नगर बाजार पंचायत चुनाव में पूनम उपाध्याय सबसे उपयुक्त उम्मीदवार

  

                            (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। नव सृजित नगर बाजार पंचायत चुनाव की समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पूनम उपाध्याय के ससुर स्वर्गीय डा.मुनिलाल उपाध्याय 'सरस' जी ने नगर बाजार में नये विद्यालय का श्री गणेश करके शिक्षा का अलख जगाकर लगभग 40 - 42 वर्ष तक प्राचार्य पद का निर्वहन किया है। जनता इण्टर कॉलेज नगर बाजार के प्राचार्य पद की गरिमा बनाए रखने वाले स्वर्गीय डा. 'सरस' को कौन सा बुद्धिजीवी नही जानता है?  वे बस्ती दक्षिणांचल के मालवीय रहे। पूर्वांचल उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत के शिक्षाविदों में डाक्टर 'सरस' जी का नाम बड़े ही श्रद्धा और आदर के साथ लिया जाता है। उन्होंने दर्जनों महाकाव्य नाटक और गीतकाव्य की रचना की है।भारत के हर क्षेत्र की यात्रा भी उन्होंने की है। उनके पांडित्य को देखकर भारत सरकार के तत्कालीन महामहिम डा.अब्दुल कलाम साहब ने उन्हें राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया है। डा. सरस जी के पढ़ाए बच्चे न केवल नगर पंचायत क्षेत्र अपितु पूरे प्रदेश के यत्र- तत्र- सर्वत्र देखे जा सकते हैं।



डा.सत्य प्रकाश उपाध्याय 'सत्य' कवि चिकित्सक और जमीन से जुड़े समाजसेवी हैं। डा.'सरस' जी के जयेष्ठ पुत्र डा. सत्य प्रकाश उपाध्याय 'सत्य' एक कवि हृदय और प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप के जिले में अपना नाम कमा चुके हैं । इस क्षेत्र में कोई गांव ,परिवार और व्यक्ति नहीं होगा जो डाक्टर साहब की चिकित्सीय सेवा ना लिया हो। आम जन से जुड़ने और सेवा की भावना के साथ जन - जन से जुड़ने के लिए डा. साहब ने अपना चिकित्सीय व्यवसाय स्थगित करते हुए जनता जनार्दन को भगवान मानकर समाजवादी विचारधारा को अंगीकार करते हुए नगर ग्राम पंचायत चुनाव में पार्टी लाइन को अपनाते हुए जिले में अपना गौरव पूर्ण स्थान बनाया है। 'शानू पैलेस एण्ड मैरेज हाल' के माध्यम से वे ना केवल कम से कम पैसे में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न करवाते अपितु समाज से सरोकार अन्य आयोजनों के संरक्षक वा प्रेरक रहे हैं। पंचायत नगर बाजार क्षेत्र के सबसे जनप्रिय एवं लोकप्रिय समाजवादी पार्टी के नेता , किसान,गरीबों, असहायों,दीन - दुखियों एवं सभी परिस्थितियों में लोगों के साथ हमेशा खड़े रहने वाले डाक्टर सत्य प्रकाश उपाध्याय को कौन नहीं जानता है? सरस साहित्य कुटीर, भारतीय स्टेट बैंक सेवा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, समाजवादी आंदोलन से जुड़े अनेकों कार्यक्रम , राम जन्मभूमि आंदोलन,सरस हॉस्पिटल द्वारा चिकित्सीय सेवा, कैश फॉर माइक्रो क्रेडिट का निःशुल्क चिकित्सा सेवा, छठ के अवसर पर सूर्य महापर्व की पूजा, हनुमान जन्मोत्सव, शानू पैलेस के माध्यम से सामाजिक सरोकार आदि के माध्यम से क्षेत्र की आम खास सबसे जुड़े रहने वाले डाक्टर सत्य प्रकाश उपाध्याय का और कोई विकल्प यहां नही रहा है।

              प्रचार का सघन अभियान

नवसृजित नगर बाजार पंचायत अध्यक्ष का टिकट मिलने के तुरंत बाद ही उम्मीदवार ने अपने प्रचार का सघन अभियान चला रखा है। इस उम्मीदवार ने एक ही नहीं तीन तीन बार इस पूर्व ग्राम पंचायत के प्रमुख का पद और जिम्मेदारी पूरी तन्मयता और कुशलता पूर्वक निभा रखा है। उन्होंने पिछले कार्यकाल में नाली ,खड़ंजा ,स्ट्रीट लाइट ,सोलर लाइट, बिजली के ट्रांसफार्मर,हर घर - घर बिजली पहुंचाने का काम किया है। 

              चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 

नवगठित नगर पंचायत नगर बाजार की समाजवादी पार्टी उम्मीदवार पूनम उपाध्याय पत्नी डॉक्टर सत्य प्रकाश उपाध्याय के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 30 अप्रैल 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री राम प्रसाद चौधरी के कर कमलों द्वारा बड़े उत्साह तरीके से सम्पन्न हो गया है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जीतेगी तो ही नगर पंचायत,नगर बाजार का विकास होगा। मुख्य अतिथि राम प्रसाद चौधरी ने विधि विधान के साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष /विधायक महेंद्र नाथ यादव, कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल चौधरी, रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर जोखू लाल यादव ने आए हुये अतिथियों का स्वागत लोकगीत गाकर सबको आत्मविभोर कर दिया ।

  पूनम उपाध्याय को विजई बनाने की अपील

सभा में उपस्थित प्रायः सभी नेताओं ने अपने उद्बोधन में स्थानीय उम्मीदवार श्री मती पूनम उपाध्याय पत्नी डा.सत्य प्रकाश उपाध्याय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। नगर बाजार का संपूर्ण विकास के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से जितने पर ही संभव है। उद्घाटन के अवसर पर सभी सभासद प्रत्याशी , पार्टी कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में आमजन श्रोता के रूप में उपस्थित रहे ।

                रसूखदार उम्मीदवार से मुकाबला

भारत वर्ष के प्रायः हर क्षेत्र की भांति ( प्राचीन नगर राज्य) वर्तमान नगर बाजार नगर पंचायत जिला बस्ती के क्षेत्र भी मुख्य रूप से दो वर्गों का बर्चस्व रहा है। एक को शासक वर्ग और दूसरे को शासित वर्ग कहा जा सकता है। शासक/ बाहुबली वर्ग के बारे में लोगों की आम जन अवधारणा में कोई विशेष परिवर्तन अभी तक नही दिखता है। राजशाही तो संविधान और कानून के आधार पर समाप्त प्राय है पर अनधिकृत तरीके अपनाकर उनके प्रभाव का असर आज भी शिक्षा उद्योग ,विद्यालय उद्योग, खनन उद्योग,बस टैक्सी संचालन वा बस टैक्सी स्टैंड संचालनआदि का वैध या अवैध संचालन आदि में एकल या संगठित समूह के रूपों में देखा जा सकता है। दूसरे अर्थों में इन्हे बाहुबली या माफिया भी कह सकते हैं। इस समूह में संलग्न लोग कट्टर या उदारवादी दोनों होते हैं। ये अपने नाम और प्रभाव को बढ़ाने के लिए धार्मिक, सामाजिक,शिक्षा, चिकित्सा और राजनीतिक संगठनों और उनसे जुड़े लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए, दिल खोलकर दान और मदद भी देते हैं। इनकी पैठ हर राजनीतिक दलों में होती है।ये अपने स्वार्थ और शासकीय संरक्षण हेतु समय समय पर अपना चोला बदलते रहते हैं।

इन्हीं रसूखदार परिवार से संबंधित पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह राणा को भाजपा ने टिकट दिया है। राणा दिनेश प्रताप सिंह की पत्नी नीलम सिंह राणा पिछली बार नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ी थी। बाहुबली राणा कृष्ण किंकर जी के परिवार से संबद्ध ये भी राजनीति में सक्रिय हैं। इन्होंने 2013 में बहादुरपुर ब्लाक की निर्विरोध चुनाव जीता है। इनके विरुद्ध किसी प्रत्यासी उतरने की हिम्मत नहीं दिखा सका है। उक्त चुनाव में श्रीमती नीलम सिंह को छोड़ अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया था।

       सपा की पूनम उपाध्याय एक सशक्त उम्मीदवार 

डॉक्टर सत्य प्रकाश उपाध्याय की पत्नी पूनम उपाध्याय और डा सत्य प्रकाश उपाध्याय जी ने स्वयं और अपने प्रतिनिधि के माध्यम से ग्राम सभा नगर खास का कई बार प्रतिनिधित्व और सेवा किया है। क्रीडा जगत और अन्य सामाजिक आयोजनों में उन्हें आसानी से जुड़ा देखा जा सकता है। नगर पंचायत नगर बाजार बस्ती के नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्यों पद के 2023 के आसन्न चुनाव में पूरी सावधानी पूर्वक अपने मतों का प्रयोग करके अपने प्रतिनिधि का चयन करें लोकशाही को मजबूत करें। इस लेख के माध्यम से सपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम उपाध्याय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील जारी की जा रही है।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार