संदेश

नवंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यातायात माह के समापन में सम्मानित हुईं विभूतियां

चित्र
                          (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। यातायात माह नवम्बर 2022 समापन समारोह का आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त बस्ती श्री योगेश्वर राम मिश्र रहे। यातायात माह के समापन समारोह में कार्यक्रम में टीएसआई कामेश्वर सिंह को यातायात कार्यक्रम लिए सम्मानित किया गया। शहर कोतवाल शशांक शेखर राय और थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती प्रदीप कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। यातायात माह में अधिक चालान करने पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उप निरीक्षक मनीष जायसवाल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पाण्डेय को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद बस्ती केविभिन्न विद्यालयों/कालेजों से आये हुए छात्र - छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम/नाटकों गायन आदि कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गयी। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा यातायात माह नवम्बर क

बस्ती में रबी उत्पादकता गोष्ठी सम्पन्न

चित्र
                              (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों की आय दुगुना किए जाने के लिए बहुत सी योजनाए संचालित की गयी है। अधिकारी इन योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाना सुनिश्चित करें। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा। वे भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनान्तर्गत रबी वर्ष 2022-23 में जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर किसानों के लिए प्रदर्शनी आयोजित की गयी है, जिसमें कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम, कृषि यंत्र, फसल सुरक्षा, नैनो यूरिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे इन कृषि यंत्रों का उपयोग करके लागत कम करे और उत्पाद का अच्छा मूल्य प्राप्त करके अपनी आय में वृद्धि करें।  पराली प्रबंधन तथा कृषि गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निंरजन ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट होती ह

भानपुर नगर पंचायत में 7 परियोजनाओं का लोकार्पण

चित्र
                          (शैलेन्द्र पाण्डेय)  सोनहा (बस्ती)। नवसृजित नगर पंचायत भानपुर में 15वां वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग सहित विभिन्न परियोजनाओं के 85.51 लाख की लागत के सात विकास कार्यों का लोकार्पण वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा लखनऊ से नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने किया। यहां भानपुर नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने फीता काट कर लोकार्पण किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी ) के तहत लाभार्थियों को आवास का प्रतीकात्मक चाभी सौंपा। भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गांव को शहर बनाने के लिए नगर विकास विभाग के द्वारा निरंतर अनेक विकास कर रही है। जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय, अनूप शुक्ल, एसडीएम भानपुर गिरीश चंद्र झा, परियोजना निदेशक डूडा एसडीएम अतुल आनंद, ईओ ऋचा सिंह, अविनाश मिश्र, राम भारत यादव, दिलीप पांडेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी अंशु देवी, दुर्ग

रिंग रोड की खुशी में भानपुर में सांसद हरीश द्विवेदी का अभिनन्दन

चित्र
                           (शैलेन्द्र पाण्डेय)  सोनहा (बस्ती)। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा बस्ती में रिंग रोड की स्वीकृति होने के उपरांत शनिवार को भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी का अभिनंदन किया गया।    सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती ही नहीं अपितु पूरे पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास में बस्ती का रिंग रोड मील का पत्थर साबित होगा। रिंग रोड के बनने से बस्ती शहर का व्यापक विस्तार होगा। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। आवागमन आसान होगा और आसानी से कम समय में बिना ट्रैफिक के बस्ती के किसी भी स्थान पर पहुंचना आसान होगा। भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि सांसद हरीश द्विवेदी के अथक प्रयास से यह रिंग रिंग रोड संभव हो पाया है। गर्व की बात है कि जो रिंग रोड बड़े-बड़े शहरों में नहीं बन पाया वह बस्ती जैसे छोटे शहर में बन रहा है। इसका लाभ जन-जन को मिलेगा।  स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी, यशकांत सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, सुधाकर पांडेय नीरज, पूर्व छात्रसंघ महा

बस्ती में नये मण्डलायुक्त ने कार्यभार ग्रहण किया

चित्र
                       (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बस्ती मण्डल के मण्डलायुक्त पद का कार्यभार ग्रहण किया। श्री मिश्र इसके पूर्व मिर्जापुर में इसी पद पर कार्यरत थे। जनपद में सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा संतकबीर नगर के प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव तथा संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया।  सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, अपर आयुक्त न्यायिक बृजकिशोर, जेडीसी पद्मकान्त शुक्ल, अपर आयुक्त प्रशासन/सीआरओ नीता यादव, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, एडीएम कमलेश चन्द्र, एडिशनल एसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी, मुख्य कोषाधिकारी आत्मप्रकाश बाजपेयी, आरएफसी दुर्गेश प्रसाद, एआरटीओ रविकान्त शुक्ल, एसडीएम आनंद श्रीनेत, जी.के. झा, गुलाबचंद, प्रभारी एसडीएम सदर अतुल आनन्द, सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बुके देकर उनका स्वागत किया।       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर सं

लंदन की डिग्री व गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए डॉ. वीके वर्मा

चित्र
                          (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक एवं आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा को हैनीमेन कॉलेज ऑफ होम्योपैथी यूनाइटेड किंगडम से पोस्ट ग्रेजुएशन होम्योपैथी पी.जी. होम लंदन एवार्ड दिया गया। डा. वर्मा ने यह कोर्स दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त किया। गुरूवार को लखनऊ स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय होम्योपैथी सेमिनार में उन्हें पी.जी. होम लंदन की डिग्री सौंपी गई। उन्हेे गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया। लंदन की डिग्री लेकर वापस लौटे डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि उन्होने पोस्ट ग्रेजुएशन होम्योपैथी का कोर्स दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त किया। बताया कि विशेष अभिरूचि में उन्होने पेट जनित रोगों पर शोध पत्र दिया जिस पर उन्हें एवार्ड भी मिला है। कहा कि उन्होने डेढ वर्ष के भीतर जो अध्ययन किया इसका लाभ निश्चित रूप से पूर्वान्चल के मरीजों को मिलेगा। ऑन लाइन क्लास से भी उन्हें होम्योपैथी दवाओं के अनेक सूक्ष्म प्रभावों की जानकारी हुई। इस दौरान देश और विदेश के अनेक छात्रों में डिग्रिया वितरित की गई।          ➖    ➖    ➖   

विधि विरूद्ध संगठनों की सुनवाई हेतु ट्रिब्यूनल का गठन : पीएफआई सहित कई संगठनों की होगी सुनवाई

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत सुनवाई के लिए ट्रिब्यूनल का गठन किया गया है, जिसमें माननीय न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा, माननीय उच्च न्यायालय नई दिल्ली में सुनवाई हेतू अधिसूचित किया गया है। ट्रिब्यूनल की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को 4.00 बजे से होगी। उक्त जानकारी अपर जिला अधिकारी कमलेश चंद ने दी है।  उन्होंने बताया कि विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 की धारा 3 के अंतर्गत पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) एवं सहयोगी संगठनों, संबद्ध संस्थाओं व अग्रणी संगठनों रिहैब इंडिया फाउंडेशन (आरआईएफ), केंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (एआईआईसी), नेशनल कनफेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन (एनसीएचआरओ), नेशनल वीमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एंपावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन, केरल को विधि विरुद्ध संगठन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अधिसूचना 5 वर्ष के लिए लागू रहेगी।          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : -

बस्ती में 1138 करोड़ की लागत से बनेगा रिंगरोड, नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

चित्र
                              (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। सांसद हरीश द्विवेदी का प्रयास रंग लाया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के द्वारा बस्ती जिले के लिए 4 लेन विन्यास के साथ बस्ती रिंग रोड (फेज-I) के निर्माण को कुल 1138.72 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई है। सांसद हरीश ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का बस्ती की सम्मानित जनता की ओर से आभार प्रकट किया।  सांसद हरीश द्विवेदी के मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह रिंग रोड परियोजना यातायात प्रवाह को आसान करेगी और वाहन संचालन लागत (वीओसी) को कम करने के मामले में पर्याप्त आर्थिक लाभ प्रदान करेगी। कहा कि यह बाईपास बस्ती शहर से होकर गुजरने वाले अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों/राज्य राजमार्गों को भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। परियोजना के किनारे पड़े गांवों/नगरों में आर्थिक विकास को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

