ताबिश खां को बसपा प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष

 

                           (अर्जुन सिंह) 

मेंहदावल (सन्तकबीरनगर) । विधानसभा क्षेत्र 312 मेंहदावल से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद ताबिश खान घोषित हो गए हैं। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मो. ताबिश इसके पूर्व भी मेंहदावल से विधायक रह चुके हैं। क्षेत्र में इनके द्वारा कराये कार्यों और उपलब्धियों को भी जनता के बीच रखा जा रहा है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक ने अपने पिछले कार्यकाल और आगामी कार्य योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा सबकी सुनी है। किसी को निराश नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की सेवा हमेशा करता रहा हूं और करता रहूंगा। मैं सभी के दुख सुख में हमेशा साथ रहा हूं। ताबिश खां ने कहा कि बहन मायावती का पांचवीं बार मुख्यमंत्री होना समय की मांग है। इस सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है।
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि ताबिश खान को बहन जी ने अपना आशीर्वाद देकर जनता के बीच में काम करने के लिए भेजा है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम खरवार रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्म देव प्रियदर्शी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में सेक्टर प्रभारी बस्ती मण्डल पूर्व विधायक भगवान दास, कल्कपनाथ बाबू जी, राम सूरत चौधरी, झिनकान प्रसाद, रामेन्द्र प्रसाद आजाद, मो ताबिश खां, यशोदानन्द निषाद, आरसी राव एवं सोमनाथ वैश्य रहे।
सम्मेलन में विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष त्रियुगानन्द गौतम, महासचिव उमेश पासवान, उपाध्यक्ष सौरभ राय, कोषाध्यक्ष राम अजोर, जिला सचिव प्रमोद निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र राव, कुलदीप मणि मिश्र जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव रामू प्रसाद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अख्तर खां और सेण्टर प्रभारी बस्ती मण्डल रामराज मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर