संदेश

सितंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इस वर्ष राजकीय इण्टर कॉलेज में होगी भव्य रामलीला

चित्र
                            (घनश्याम मौर्य)  बस्ती (उ.प्र.) । सनातन धर्मी संस्था एवं श्रीरामलीला आयोजन समिति बस्ती द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष रामलीला सत्रह अक्टूबर से छब्बीस अक्टूबर तक होगी। भक्तजनों और श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा को दृष्टिगत इसबार यह आयोजन स्थानीय राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में किया जा रहा है। यह पूरी तरह नि:शुल्‍क है। श्रीरामलीला आयोजन समिति के सक्रिय कार्यकर्ता भृगुनाथ त्रिपाठी 'पंकज' ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि हम सब अवध प्रांत के वासी हैं। यह प्रभु कृपा ही है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण में सहायक पुण्य भूमि मखौड़ा व गुरु वशिष्ठ की इस तपोभूमि वशिष्ठनगर (बस्ती) में जन्म लेने का हमें अवसर मिला है। इसलिए हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम प्रभु श्री राम की जीवन लीला और उनके उत्तम चरित्र को पूरी आस्था और विश्वास के साथ जन जन तक पहुंचाकर हम सबके अंदर बसे राम को जागृत करें। सनातनधर्मी संस्था के मुख्य कार्यकर्ता अखिलेश दूबे ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि अवध प्रांत के प्रमुख त्योहारों, उत्सव

प्रेमी जोड़े को कालिख पोत जूते चप्पलों की माला पहना घुमाने वाले 15 गिरफ्तार

चित्र
                              (संजीव पाण्डेय)   बस्ती (उ.प्र.) । नाबालिग बच्चों के चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाने वाले पन्द्रह व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिलाधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा गांव का भ्रमण कर मौके का निरीक्षण किया गया। जिले के गौर थाना क्षेत्र में गत 28 सितम्बर को गांव की पंचायत ने एक प्रेमी जोड़े को कालिख पोतकर गले में जूते - चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया था। यह मामला मीडिया की सुर्खियों में होने के साथ ही चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार के नेतृत्व में उक्त मामले में विनय कुमार (44), पवन कुमार (20), राज कुमार (24) पुत्रगण राम चरन, मन्नू उर्फ ओम प्रकाश (35) पुत्र श्रीराम, सुखलाल उर्फ खालू (22) पुत्र झिनकान, जसवन्त (27) पुत्र जयकरन, जगदीश उर्फ बाजू (27) पुत्र बजरंगी, परदेशी (30) पुत्र मुनेसर, श्याम

जॉन डियर ट्रैक्टर ने लांच किया नया माडल 5405 गियर प्रो

चित्र
                                (नीतू सिंह) बस्ती (उ.प्र.)। दुनिया के एक सबसे बडे ट्रैक्टर निर्माता कम्पनी जॉन डियर ने आज रविवार को किसानों के लिए नई तकनीकी का 5405 गियर प्रो ट्रैक्टर लांच किया। रीजनल मैनेजर सर्विस संजय श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज सिंह नेगी, सर्विस इंजीनियर अरविंद चौरे, टैक्टिकल मैनेजर नीरज त्रिपाठी, एस. पी. व्हीलर्स के डायरेक्टर अखिलेश दूबे व प्रदीप दूबे ने संयुक्त रूप से ट्रैक्टर का अनावरण किया।  किसान सम्मान समारोह में क्षेत्रीय किसानों को सम्मानित किया गया। रीजनल मैनेजर सर्विस संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जॉन डियर 5405 गियर प्रो ट्रैक्टर की इंजन क्षमता ऐसी है जो खेतों में शानदार माइलेज देती है। यह ट्रैक्टर डयूल क्लच, 12 फारवर्ड और 4 रिवर्स गेयर के साथ उपलब्ध है। कम्पनी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज सिंह नेगी ने ट्रैक्टर के विशेषताओ की जानकारी दी। इस मौके पर किसानों के बीच लकी ड्रा निकाला गया जिसमें 6 किसानों ने पुरस्कार जीते। एसपी व्हीलर्स के डायरेक्टर अखिलेश दूबे व प्रदीप दूबे ने आये हुये किसानों को उपहार दिया। इस अवसर पर वेदव्यास उपाध्याय, बैजनाथ जा

बस्ती : महिलाओं के अधिकार व सम्मान के लिए हैं कड़े कानून, जागरुक रहें महिलाएं : मिशन शक्ति सेमिनार में बोलीं डीएम

चित्र
                            (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, निवारण एवं परितोष अधिनियम 2013 कार्यालय या संगठन या संस्था में स्थायी, अस्थायी, दैनिक मजदूरी पर नियुक्त या निवास या आवास में घरेलू कार्यो के लिए नियुक्त महिला को अधिकार एवं सम्मान दिलाने के लिए लागू किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दिया है। वे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में राज्य सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आयोजित सेमीनार को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने अपील किया कि ऐसी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आगे आयें। सेमिनार में सभी विभागों की महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि लैंगिक उत्पीड़न के अन्तर्गत शारीरिक स्पर्श, यौन स्वीकृति की मांग या अनुरोध, कामरंजित टिप्पणियां, कामोत्तेजक सामग्री का प्रदर्शन या यौन संबंधी कोई भी अशोभनीय, शारीरिक, मौखिक या सांकेतिक आचरण होता है, तो महिलाएं इस अधिनियम के तहत इसकी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सर्विस रूल के तहत लैंगिक उत्पीड़न को मिसकण्डक्ट माना जाता है। अध

बस्ती में दो पुलिस इन्सपेक्टर के तबादले

चित्र
                        (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने जिले में कानून और शान्ति व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त बनाए जाने के लिए जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा दो पुलिस इन्सपेक्टर के तबादले किये हैं। आज किए गए स्थानान्तरण में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है और इन्सपेक्टर दिनेश चन्द्र चौधरी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बनाया गया है।        ➖     ➖     ➖     ➖     ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

बस्ती में जरा सी बात पर मार दी गोली, युवक घायल, पिता लहूलुहान

चित्र
                          (अनूप पाण्डेय)  हर्रैया (बस्ती) । जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के करमडाड़े गांव में आज सुबह करीब साढ़े दस बजे मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में संतोष गौड़ नाम के व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली लगने से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। उसके जांघ में गोली लगी है। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे घायल के पिता को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। गोली उन पर भी चलाई गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया बिंदेश्वरीमणि त्रिपाठी, एसओ पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह व छावनी एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल पिता-पुत्र को सीएचसी हर्रैया भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वीडियो न्यूज  : -  करमडाड़े गांव निवासी अंगद दूबे सुबह साइकिल लेकर निकला तो गांव का ही रहने वाला एक युवक अपनी गाड़ी से कहीं जाने के लिए घर से निकला। गांव में ही रास्ते में गाड़ी साइकिल से टकरा गई। इस पर अंगद दूबे ने उसे गाड़ी ठीक से चलाने की नसीहत दी तो वह भड़क गया। दोनों के बीच कहासुनी होने ल

डीएम ने 50 किसानों के दल को दिखाई हरी झण्डी

चित्र
                           (विशाल मोदी) बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन के अंतर्गत अंतर्जनपदीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने 50 किसानों के दल को लखनऊ राज्य स्तरीय किसान मेले के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार तथा कृषक गण उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय किसान मेले का आयोजन सेक्टर 18 वृंदावन योजना डिफेंस एक्सपो आयोजन स्थल निकट शहीद पथ लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर एक वृहद प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

डीएम - एसपी ने दिया निर्देश : बीट पुलिस के सम्पर्क में रहें कानूनगो लेखपाल

चित्र
                            (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कोतवाली बस्ती में थाना दिवस के अवसर पर निर्देश दिया है कि सभी कानूनगो एंव लेखपाल अपने क्षेत्र के महिला बीट आफीसर तथा बीट पुलिस कर्मचारी का मोबाइल नम्बर सेव रखे तथा निरन्तर संवाद करते रहे ताकि क्षेत्र की भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण में आसानी हो।  जिलाधिकारी ने थाना दिवस में उपस्थित लेखपालों से उनके हल्के के बीट सिपाही का नाम जानना चाहा, जिसे वे नही बता पाये। उन्होने कहा कि भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिए राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर जायेंगी तथा दोनों पक्षों को सुन कर विवाद की निस्तारण करायेगी।  जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने भाईयों के बीच मकान एंव भूमि विवादों के दो प्रकरण की सुनवाई किया। मकान के प्रकरण में दोनों अधिकारियों ने सच्चाई जानने के लिए दोनो भाईयों की वृद्ध माता जी को बुलाकर बातचीत किया। माता जी ने बताया कि उन्होने किसी एक को घर नही दिया है बल्कि दोनों भाई को मकान का आधा-आधा हिस्सा दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि टीम मौके पर जाकर आपसी

बस्ती : गरीब कल्याण दिवस के रुप में मनायी गयी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

चित्र
                          (सुजीत शुक्ल)   बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पूरे जिले में गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनायी गयी। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर गरीब कल्याण मेला आयोजित किया गया। विकास खण्ड सदर में सदर विधायक दयाराम चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाधिकरी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की उपस्थिति में फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने उद्योग, कृषि, मृद्रा परीक्षण, पंचायती राज, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उद्यान, मिशन शक्ति, उ. प्र. माटी कलाबोर्ड, पराग डेयरी, रेशम, आपूर्ति विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल पर अतिथियों ने महिलाओं को पोषणयुक्त सामाग्री देकर गोद भराई की रस्म अदा किया। विकास खण्ड सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। सूचना विभाग के अश्वनी तिवारी तथा अब्दुल न

कुदरहा में सास - बहू - बेटा सम्मेलन सम्पन्न

चित्र
                          (संजीव पाण्डेय)  बस्ती (उ.प्र.) । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में सास-बहू-बेटा सम्मेलन का शुक्रवार को आयोजन किया गया। इस मौके पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के जिला सामग्री प्रबंधक प्रदीप सिंह ने परिवार नियोजन के बारे में विस्तार से बताया। बीसीपीएम राघवेंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। सम्मेलन में गुब्बारे के खेल से सीमित व छोटे परिवार के बारे में प्रतिभागियों को समझाया गया। खेल में चार परिवारों ने प्रतिभाग किया। हर परिवार को अलग-अलग संख्या में एक, दो, तीन तथा पांच गुब्बारे वितरित किए गए। खेल के दौरान प्रतिभागियों को मालूम हुआ कि छोटे परिवार के क्या फायदे हैं। प्रतिभागियों में आदर्श दंपति ने अपना अनुभव साझा किया। परिवार नियोजन संबंधित जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सही जवाब देने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे परिवारों को पुरस्कार दिया गया। बेटों द्वारा मुख्य संदेश पढ़ते हुए परिवार नियोजन के साधन अपनाने व सीमित परिवार रखने की शपथ भी ली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ड

बस्ती पुलिस में 43 तबादले

चित्र
                            (संजीव पाण्डेय)   बस्ती (उ.प्र.) । पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाए रखने के लिए जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा चालीस उप निरीक्षकों और तीन महिला उप निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया है।  स्थानान्तरण में महिला उप निरीक्षक अनीता यादव को कोतवाली बस्ती से थाना हर्रैया, पूजा पासवान को वाल्टरगंज से थाना दुबौलिया और मीना सिंह को महिला थाना से प्रभारी रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी हर्रैया भेजा गया है।  शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र मिश्र को प्रभारी चौकी रखौना थाना लालगंज और रौता चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर थाना परसरामपुर भेजा गया है। चौकी प्रभारी विक्रमजोत मनीष कुमार जायसवाल को गांधी नगर और गनेशपुर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को रौता चौकी प्रभारी बनाया गया है। शहर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक राजनाथ प्रसाद एवं विरेन्द्र कुमार को छावनी भेजा गया है। पुरानी बस्ती में तैनात ऋषिदेव प्रसाद को छावनी और दिनेश त्रिपाठी को पैकोलिया भेजा गया है। वाल्टरगंज में तैनात दिली

आयुष्मान भारत के तीन वर्ष पूरे होने पर बस्ती के आठ अस्पताल सम्मानित

चित्र
                             (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.) । प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) कार्यक्रम के तीन वर्ष पूरा होने पर एएनएम प्रशिक्षण केंद्र बस्ती में संगोष्ठी व सम्मान समारोह गुरुवार को आयोजित हुआ। इस मौके पर योजना में अच्छा काम करने वाले अस्पताल संचालकों को सम्मानित करने के साथ ही लाभार्थियों को योजना के प्रति जागरूक किया गया। योजना का लाभ लेने वाले कुछ लाभार्थियों ने अपना अनुभव भी साझा किया। प्रभारी सीएमओ डॉ. एफ हुसैन ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंदों के लिए वरदान है। जिले के 1.66 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड आवंटित हो चुका है। समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर व गांव-गांव कैम्प आयोजित कर कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में 1.59 लाख परिवारों का नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल है। सात लाख से ज्यादा लोगों के कार्ड बनाए जाने हैं। मौजूदा प्रगति को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता व अन्य जागरूक लोग आगे आकर सूची में शामिल लोगों को चिन्ह्ति कर उनका कार्ड बनवाएं, जिससे वह समय पर योजना का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर