संदेश

जुलाई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोरखपुर में डीएम विजय किरण ने कार्यभार संभाला

चित्र
                                (रवि सिंह)  गोरखपुर। नवागत जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया नवागत डीएम विजय किरन आनंद अपने कार्यालय पहुंच कर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी चल रही परियोजनाओं को गुणवत्ता युक्त समयबद्ध तरीके से पूरा कराना प्राथमिकता होगी आए हुए फरियादियों की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से किया जाएगा। किसी भी फरियादी को बेवजह किसी भी कार्यालयों में चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जमीनी विवाद में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर निस्तारित करने का कार्य करेंगी। श्री आनंद की गिनती 2009 बैच के तेज तर्रार आईएएस अफसरों में होती है। मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले विजय किरन की पहली पोस्टिंग बागपत में एसडीएम के पद पर हुई थी। इसके बाद वो सीडीओ बाराबंकी बने। बतौर डीएम शाहजहांपुर और वाराणसी में शानदार काम किया। इसके बाद वो उत्तर प्रदेश महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के पद पर तैनात रहे। इनकी गिनती अनुशासन प्रिय और सख्त मिजाज अफसरों में होती रही। जनता की समस्याओं के निपटारे पर लापरव

इस सीजन बचें डेंगू, चिकनगुनिया और हैजा से, करें ये उपाय : डॉ. वीके वर्मा

चित्र
                         (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.) । कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के साथ ही बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। वरिष्ठ आयुष फिजीशियन डॉ. वी. के. वर्मा ने बताया कि इस वक्त अस्पतालों में मौसम के मारे मरीजों की लाइन लगी रहती है। प्रतिदिन 150 से 250 मरीज उनके ओपीडी में आ रहे हैं। इसमें ज्यादातर मरीज वायरल बुखार की चपेट में है। सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीजों की भी अच्छी खासी संख्या है। दूषित खान पान की वजह से लोग उल्टी दस्त के भी शिकार हो रहे है। अगर जरा सी सावधानी बरती जाए तो अस्पतालों के चक्कर लगने से बचाया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम ने बीमारियों को आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। जलजमाव की वजह से होने वाली बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हैं। इस मौसम में बारिश से कई स्थानों पर जल जमाव कीचड़ व गंदगी से पैदा होने वाले मच्छर और बैक्टीरिया बीमारियां फैलाते हैं। इसके अलावा मौसम में नमी के कारण बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं, जो पानी और खाद्य पदार्थों को दूषित कर शरीर की बीमारियों का कारण बनते है। डा. वीके वर्मा का कह

करमा देवी पीजी कॉलेज बस्ती को डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैम्पियन अवार्ड

चित्र
                             (विशाल मोदी) बस्ती (उ.प्र.) । करमा देवी शैक्षणिक संस्थान समूह की मातृ संस्था करमा देवी स्मृति पी जी कॉलेज को भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की मान्य संस्था महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल आफ रूरल एजुकेशन हैदराबाद द्वारा डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड सत्र 2020 - 21 के लिए सम्मानित किया गया। जनपद की जिला अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने करमा देवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश मिश्र को अवार्ड प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल आफ रूरल एजुकेशन हैदराबाद के उत्तर प्रदेश राज्य समन्वयक डॉ. अनिल कुमार दुबे ने किया। इस कार्यक्रम मे जनपद के उच्च शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य तथा जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला सूचना अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी इस अवॉर्ड एवं वर्कशॉप में सम्मिलित हुए। महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह, सी.ई.ओ.श्रीमती अंशू सिंह गौतम एवम संरक्षक ओम नारायन सिंह ने महाविद्यालय की इस उपलब्धि को केवल अपना ही नहीं बल्कि बस्ती जनपद की विशिष्ट उपलब्धि बताया और महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए

उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकारों की पदयात्रा, ग्रापए हाथरस ने किया स्वागत

चित्र
                           (संजीव पाण्डेय)  हाथरस (उ.प्र.) । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद-हाथरस द्वारा गाजीपुर बॉर्डर से शुरू हुई पदयात्रा पांचवें दिन पदयात्रा हाथरस पहुंची। हाथरस के अलीगढ़ रोड पर पहुंचने पर आशीष चित्रांशी का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद हाथरस के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया। ये पदयात्रा पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ और पत्रकारों पर हो रहे दमन के खिलाफ निकाली गयी है। पत्रकारों के बीच पहुंचे यूसी न्यूज के प्रधान संपादक आशीष चित्रांशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी और जन सरोकार की पत्रकारिता करें। सरकारी पत्रकारिता ना करें। सरकारी पत्रकारिता के नुकसान ज़्यादा हैं। जन सरोकारी पत्रकारिता के फायदे बहुत हैं। इसलिए जो सच है उसको दिखाएं और बिना डरे निर्भीक होकर ईमानदारी से अपना काम करते रहे। आशीष चित्रांशी ने कहा कि चाटू पत्रकारिता ना करें, जिससे पत्रकारिता की छवि धूमिल होती है।   स्वागत के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शंभू नाथ पुरोहित एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. एम.एल रावत ने कहा कि जो संगठन द्वारा पत्रकारों पत्रकारों के हित में किया

श्रीलंका में ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में बस्ती के प्रतिभागियों को सम्मान

चित्र
                           (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । ताइक्वांडो अकादमी के तत्वाधान में गत दिवस फर्स्ट ऑनलाइन इंटरनेशनल पूमसे/ ताइक्वांडो चैंपियनशिप श्रीलंका में भाग लिए हुए बच्चों को सम्मानित किया गया। इस चैंपियनशिप में कुल 9 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें कलर बेल्ट वर्ग में कुशाग्र श्रीवास्तव (कांस्य) पदक' ओम गुप्ता (कांस्य) पदक अवनी गुप्ता (कांस्य) पदक सर्वेश (कांस्य) पदक आयुषी गुप्ता (कांस्य) पदक श्लोक श्रीवास्तव ने (कांस्य) पदक प्राप्त किए, जबकि प्रियांक सफल रहे।  वहीं ब्लैक बेल्ट वर्ग में मोहम्मद अशरफ ने (रजत) पदक प्राप्त किया जबकि बस्ती ताइक्वांडो प्रशिक्षक विनीत कुमार ने स्वयं स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह जानकारी बस्ती ताइक्वांडो के मुख्य प्रशिक्षक एवं (हाल ऑफ फेम इंडिया) द्वारा सम्मानित विनीत कुमार ने दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राना दिनेश प्रताप सिंह (समाजसेवी) के हाथों बच्चों को मेडल तथा प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने सभी सफल बच्चों को उनकी सफलता के लिए बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ताइक्वांडो सभी बच्चों को सीखना चाहिए यह उनके आत्मरक्षा के लिए एक बहुत

प्राकृतिक तरीके से घटाएं यूरिक एसिड : डॉ. वीके वर्मा

चित्र
डॉ. वीके वर्मा बस्ती के प्रसिद्ध चिकित्सक हैं और जिला चिकित्सालय बस्ती में आयुष चिकित्साधिकारी हैं                           (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से शरीर में यूरिक एसिड की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह आजकल लोगों में एक गंभीर समस्या बन गई है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि शरीर में प्यूरिन के टूटने से यूरिक एसिड बनता है। प्यूरिन मुख्यतः स्वीट्स, डेरी प्रोडक्ट, ज्यादातर दूध वाले आईटम में पाया जाता हैं। इसके जोड़ों में दर्द और शरीर में जकड़न महसूस होता है। अगर इसका इलाज सही समय पर न किया जाये तो यह आगे चलकर गठिया, किडनी स्टोन, डायबिटीज और रक्त विकार जैसी कई परेशानिया बढ़ने लगती हैं। इसे कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है।        क्यों बढ़ता है शरीर में यूरिक एसिड शरीर में प्‍यूरिन के टूटने से यूरिक एसिड बनने लगता है। प्‍यूरिन खाने की चीजों में पाया जाता है। खाने के जरिए यह शरीर में पहुंचता है और फिर खून के जरिए किडनी तक। आम तौर पर यह मूत्र के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है, लेकिन कई बार किडनी बेहतर तरीके से काम नही करती तो यह मूत्र के जरिये बा

प्रेरक मिश्र ने ग्रहण किया बाल कल्याण समिति बस्ती अध्यक्ष का कार्यभार

चित्र
                         (घनश्याम मौर्य)  बस्ती (उ.प्र.) । बाल कल्याण समिति बस्ती के अध्यक्ष पद पर नियुक्त प्रेरक मिश्र ने बुधवार अट्ठाइस जुलाई को कार्यभार ग्रहण किया गया। विभिन्न जनपदों में कार्यरत बाल कल्याण समिति के अध्यक्षों / सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नये सिरे से शासन ने अध्यक्षों / सदस्यों की नियुक्त किया है। प्रेरक मिश्र बच्चों की देख-रेख, उनके वेलफेयर और अच्छे भविष्य के प्रति चिन्तित रहते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय हैं। श्री मिश्र जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लूपुर के रहने वाले हैं। इन्होंने आचार्य नरेन्द्रदेव पीजी कालेज बभनान से पीजी किया है। इसके साथ ही श्रीमती मंजू त्रिपाठी, गोबर्धन गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव तथा डा. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बाल कल्याण समिति बस्ती के सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। सभी लोगों को जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति बस्ती के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र ने कहा कि बालकों की देख-रेख और उनके अधिकारों का संरक्षण हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। बच्चों क

हरीश द्विवेदी ने ओम बिरला व दो केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी बस्ती विकास की योजनाएं

चित्र
                             (विशाल मोदी) बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने सरकारी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, ईएसआईसी अस्पताल खोलने तथा संत रविदास वन विहार, पचवस व चंदो ताल को विकसित करने की पहल किया है बस्ती (उ.प्र.) । भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी ने नई दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री भारत सरकार मनसुख मांडविया व केंद्रीय श्रम व रोजगार एवं वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात करके बस्ती जनपद को संबंधित विभागों के द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं तहत अनेक परियोजनाओं से अच्छादित करने का आग्रह किया। सांसद मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि मुलाकात के क्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर बस्ती संसदीय क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके आलावा केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री भारत सरकार मनसुख मांडविया से मिलकर संसदीय क्षेत्र बस्ती में एक मल्टीस

बस्ती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बने प्रेरक मिश्र

चित्र
(घनश्याम मौर्य)  बस्ती (उ.प्र.) । वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी प्रेरक मिश्र को उ.प्र. शासन द्वारा बाल कल्याण समिति बस्ती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शासन द्वारा इस आशय का परिपत्र जारी किया गया है। ये बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। विभिन्न जनपदों में कार्यरत बाल कल्याण समिति के अध्यक्षों / सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नये सिरे से शासन ने अध्यक्षों / सदस्यों की नियुक्ति किया है। श्री प्रेरक पत्रकारिता तथा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मानवतावादी सहिष्णु व्यक्ति हैं। ये जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लूपुर के रहने वाले हैं। इन्होंने आचार्य नरेन्द्रदेव पीजी कालेज बभनान से पीजी किया है। इनके साथ ही श्रीमती मंजू त्रिपाठी, गोवर्धन गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव तथा डा. संतोष कुमार श्रीवास्तव को बाल कल्याण समिति बस्ती का सदस्य नियुक्त किया गया है। डीपीओ अनुपम यादव ने बताया कि चयन की सूची जारी हो गयी है। शीघ्र ही इन्हें ज्वाइन करा दिया जायेगा। श्री प्रेरक मिश्र के चयन पर बाल कल्याण समिति संत कबीर नगर के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय और सदस्य सत्यप्रकाश उर्फ टीटू,

बसपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित : नरेंद्र सिंह

चित्र
                               (नीतू सिंह)   बस्ती (उ.प्र.) । बहुजन समाज पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से लगातार जन सम्पर्क अभियान और बैठक कर रही है। बस्ती सदर विधान प्रभारी नरेन्द्र सिंह ने कहा है कि सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान है। बूथ स्तर पर चल रहे जन सम्पर्क में जनता का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। बसपा में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। डा. बीआर. अम्बेडकर पार्क ओड़वारा मे आयोजित कार्यक्रम बसपा 310 बस्ती सदर विधान सभाकी बैठक को सम्बोधित करते प्रभारी नरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप में कहा कि संगठन की धार को तेज करना मजबूत कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सम्भव है। आगामी चुनाव मे हम सभी लोगों को मिल बैठकर एक एक वोट जोड़ना होगा। बूथ जिता कर ही हम सरकार बना सकते है। जिला कोषाध्यक्ष पूर्व सभासद पंडित सदानंद शर्मा ने कहा कि कि जुल्म ज्यादतियों के बल पर कोई भी सरकार बहुत दिनों तक सत्ता मे नहीं रह सकती। दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री संजय धुसिया ने कहा कि अब भाजपा की सरकार को बदलने का समय आ गया है। बैठक की अध्यक्षता सेक्टर कमेटी के विजय पाल व संचालन यशवंत निग

यूपी में तीन दिन धरने के बाद एम्बुलेन्स सेवाएं ठप, चक्का जाम

चित्र
                           (कुन्दन श्रीवास्तव)   लखनऊ । सूबे की राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में तीन दिन शांतिपूर्ण धरने पर रहने के बाद आंदोलन के बेनतीजा रहने के फलस्वरूप 26 जुलाई को एम्बुलेन्स कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया है। यूपी में एएलएस एम्बुलेन्स का बदलने के बाद समायोजन, वेतन वृद्धि और बीमा जैसी मांगों को लेकर जीवनदायिनी संगठन के बैनर तले प्रदेश में एम्बुलेन्स का चक्का जाम हो गया है। जीवनदायिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पाण्डेय ने कहा है कि एम्बुलेन्स कर्मचारियों ने तीन दिन तक शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया, लेकिन हमारी मांगों को कोई संबंधित बड़ा अधिकारी सुनने नहीं आया। इससे सिद्ध होता है कि कर्मचारियों की मांगों पर सरकार संवेदनशील नहीं है। मेरी गुजारिश है कि हमारी सभी मांगे पूरी हों। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारियों का 26 जुलाई लगते ही कार्य बहिष्कार पर जाने का आह्वान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में कोई भी जनहानि ना होने पाए क्योंकि हम सब जनता के रक्षक हैं। हम जनता के लिए सदैव संवेदनशील रहेंगे। इसलिए सभी जिला अध्यक्ष को सूचित किया जाता है कि आपके जनपद में

पीएम आवास योजना में धांधली : भाजपा नेता ने किया सीएम व सांसद से शिकायत

चित्र
                              (नीतू सिंह)    मेरे लिए जनहित सर्वोपरि - नितेश शर्मा भानपुर (बस्ती)। नवसृजित नगर पंचायत क्षेत्र भानपुर में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से योजना से लाभांवित करने के नाम पर गरीब आवास पात्रों से अवैध तरीके से धन उगाही हो रही है। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने उक्त प्रकरण का शिकायत सांसद हरीश द्विवेदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करके धांधली की को संज्ञान में लेने का आग्रह किया है।  भाजपा नेता नितेश शर्मा ने आईजीआरएस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद हरीश द्विवेदी शिकायत किया है। भाजपा नेता ने कहा कि भानपुर नगरपंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के गरीब पात्र लाभार्थियों से जेई दीपक गौड़ और उनके कुछ चिंहित लोग लाभार्थियों से धन उगाही कर रहे हैं। यह मेरे संज्ञान में है। किन लोगों के द्वारा किया जा रहा है। उसकी भी सूचना है। कहाकि मैं ऐसे लोगों से विभिन्न माध्यमों के द्वारा अनुरोध किया हूं कि जो लोग इसमें लिप्त हैं, वो ऐसा कृत्य न करें, कि जिससे उनको आने वाले समय में दिक्कत हो। बाद में मैं संबंध की दुहाई नहीं सुनूंगा। ऐसे लोगों पर

विष्णुदत्त ओझा की पुण्यतिथि पर रक्तदान व गोष्ठी सम्पन्न

चित्र
                             (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.) । भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडलीय गौरक्षा समिति बस्ती के संस्थापक एवं योगी आदित्यनाथ के अनन्य सहयोगी रहे स्व. विष्णुदत्त ओझा की दसवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज के रक्तकोष परिसर में विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जनसेवा समिति के संयोजक एवं समाजसेवी नन्दीश्वरदत्त ओझा के संयोजन में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। इसके बाद ‘‘युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण की आवश्यकता’’ विषय पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया है जिसमे वक्ताओं ने अपने विचार साझा किया। सभी ने युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण पर जोर दिया। कहा जब युवाओं में राष्ट्रीय भावनायें कमजोर होती हैं तो राष्ट्र कमजोर होता है, इसलिये युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखना होगा। नन्दीश्वरदत्त ओझा ने कहा स्व. ओझा हिन्दुत्व के पुराधा थे, अनाथों, अशक्तों, गरीबों व अभावग्रस्त लोगों की मदद करना उनकी दिनचर्या थी। उनकी अविस्मरणीय कार्यशैली युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। अभय

सनसनीखेज : प्रेमी की निर्मम हत्या के बाद प्रेमिका के दरवाजे पर जलाई चिता

चित्र
                              (संतोष दूबे)  मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवक को प्यार में सजा-ए-मौत मिली। प्रेमिका के घरवालों ने बुलाकर युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट डाला। घटना कांटी थाने के सोनबरसा गांव की है। मृतक की पहचान रेपुरा रामपुर शाह गांव निवासी मनीष ठाकुर के 18 साल के बेटे सौरभ राज के रूप में हुई। सौरभ का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बवाल शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लोगों का गुस्सा इसकदर था कि वे मृतक के शव को उसकी प्रेमिका के दरवाजे पर लेकर पहुंच गए। वहीं उसकी चिता सजा दी और पूरे रीति रिवाज से दाह संस्कार कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक सौरभ राज ओडिशा में एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी महीने के एक जुलाई को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आया था। शुक्रवार की रात लड़की के परिवार वालों ने सौरभ को बुलाया और लड़की सामने ही उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही

दो मीडिया समूहों में 2400 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन, कई कम्पनियां कागजी @ सीबीडीटी छापा

चित्र
                            (अनुराग श्रीवास्तव)   नई दिल्ली। आयकर विभाग के नीति निर्धारक केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने शनिवार को दावा किया कि देश के दो मीडिया समूहों पर छापे में उसे 2400 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन मिले हैं। इसमें दैनिक भास्कर मीडिया समूह में 2200 करोड़ और यूपी के भारत समाचार चैनल में 200 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन शामिल हैं। दोनों समूहों से जब्त दस्तावेजों की जांच चल रही है। सीबीडीटी ने कहा, अभी हमारी जांच जारी है। तलाशी में जब्त किए गए दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। इस बीच मीडिया समूह की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भोपाल स्थित मुख्यालय से मीडिया, ऊर्जा, टेक्सटाइल और रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्र में कारोबार चालू था। समूह का सालाना टर्नओवर 6000 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। आयकर को जांच के दौरान विभिन्न कारोबार में जुटी समूह की कंपनियों के बीच 2200 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। इनमें कर चोरी और अन्य कानूनी उल्लंघन का पता लगाया जा रहा है। सीबीडीटी कंपनी कानून के खंड 49 के कुछ हिस्साें व सेबी के नियमों के उल्लंघन