जॉन डियर ट्रैक्टर ने लांच किया नया माडल 5405 गियर प्रो

 

                             (नीतू सिंह)

बस्ती (उ.प्र.)। दुनिया के एक सबसे बडे ट्रैक्टर निर्माता कम्पनी जॉन डियर ने आज रविवार को किसानों के लिए नई तकनीकी का 5405 गियर प्रो ट्रैक्टर लांच किया।

रीजनल मैनेजर सर्विस संजय श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज सिंह नेगी, सर्विस इंजीनियर अरविंद चौरे, टैक्टिकल मैनेजर नीरज त्रिपाठी, एस. पी. व्हीलर्स के डायरेक्टर अखिलेश दूबे व प्रदीप दूबे ने संयुक्त रूप से ट्रैक्टर का अनावरण किया।
 किसान सम्मान समारोह में क्षेत्रीय किसानों को सम्मानित किया गया। रीजनल मैनेजर सर्विस संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जॉन डियर 5405 गियर प्रो ट्रैक्टर की इंजन क्षमता ऐसी है जो खेतों में शानदार माइलेज देती है।
यह ट्रैक्टर डयूल क्लच, 12 फारवर्ड और 4 रिवर्स गेयर के साथ उपलब्ध है। कम्पनी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज सिंह नेगी ने ट्रैक्टर के विशेषताओ की जानकारी दी।
इस मौके पर किसानों के बीच लकी ड्रा निकाला गया जिसमें 6 किसानों ने पुरस्कार जीते। एसपी व्हीलर्स के डायरेक्टर अखिलेश दूबे व प्रदीप दूबे ने आये हुये किसानों को उपहार दिया।
इस अवसर पर वेदव्यास उपाध्याय, बैजनाथ जायसवाल, रामचन्द्र यादव, अनुराग शुक्ल, निर्मलेन्द्र मिश्र, बंशीधर पांडेय, गरिमा त्रिपाठी, दिनेश सिंह, रुस्तम, विनय यादव, रमेश यादव, शिवम मिश्रा, अभिनय, चन्दन आदि उपस्थित रहे।
     देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर