संदेश

अप्रैल, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बस्ती में सांसद पर प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए धमकाने का आरोप, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

चित्र
  बस्ती (उ. प्र.)। इन दिनों आप मालिक हैं बाजार के, जो भी चाहें वो कीमत हमारी रखें। शायर की ये लाइनें 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान 61 बस्ती में लोग पार्टी के प्रत्याशी के ऊपर सटीक बैठ रही हैं। लोग पार्टी प्रत्याशी पंकज दूबे ने भाजपा प्रत्याशी और सांसद हरीश द्विवेदी पर चुनाव न लड़ने का दबाव बनाने और न मानने पर गम्भीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसमें एक ब्लाक प्रमुख पर सांसद की ओर से अपने घर बुलाकर डराने धमकाने और अपनी गाड़ी में बैठाकर सांसद के घर ले जाकर उनसे मिलवाने और फिर सांसद द्वारा भी डराने धमकाने का आरोप है। पंकज दूबे ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं, और प्रत्याशी अपनी जी जान से अपने चुनाव प्रचार में जुट गए हैं, इसी बीच भाजपा प्रत्याशी और सांसद हरीश द्विवेदी पर प्रत्याशी के उत्पीड़न और जान के खतरे का गंभीर आरोप लगा है। इसी प्रत्याशी के खिलाफ 2019 में बूथ पर बवाल करने के मामले में सांसद पर कोर्ट ने 82 / 83 का भी आदेश दिया है। लोग पार्टी के प्रत्याशी पंकज दूबे 2024 में भी लोकसभा प्रत्याशी हैं। लोकस

राधेश्याम मद्धेशिया को श्रद्धांजलि

चित्र
          (अंकुर श्रीवास्तव 'मनीष') बस्ती (उ. प्र.)। पत्रकार ज्ञानेश कुमार मद्धेशिया के पिता राधेश्याम मद्धेशिया का स्वर्गवास होने पर मित्रों, शुभचिंतकों एवं पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। ज्ञानेश कुमार पुरानी बस्ती के सुर्ती हट्टा के निवासी हैं और तारकेश्वर टाईम्स के पत्रकार हैं। सम्पादक आमोद उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अंकुर श्रीवास्तव, बृजवासी शुक्ल, विशाल मोदी और नीतू सिंह ने राधेश्याम मद्धेशिया जी को मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताया है। राधेश्याम जी के तीन पुत्र सर्वेश कुमार, ज्ञानेश कुमार और अनिल कुमार हैं। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हरिओम, त्रिशूलधारी, अभिषेक शुक्ल, सुधीर श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, रतनदीप श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, सोनू रावत, धर्मात्मा चौधरी, जीतेन्द्र चौधरी, विकास श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, आलम, शुभम गुप्ता एवं आशू कुमार सहित तमाम लोगों ने राधेश्याम जी की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।         ➖   ➖   ➖   ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें: - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहस

सच्चे राष्ट्रभक्त थे बाबा साहेब, समरसता राष्ट्र की आराधना है : रमेश जी प्रांत प्रचारक आरएसएस

चित्र
            (अंकुर श्रीवास्तव 'मनीष') बस्ती (उ. प्र.)। समरसता राष्ट्र की आराधना है। राम से लेकर कृष्ण तक ने राष्ट्र की आत्मा मे़ इसी भाव को पुष्ट किया है। समरसता के बिना कोई भी समाज उन्नति नहीं कर सकता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सच्चे राष्ट्रभक्त थे। ये बातें अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कही।  रमेश जी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत में वर्ग भेद व वैमनस्य उत्पन्न किया, जिससे भारत को अपूर्णीय क्षति हुई। समय समय पर देश के महापुरुषों ने सामाजिक समरसता, एकात्म भारतीयता हेतु अनेक यत्न किए हैं। उन्होंने कबीर दास, तुलसी दास, महाराणा प्रताप, शिवाजी, आदि के योगदान की विस्तृत चर्चा की। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बस्ती के सामाजिक समरसता विभाग द्वारा कंपनी बाग बस्ती के एक मैरेज हाल में सामाजिक समरसता गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर एक सच्चे राष्ट्र भक्त थे। उन्होंने सामाजिक सद्भाव और समरसता को राष्ट्

हाथी पर सवार होकर लोस चुनाव लड़ेंगे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, हरीश की मुश्किलें बढ़ीं

चित्र
             (मनीष श्रीवास्तव 'अंकुर') बस्ती (उ. प्र.)। भारतीय जनता पार्टी बस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में हाथी पर सवार हो गए हैं।कहा जाता है प्यार और युद्ध में सब जायज है। अब राजनीति भी इसमें शुमार हो गया है, जिसमें सब कुछ जायज है। बस्ती में भाजपा में पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बसपा में शामिल होकर भूचाल ला दिया है। ये बसपा में गये ही नहीं बल्कि लोकसभा क्षेत्र 61 बस्ती से बसपा प्रत्याशी भी बनाए गये हैं। इसकी घोषणा खुद दयाशंकर मिश्र, बसपा के जोनल को आर्डिनेटर उदयभान और दिनेश चन्द्रा ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके की है। इनके पार्टी छोड़कर जाने के पीछे मुख्य वजह हरीश द्विवेदी के अंदर स्वयंभू की भावना बताई जा रही है।    (लोकसभा क्षेत्र 61 बस्ती से बसपा ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र को प्रत्याशी बनाया। पीले कुर्ते नीले गमछे में माला के बीच दयाशंकर मिश्र, जोनल को आर्डिनेटर उदयभान, दिनेश चन्द्रा, पूर्व विधायक भगवान दास व अन्य बसपा नेता व पदाधिकारी) बस्ती लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर म