संदेश

जनवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्लोबल हास्पिटल रूधौली में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

चित्र
                   (शैलेन्द्र पाण्डेय)  रूधौली (बस्ती)। भारत मां की आन बान शान के लिए भारत का बच्चा बच्चा दीवानगी की हद तक गुजर जाने को तैयार होना चाहिए। हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। यह हमारा 75वां गणतंत्र दिवस है। हमें हमारे संविधान के प्रति हमेशा कर्तव्यनिष्ठ रहना चाहिए। ये बातें ग्लोबल हास्पिटल भानपुर रोड रूधौली बस्ती के संचालक दिनेश चौधरी ने कहीं। वे अस्पताल पर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात सम्बोधित कर रहे थे। ग्लोबल हास्पिटल भानपुर रोड रूधौली में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात एक दूसरे को बधाईयां देते हुए मिठाई खिलाई गई। कार्यक्रम में अस्पताल की डायरेक्टर नीतू चौधरी, डॉ. आयशा फातिमा, रेनू सिंह, जानवी चौधरी, जान्हवी मौर्य, रणवीर चौधरी, सोहेल खान, विकास कुमार, अंजली कुमारी, पूजा चौधरी, सविता कुमारी, अन्नू कुमारी, ज्योति कुमारी, अरून पटेल, डॉली गुप्ता एवं सविता देवी तमाम मरीजों के परिजन व स्थानीय लोग मौजूद रहे।         ➖   ➖   ➖   ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील

श्रीराम के जन्म का कारक है मखौडा धाम-आशिमा सिंह, मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम पर केन्द्रित प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिये संदेश

चित्र
                 (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्मृति सप्ताह की कडी में मंगलवार को श्री अयोध्या धाम में आगामी 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त राजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्कूल परिसर में श्री राम के जीवन पर आधारित चित्रकला और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त की पत्नी श्रीमती निशा और जिलाधिकारी की पत्नी श्रीमती वर्षा रही । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये राजमाता आशिमा सिंह ने कहा कि श्रीराम जन्म का निमित्त तो बस्ती का मखौड़ा धाम ही है। कहा कि श्रीराम ने ज्ञान, सम्पत्ति, न्याय, परिवार की मर्यादा का पालन कर समूचे सृष्टि में उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके जीवन से प्रत्येक युग प्रेरणा लेगा। वे रोम-रोम में बसे है। कार्यक्रम का शुभारंभ सियाराम के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ श्री राम के मन भावन स्तुति को स्कूल के बच्चो के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त सीआईएस स्कूल के द्वारा राम के चरित्र पर नृत्य नाटिका राज्यभिषेक प्रस्तुत किया गया जिसे लोगों ने खूब सराहा।  राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने बताया कि चित्र

व्यापारियों के साथ चट्टान की तरह खड़ा है संगठन - स्वर्णजयंती व्यापारी सम्मेलन में बोले मुकुन्द मिश्र, भामाशाह की जयंती व्यापारी दिवस घोषित करने पर जताया आभार

चित्र
                  (विशाल मोदी) बस्ती। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री मुकुन्द मिश्र ने व्यापारियों का आह्वान किया कि ईमानदारी और स्वच्छता से व्यापार करें, संगठन उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा संगठन का 50 वर्षों के संघर्ष का इतिहास रहा है, व्यापारियों का स्वाभिमान जब जब आड़े आया संगठन व्यापारियों के साथ रहा और सामने वाले को झुकना पड़ा। श्री मिश्र बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल स्वर्ण जयन्ती व्यापारी सम्मेलन में 13 जनवरी को स्थानीय सिद्धि विनायक मैरेज हाल में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। मुकुन्द मिश्र ने भामाशाह की जयंती को व्यापारी दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा करने तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किये जाने पर योगी सरकार के प्रति आभार जताया।   उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग किया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी घोषणा की जानी चाहिये। बस्ती के व्यापारियों ने प्रमुखता से मांग उठाया कि शिक्षक और स्नातक एमएलसी की तरह व्यापारियों का भी अपना एमएलसी होना चाहिये, जिसके समक्ष समाज अपनी समस्यायें रख सके और प्रतिनिधि के जरिये

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का स्वर्णजयंती व्यापारी सम्मेलन 13 को, दायित्व बंटे

चित्र
                (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का स्वर्ण जयन्ती व्यापारी सम्मेलन आगामी 13 जनवरी को सिद्ध विनायक मैरेज हाल के सभागार में दिन में 11 बजे से होगा। सम्मेलन की सफलता के लिये पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यापारियों से निरन्तर सम्पर्क कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल और सूर्य कुमार शुक्ल ने पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक कर दायित्वों का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मुकंन्द मिश्रा हिस्सा लेंगे। व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों से जुडे मुद्दे प्रमुखता से उठाये जायेंगे। जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल ने बताया कि जिला परिषद द्वारा वसूले जा रहे सी.पी. टैक्स (वैभव कर) समाप्त किया जाने, नगर पालिका परिषद द्वारा जारी लाइसेंस शुल्क को समाप्त किये जाने, बाट माप विभाग द्वारा बाट माप पर मोहर लगाने की अवधि 5 करने, जी.एस.टी. (2017-18) में मिस मैच या आई.टी.सी. के नाम पर व्यापारी उत्पीड़न बन्द कर उसे समाप्त किये जाने, विद्युत विभाग कमर्शियल व घरेलू के नाम पर विद्युत कनेक्शन की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द करने, व्यापारिक स

बस्ती में क्रय केन्द्र प्रभारी पर 31 लाख गबन का एफआईआर

चित्र
                (विशाल मोदी )      बस्ती (उ. प्र .)। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र के भितेहरा साधन सहकारी समिति लिमिटेड गनवरिया कला में 31 लाख रुपये गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में रुधौली पुलिस ने एडीओ कोऑपरेटिव नीरज कुमार कन्नौजिया की तहरीर पर क्रय केन्द्र प्रभारी विजय यादव के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एडीओ की तहरीर के मुताबिक वर्ष-2022-23 साधन सहकारी समिति भितेहरा, गनवरिया कला को गेहूं क्रय केन्द्र बनाया गया था। जिसमें विजय यादव को क्रय केन्द्र का प्रभारी नियुक्त किया गया था। विजय की ओर से क्षेत्र के 33 किसानों से 1500 क्विंटल गेहूं की खरीद ऑनलाइन की गई। इसकी वर्तमान में कीमत 2138.55 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 32 लाख 83 हजार 395 रुपये की जगह सिर्फ डेढ़ लाख रुपये जमा किया गया। शेष धनराशि 31 लाख 33 हजार 395 रुपया सरकारी कोष में जमा नहीं करके गबन कर लिया गया। मामला संज्ञान में आने पर क्रय केन्द्र प्रभारी के विरुद्ध एडीओ ने केस दर्ज कराया है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसएचओ दिनेश चन्द्र चौधरी ने बताया कि एडीओ कोऑपरेटिव की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जां

यूपी एसटीएफ ने माफिया विनोद उपाध्याय को मार गिराया

चित्र
                   (विशाल मोदी)  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के रहने वाले अपराधी विनोद उपाध्याय को आज सुबह तड़के एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया। एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक आज शुक्रवार सुबह तकरीबन 3:30 बजे एसटीएफ की टीम ने सुल्तानपुर जिले में विनोद उपाध्याय को घेर लिया था, जिसके बाद दोनों तरफ से हुई फायरिंग में विनोद उपाध्याय ढेर हो गया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह एसटीएफ टीम ने विनोद उपाध्याय को घेर लिया, जिसके बाद उसने घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी फायरिंग की। जिसके बाद विनोद को गोली लग गई। जब एसटीएफ की टीम उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।      एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर विनोद पर गोरखपुर पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। विनोद एक संगठित गिरोह बनाकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की वारदातों को भी अंजाम दे चुका था। आज हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह कर रहे थे। एसटीएफ गोरखपुर क्राइम ब्रांच और गोरखपुर पुलिस