकर दूर करने का प्रयास किया मुंशी जी ने सिद्ध कर

जयन्ती पर याद किये गये मुंशी प्रेमचंद, सम्मानित हुईं विभूतियां

चित्र
                  (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। प्रेमचंद साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान द्वारा उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचन्द्र को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। प्रेस क्लब सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला के संयोजन में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि जब तक देश में गरीबी, असमानता, अशिक्षा है प्रेमचंद्र का साहित्य प्रांसगिक बना रहेगा। शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. रघुवंशमणि त्रिपाठी ने कहा कि महान साहित्यकार, हिंदी लेखक और उर्दू उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मुंशी प्रेमचंद ने अपने जीवन काल में कई रचनाएं लिखी हैं। जिसमें गोदान, कफन, दो बैलों की कथा, पूस की रात, ईदगाह, ठाकुर का कुआं, बूढ़ी काकी, नमक का दरोगा, कर्मभूमि, गबन, मानसरोवर, और बड़े भाई साहब समेत कई रचनाएं शामिल हैं। वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने अपने पूरे जीवन काल में 12 से अधिक उपन्यास और 250 कहानियां समेत कई निबंध लिखे। इसके अलावा उन्होंने कई विदेशी साहित्य का हिंदी में अनुवाद भी किया। मुंशी प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1

स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया टेस्ट क्रिकेट अलविदा : आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

चित्र
                 (सोम पाण्डेय) नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने एशेज सीरीज के बीच संन्यास का ऐलान कर दिया है। तीसरे दिन के खेल के बाद ब्रॉड ने बताया कि यह उनका आखिरी मैच होगा। इस बीच अनुभवी तेज गेंदबाज ब्रॉड ने केनिंग्टन ओवल में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की अंतिम गेंद पर शानदार छक्का लगाकर खेल का समापन किया। ब्रॉड, पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन अंतिम सेशन में बल्लेबाजी करने आए और अपने लंबे समय के गेंदबाजी साथी जेम्स एंडरसन के साथ नाबाद रहे। टॉप और मिडिल ऑर्डर के दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड 377 रन की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। चौथे दिन दोनों ने 1.5 ओवर खेले और टीम के लिए छह रन जोड़े। ब्रॉड ने ये सभी रन मिचेल स्टार्क की शॉर्ट गेंद पर एक ही हिट से बनाए। अगले ओवर में स्पिनर टॉड मर्फी का सामना करते हुए एंडरसन आउट हो गए। आप नीचे दिए गए वीडियो में ब्रॉड की आखिरी अंतर्राष्ट्रीय डिलीवरी देख सकते हैं, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 395 रन पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया के सामने 38

बस्ती में भारत विकास परिषद, सनातन धर्म संस्था और सैनिक कल्याण बोर्ड ने मनाया कारगिल शौर्य दिवस : दी श्रद्धांजलि

चित्र
बस्ती में भारत विकास परिषद, सनातन धर्म संस्था और सैनिक कल्याण बोर्ड ने मनाया कारगिल शौर्य दिवस : दी श्रद्धांजलि                 (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। कारगिल विजय दिवस भारत की एक बहुत बड़ी जीत थी। हमारी सेना ने इस युद्ध में विजय हासिल की थी। इस युद्ध में हमारे जांबाज जवानों ने अपने जान की बाजी लगाकर भारत मां की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी है। शहीद जवानों की स्मृति में बस्ती में कारगिल शौर्य स्तम्भ संसारपुर फुटहिया पर शौर्य दिवस पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उक्त बातें कहीं। भारत विकास परिषद, सनातन धर्म संस्था और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास परिषद द्वारा प्रति वर्ष यहां शौर्य दिवस मनाया जाता है। (डीएम प्रियंका निरंजन और कर्नल केसी मिश्र ऊपर, डीएम के साथ डॉ. डीके गुप्ता, कैलाश नाथ दूबे, कर्नल केसी मिश्र, सैनिक कल्याण बोर्ड व एनसीसी के अधिकारीगण नीचे) भारत विकास परिषद के प्रदेश सेवा प्रमुख डॉ. डीके गुप्ता और वशिष्ठ शाखा अध्यक्ष कैलाश नाथ दूबे ने कहा कि साल 1999 में करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को युद

देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेड़िया में मनाया गया कारगिल शौर्य दिवस

चित्र
                 (नीतू सिंह )    बस्ती (उ. प्र.)।  शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेड़िया रोड बस्ती में 26 जुलाई बुधवार को कारगिल विजय दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, छात्र/ छात्राओं एवं शिक्षकों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।  विद्यालय प्रबंधक श्री अमरमणि पाण्डेय ने बताया कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है! हिन्दुस्तान में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युध्द हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला इस युद्ध में भारत की विजय हुई कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और बलिदान की अमर गाथा का प्रतीक है समारोह के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति अर्चना पाण्डेय ने कारगिल विजय में शहीद हुए अमर सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्रों को संदेश दिया तथा उनसे प्रतिज्ञा ली कि वे अपने जीवन में अनुशास

पुरानी बस्ती में निकाला गया अलम व मेंहदी का जुलूस : अयोध्या व अम्बेडकरनगर की अंजुमनों ने की नौहाख्वानी

चित्र
                (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। पुरानी बस्ती में सोमवार देर रात अलम व मेंहदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में अंजुमने इमामिया जाफरिया अयोध्या व अंजुमने गुनचए अकबरिया अम्बेडकरनगर ने नौहा ख्वानी पेश की। कर्बला के दर्दनाक मंजर को अंजुमन के दस्तों ने नौहे में बयान किया। रसूल के नवासे इमाम हुसैन व उनके घर वालों पर हुए जुल्म का बयान सुनकर हर आंख अश्कबार नजर आ रही थी। कार्यक्रम का आयोजन पुरानी बस्ती की कदीमी संस्था अंजुमन मोईनुल इस्लाम दारूल ऊलूम अहले सुन्नत ने किया।  विभिन्न चौक व मोहल्लों से होकर अकीदतमंद दक्षिण दरवाजा चौराहे पर जमा हुए, जहां से मुख्य जुलूस देर रात में शुरू हुआ। यहां से चिकवा टोल, मंगल बाजार, बारी टोला, करूआ बाबा चौराहा, नई बाजार होते हुए सुर्ती हट्टा पहुंचकर सलातो सलाम के साथ जुलूस सम्पन्न हुआ। यहां पर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत (श्रद्धासुमन) पेश किया गया। समाजसेवी मुबीन कबाड़ी व अन्य लोगों ने सबील का प्रबंध किया था, जिसमें लोगों को पानी व शर्बत पिलाया जा रहा था। जुलूस के सबसे आगे मरहूम हबीब उस्ताद का मशहूर अखाड़ा चल रहा था। इसका नेतृत्व उस्ताद मोहम्मद

बस्ती में नवनीत दीक्षित लापता : सोशल वर्कर संध्या दीक्षित के पति हैं नवनीत

चित्र
                  (सुधीर   श्रीवास्तव)  बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाली सामाजिक कार्यकर्ता संध्या दीक्षित के पति नवनीत कुमार दीक्षित एक सप्ताह से लापता हैं। ये कहीं भी मिलें तो संध्या दीक्षित जी के मोबाइल न. - 9918869325 पर अवश्य सूचना दें। संध्या दीक्षित ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। वे विगत 18 जुलाई 2023 से गुमशुदा हैं। काफी तलाश की जा रही है लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है। यदि किसी को उनके बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो या आपको कहीं भी दिखें तो कृपया मुझे 9918869325 इस नंबर पर सूचना देने की कृपा करें। मैं आप सभी की आभारी रहूंगी। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट नीले रंग की जींस और पैरों में हवाई चप्पल पहना हुआ है। मोबाइल भी साथ ले कर के नहीं गए हैं। टी-शर्ट पर यात्री लिखा हुआ है। कद 5 फुट 7 इंच रंग हल्का सांवला है। आप सभी मेरी मदद करें और ज्यादा से ज्यादा इस पोस्ट को शेयर करें 🙏           संध्या दीक्षित - बस्ती (उ.प्र.)           मो. न. : - 9918869325        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करे

खलीलाबाद में खेत में जगुआर के फ्यूल टैंक गिरने से अफरातफरी : एयरफोर्स ले गया अपना फ्यूल : कोई नुकसान नहीं

चित्र
                  (अर्जुन सिंह)  संतकबीरनगर (उ.प्र.)। यूपी के संतकबीरनगर जिले के झिनखाल बंजरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धान के खेत में एक साथ फाइटर प्लेन के दो फ्यूल टैंक आसमान से खेतों में आ गिरे। सदर एसडीएम शैलेश दुबे ने बताया कि इसकी जानकारी एयरफोर्स के अधिकारियों को दे दी गई थी। शाम करीब पांच बजे केतन जीके के नेतृत्व में 12 लोगों की टीम मौके पर पहुंची और फ्यूल टैंक को उठाकर अपने साथ ले गई। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धान के खेत में एक साथ फाइटर प्लेन के दो फ्यूल टैंक आसमान से खेतों में आ गिरे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आसमान से दो मिसाइल की तरह दिखने वाले यंत्र पड़े है। घटना की सूचना मिलते ही भारी बल के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। तुरंत ही पुलिस द्वारा इसकी जानकारी एयरफोर्स के अधिकारियों को दी गई। शुरुआत में तो विस्फोट के डर से किसी ने खेत में जाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद एयरफोर्स के अफसर मौके पर पहुंचे और दोनों फ्यूल टैंकर को अपने साथ उठा ले गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं

बस्ती में उद्यान विभाग के अधिकारियों ने रोपे सैकड़ों पौधे

चित्र
                     (विशाल मोदी)   बस्ती (उ. प्र.)। प्रदेश को हरा भरा और पर्यावरण की दृष्टि से स्वस्थ और समर्थ बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में उद्यान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 22 जुलाई को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां अधिकारियों व कर्मचारियों ने सैकड़ों की संख्या में वृक्षारोपण किया।   (केन्द्रीय पौधशाला बस्ती में वृक्षारोपण करते उद्यान निरीक्षक राकेश कुमार गोंड व अन्य)  संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती डॉ. अतुल कुमार सिंह एवं उप निदेशक अनीस श्रीवास्तव ने फल उत्कृष्टता केंद्र बंजरिया में दर्जनों फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया। जिला उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र चन्द्र ने अपने सहयोगियों सहित वृक्षारोपण अभियान में शामिल होते हुए कई पौधे लगाए।          (वृक्षारोपण करते केन्द्रीय पौधशाला के कर्मचारी)   औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती में केन्द्रीय पौधशाला प्रभारी एवं उद्यान निरीक्षक राकेश कुमार गोंड ने अपने सहयोगियों के साथ सौ से अधिक फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया।           डॉ. अतुल कुमार सिंह - संयुक्त न

बस्ती में जिला व सत्र न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने किया वृक्षारोपण

चित्र
                    (नीतू सिंह)  बस्ती 22 जुलाई 2023 सू.वि.। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने स्थानीय दीवनी न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारिओं एवं अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने ने कहा कि मानव जीवन के लिए प्राण वायु आक्सिजन पेड़-पौधों से ही मिलता है। उन्होंने इस अभियान में सभी लोगों से जुड़ने तथा वृक्षारोपण करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावण संतुलन के लिए न केवल पेड़-पौधे बल्कि पशु-पक्षियों की भी आवश्यकता है। इसके संरक्षण व परिवर्धन के लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम आज से शुरू होकर आगामी 15 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व जन सामान्य से अपील किया कि वे इस पुनीत अभियान में भागीदार बनने के लिए अपने घर के आस-पास व खाली जमीनों पर पेड़-पौधे अवश्य लगाए।    इस अवसर पर प्रभारी प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बस्ती श्रीमति अंजू कन्नौजिया, न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बस्ती के पीठासीन अधिकारी अखिलेश दूबे, अपर जिला जज- द्वितीय श्रीमती मीनू शर्मा, विशेष न्यायाधीश एस०

एसीएस मोनिका एस गर्ग ने बस्ती में किया वृक्षारोपण

चित्र
                     (नीतू सिंह)  बस्ती 22 जुलाई 2023 सू.वि.। वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अपर मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग श्रीमती मोनिका एस गर्ग ने हर्रैया ब्लाक के तपसीधाम तथा विक्रमजोत के अमोलीपुर हनुमान मंदिर पहुंचकर वृक्षारोपण किया। तपसीधाम पहुॅचने पर वहां के महंत जय बक्श दास ने उनका स्वागत किया। यहां पंचवटी में अपर मुख्य सचिव ने पीपल, बरगद, आवला, अशोक, बेल आदि के पौधे रोपित किया।   इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य तथा महंत जी ने भी वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के पश्चात् सभी अधिकारी नाव से साफ स्वच्छ मनोरमा नदी पार करके दूसरी तरफ गए तथा वहां पर महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किए गये पौधारोपण का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार पांडे ने अपर मुख्य सचिव को बताया कि यहां पर 2100 पौधे लगाकर ग्राम वन विकसित किया गया है। सभी वृक्षो को सीमेंट का पिलर लगाकर कटीले तारों से सुरक्षित किया गया है। वृक्षारोपण के पूर्व उन्होंने मंदिर में जाकर भगवान शिव का दर्

बस्ती में वृक्षारोपण की धूम : प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किया वृक्षारोपण

