संदेश

निकाय चुनाव लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नेहा वर्मा ने किया शपथ ग्रहण : संभाला कार्यभार, 25 सभासदों ने भी ली शपथ

चित्र
                         (बृजवासी शुक्ल) बस्ती (उ.प्र.)। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष नेहा वर्मा और 25 वार्डो के सभासदों को पं. अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार पाण्डेय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।शपथ ग्रहण के पश्चात नेहा वर्मा ने नगरपालिका परिषद बस्ती में जाकर अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान नेहा वर्मा के पति अंकुर वर्मा, बड़ी संख्या में उनके समर्थक और समाजवादी पार्टी के लोग मौजूद रहे और बधाईयों का तांता लगा रहा। (शपथग्रहण करतीं नेहा वर्मा और उपस्थित जनसमूह) शपथग्रहण के दौरान खचाखच भरे प्रेक्षागृह में पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी, सदर विधायक व सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र अतुल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल के साथ ही उपस्थित लोगों का निर्वाचित अध्यक्ष नेहा वर्मा और अंकुर वर्मा ने स्वागत किया। सपा के वरिष्ठ नेताओं और जन प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पालिका जन अपेक्षाओं पर खरा उतरे इस दिशा में पूरा प्रय...

वार्ड न. 25 पिकौरा बक्स के प्रत्याशियों को मिले वोट

चित्र
                      (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद बस्ती के वार्ड संख्या 25 पिकौरारा बक्स में सभासद के चुनाव में निर्दल प्रत्याशी रमेश कुमार गुप्ता विजयी रहे। इन्हें कुल 607 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी सिद्धांत मिश्र "यश" को 333 वोट मिले। इस वार्ड में सभासद पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। तीसरे नंबर पर रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव "मोहन" को कुल 282 वोट मिले। वार्ड मेंबर के इस चुनाव में कांग्रेस छठें स्थान पर और आम आदमी पार्टी नौवें स्थान पर रही। यहां चौथे स्थान पर रहे निर्दल प्रत्याशी राकेश जायसवाल 267 वोट मिले। पांचवें स्थान पर रहे मुशर्रत फातिमा पत्नी शाहिद को 145 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी उस्मान को 83, निर्दल शिव कुमार चौहान और किशन सिंह को 53 - 53 वोट मत प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सौरभ गुप्ता 32 वोट पाकर नौवें स्थान पर रहे। दसवें नंबर पर रही निर्दल प्रत्याशी सुमित्रा को मात्र 2 मतों से संतोष करना पड़ा। वार्ड नं...

बैरिहवां में सभासद प्रत्याशियों को मिले इतने वोट

चित्र
                       (नीतू सिंह)   बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद बस्ती में वार्ड नंबर 22 बैरिहवां में सभासद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव 664 वोट पाकर विजयी हुए हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रशांत यादव को 353 मतों से पराजित किया है। वार्ड नंबर 22 बैरिहवां में कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी थे। इसके साथ ही तीन निर्दल प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां विजई प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव को 664 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत कुमार यादव को 311 वोट मिले। निर्दल प्रत्याशी कुलदीप श्रीवास्तव को 221 वोट मिले। इनका चुनाव निशान कार था। कुलदीप तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर रहे राजेश लाल श्रीवास्तव को 192 वोट मिले। इनका चुनाव निशान आम था। कांग्रेस प्रत्याशी निशांत...

नगरपालिका बस्ती के विजयी 25 सभासद

चित्र
                        (विशाल मोदी)    बस्ती नगरपालिका में भाजपा के 11, सपा के 5, बसपा के 1 और 8 निर्दल सभासद जीते बस्ती (उ.प्र.)। नगर पालिका परिषद बस्ती में 25 वार्डों में से 11 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं सपा को महज पांच वार्ड में ही जीत मिल पाई। आठ वार्डों में निर्दलियों ने बाजी मारी, जबकि एक वार्ड में बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली है। नगर पालिका परिषद बस्ती में सभासद के लिए वार्ड नम्बर एक नरहरिया में बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी अमरावती देवी, वार्ड नम्बर दो मिश्रौलिया से भाजपा के राजन ठाकुर, वार्ड नम्बर तीन मुरलीजोत से निर्दलीय प्रत्याशी रोली, वार्ड नम्बर चार पांडेय बाजार से निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रावती, वार्ड नम्बर पांच पिकौरा शिवगुलाम से भाजपा की विद्यावती देवी, वार्ड नम्बर छह चिकवा टोला से सपा की ममता, वार्ड नम्बर सात सुर्ती हट्टा से भाजपा के रविंद्र कुमार, वार्ड नम्बर आठ तुरकहिया से भाजपा के मो. इदरीश, वार्ड नम्बर नौ विशुनपुरवा से निर्दलीय मो अय्यूब, वार्ड नम्बर दस माली टोला से भाजपा के दिनेश गुप्ता, वा...

सीमा खरे ने जनता के प्रति जताता आभार, इस बार मिले 3500 ज्यादा वोट

चित्र
                      (नीतू सिंह) बस्ती (उ.प्र.)। नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमा खरे ने बस्ती नगर पालिका क्षेत्र की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का निर्णय सर्वोपरि है। श्रीमती खरे ने सहयोग करने वाले सभी मित्रों, शुभचिंतकों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले बार से 3500 वोट अधिक पाने के बावजूद भी जीत हासिल नहीं कर पाई जिसका हम सभी को खेद है। सीमा खरे ने कहा कि जमीनी स्तर के कार्यकत्ताओं का भरपूर्ण सहयोग मिला, खास कर भाजपा किसान मोर्चा की टीम का। श्रीमती खरे ने चुनाव की समीक्षा की और प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि जिस प्रकार से पार्टी के पदाधिकारियों का जमीनी विरोध झेलना पड़ा है और पार्टी के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा किए गए विरोध से हुए नुकसान के बारे में जल्द ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने अथक परिश्रम और सहयोग के लिए बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी का आभार व्य...

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर

चित्र
                  (बृजवासी शुक्ल)   बस्ती (उ.प्र.)। नगर पालिका परिषद बस्ती के चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अंकुर वर्मा की पत्नी नेहा वर्मा ने रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अनूप खरे की पत्नी सीमा खरे दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि निर्दल प्रत्याशी आशीष शुक्ला की पत्नी नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं। बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी संत प्रकाश त्रिपाठी की पुत्र वधू प्रीति त्रिपाठी चौथे स्थान पर रहीं। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक स्व. अफसर अहमद की पत्नी शबीहा खातून पांचवें स्थान पर रहीं। (जीत के बाद फूल मालाओं से लदे अंकुर वर्मा ऊपर और नगरपालिका परिषद बस्ती के अध्यक्ष पद के लिए विजयी अपनी पत्नी नेहा वर्मा के साथ अंकुर वर्मा नीचे)  यह जीत रिकॉर्ड मतों के अंतर से होने के कारण तो ऐतिहासिक है ही बल्कि समाजवादी पार्टी को नगर पालिका परिषद बस्ती में पहली बार जीत मिलने के कारण भी ऐतिहासिक है। इस चुनाव में अंकुर वर्मा खासे लोकप्रिय प्रत्याशी रहे और शुरू से इनकी लहर देखी जा रही थी जो अंततः विजय...

मतगणना में हेराफेरी की आशंका : अंकुर ने सौंपा ज्ञापन व

चित्र
                                (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.)। पालिका परिषद से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नेहा वर्मा ने आशंका व्यक्त किया है कि मतगणना के दिन 13 मई को सत्तारूढ दल के दबाव में कोई भी हेरफेर किया जा सकता है। नेहा वर्मा के पति सपा नेता अंकुर वर्मा ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि पूरी शुचिता के साथ मतगणना कार्य कराया जाय। अंकुर वर्मा ने कहा है कि सत्तारूढ दल के कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि हर हाल में भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी, प्रमाण-पत्र हमी लेकर जायेंगे। इससे तरह-तरह की आशंका पैदा हो रही है। कहा कि मतगणना कार्य मानक के अनुरूप नियमानुसार कराये जायं और सत्तारूढ दल के दबाव में कोई भेदभाव न होने पाये जिससे लोकतंत्र की शुचिता बनी रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, अनवर जमाल, विनीत श्रीवास्तव , दीपक गौड़,राम बहादुर, विकास वर्मा, पवन ...

निकाय चुनाव 2023 : बस्ती में पड़े सबसे कम तो हर्रैया में पड़े सबसे अधिक वोट

चित्र
                         (बृजवासी शुक्ल) बस्ती (उ.प्र.)। निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सम्पन्न हो चुका है। यूपी के बस्ती जिले में 57.19 प्रतिशत वोट पड़े। पुलिस प्रशासन से लेकर आला अधिकारियों ने दिन भर लोकतंत्र के उत्सव के रुप हो रहे मतदान की शुचिता बनाए रखने के लिए लगातार अपने भ्रमण जारी रखा। हर बूथ पर सुरक्षा पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। यहां दस निकायों में 153 वार्ड हैं। जिले में नगरपालिका परिषद बस्ती में सबसे कम 45.14 प्रतिशत और नगर पंचायत हर्रैया में सर्वाधिक 72.02 प्रतिशत मतदान हुआ। मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी आरके भारद्वाज, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाब चन्द्रा, क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय सहित सभी एसडीएम, सीओ व एसओ आदि स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए लगातार दौरा करते रहे। नगर पालिका परिषद बस्ती में कुल 45.14 प्रतिशत, नगर पंचायत बनकटी में 69.18 प्रतिशत, नगर पंचायत नगर बाजार में 55.15 प्रतिशत, नगर पंचायत गनेशपुर में 61.36, नगर पंचा...

बसपा जीती तो होगा नगरपालिका क्षेत्र का समग्र विकास : संतप्रकाश त्रिपाठी

चित्र
                            (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांऊघाट के पूर्व प्रमुख सन्तप्रकाश त्रिपाठी ने मुरलीजोत आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि उनकी पुत्रबधू प्रीती त्रिपाठी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिये चुनाव मैंदान में हैं। कहा कि मतदाताओं ने अवसर दिया तो पालिका क्षेत्र का समग्र विकास कराया जायेगा। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये सन्तप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा, सपा से मतदाता नाराज हैं। कहा कि भाजपा को मतदाताओं ने दो बार लगातार मौका दिया किन्तु विकास के मोर्चे पर भाजपा विफल रही। बसपा नेता ने कहा कि बसपा की सरकार में जमीनी धरातल पर विकास कार्य हुये। बसपा जीती तो नगर पालिका का चहुंमुखी विकास कराया जायेगा। कहा कि पिछले 10 वर्षो से नगर पालिका में भाजपा ने आर्थिक भ्रष्टाचार के शिवा कुछ नहीं किया। संतप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पाण्डेय बाजार, अस्पताल चौराहा, कम्पनी बाग पर प्रतिदिन जाम लगता है। यही नहीं पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में तीन स्थ...

बस्ती में बोले सीएम योगी - विकास में विश्वास करते हैं तुष्टीकरण में नहीं : निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील

चित्र
                              (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बस्ती में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। निकाय चुनाव का प्रचार करने बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में हुए विकास कार्यो की चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास सबका तुष्टिकरण किसी का नहीं। हम विकास में विश्वास करते हैं तुष्टिकरण में नहीं। मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 35 लाख करोड़ का निवेश होने जा रहा है। इसके जरिए वह प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को राज्य में ही रोजगार देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जो भी योजनाएं चलाई उसका लाभ बिना तुष्टिकरण के दिया। क्योंकि हम विकास सबका तुष्टिकरण किसी का नहीं पर विश्वास करते हैं। चाहे वह पीएम आवास की बात हो या उज्जवला योजना या आयुष्मान य...

नगर बाजार पंचायत चुनाव में पूनम उपाध्याय सबसे उपयुक्त उम्मीदवार

चित्र
                                (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। नव सृजित नगर बाजार पंचायत चुनाव की समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पूनम उपाध्याय के ससुर स्वर्गीय डा.मुनिलाल उपाध्याय 'सरस' जी ने नगर बाजार में नये विद्यालय का श्री गणेश करके शिक्षा का अलख जगाकर लगभग 40 - 42 वर्ष तक प्राचार्य पद का निर्वहन किया है। जनता इण्टर कॉलेज नगर बाजार के प्राचार्य पद की गरिमा बनाए रखने वाले स्वर्गीय डा. 'सरस' को कौन सा बुद्धिजीवी नही जानता है?  वे बस्ती दक्षिणांचल के मालवीय रहे। पूर्वांचल उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत के शिक्षाविदों में डाक्टर 'सरस' जी का नाम बड़े ही श्रद्धा और आदर के साथ लिया जाता है। उन्होंने दर्जनों महाकाव्य नाटक और गीतकाव्य की रचना की है।भारत के हर क्षेत्र की यात्रा भी उन्होंने की है। उनके पांडित्य को देखकर भारत सरकार के तत्कालीन महामहिम डा.अब्दुल कलाम साहब ने उन्हें राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया है। डा. सरस जी के पढ़ाए बच्चे न केवल नगर पंचायत क्षेत्र अपितु पूरे प्रदेश के यत्र- तत्र...

भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने पदयात्रा कर गिनाईं उपलब्धियां

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। नगर पालिका से भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार श्रीमती सीमा खरे और भाजपा नेता अनूप खरे ने पद यात्रा करके नगर पालिका की देवतुल्य जनता से जनसमर्थन मांगा। भाजपा उम्मीदवार सीमा खरे और वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप खरे ने नगर पालिका के गड़गोड़िया, कम्पनी बाग, विशुनपुरवा और माली टोला में पद यात्रा करके विकास के नाम पर आशीर्वाद देने का अनुरोध किया।               (भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे पत्नी अनूप खरे)     प्रत्याशी सीमा खरे ने कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो नगर पालिका को मॉडल नगर पालिका के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। केन्द्र और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अगर देवतुल्य जनता ने मौका दिया तो नगर पालिका परिषद बस्ती विकास की दौड़ में प्रदेश में प्रथम आयेगा। भाजपा नेता अनूप खरे ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान जनता के द्...

भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे के लिए सांसद हरीश द्विवेदी ने किया जन सम्पर्क

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। नगर पालिका चुनाव में राजनैतिक दलों की भागदौड़ तेज़ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सीमा खरे को अपना प्रत्याशी बनाया है । भाजपा प्रत्याशी के लिए सांसद हरीश द्विवेदी ने रौतापार पुराना और डाकखाना वार्ड में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने लोगों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए अपील किया। वहीं प्रत्याशी सीमा खरे ने महरीखांवा और पिकौरा दत्तुराय में जनसम्पर्क किया। सांसद ने कहा कि मेरे प्रयास से केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा रिंग रोड बनने जा रहा है जिससे बस्ती शहर और व्यापार का बृहद विस्तार होगा। सांसद ने कहा कि पिछले 6 सालों में प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जिले का विकास हुआ है और भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया गया है। जनता से जो भी वादे किये गये थे सभी को पूरा किया जा रहा है। निकाय चुनाव साल 2024 के चुनाव का सेमीफाइनल है। निश्चि...

नपा अध्यक्ष बस्ती के लिए सीमा खरे का प्रचार तेज

चित्र
                             (विशाल मोदी) बस्ती (उ.प्र.)। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बस्ती नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी सीमा खरे का प्रचार अभियान तेज हो गया है। इनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल भी प्रचार अभियान में जुट गए हैं। सीमा ने समर्थकों के साथ पुराना डाकखाना, तुरकहिया, पाण्डेय बाज़ार और पिकौरा शिव गुलाम वार्ड में सम्पर्क कर जनता से समर्थन माँगा। प्रत्याशी लगातार वोटरों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने कहा कि बस्ती पालिका को समृद्ध नगर बनाने की मेरी कल्पना है। सीमा खरे ने कहा कि सीवर की समस्या के निदान के लिये स्थानीय सांसद हरीश द्विवेदी के साथ भाजपा सरकार काम कर रही है। पूरे शहर में नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी, जिससे सीवर की समस्या से निजात मिल सके। जाम की समस्या को देखते हुये सांसद द्वारा नगर के चारों ओर रिंग रोड बनवाया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके। इस दौरान अखिलेश शुक्ल, दिलीप पाण्डेय, राघवेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह राना, राजेश अग्रवाल, वि...

निकाय चुनाव : भाजपा के अनूप खरे को स्कूल एसोसिएशन व व्यापारियों का समर्थन

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। नगर पालिका क्षेत्र में चुनावी माहौल इस वक्त चरम पर है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही भाजपा प्रत्याशी ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। यहां अनूप खरे की पत्नी सीमा खरे को भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाया है। सीबीएसई स्कूल मैनेजर एसोसिएशन एवं व्यापारियों ने इन्हें अपना समर्थन दिया है। इस चुनाव में सोशल मीडिया नेटवर्किंग प्रचार का बेहतर साधन साबित हो रहा है। इसके लिए भाजपा ने अपना वार रूम बनाए हैं और इनके जरिए व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया साइट पर अपने अपने संदेश डाले जा रहे है। प्रचार के लिए डोर टू डोर वोट मांगने का सिलसिला शुरू हो गया है। उधर, महिलाओं की टीम भी वार्ड वार्ड और डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर रही है। भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे एवं अनूप खरे ने पठान टोला, कटरा, मिश्रौलिया, चिकवा टोला वार्डो में सम्पर्क कर समर्थन माँगा। लोगो ने प्रत्याशी को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। सीबीएसई मैनेजर स्कूल एसोसिएशन के धीरेंद्र शु...