संदेश

जून, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बस्ती शहर के इन क्षेत्रों में 11 से 01 नहीं रहेगी बिजली

चित्र
                   (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। बस्ती (उ. प्र.)। जनपद बस्ती में 33/11 के विद्युत उपकेंद्र गांधीनगर से पोषित 11केवी एसबीआई व आवास विकास फीडर से पोषित क्षेत्रो में दिनांक 1 जुलाई 24 को समय प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें बड़ेबन से कंपनीबाग सड़क चौड़ीकरण कार्य में पेड़ों की कटाई का कार्य कराया जाना है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम मनोज सिंह ने बताया कि उक्त कार्य के पूर्ण होने के उपरांत निरंतर विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस चौड़ीकरण के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति से पक्के यानि गांधी नगर, आवास विकास, रामेश्वरपुरी एवं बैरिहवां के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से कार्य को पूर्ण कराने में सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा है कि उपभोक्ताओं से निवेदन है कि समय से पानी इत्यादि की व्यवस्था कर लें।         ➖   ➖   ➖   ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

एसपी ग्रुप ने बस्ती को दिया एसआरडी हास्पिटल का तोहफा : हरीश द्विवेदी, विधायक शलभमणि त्रिपाठी और एसपी दूबे ने किया उद्घाटन

चित्र
  (सऊद आलम) बस्ती (उ. प्र.)। सेहत मनुष्य के जीवन की अमूल्य निधि है। स्वस्थ व्यक्ति ही किसी समाज में अपनी उपयोगिता साबित कर सकता है। एस. आर. डी. हास्पिटल हर किसी के स्वस्थ जीवन की कामना के साथ बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इसी भावना के साथ आज इस अस्पताल की शुरूआत भी नि: शुल्क चिकित्सा शिविर एवं नि: शुल्क जांच शिविर के साथ हुई। इसी के साथ एसपी ग्रुप ने एसआरडी हास्पिटल बस्ती को समर्पित किया है।  उक्त विचार पूर्वांचल के प्रतिष्ठित व्यावसायिक समूह एसपी ग्रुप के सौजन्य से आज बस्ती में एसआरडी हास्पिप्टल का भव्य शुभारंभ करते हुए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी और एसपी ग्रुप के संस्थापक व संरक्षक एस. पी. दूबे ने किया। इसी के साथ "सर्वे भवन्तु सुखिनः - सर्वे सन्तु निरामया:" की भावना के साथ चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ा नाम एस आर डी हॉस्पिटल के रूम में जुड़ गया है। एस. आर. डी. हॉस्पिटल व निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का उद्घाटन बस्ती लोकसभा क्षेत्र के निर्वतमान सांसद हरीश द्विवेदी व देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी तथा एस.पी. ग्रुप

टी 20 - भारत बना वर्ल्ड चैंपियन, रोहित - विराट का सपना पूरा, दक्षिण अफ्रीका ने फिर किया 'चोक' : भारत का चौथा वर्ल्ड कप

चित्र
भारत ने एक बार फिर क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बनकर चौथी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत ली है।                  (संतोष दूबे) नई दिल्ली। भारत एक बार फिर क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बन गया है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत ली है। भारत ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इस जीत के साथ ही चोकर्स का टैग हटाने की दक्षिण अफ्रीका की कोशिश नाकाम रही। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहला मौका है, जब किसी टीम ने बिना कोई मैच हारे ट्रॉफी जीती है।          भारत का चौथा वर्ल्ड कप भारत ने टी20 वर्ल्ड कप दूसरी बार जीता है। पहली बार 2007 में एमएस धोनी की टीम ने भारत को इस फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप भी जीत चुकी है। पहली बार 1983 और दूसरी बार 2011 में। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों दूसरी बार वर्ल्ड कप विनिंग टीम के सदस्य हैं। साल 2007 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम में रोहित शर्मा थे, लेक

बस्ती में एसआरडी हास्पिटल का उद्घाटन रविवार 2 बजे - खैर इण्टर कॉलेज बस्ती

चित्र
            (मनीष श्रीवास्तव 'अंकुर') बस्ती (उ. प्र.)। पूर्वांचल के प्रसिद्ध व्यावसायिक समूह एसपी ग्रुप द्वारा बस्ती को एक शानदार उपलब्धि की जा रही है। जिसका नाम है एस. आर. डी. हास्पिटल। स्थानीय सक्सेरिया इण्टर कॉलेज के ठीक सामने गांधी नगर में एस. आर. डी. हास्पिटल का उद्घाटन 30 जून रविवार को बस्ती के निवर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के साथ ही नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।  स्थानीय खैर इण्टर कॉलेज के ठीक बगल स्थित इस अस्पताल के उद्घाटन का समय दिन में 2 बजे रखा गया है। इस अवसर एसपी समूह के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी श्री एस.पी. दूबे जी एवं वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के डीन श्री मनोज कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति से एस. आर. डी. हास्पिटल को सेवा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस अवसर पर सभी जन मानस से इस पुनीत कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से गौरवान्वित करने का आग्रह करते हुए डॉ. रोहन दूबे ने बताया कि चिकित्सालय में जन मानस की सेहत के लिए सदैव योग्य चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहने की पूरी व्यवस्था की जा रही है।  उन्होंने बताया कि एस. आर. डी. हास

दिल्ली एयरपोर्ट पर छत गिरी, 1 की मौत 4 घायल

चित्र
                 (बृजवासी शुक्ल) नई दिल्ली। दिल्ली एयर पोर्ट पर आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे टर्मिनल 1 की अचानक ढह गयी। जिसमें दबकर 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और 4 व्यक्ति घायल हो गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। नायडू ने घटना से जान गंवाने वाले शख्स के परिवार जनों को 20 लाख मुआवजा और घायलों को 3 - 3 लाख रुपए मुआवजा का भी ऐलान किया है। इस टर्मिनल से होने वाली उड़ानों को भी स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जिस इमारत का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया वह दूसरी तरफ है। जो हिस्सा गिरा है वह पुरानी इमारत है, जो 2009 में खोली गई थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा, भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे के बाहर की छत का एक हिस्सा ढह गया है। हम इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं, चार लोग घायल भी हुए हैं। हम उनकी देखभाल कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, "हमने तुरंत आपातकालीन प

यातायात प्रभारी कामेश्वर सहित 4 एसआई का ट्रांसफर, सभी कमिश्नरेट लखनऊ भेजे गये

चित्र
                    (विशाल मोदी) बस्ती ( उ. प्र.)।  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जोन में समयावधि पूरा हो जाने पर जिले में तैनात यातायात प्रभारी कामेश्वर सिंह का तबादला कमिश्नरेट लखनऊ कर दिया गया है। डीआईजी कार्मिक लखनऊ के आदेश पर जिले में तैनात एसआई धर्मवीर सिंह, वीरेन्द्र प्रताप शाही व राजेन्द्र प्रसाद यादव को भी कमिश्नरेट लखनऊ स्थानांतरित किया गया है।            ➖   ➖   ➖   ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

भारत ने सेमीफाइनल में हराकर अंग्रेजों से किया हिसाब बराबर, दक्षिण अफ्रीका से होगी भारत की खिताबी भिड़ंत

चित्र
                (संतोष दूबे) नई दिल्ली। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश पा लिया है और अब उसका सामना खिताबी भिड़ंत में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत ने 2022 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आई हार का हिसाब भी चुकता कर दिया है। दो साल पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से रौंदा था। 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज कोई बड़ी पार्टनरशिप लगा ही नहीं पाए। इंग्लैंड की आधी टीम 50 रन के भीतर ही आउट हो गई थी, जिसके बाद टीम इंडिया की जीत औपचारिकता मात्र रह गई थी। इंग्लैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 103 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने लिए, इन दोनों गेंदबाजों ने तीन - तीन विकेट लिए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था, जो उसी पर भारी पड़ा। भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला और टीम ने स्कोरबोर्ड पर 171 रन लगाए। हालांकि बारिश ने कई बार टीम इंडिया की पारी में दखल दिया, लेकिन रोहित शर्मा की 57 रन

और बेहतर बनेगा भारत स्काउट गाइड : रवीश गुप्ता

चित्र
                (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। स्काउट गाइड की बेहतरी के लिए जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहयोग मिलेगा, स्काउट गाइड एक अनुशासित समाजहित में कार्य करने वाली वर्दीधारी संस्था है। यह विचार नवागत जिलाधिकारी एवं पदेन अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती रवीश गुप्ता ने जिलाधिकारी कार्यालय में मिलने गए स्काउट गाइड के व अन्य लोगों से मुलाकात के दौरान व्यक्त किया।  भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के जिला सचिव कुलदीप सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, अध्यक्ष स्काउट गाइड यूथ कमेटी आदर्श मिश्रा आदि ने नवागत जिलाधिकारी को स्कार्फ भेंट कर स्वागत किया और जनपद बस्ती में स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती कुलदीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के साथ जल्द ही स्काउट गाइड पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक जिला संस्था स्काउट भवन सभागार में होनी है जिसमें स्काउटिंग से जुड़े कई जरूरी मुद्दों पर अध्यक्ष के रूप में जिलाधिकारी का मार्गदर्शन लिया जाना है।    

संस्कृति और भावी पीढ़ी - प्रतिमा पाठक

चित्र
        संस्कृति और भावी पीढ़ी  संस्कृति की जड़ों में बसी है,  हमारी अस्मिता की कहानी। प्राचीन सभ्यता के पन्नों में लिखी,  अपनी गौरव बानी।। संस्कृति की गूँज देती युगों युगों का संदेश। धरोहर ये हमारी, अखंड रहे सदा परिवेश।। संगीत, नृत्य कला की धारा,  संस्कारों की अनमोल माला। पुरुखों के आदर्शों की झलक,  नई पीढ़ी को दे उजाला।। भावी पीढ़ी का होता जब आगमन,  संस्कृति बनती उनका आधार। आधुनिकता के युग मे भी करें,  अपनी संस्कृतिका श्रृंगार।। नई पीढ़ी को बतायें संस्कृति है हमारी पहचान। जो जोड़ती है हमें जड़ों से और देती नई उड़ान।।

बस्ती के नये डीएम रवीश गुप्ता ने लिया चार्ज, बाबा भद्रेश्वर नाथ का किया दर्शन पूजन

चित्र
                 (बृजवासी शुक्ल) बस्ती (उ. प्र.)। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रवीश गुप्ता ने बस्ती में कल बुधवार शाम जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। वे यहां आने से पूर्व उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन के विशेष सचिव पद पर लखनऊ में कार्यरत थे। बस्ती में इसके पहले डीएम रहे अंद्रा वामसी को इसी पद पर लखनऊ भेजा गया है। सर्किट हाउस पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चन्द्र ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों द्वारा जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इसके पश्चात उन्होंने कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने चार्ज लेने के बाद स्थानीय पौराणिक शिव मंदिर भद्रेश्वर नाथ जाकर वहां दर्शन पूजन भी किया।  मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने सभी प्रकार के रजिस्टर प्रस्तुत करते हुए आवश्यक जानकारी दिया। अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता पर लागू करना है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था एवं जन समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया जाएगा।  इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शत

बस्ती में परिवार के साथ जा रहे पत्रकार पर हमला, आई चोटें, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार

चित्र
                     (नीतू सिंह)  बस्ती (उ. प्र.)। स्थानीय शहर में बीती रात मनबढ़ों ने वरिष्ठ पत्रकार पर धावा बोल दिया और उनकी कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना उस वक्त हुई जब पत्रकार हेमंत पाण्डेय परिवार के साथ जा रहे थे। उनके परिवार को चोटें भी आई हैं। गाड़ी में भी काफी तोड़फोड़ की गई है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेबन पुलिस चौकी के निकट की है। बता दें कि हेमंत पाण्डेय टीवी 24 न्यूज चैनल के संवाददाता हैं। घटना के बाद बदमाश फरार हैं।   घटना बीती रात करीब 10 बजे की है। अचानक एक कार चालक रांग साइड से गाड़ी लेकर आया और हेमंत पाण्डेय की ग्रैंड आईटेन संख्या यूपी 57 - एएच 2354 के सामने लगा दिया और अभद्रता करने लगा। हेमंत पाण्डेय ने गाड़ी साइड करने के लिए कहा तो उसने फोन करके कई लड़कों को बुला लिया और धमकियां देने लगा। जिससे डरकर पत्रकार हेमंत पाण्डेय ने पुलिस को फोन किया, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रास्ता खाली कराया और हेमंत वहां से निकल पाए।  वे अभी बड़ेबन से निकल कर कटरा चुंगी तक पहुंचे ही थे कि कार वाले की सह पर एक बाइक पर सवार तीन लड़के उनका पीछा करते हुए उनकी गाड़ी पर डण्डे से हमला करते

अपूर्ण परियोजनाओं को तत्परता पूर्वक पूरा करें : मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह

चित्र
               (बृजवासी शुक्ल) बस्ती (सू.वि. उ. प्र.)। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में सभी कार्यदायी संस्थाओं को अपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्रता से तत्परतापूर्वक पूरा कराने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी स्वयं अपने स्तर से निर्माण कार्यो की मानीटरिंग करें। इस कार्य में कदापि ना लापरवाही करे। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यो के लिए पर्याप्त धन है अगर धनाभाव के कारण अपूर्ण तथा अनारम्भ परियोजनाएं है, तो शासन स्तर पर पत्राचार किया जाय। समीक्षा बैठक में उन्होने पाया कि मण्डल में 50 लाख से अधिक लागत की 463 परियोजनाए संचालित है, जिसमें बस्ती में 160 के सापेक्ष 52 परियोजनाए पूर्ण, संतकबीर नगर में 103 के सापेक्ष 24 परियोजनाए पूर्ण एवं सिद्धार्थनगर में 200 के सापेक्ष 21 परियोजनाए पूर्ण हो गयी है, जिस पर मण्डलायुक्त ने संतोष व्यक्त किया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगर कही कोई समस्या हो तो जिलाधिकारी के संज्ञान में अवश्य लाये, जिससे उसका निराकरण ससमय पूर्ण किया जा सके। आईजी आर.के. भारद्वाज ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को न

बस्ती में इन क्षेत्रों में दिनभर नहीं रहेगी बिजली

चित्र
                    (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। जनपद बस्ती में 33/11 के विद्युत उपकेंद्र गांधीनगर से पोषित 11केवी एसबीआई व आवास विकास फीडर से पोषित क्षेत्रो में दिनांक 24-06-24 को समय प्रात: 8 बजे से सायं 04 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें बड़ेबन से कंपनीबाग सड़क चौड़ीकरण कार्य में पेड़ों की कटाई का कार्य कराया जाना है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम मनोज सिंह ने बताया कि उक्त कार्य के पूर्ण होने के उपरांत निरंतर विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस चौड़ीकरण के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति से पक्के यानि गांधी नगर, आवास विकास, रामेश्वरपुरी एवं बैरिहवां के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से कार्य को पूर्ण कराने में सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा है कि  उपभोक्ताओं से निवेदन है कि समय से पानी इत्यादि की व्यवस्था कर लें।           ➖   ➖   ➖   ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - tarkeshwrtimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता मो. न. : - 9450557628

गनेशपुर में पूर्व सांसद के दबाव में चला बुलडोजर : दयाराम

चित्र
                  (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। नगर पंचायत गनेशपुर के शंकर नगर में निर्माणाधीन दूकानों को बुल्डोजर से ध्वस्त करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही नगर पंचायत गनेशपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी मौके पर पहुंचे और एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को बताया कि निर्माण कार्य नियमानुसार हो रहा है और बिना किसी पूर्व सूचना के किस आधार पर निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त कराया जाने लगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत सम्पत्ति नहीं है किन्तु पूर्व सांसद के राजनीतिक दबाव में निर्माण कार्य ध्वस्त कराने का षड़यंत्र हुआ, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। मामले में आर- पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना था कि दूकानें विद्यालय की जमीन पर बनवायी जा रही हैं। इस पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि विद्यालय गनेशपुर नगर पंचायत की जमीन पर बना हुआ है। घंटो चले विवाद के बाद अधिकारी बुल्डोजर के साथ वापस चले गये। गनेशपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि उन्होंने मण्डलायुक्त और जिलाधकारी को यथा स्थिति

हाईकोर्ट के आदेश पर बहाल हुए बर्खास्त शिक्षक उदय सिंह

चित्र
                    (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। हरैया विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय रेवरादास पर कार्यरत शिक्षक उदय प्रताप सिंह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में पद और वेतन सहित बहाल कर दिया है। 30 दिसंबर 2022 को मृतक आश्रित नियमावली के प्रावधानों के विपरीत नियुक्ति मामले में उदय प्रताप सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद उदय प्रताप सिंह ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अपील दायर किया, जिसमें न्यायालय ने बीएसए बस्ती के आदेश को रद्द करते हुए सवेतन बहाली का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ बीएसए द्वारा सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार स्पेशल अपील दायर किया गया जिसको रद्द करते हुए न्यायालय ने सिंगल बेंच के फैसले को सही माना। फिर पुनः विभाग द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील को भी सर्वोच्च न्यायालय ने रद्द करते हुए उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा। बीएसए बस्ती द्वारा शिक्षक उदय प्रताप सिंह की बहाली को लेकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से मार्गदर्शन मांगा गया जिसके क्रम में गत 14 जून 2024 को सचिव ने उच्च न्यायालय के आद