सच्चे राष्ट्रभक्त थे बाबा साहेब, समरसता राष्ट्र की आराधना है : रमेश जी प्रांत प्रचारक आरएसएस

 

         (अंकुर श्रीवास्तव 'मनीष')

बस्ती (उ. प्र.)। समरसता राष्ट्र की आराधना है। राम से लेकर कृष्ण तक ने राष्ट्र की आत्मा मे़ इसी भाव को पुष्ट किया है। समरसता के बिना कोई भी समाज उन्नति नहीं कर सकता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सच्चे राष्ट्रभक्त थे। ये बातें अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कही।

 रमेश जी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत में वर्ग भेद व वैमनस्य उत्पन्न किया, जिससे भारत को अपूर्णीय क्षति हुई। समय समय पर देश के महापुरुषों ने सामाजिक समरसता, एकात्म भारतीयता हेतु अनेक यत्न किए हैं। उन्होंने कबीर दास, तुलसी दास, महाराणा प्रताप, शिवाजी, आदि के योगदान की विस्तृत चर्चा की।
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बस्ती के सामाजिक समरसता विभाग द्वारा कंपनी बाग बस्ती के एक मैरेज हाल में सामाजिक समरसता गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर एक सच्चे राष्ट्र भक्त थे। उन्होंने सामाजिक सद्भाव और समरसता को राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार बताया। उन्होंने कहा कि संघ इसी भाव से जातपात के भेदभाव को मिटाने व समस्त राष्ट्र में एकात्मता के भाव को स्थापित करने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है।
गोष्ठी की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सहायक अभियंता दीनानाथ प्रसाद जी ने की। गोष्ठी में विषय का प्रतिपादन संघ के प्रांत समरसता संयोजक सुभाष शुक्ल ने किया और व संचालन विभाग प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र जी ने किया।
गोष्ठी में विभाग प्रचारक अजय नारायण जी, विभाग कार्यवाह आशीष जी, विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त मंत्री नागेन्द्र सिंह, संपर्क प्रमुख रंजीत सिंह, वीरेंद्र शुक्ल, जिला कार्यवाह श्रीराम जी, सह जिला कार्यवाह गिरिजा बक्स सिंह नीरज, राजेन्द्र नाथ तिवारी, गोपेश्वर त्रिपाठी, पवन कसौधन, अभय पाल, राहुल शुक्ल, रविन्द्र गौतम, अभिनव, सुधांशु, हर्ष कसौधन, ओमप्रकाश ठाकुर एवं जानकी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत