संदेश

जनवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हाईवे पर ट्रकों से चोरी करने वाले तीन अन्तरराष्ट्रीय चोर गिरफ्तार

चित्र
                            (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । हाईवे पर खड़े ट्रकों से सामान चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 14 गत्तों में रखे 224 लीटर सरसों के तेल की बरामदगी की है। छावनी पुलिस, एसओजी, सर्विलांस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दो चोर गोरखपुर जिले के एवं एक नेपाल के रूपनदेही जिले का निवासी हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चोरों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एनएच पर ढाबों और पेट्रोल पम्पों के आस पास खड़े माल लदे वाहनों की रेकी करने और ड्राइवर, क्लीनर के सो जाने के बाद तिरपाल काटकर चोरी करना स्वीकार किया है। पूछताछ में चोरी किए गए माल को नेपाल, गोरखपुर, महराजगंज में बेचने की जानकारी दी है।             14 गत्ता तेल बरामद हाईवे ढाबों और पेट्रोल पंपों के आसपास खड़ी माल से लदी वाहनों की रेकी करके ड्राईवर और क्लीनर के सो जाने के बाद तिरपाल काट कर चोरी कर लेते है और माल को ले जाकर नेपाल, गोरखपुर, महराजगंज ग्राहकों को बेच देते है। बताया कि छावनी थाना क्षेत्र के सैनिक ढाबे के पास 18 जनवरी को ट्रक का तिरपाल काट कर 92 गत्ता सरसों का तेल चोरी की घटना में इनकी संलिप्तता थ

यूपी के युवा मुख्यमंत्रियों में अखिलेश 1, मायावती दूसरे और योगी तीसरे नंबर पर

चित्र
                                (संतोष दूबे) लखनऊ । उत्तर प्रदेश के राजनीतिक सफर में एक से बढ़कर एक दिग्गज नेताओं के नाम आते हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं यूपी के कम उम्र के ऐसे नेताओं की, जिन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने गौरव प्राप्त हुआ है। इस फेहरिस्त में पहले नम्बर पर सबसे कम उम्र के युवा मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव का नाम आता है और मायावती दूसरे नम्बर पर हैं। अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। जब वह राज्य के सीएम बने तब उनकी उम्र 38 साल थी। अखिलेश यादव का नाम यूपी के सबसे युवा सीएम के तौर पर दर्ज है। अखिलेश यादव के बाद सबसे कम उम्र में यूपी की मुख्यमंत्री बनने वालींं नेता का नाम मायावती का है। मायावती जब पहली बार सीएम बनी थीं तब उनकी उम्र 39 साल थी। अगला नाम यूपी के मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ का है। योगी आदित्यनाथ 2017 में करीब 45 साल की उम्र में राज्य के सीएम बने थे। इसके बाद नाम आता है देश के मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का। वह करीब 49 की उम्र में यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत वी पी सिंह भी 49 की उम्

कोरोना लक्षण के मरीजों को खोजने का अभियान शुरू

चित्र
                           (विशाल मोदी)    पहली डोज न लगवाने वाले बुजुर्ग भी किए जाएंगे चिन्हित, घर - घर जाकर टीम कोविड के प्रति लोगों को करेगी जागरूक बस्ती (उ.प्र.) । कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से बड़ा अभियान छेड़ा है। कोविड संवेदीकरण व नियंत्रण के साथ कोविड के लक्षण युक्त व्यक्तियों तथा 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के कोविड टीके की पहली खुराक न लेने वालों को चिन्ह्ति कर उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि अभियान को कामयाब बनाने के लिए पोलियो टीकाकरण अभियान की तर्ज पर टीम बनाई गई है। टीम घर-घर जाकर लोगों को कोविड के संबंध में जानकारी देने के साथ ही टीके से वंचित लोगों की सूची तैयार करेगी। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 24 जनवरी से 29 जनवरी तक यह अभियान चलेगा। 26 जनवरी को अवकाश रहेगा। कार्य योजना बनाकर जनपद के सभी घरों का भ्रमण कर सूची तैयार कराई जाएगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस), एनसीसी, एनएसएस, नगर निकाय, वन विभाग, कृषि

नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस घोषित, पीएम ने किया होलोग्राम मूर्ति का अनावरण

चित्र
                             (विशाल मोदी)  नई दिल्ली। सरकार ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुबाष चन्द्र बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है। वहीं, नेताजी की प्रतिमा जब तक तैयार नहीं हो जाती, तब तक उसकी जगह होलोग्राम मूर्ति उसी जगह स्थापित रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम मूर्ति (Subhash Chandra Bose Hologram Statue) का अनावरण किया। इस मौके पर PM मोदी ने 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी प्रदान किया। इस समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर मैं पूरे देश की तरफ से कोटि-कोटि नमन करता हूं। ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है और ये स्थान जहां हम सब एकीकृत हैं ये भी ऐतिहासिक है। पीएम ने कहा कि नेताजी ने हमें स्वाधीन और समप्रभु भारत का विश्वास दिलाया था। उन्होंने आत्मविश्वास और साहस के साथ अंग्रेजों के सामने कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा, मैं इसे हासिल करूंगा। अपने संबो

ताबिश खां को बसपा प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष

चित्र
                              (अर्जुन सिंह)  मेंहदावल (सन्तकबीरनगर) । विधानसभा क्षेत्र 312 मेंहदावल से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद ताबिश खान घोषित हो गए हैं। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मो. ताबिश इसके पूर्व भी मेंहदावल से विधायक रह चुके हैं। क्षेत्र में इनके द्वारा कराये कार्यों और उपलब्धियों को भी जनता के बीच रखा जा रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक ने अपने पिछले कार्यकाल और आगामी कार्य योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा सबकी सुनी है। किसी को निराश नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की सेवा हमेशा करता रहा हूं और करता रहूंगा। मैं सभी के दुख सुख में हमेशा साथ रहा हूं। ताबिश खां ने कहा कि बहन मायावती का पांचवीं बार मुख्यमंत्री होना समय की मांग है। इस सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि ताबिश खान को बहन जी ने अपना आशीर्वाद देकर जनता के बीच में काम करने के लिए भेजा है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम खरवार रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्म देव प्

अपर्णा ने मुलायम से आशीर्वाद लेकर अखिलेश को दिया जवाब

चित्र
                             (विशाल मोदी)  लखनऊ । समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपाई बनने के बाद अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया है। अपर्णा ने मुलायम सिंह यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लेती फोटो ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने कहा था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने अपर्णा यादव को बीजेपी नहीं जाने के लिए समझाया था, लेकिन वह नहीं मानीं। हालांकि, अपर्णा यादव ने बीजेपी में शामिल होने वक्त कहा था कि वह परिवार से विमुख होकर कोई बात नहीं कहेंगी। उन्‍होंने कहा था कि वह नेताजी और सभी बड़ों का आशीर्वाद लेकर आई हैं। माना जा रहा है कि ये तस्वीर शेयर करके अपर्णा ने इशारों-इशारों में अखिलेश यादव को जवाब भी दे दिया है। अपर्णा ने मुलायम के साथ फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया।' फोटो में मुलायम सिंह यादव अपर्णा को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। अपर्णा के बाद कल मुलायम सिंह यादव के एक और रिश्‍तेदार ने सपा छोड़ दी थी। मुलायम के साढ़ू और अखिलेश के मौसा पूर्व विधायक प्

कोरोना के सभी वैरिएंट पर प्रभावी है ये दवा

चित्र
                             (संतोष दूबे)   नई दिल्ली। अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर का कहना है कि उसकी एंटीवायरल पैक्सलोविड दवा कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी है। कंपनी ने 3 लैब स्टडी रिपोर्ट जारी करके यह दावा किया। हालांकि अभी तक इन रिपोर्ट की समीक्षा होनी बाकी है।    'कोरोना के सभी वेरिएंट के खिलाफ कारगर' फाइजर के मुताबिक स्टडी से पता चला है कि पैक्सलोविड दवा (Paxlovid) में ओमिक्रॉन को कोशिकाओं में प्रतिकृति से रोकने की क्षमता है। यह दवा जरूरत से कई गुना अधिक प्लाज्मा सांद्रता (कंसेंट्रेशन) बनाए रखती है। फाइजर के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी मिकेल डोलस्टन ने कहा, हमने पैक्सलोविड को कोरोनावायरस के सभी वेरिएंट के खिलाफ डिजाइन किया है। 'मौत का खतरा कर देती है 90 प्रतिशत कम' उन्होंने कहा, आंकड़ों से पता चला है कि हमारी ओरल (मुंह के द्वारा ली जाने वाली) कोविड-19 थेरेपी इस कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपकरण हो सकती है। क्लीनिकल ट्रायल में सामने आया है कि कोरोना के लक्षण शुरू होने के 5 दिनों के भीतर पैक्सलोविड दवा (Paxlovid)

गोरखपुर : कचहरी में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

चित्र
                             (विशाल मोदी)  गोरखपुर। स्थानीय दीवानी कचहरी न्यायालय गेट पर आज दोपहर नाबालिग से रेप के एक आरोपी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए व्‍यक्ति का नाम दिलशाद हुसैन बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वह बिहार का रहने वाला था। बताया जा रहा है पीड़ित लड़की के पिता ने उसकी हत्‍या की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कचहरी गेट पर हुए इस सनसनीखेज हत्‍याकांड से वहां मौजूद अधिवक्‍ता भड़क गए हैं। वे कचहरी की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार दिलशाद हुसैन कचहरी में एक वकील से मिलने आया था। इसी दौरान कचहरी के मेन गेट पर उसे गोली मार दी गई। आरोप है कि इस दौरान मौके पर कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे जो गोली चलते ही भाग खड़े हुए। हत्‍या के बाद एक शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वो पीड़ित लड़की का पिता है। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की वकीलों से बहस भी हुई। लोग घटना के वक्‍त मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के भाग खड़े होने का आरोप लगा रहे थे। जबकि वकील कचहरी प

डॉ. जगमग को भारत गौरव सारस्वत सम्मान

चित्र
                             (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.) । विक्रमशिला हिन्दी विद्या पीठ द्वारा वरिष्ठ कवि डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ को उनके योगदान के लिये ‘भारत गौरव’ सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया है। गुरूवार को उनके सम्मान में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति एवं प्रेमचन्द साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में एक संगोष्ठी आयोजित कर वक्ताओं ने उनका उत्साहवर्धन करते हुये अंग वस्त्र एवं फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रामदल पाण्डेय ने कहा कि हिन्दी कविता के क्षेत्र में डॉ. जगमग की साहित्य यात्रा स्वंय में विविधता लिये हुये हैं। उनकी कृति ‘चाशनी’ से लेकर ‘ किसी की दिवाली किसी का दिवाला’ विलाप खण्ड काव्य, ‘हम तो केवल आदमी है’ ‘ सच का दस्तावेज’ ‘बाल सुमन’ आदि कृतियों में वे कभी हास्य तो कभी गंभीर दर्शन के रूप में आम आदमी की पीड़ा व्यक्त करते हुये उनका प्रतिनिधित्व करते हैं। कहा कि इन दिनों वे ‘स्वामी विवेकानन्द’ पर केन्द्रित महाकाव्य का सृजन कर रहे हैं, निश्चित रूप से उनका साहित्यिक संसार घोर तमस में समाज का पथ

बस्ती : जनवरी के द्वितीय चक्र का फ्री राशन वितरण 22 से : डीएसओ

चित्र
                                  (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.) । सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर 22 जनवरी से 31 जनवरी तक द्वितीय चक्र का नि:शुल्‍क राशन बांटा जा रहा है। इसमें अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं एवं दो किलो चावल मुफ्त दिया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ के पत्र संख्या-213, दिनांक 20.01.2022 द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत जनपद बस्ती में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम - 2013 के अन्तर्गत प्रचलित राशनकार्ड धारकों को गेहूं और चावल का निःशुल्क वितरण माह जनवरी, 2022 में 22 तारीख से 31 तारीख तक ई-पाॅश मशीन के माध्यम से कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में उचित दर विक्रेताओं द्वारा कार्डधारकों को पर्ची उपलब्ध कराते हुये आवश्यक वस्तुऐं उपलब्ध करायी जा रही हैं। कार्डधारकों से अपील है कि अपनी मूल दुकान से ही राशन अंगूठा लगाकर प्राप्त करें। कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी की सुविधा उचित दर विक्रेत

कायस्थ समाज सपा के साथ : सुरेन्द्र श्रीवास्तव

चित्र
                         (अंकुर श्रीवास्तव)  बस्ती (उ.प्र.)।  समाजवादी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा की सपा में ही कायस्थों का हित सुरक्षित है। कहा की भाजपा ने हमेशा कायस्थों को ठगा है। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा की पहली बार यूपी में सपा ने इतने बड़े पद पर किसी कायस्थ को जगह दी है। इस बार कायस्थ समाज के लोग भाजपा के खिलाफ जाकर सपा के पक्ष में मतदान करेंगे। अपने कार्यक्रम में उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों के साथ मिलकर उनके विचारों को सुनते हुए सपा के नीतियों और कार्यक्रमों से उन्हें अवगत कराया। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, सिद्धेश सिन्हा, सलीम अहमद, अरविन्द सोनकर, अनमोल श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, छोटू मिश्रा, बन्टी प्रजापति के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

मुलायम की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल

चित्र
                               (विशाल मोदी)   लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर अपर्णा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बेहद प्रभावित रही हैं। आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी वह उसे निभाएंगी। इस मौके पर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज भी कसा और कहा कि अखिलेश यादव अपना परिवार नहीं संभाल पाए हैं। केशव ने कहा कि हम अपर्णा का अपने भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। वह समय-समय पर भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन करती रही हैं। केशव कहा कि अखिलेश यादव चुनाव में हार से इतने भयभीत हैं कि वह लड़ने के लिए विधानसभा सीट तक नहीं तय कर पा रहे हैं। वो कहते हैं कि विकास किया है। अगर विकास किया है तो उसी सीट से चुनाव लड़ें, जहां विकास किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपर्णा लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। 2017 के विध

राजघाट में सैकड़ों ली. कच्ची शराब व नौसादर सहित 4 गिरफ्तार

चित्र
                             (विशाल मोदी)   गोरखपुर । जिले की राजघाट पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र के नेतृत्व में 700 लीटर अप मिश्रित अवैध कच्ची शराब, 16 किलोग्राम नौसादर व साढ़े तीन किलोग्राम यूरिया एवं कच्ची शराब बनाने के उपकरण व दो भट्टियों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन टाडा द्वारा "अपराध की रोकथाम अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार व क्षेत्राधिकारी कोतवाली विमल कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा रणधीर कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी प्रभारी अनूप मिश्र द्वारा 700 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब व 3.500 किलोग्राम यूरिया एवं 16 किलोग्राम नौसादर के साथ अभियुक्त चकरा अव्वल अमरुदबाग थाना राजघाट निवासी सुनील पुत्र हरिश्चन्द्र, लोरिक पुत्र इंद्रजीत एवं अमरजीत पुत्र त्रिलोकी और बहरामपुर दक्षिणी गीडा गोरखपुर निवासी राम सुहेल पुत्र चिखुरी को चकरा अव्वल अमरूदबाग से गिरफ्तार किया गया