श्रीलंका में ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में बस्ती के प्रतिभागियों को सम्मान

 

                        (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । ताइक्वांडो अकादमी के तत्वाधान में गत दिवस फर्स्ट ऑनलाइन इंटरनेशनल पूमसे/ ताइक्वांडो चैंपियनशिप श्रीलंका में भाग लिए हुए बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस चैंपियनशिप में कुल 9 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें कलर बेल्ट वर्ग में कुशाग्र श्रीवास्तव (कांस्य) पदक' ओम गुप्ता (कांस्य) पदक अवनी गुप्ता (कांस्य) पदक सर्वेश (कांस्य) पदक आयुषी गुप्ता (कांस्य) पदक श्लोक श्रीवास्तव ने (कांस्य) पदक प्राप्त किए, जबकि प्रियांक सफल रहे।
 वहीं ब्लैक बेल्ट वर्ग में मोहम्मद अशरफ ने (रजत) पदक प्राप्त किया जबकि बस्ती ताइक्वांडो प्रशिक्षक विनीत कुमार ने स्वयं स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह जानकारी बस्ती ताइक्वांडो के मुख्य प्रशिक्षक एवं (हाल ऑफ फेम इंडिया) द्वारा सम्मानित विनीत कुमार ने दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राना दिनेश प्रताप सिंह (समाजसेवी) के हाथों बच्चों को मेडल तथा प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने सभी सफल बच्चों को उनकी सफलता के लिए बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ताइक्वांडो सभी बच्चों को सीखना चाहिए यह उनके आत्मरक्षा के लिए एक बहुत अच्छा साधन हो सकता है।

      ➖      ➖      ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर