संदेश

पर्यावरण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लू यानि नौ तपा अगर ना हो तो क्या होता है

चित्र
  नौतपा अगर ना हो तो क्या होता है   दो मूसा दो कातरा दो तीड़ी दो ताय। दो की बादी जल हरैं, दो विश्वर दो वाय।। नौ तपा के पहले दो दिन लू न चली तो चूहे बहुत हो जाएंगे। अगले दो दिन ना चली तो कातरा (फसल को नुक्सान पहुंचाने वाला कीट) पांचवें और छठें दिन लू न चले तो टिड्डियों के अण्डे नष्ट नहीं होंगे। सातवें और आठवें दिन अगर लू नहीं तपा तो बुखार लाने वाले जीवाणु नहीं मरेंगे। इसके बाद अगर दो दिन लू नहीं तपा तो विष्वर यानि सांप बिच्छू नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे। इसके बाद अगर दो दिन लू नहीं चली आंधियां अधिक चलेंगी और फसलों को आधिक क्षति पहुंचेगी।

प्रकृति को सहेजना नैतिक जिम्मेदारी : इण्डियन पब्लिक स्कूल नचना में वृहद वृक्षारोपण

चित्र
                           (अनूप पाण्डेय)  हर्रैया (बस्ती) । सोमवार को दुबौलिया विकासखण्ड के नचना गांव स्थित इण्डियन पब्लिक स्कूल के प्राँगण में पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैलाश नाथ दूबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण में बड़ी संख्या में पौधे भी लगाए गए।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम हर्रैया गुलाब चन्द्र, विशिष्ट अतिथि जिला वन अधिकारी नवीन शाक्य, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल, कर्नल केसी मिश्र, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, भावेष पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ हर्रैया के अध्यक्ष सन्तोष कुमार शुक्ल आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है। इसे सहेजकर रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के द्वारा प्रदत्त पर्यावरण के विरुद्ध कार्य करने की वजह से पर्यावरण को नुकसान हुआ है। इसलिए हमें एकजुट होकर पर्यावरण के सुधार के लिए प्रयास करने चाहिए।  वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति का हमारे जीवन में ब...

आगरा : स्पीहा ने वृक्षारोपण अभियान में रोपे 55 हजार पौधे

चित्र
                           (बृजवासी शुक्ल)  आगरा (उ.प्र.)। स्पीहा ने अपने 16वें अंतर्राष्ट्रीय वृक्षारोपण दिवस पर दुनिया भर में 55 हजार से ज्यादा पौधे लगाए। आज मानव गतिविधियों के कारण दुनिया भर में अरबों पेड़ों को खोना जारी है। भारत स्थित एनजीओ स्पीहा (सोसाइटी फॉर प्रिजर्वेशन ऑफ हेल्दी एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजी एंड हेरिटेज ऑफ आगरा) ने अब तक का अपना सबसे बड़ा वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण को ठीक करने का प्रयास किया। भारत भर में 200 से अधिक स्थानों और 4 महाद्वीपों में 55 हजार से ज्यादा पौधे रोपना।जिसका उद्घाटन समारोह आगरा के दयालबाग में यमुना पंप पर आयोजित किया गया था। डीईआई विश्वविद्यालय की शिक्षा सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. प्रेम सरन सत्संगी साहब को 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया गया, इसके बाद स्पीहा स्वयंसेवकों के एक लाइव बैंड द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रगान गाया गया। सर्वशक्तिमान के कमल चरणों में एक प्रार्थना। दयालबाग, आगरा में जी.एस.सूद, अध्यक्ष राधास्वामी सत्संग सभा; एम.ए. ...

शहर कोतवाल और गांधी नगर पुलिस ने रोपे 11 पौधे

चित्र
                                (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर कोतवाल संजय कुमार, गांधी नगर चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने गांधी नगर की निर्माणाधीन नवीन पुलिस चौकी परिसर में पौधरोपण किया। इनके साथ पुलिस टीम ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यहां 11 पौधे रोपे गये। शहर कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध व लाभकारी बनाने हेतु किसी भी खुशी के मौके पर उपहार स्वरूप एक वृक्षारोपण अवश्य करें। उन्होंने जीवन रक्षा के लिए सभी से वृक्ष लगाने की अपील की। गांधी नगर चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने जनमानस से वृक्षारोपण की अपील करते हुए कहा कि बिना वृक्ष के जीवन की उम्मीद नहीं की जा सकती। हम सभी भाग्यशाली हैं कि कुदरत ने केवल मनुष्य को ही इस लायक बनाया है कि हम किसी भी कार्य को अच्छी तरह कर सकते हैं, जिसमें वृक्षारोपण अत्यंत पुनीत कार्य है। इस अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए झिन्नूराम कसौधन ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न मित्र हैं। जिनके बिना हम अधूरे हैं। पर्यावरण संरक...