गनेशपुर से हुई भाजपा किसान प्रतिनिधि सम्मेलन की शुरुआत, गिनाईं उपलब्धियां

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। भाजपा किसान मोर्चा ने नगर पंचायत गनेशपुर में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। भाजपा किसान मोर्चा की प्रत्येक नगर निकाय में होने जा रहे किसान प्रतिनिधि सम्मेलन की शुरुआत आज गनेशपुर नगर पंचायत से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से मण्डल अध्यक्ष प्रिन्स उपाध्याय एवं धर्मेन्द्र जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक सिंह, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय एवं महामंत्री अमृत कुमार वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन ओंकार चौधरी ने किया। अशोक सिंह ने कहा यूपी सरकार प्रदेश व्यापक विकास करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर सूखा, बदहाली, अराजकता के लिए जाना जाता था। प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद शरारती तत्वों के द्वारा प्रदेश की तस्वीर बहुत खराब तरीके से प्रस्तुत किया जाता था। पर आज माहौल आपके सामने है। जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में काम करके सरकार ने विकास के

कृष्णा मिशन हास्पिटल में चांदनी चौधरी ने किया सेनेटरी पैड का वितरण, किया जागरुक

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में गुरूवार को चांदनी चौधरी के संयोजन में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ ही उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं और महिलाओं में सेनेटरी पैड का निःशुल्क वितरण किया गया। सामाजिक कार्यकत्री चांदनी चौधरी ने जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्रोें की आर्थिक रूप से कमजोर महिलायें अनेक समस्याओं का सामना करती है और स्वच्छता के लिये सेनेटरी पैड तक का प्रयोग नहीं करती। थोड़ी सी सावधानी से अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं का आवाहन किया कि वे केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाये। कार्यक्रम में श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ श्रीमती सोमा शॉ गुप्ता, मंजू देवी, फूलमती चौधरी, सुषमा सिंह आदि ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। मुख्य रूप से ने

यूपी में एसआरजी की भूमिका व स्कूल लीडरशिप पर दिल्ली में व्याख्यान देंगे बस्ती के डॉ. सर्वेष्ट मिश्र, कई चैनलों पर होगा सीधा प्रसारण

चित्र
  राष्ट्रीय नेतृत्व क्षमता विकास केंद्र नई दिल्ली के बुलावे पर दिल्ली जाएंगे डॉ सर्वेष्ट मिश्र, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय नीपा द्वारा पूरे देश से एकमात्र शिक्षक के रूप में चयनित होकर जिले को किया गौरवान्वित                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। जनपद के आदर्श प्राथिमिक विद्यालय मूड़घाट के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय अंतर्गत राष्ट्रीय शैक्षिक योजना प्रशासन संस्थान, राष्ट्रीय नेतृत्व क्षमता विकास केंद्र नई दिल्ली के बुलावे पर 25 नवम्बर को देश भर के शिक्षकों को सम्बोधित करेंगे। नीपा द्वारा पूरे देश से एकमात्र शिक्षक के रूप में चयनित होकर डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने जिले को गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डॉ सर्वेष्ट मिश्र को नई दिल्ली बुलाया गया है।                       (डॉ. सर्वेष्ट कुमार मिश्र)  कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 25 नवम्बर को शाम 5.30 बजे से 6.15 बजे तक दूरदर्शन के पीएम ई विद्या के विभिन्न चैनलों व एनसीईआरटी के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा इस सम्बंध में शिक्षा मंत्रालय के नीपा द्वारा महानिदेशक स्

राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस में बस्ती के आठ बाल वैज्ञानिकों का चयन

चित्र
जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस का सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ आयोजन, 100 बाल वैज्ञानिक समूहों ने किया प्रतिभाग                               (घनश्याम मौर्य)  बस्ती (उ.प्र.)। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 100 बाल वैज्ञानिक समहों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 04 समूहों का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस हेतु किया गया। चयनित बाल वैज्ञानिक समूहों में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के शुभम सिंह व दिव्यांश सिंह, आरएलएस सिटी इंटरनेशनल स्कूल जान्हवी पांडे व ओजस खण्डेलवाल, जीएसएएस एकेडमी हर्रैया की क्षमा पांडेय व महिमा पांडेय तथा बेगम खैर के इंटर कालेज की नीलाक्षी मौर्य व सौम्या श्रीवास्तव का प्रोजेक्ट शामिल है।  सभी बाल वैज्ञानिकों को जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव तथा बीएसए डॉ इंद्रजीत प्रजापति, जिला समन्यवक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने प्रमाण पत्र, मेडल व इलेक्ट्रिकल सर्किट तथा पेपर माइक्रोस्कोप उपहार

हाईब्रिड धान बेचने हेतु अब नहीं लगेगी बीज खरीद की रसीद

चित्र
                               (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत खरीद केन्द्र पर धान बेचने वाले किसानों को शासन द्वारा राहत प्रदान करते हुए हाईब्रीड धान के बीज के संबंध में किसान का घोषणा पत्र या प्रमाण पत्र प्रदान करने की अनुमति दी गयी है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने दी है। शासन के इस निर्णय की जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि निर्धारित प्रारूप पर किसान प्रमाण पत्र धान क्रय केन्द्र पर देकर अपना धान बेच सकेंगें। इससे किसान को हाईब्रीड धान का बीज की खरीद की रसीद लगाने से मुक्ति मिल गयी है।   उन्होने बताया कि किसान प्रमाण पत्र में अपना नाम, पता लिखते हुए प्रजाति का उल्लेख करेंगे तथा घोषित करेंगे कि हाईब्रीड धान का बीज बिक्री केन्द्र/प्राईवेट दुकान से खरीदा गया था या गतवर्ष उत्पादित फसल से स्वयं तैयार किया गया है। बता दें कि इसके पूर्व यह नियम था कि हाईब्रिड धान बेचने के लिए किसानों को धान के बीज खरीद की रसीद लगाना अनिवार्य किया गया था। ऐसे में मुख्य रूप से वो किसान जिन्होंने पिछली फसल से उत्पादित धान का बीज इस खरीफ फसल बोकर पुन: उत्पादन

मण्डल में 4 लाख किसानों ने नहीं कराया ई केवाईसी : एसी त्रिपाठी जेडी कृषि

चित्र
                            (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। कृषि मंत्रालय एवं भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसानों के खातो का आधार से लिंक कराने हेतु ई - केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। ई केवाईसी न कराने पर किसान सम्मान निधि की आगे की किस्तें नहीं मिल पाएंगी। बस्ती मण्डल में चार लाख से अधिक किसानों ने अभी ई केवाईसी नहीं किया है। उक्त जानकारी संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया है कि अभी तक जनपद बस्ती में लगभग 1,75,000, संत कबीर नगर में 96,000 तथा सिद्धार्थनगर में 1,44,000 किसानों ने ई-के0वाई0सी0 नहीं कराया है। ई-के०वाई०सी० न कराने पर आगामी किस्त सम्बन्धित किसानों को नही मिल पायेगी। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि जिनका ई-के0वाई0सी0 नही हुआ है वो सभी जनसेवा केन्द्र पर जाकर पीएम किसान से सम्बन्धित खाते का ई-के०वाई०सी० अतिशीघ्र करा लें।         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

बस्ती में साइंस ओलंपियाड परीक्षा चार दिसम्‍बर को

चित्र
                            (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। उमागा टेक्नोलॉजीज की तरफ से साइंस ओलंपियाड 2022 परीक्षा का आयोजन 4 दिसंबर को किया जा रहा है। जिसका परीक्षा सेंटर कर्मा देवी महाविद्यालय फुटहिया बस्ती चिन्हित है। उमागा टेक्नोलॉजी के सीईओ प्रभात मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा की क्लास छ: से लेकर बारहवीं तक के बच्चों के लिए साइंस ओलम्पियाड का आयोजन हो रहा है। जिसका एग्जाम होगा चार दिसंबर 2022 को कर्मा देवी महाविद्यालय, फ़ुटहिया, बस्ती में। जहां पर ग्रुप ए में क्लास 6 से 8 सुबह 11 से 1 ग्रुप बी में क्लास 9 से 12 दोपहर 2 से 4 के बीच में एग्जाम होगा। ग्रुप ए और बी के टॉप 3 विनर को मिलेगा टेबलेट, साइकिल और स्मार्ट वॉच, टॉप 20 बच्चों को सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल और पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट सभी बच्चों को दिया जाएगा। उमागा टीम के प्रशांत मिश्र ने बताया कि साइंस ओलिंपियाड एग्जाम बस्ती में दूसरी बार हो रहा है इससे पहले 2019 में यह परीक्षा कराया गया था।जिसमें 650 छात्राओं ने 20 विद्यालय से प्रतिभाग किया था। इस वर्ष हम जिले के सभी विद्यालयों में संपर्क कर रहे है और अभी तक 2500 प्रतिभागियों क