मण्डल में 4 लाख किसानों ने नहीं कराया ई केवाईसी : एसी त्रिपाठी जेडी कृषि

 

                         (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। कृषि मंत्रालय एवं भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसानों के खातो का आधार से लिंक कराने हेतु ई - केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। ई केवाईसी न कराने पर किसान सम्मान निधि की आगे की किस्तें नहीं मिल पाएंगी। बस्ती मण्डल में चार लाख से अधिक किसानों ने अभी ई केवाईसी नहीं किया है।

उक्त जानकारी संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया है कि अभी तक जनपद बस्ती में लगभग 1,75,000, संत कबीर नगर में 96,000 तथा सिद्धार्थनगर में 1,44,000 किसानों ने ई-के0वाई0सी0 नहीं कराया है। ई-के०वाई०सी० न कराने पर आगामी किस्त सम्बन्धित किसानों को नही मिल पायेगी। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि जिनका ई-के0वाई0सी0 नही हुआ है वो सभी जनसेवा केन्द्र पर जाकर पीएम किसान से सम्बन्धित खाते का ई-के०वाई०सी० अतिशीघ्र करा लें।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर