संदेश

फ़रवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट के स्थापना दिवस में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष - सफलता के मूलमंत्र दे रहा संस्थान

चित्र
               (विशाल मोदी) बस्ती । वशिष्ठ कोचिंग इंस्टीट्यूट छात्र छात्राओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बन रहा है। यहां की प्रतिभाशाली टीम युवाओं को सफलता के मूल मंत्र देकर उन्हें नये आयाम से जोड़ रही है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने व्यक्त किया। कहा कि बेहतर शिक्षा और दिशा से मिलेगा छात्रों को बेहतर अवसर मिलता है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि इंस्टीट्यूट छात्रों को इस प्रकार से शिक्षा दे कि उन्हें महानगरों की ओर शिक्षा के लिये न भटकना पड़े। इससे अभिभावक अनावश्यक आर्थिक व्यय से बच सकेंगे। स्थानीय आवास विकास कालोनी में तीन वर्षों से संचालित कोचिंग सेंटर वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके अनेक आयोजन किये गये। कोचिंग सेंटर वशिष्ठ के संचालक शोभित शुक्ल ने बताया कि 2021 में इसकी शुरूआत की गई थी जो निरंतर युवाओं को उच्च गुणवत्तायुक्त तैयारियां कराते हुए मुकाम पर पहुंचाने को तत्पर है। वशिष्ठ की टीम आई.आई.टी., नीट व जेईई सहित कई प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने में पूरी तरह सक्ष

अयोध्या से लोस चुनाव लड़ेंगे भामपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बस्ती से शैलेन्द्र पाठक, छ: प्रत्याशी घोषित

चित्र
              (बृजवासी शुक्ल) बस्ती (उ. प्र.)। भारत महापरिवार पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आधा दर्जन से अधिक प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बरीष देव गुप्ता खुद श्रीराम नगरी अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बस्ती लोकसभा सीट से ऊर्जावान प्रत्याशी शैलेन्द्र पाठक को प्रत्याशी बनाया है। भामपा ने अपने प्रत्याशियों की यह पहली सूची जारी की है। जिसे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फाइनल किया गया है। अम्बरीष देव गुप्ता ने बस्ती में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि लोक सभा 2024 के चुनाव में पार्टी अपने उद्गम उद्देश्य- नो पोलिटिकल पोल्युशन, ओनली सोल्युशन के आधार पर देश और जनता से जुड़ीं तमाम समस्याओं के समाधानों के साथ मैदान में आ रही है। अंबरीश देव गुप्ता ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुत सारे उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और निरंतर नए आवेदन प्राप्त हो रहे है। ये 23 फरवरी को बस्ती आए थे। पार्टी कार्यकारणी की बैठक में, सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर, आम सहमति से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी के

तीसरा स्थापना दिवस मना रहा वशिष्ठ कैरियर, अखण्ड रामायण कल से

चित्र
                  (नीतू सिंह) बस्ती (उ. प्र.)। शहर के प्रसिद्ध कोचिंग सेंटर वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट आवास विकास कॉलोनी बस्ती का तीसरा स्थापना दिवस मना रहा है। वशिष्ठ के संचालक शोभित शुक्ल ने बताया कि इस पावन अवसर पर 25 फरवरी को अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। वशिष्ठ परिवार ने सफल शैक्षणिक यात्रा के तीन वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाईयां दी हैं। बता दें कि वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट आईआईटी, जेईई और neet की फाउंडेशन क्लास में छात्रों को सफलता दिलाने का बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। शोभित शुक्ल ने बताया कि 25 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से श्रीराम चरित मानस का अखण्ड पाठ आरंभ होगा और सोमवार 26 फरवरी को अखण्ड पाठ पूर्णाहुति के उपरांत हवन यज्ञ और सायं 6 बजे से भण्डारा किया जाएगा। श्री शोभित ने वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित करते हुए भोग प्रसाद भण्डारा ग्रहण करने का आग्रह किया है।       ➖   ➖   ➖   ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें: - tarkeshwartimes.page   सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : -

अंकुर

बस्ती में डीपीएस पचपेड़िया और यूरो किड्स ने धूमधाम से मनाई बसंत पंचमी, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती का पूजन

चित्र
              (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पूजन के पावन पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेड़िया और यूरो किड्स ने सरसों के खेत में पीले फूलों की छटा बिखेर दी। डायरेक्टर अमरमणि पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन के साथ मां वीणा वादिनी की आराधना की।  नन्हें मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपने सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का पूरा ज्ञान होना चाहिए। इसके लिए सभी ऐसे अवसरों पर बच्चों की सहभागिता और उनका प्रदर्शन बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि अभी बच्चे जिस चीज को आत्मसात कर लेंगे, वह जीवन पर्यन्त उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन जाती है।  प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान के साथ ही अपनी सभ्यता और संस्कृतियों को सहेजते हुए आज के नौनिहालों को कल का आदर्श नागरिक भी बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस सब