चित्र
                          (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुक्त कार्यालय परिसर में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने आम का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण में जनसहभागिता कार्यक्रम को गतिशीलता प्रदान की। बाइस जुलाई को पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय ने मौलिश्री तथा प्रभागीय वनानिदेशक नवीन कुमार शाक्य ने फलदार पौध का रोपण किया।  वृक्षारोपण कार्यक्रम में मनोज कुमार श्रीवास्तव, अनुपम चौधरी, संदीप यादव, रमेश चन्द्र सहित आयुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने एक-एक पौध रोपित कर परिसर को सुसज्जित कर दिया। इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर ए.पी. सिंह, एसडीओ अनिल पाण्डेय व कर्मचारी उपस्थित रहे।    30 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य : गिरीश चन्द्र यादव  बस्ती 22 जुलाई 2023 सू.वि.)। वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उ0प्र0 गिरीश चन्द्र यादव ने विकास खण्ड विक्रमजोत के अमोलीपुर तथा पचवस में पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में उन्होने कहा कि वृक्ष हमारे लिए पुत्र समान है और

श्रीलंका में चीफ गेस्ट होंगे बस्ती के प्रो. मुकेश मिश्र

चित्र
                     (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर से सटे करमा देवी स्मृति पीजी कालेज संसारपुर के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार मिश्र हिंदी दिवस के अवसर पर श्रीलंका के केलानिया यूनिवर्सिटी में बतौर मुख्यअतिथि व्याख्यान देंगे। यह बस्ती के लिए गर्व की बात है। प्रो. मिश्रा इसके पूर्व फिजी, मारीशस, सियोल व अन्य विभिन्न देशों में हिंदी विषय पर व्याख्यान दे चुके हैं। 14 सितंबर ( हिन्दी – दिवस ) के दिन श्रीलंका के केलानिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष आनंद अबेसुंदारा ने “वैश्विक पटल पर हिंदी” विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में इन्हें आमंत्रित किया है। प्रो. मिश्रा ने बताया कि इसके लिए कई प्रमुख बिंदुओं पर तैयारी की जा रही है।       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

मण्डल में 18228.57 करोड़ के साइन एमओयू में 35 प्रति. का ग्राउंड सेरेमनी सितम्बर में ग्राउंड सेरेमनी कराएं अधिकारी : मण्डलायुक्त

चित्र
               (बृजवासी शुक्ल) बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने निर्देश दिया है कि उद्योग स्थापना करने वाले उद्यमियों को विभागीय अधिकारी समय से सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायें। मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में एमओयू साइन करने वाले कम से कम 35 प्रतिशत उद्योगों का सितम्बर माह में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी करायें। उन्होने बैठक में बस्ती और संतकबीर नगर के उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्र में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायें।  समीक्षा में उन्होने पाया कि मण्डल में कुल 525 उद्यमियों द्वारा रू0 18228.57 करोड़ का इन्वेस्टर समिट में एमओयू साइन किया गया, इससे लगभग 31343 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके सापेक्ष 6 माह के अन्दर 139 उद्यमियों द्वारा रू0 2368.24 करोड़ उद्योग धरातल पर शुरू किया जायेगा, जिससे 8522 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होने टोरेन्टो गैस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चेम्बर बनाने के लिए खोदे गये गड्ढे का काम शीघ्र पूरा करें तथ

बस्ती पुलिस में आधा दर्जन ट्रांसफर : राकेश मिश्र गांधी नगर

चित्र
               (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने दो दिन लगातार ट्रांसफर किये हैं। अठारह जुलाई को एक इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर किया गया था। उन्नीस जुलाई को आधा दर्जन उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किया गया है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा 06 उपनिरीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है। जिसमें उप निरीक्षक राहुल गुप्ता को कोतवाली से प्रभारी चौकी रोडवेज बनाया गया है।  उप निरीक्षक कमलेश गौड़ को पुरानी बस्ती से चौकी प्रभारी हड़िया पुरानी बस्ती भेजा गया है। रमेश यादव को प्रभारी चौकी हड़िया से पुलिस लाइन भेजा गया है। यह स्थानान्तरण उनके बीमार होने के किया गया है। उप निरीक्षक श्याम सुन्दर का स्थानान्तरण थाना परसरामपुर से प्रभारी चौकी गनेशपुर थाना वाल्टरगंज किया गया है। उप निरीक्षक राकेश मिश्र को शहर कोतवाली के प्रभारी चौकी रोडवेज से शहर की मुख्य गांधी नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। संतोष कुमार दूबे को प्रभारी चौकी गनेशपुर से थाना वाल्टरगंज में तैनात किया गया