संदेश

अक्तूबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अध्यापक सुनील पाण्डेय का आकस्मिक निधन : शोक की लहर

चित्र
               (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। जिले के गौर विकास खण्ड के रमवापुर में तैनात अध्यापक सुनील कुमार पाण्डेय का अचानक हृदयाघात के कारण उस वक्त निधन हो गया जब वो ड्यूटी करने विद्यालय जा रहे थे। श्री सुनील पाण्डेय बलुआ के रहने वाले थे। खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। श्री पाण्डेय बहुत सामाजिक व्यक्ति थे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। श्री सुनील कुमार पाण्डेय जी अपने पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गये। श्री पाण्डेय अत्यंत मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे। श्री पाण्डेय के आकस्मिक निधन ने सबको झकझोर कर रख दिया है। ये अपनी सहजता के कारण भी काफी लोकप्रिय थे। इनका असमय इस तरह सभी को छोड़कर चले जाना सहसा अविश्वसनीय और अकल्पनीय लग रहा है। विश्वास नहीं होता कि सुनील जी अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन सत्य को कैसे झुठलाया जा सकता है। प्रकृति के क्रूर पंजों ने पलभर में उन्हें हमसे ऐसा छीन लिया कि सभी ठगे से रह गये, उन्हें कुछ नहीं हुआ था।‌ वे अच्छे भले थे और स्कूल जा रहे थे। रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ा औ

बस्ती में डायमण्ड इण्टरप्राइजेज ने कराई स्नाइडर के सोलर बैट्री इन्वर्टर की लांचिंग

चित्र
                   (नीतू सिंह) बस्ती (उ. प्र.)। बैट्री इन्वर्टर की दुनिया में अपने नाम का लोहा मनवाने वाली स्नाइडर कम्पनी ने आज बस्ती में अपने AMAZE (अमेज) सोलर बैट्री इन्वर्टर की शानदार लांचिंग की। ये लांचिंग बस्ती मण्डल की प्रतिष्ठित फर्म डायमण्ड इण्टरप्राइजेज ने कराई है। डायमंड इण्टरप्राइजेज की अगुवाई में कम्पनी के अधिकारियों ने गाजे बाजे के साथ समारोह पूर्वक अमेज सोलर बैट्री इन्वर्टर और सोलर पैनल की लांचिंग की। डायमण्ड इण्टरप्राइजेज के प्रो. पीके ओझा ने कहा कि स्नाइडर ने इस क्षेत्र में बुलंदियों को छुआ है और सोलर बैट्री इन्वर्टर की दुनिया में आश्चर्यजनक आविष्कार किया है। उन्होंने कहा कि स्नाइडर के इस सोलर प्रोडक्ट ने मार्केट में तहलका मचा दिया है। क्योंकि यह पूरे 25 साल की गारंटी दे रहा है। पीके ओझा ने कहा कि कम्पनी की गुणवत्ता से ही विश्वसनीयता बढ़ती है। स्नाइडर दुनिया भर अपनी क्वालिटी को लेकर जानी जाती है। इसके हर उत्पाद गुणवत्ता के मामले में नम्बर वन रहे हैं। कम्पनी द्वारा प्रस्तुत यह सोलर उत्पाद हर दृष्टि से लाभकारी और एक महत्वाकांक्षी उत्पाद है। श्री ओझा ने कहा कि सोलर बैट्री

दीपावली के पूर्व हो सकती है ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी : मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह

चित्र
                   (विशाल मोदी)   बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। शासन की प्राथमिकताओं के विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मंडलीय अधिकारी विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने मंडलीय विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या समय से भिजवाना सुनिश्चित करें, जनता दर्शन के दौरान प्राप्त गंभीर प्रकृति की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा रिपोर्ट भेंजे। बैठक में तीनों जिलों के जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, पवन अग्रवाल तथा महेन्द्र सिंह तॅवर भी उपस्थित रहे।   सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि दीपावली के पूर्व ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होने की संभावना है। तीनों जिलों में उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करते हुए उनके उद्योग स्थापना की कार्यवाही पूर्ण करें। जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन 580 प

कुष्ठ आश्रम बहोड़ापुर में समाज सेवक संगठन ने बांटी साड़ियां

चित्र
               (राजेश शर्मा) ग्वालियर (म. प्र.)। सक्रिय समाज सेवक संगठन के सेवा सप्ताह के अंतर्गत मानव कुष्ट आश्रम बहोड़ापुर में महिलाओं को नई साड़ी का वितरण किया गया। संगठन अध्यक्ष शिल्पी सांघी ने कहा कि साड़ियों का वितरण इस विचारधारा के साथ किया गया कि मंदिर में साड़ियां चढ़ाने की बजाय जरुरतमंद महिलाओं को दिया जाना अधिक उपयोगी है। उन्होंने कहा कि नारियां माता का रूप और अंश हैं। उन्हें दान करने से माता रानी की विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होगा। शिल्पी ने बताया कि आश्रम में 30 - 35 साड़ियों का वितरण किया गया। साड़ी वितरण में मनीष शर्मा, सौम्या गुप्ता, ललिता गोयल, सीमा नामदेव, कविता तायल, प्रतिभा दुबे एवं राजकुमारी बंसल का विशेष सहयोग रहा।        ➖   ➖    ➖   ➖   ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें: - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

बस्ती : डीएम ने की समीक्षा बैठक : डीआईओएस का वेतन बाधित

चित्र
                   (विशाल मोदी) बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने कलेक्ट्रेट सभागार में ₹50 लाख से ऊपर निर्माणाधीन परियोजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक किया। बैठक में उन्होने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया है कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण कराये, धन के अभाव में कोई कार्य बाधित ना हो, आवश्यक हो तो शासन को पत्र प्रेषित किया जाय। उन्होंने बैठक में पाया कि कई परियोजनाओं में पर्याप्त धन उपलब्ध होने के बाद भी निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नही है, जिस पर उन्होने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष शतप्रतिशत उपभोग करते हुए कार्यो में अपेक्षित प्रगति लायी जाय। जिला विद्यालय निरीक्षक को बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर उनका वेतन बाधित किया है।  डीएम ने जनपद में निर्माणाधीन कस्तूरबॉ गॉधी बालिका विद्यालयों का जांच करके 15 दिवस के भीतर फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया है। बैेठक में सीडीओ जयदेव सीएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमाशंकर दुबे, बीएसए अनूप कुमार, अधिशासी अभियन्ता

12 दिसंबर से शुरू होगा सांसद खेल महाकुंभ 3.0 - हरीश द्विवेदी

चित्र
                (विशाल मोदी) बस्ती (उ.प्र.)। सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा इस वर्ष पुनः सांसद खेल महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 12 से 20 से दिसंबर तक चलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी स्टेडियम कार्यालय से फार्म लेकर पंजीकरण करा सकेंगे।  आज सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्य और भव्य खेल प्रतियोगिता सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।  सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि बस्ती में आयोजित होने वाला सांसद खेल महाकुंभ बहुत बड़ा आयोजन है। जिसमें लाखों प्रतिभागी भाग लेते हैं। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पंजीकरण फार्म स्टेडियम कार्यालय से प्राप्त व जमा किए जा सकेंगे। पूरे आयोजन की जरूरी तिथियों का कैलेंडर शीघ्र ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा। उसके उपरांत इच्छुक प्रतिभागी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय में अपना पंजीकरण करा कर अभ्यास और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी लगभग 25 से 30

संतकबीरनगर : पंजीकृत व्यापारी परिवार को मिला 10 लाख दुर्घटना बीमा

चित्र
              (अर्जुन सिंह) संत कबीर नगर। जिले में जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दुर्घटना बीमा योजना शुरू की गई है, जिसके क्लेम का अब सीधे सरकार भुगतान कर रही है। इसी क्रम में तीन महीने पहले फकरुल हसन व्यापारी की मौत के बाद उनकी पत्नी हजारा खातून को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।  वाणिज्य कर विभाग द्वारा जनपद जोन में अभी तक दो व्यापारियों की दुर्घटना से मृत्यु हुई है। जिसमें एक को दुर्घटना बीमा का लाभ प्रदान किया गया है तथा दूसरे व्यापारी द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। उसे जोन के अपर आयुक्त विमल कुमार राय के माध्यम से लखनऊ भुगतान हेतु भेज दिया गया है और अभी पेंडिंग में है। राज्य कर (स्टेट gst) उपायुक्त अधिकारी विनय कुमार गुप्त की अगुवाई में स्वर्गीय फकरुल हसन की पत्नी हजारा खातून को 10 लाख रुपये का चेक व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सर्वदानंद पाण्डेय, कपीश अग्रहरि एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों उपस्थिति में चेक प्रदान किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों के हित में मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना चल रहा है। इस योजना का लाभ

अक्टूबर में फिर सबको फ्री राशन, 12 से 25 तक : सत्यवीर सिंह डीएसओ

चित्र
                  (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। राशन की दुकानों पर खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा पूर्व की भांति नि: शुल्क वितरण किया जा रहा अक्टूबर माह में भी नि: शुल्क वितरण किया जाएगा। जिसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को 21 किलो चावल व 14 किलो गेहूं नि: शुल्क वितरण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह वितरण 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 3 किलो चावल और 2 किलो गेहूं नि: शुल्क वितरण है।      डीएसओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह खाद्यान्न वितरण अक्टूबर माह के सापेक्ष ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ के पत्र संख्या - 5208, दिनांक-09.10.2023 द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार माह अक्टूबर, 2023 के सापेक्ष एनएफएसए से आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 12 अक्टूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 के मध्य अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई - पॉस मशीन से किया जायेगा। जिसके क्रम में उचित दर विक्रेताओं द्वारा कार्डधारकों
 बस्ती 07 अक्टूॅबर 2023 सू.वि., धान में हल्दिया रोग (फाल्स स्मट) तथा गंधी कीट से बचाव हेतु किसान बन्धुओं का सतर्क होना बहुत आवश्यक है। धान की शीघ्र पकने वाली प्रजातियों में इस समय बालिया निकल रही है। फफूदजनित आभासी कण्ड रोग फसल को प्रभावित कर सकता है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने दी है। उन्होने बताया है कि सापेक्षित आद्रता 90 प्रतिशत तथा तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस की स्थिति में अचानक वर्षा होने से रोग की स्थिति उत्पन्न होती है। खेत में अधिक नाइट्रोजन की मात्रा से भी यह रोग तेजी से फैलता है।   उन्होने बताया कि इस रोग के उपाचार हेतु तत्काल प्रोपीकोनाजोल 25 ई.सी. की 500 मिली. मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से 500 लीटर पानी में मिलाकर 10 दिन के अन्तराल पर 2 से 3 बार छिड़काव करें या कॉपर आक्सीक्लोराइड की 2 से 5 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। उन्होने बताया कि धान का गंधी बग कीट अत्यधिक नुकसान पहुॅचाने वाला कीट है, जो लगभग 19 मि.मी. लम्बा, पतले शरीर, लम्बी टॉगो व सर पर एन्टिना वाला कीट है। इसका निम्फ तथा प्रौढ दोनों धान की फसल के कोमल भागों से अ

10 तारीख तक जीएसटी जमा करें विभाग, ग्राम पंचायतें भी दायरे में : अंद्रा वामसी

चित्र
                 (नीतू सिंह )  बस्ती (उ.प्र.)। विभागों द्वारा ढाई लाख रूपये से अधिक का भुगतान एक वर्ष में करने पर जीएसटी जमा करना अनिवार्य है। शासन के इस निर्णय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने कहा कि माह की 10 तारीख तक जीएसटी ना जमा करने पर कार्यालयाध्यक्ष / आहरण, वितरण अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से जुर्माना अदा करना होगा। कलेक्ट्रेट में आहरण-वितरण अधिकारियों की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उन्होने संतोष व्यक्त किया कि जिले में लगभग सभी विभागों ने जीएसटी में पंजीयन करा लिया है। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक ग्रामपंचायतें भी शामिल हैं, परन्तु उनके द्वारा नियमित जीएसटी नही जमा किया जा रहा है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों से भी जीएसटी कटौती सुनिश्चित करायें।    उपायुक्त वाणिज्यकर उपेन्द्र यादव ने बताया कि जनपद में जीएसटी में सेवा क्षेत्र में 60 प्रतिशत से अधिक टीडीएस जमा हो रहा है, जिसमें सर्वाधिक योगदान अनुबंध पर कराये जा रहे कार्यो एवं परियोजनाओं का है। उन्होने बताया कि पूरे वित्तीय वर्ष में ढाई लाख रूपये से अधिक की धनराशि ठेकेदार/फर्म को भु

बस्ती में ब्रोकर से जमीन कब्जा करा रहा लेखपाल, स्टे के बाद भी पीड़ित परेशान

 बस्ती (उ.प्र.)।