डीपीएस पचपेड़िया में एडमिशन में पूरी छूट, यूरो किड्स भी शुरु

चित्र
                   (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है और शिक्षा से किसी को वंचित नहीं होना चाहिए।सभी बच्चों का यह अधिकार है कि उन्हें सर्वांगीण विकास एवं वृद्धि के वे सभी अवसर मिलें, जिनसे उनमें निहित क्षमताओं का भरपूर विकास हो सके। ये बातें देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना पाण्डेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि इसी मूल उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पाल्यों की शिक्षा के लिए एडमिशन में पूरी छूट दे रहा है। अब यहां प्ले वे से ही यूरो किड्स की भी शाखा संचालित हो रही है। अर्चना पाण्डेय ने बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा की ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती हैं । बिना ज्ञान के जीवन अधूरा है। देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेड़िया सभी अभिभावकों और बच्चों का स्वागत करता है। उन्होंने बताया कि देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल में एडमिशन पूरी तरह फ्री है। इतना ही नहीं पाठ्य पुस्तकें आधे दाम पर उपलब्ध हैं। प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने बताया कि यहां सभी बच्चों के खेलने के लिए खूबसूरत गार्डन और ग्राउंड है। हर तरह से शैक्षिक पर

सुबाष शुक्ल फिर बने व्यापार मण्डल के अध्यक्ष, राजीव पाण्डेय महामंत्री बने

चित्र
   अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल पदाधिकारी घोषित                 (नीतू सिंह) बस्ती (उ. प्र.)। सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय अर्चना हास्पिटल के मीटिंग हाल में पत्रकारोें से वार्ता के बाद संगठन का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारी संगठन को मजबूत और गतिशील बनाते हुए व्यापारियों की रक्षा के हित बेहतर काम कर सकेगी।  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी के अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए अमरमणि पाण्डेय ने बताया कि एक बार फिर से सुबास चन्द्र शुक्ल जिलाध्यक्ष, राजीव पाण्डेय जिला वरिष्ठ महामंत्री, ब्रजेश प्रताप सिंह मुन्ना, राजीव पाण्डेय, प्रभुप्रीत सिंह, राम विनय पाण्डेय जिला महामंत्री, डा0 वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी संगठन जिला उपाध्यक्ष, तथा वर्तमान नगर अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त को जिला संगठन मंत्री, सुनील सोनी बब्लू को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने बताया कि जिले में युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए अर्जित

आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा, पीएम मोदी ने दी बधाई

चित्र
                 (संतोष दूबे) नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। ये पं. अटल बिहारी वाजपेई और भाजपा के संस्थापक सदस्य नानाजी देशमुख के बाद तीसरे भाजपा नेता हैं, जिन्हें भारत रत्न दिया जा रहा है। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद दिल्ली स्थित आवास पर उनकी बेटी प्रतिभा ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर आडवाणी के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर की और लिखा- मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।  पीएम मोदी ने लिखा कि - मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी। देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने जमीनी स्तर से काम शुरू किया था और वे देश के उप-प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। आडवाणी 50वें ऐसे व्यक्ति

विकसित भारत का संकल्प है अंतरिम बजट : नितेश

चित्र
               (शैलेन्द्र पाण्डेय) भानपुर (बस्ती)। भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अंतरिम बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है।   भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से यह अंतरिम बजट युवा किसान गरीब महिला समेत सभी वर्गों के विकास को दर्शाता सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बजट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याणकारी और विकासशील सरकार की परिभाषा को प्रतिपादित किया है। यह बजट विकसित भारत के निर्माण और जन-जन के कल्याण को परिलक्षित करने वाला है।            ➖ ➖ ➖ ➖ ➖ देश दुनिया कु खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

2047 के भारत का लक्ष्य है विकासोन्मुख बजट : हरीश द्विवेदी

चित्र
                 (विशाल मोदी) बस्ती (उ.प्र.)। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट की सराहना करते हुए अपने प्रतिक्रिया में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी ने कहा कि यह विकासोन्मुख बजट वर्ष 2047 के भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि मोदी सरकार का अंतरिम बजट गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। यह बजट पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था के गुणात्मक और मात्रात्मक परिवर्तन का एक उत्कृष्ट सारांश है। कहा कि यह बजट उम्मीदों से भरा है। यह भारत को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा।       ➖  ➖  ➖  ➖  ➖ देश दुनिया कु खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

मोदी सरकार 2 का अंतिम बजट पेश

 नई दिल्ली।