कुष्ठ आश्रम बहोड़ापुर में समाज सेवक संगठन ने बांटी साड़ियां

              (राजेश शर्मा)

ग्वालियर (म. प्र.)। सक्रिय समाज सेवक संगठन के सेवा सप्ताह के अंतर्गत मानव कुष्ट आश्रम बहोड़ापुर में महिलाओं को नई साड़ी का वितरण किया गया। संगठन अध्यक्ष शिल्पी सांघी ने कहा कि साड़ियों का वितरण इस विचारधारा के साथ किया गया कि मंदिर में साड़ियां चढ़ाने की बजाय जरुरतमंद महिलाओं को दिया जाना अधिक उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि नारियां माता का रूप और अंश हैं। उन्हें दान करने से माता रानी की विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होगा। शिल्पी ने बताया कि आश्रम में 30 - 35 साड़ियों का वितरण किया गया। साड़ी वितरण में मनीष शर्मा, सौम्या गुप्ता, ललिता गोयल, सीमा नामदेव, कविता तायल, प्रतिभा दुबे एवं राजकुमारी बंसल का विशेष सहयोग रहा।

       ➖   ➖    ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें: - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत