संदेश

शिक्षा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डीपीएस व यूरो किड्स पचपेड़िया बस्ती में मना गणेश चतुर्थी, बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग

चित्र
                      (नीतू सिंह) बस्ती (उ. प्र.)। दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल तथा यूरो किड्स पचपेड़िया रोड शाखा विद्यालय में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अमरमणि पांडेय और प्रधानाचार्या श्री मती अर्चना पाण्डेय जी द्वारा गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप - प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।  इस अवसर पर छात्र - छात्राओं ने भगवान श्रीगणेश  के जीवन से जुड़ी कहानियाँ और नाट्य मंचन किया। विद्यालय मे चित्रकला प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के निदेशक अमर मणि पांडेय व प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना पांडेय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ये बच्चे ऐसे ही सौहार्द्र के साथ अपना जीवन व्यतीत करेंगे।  कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की शैक्षणिक समन्वयक श्रीमती दिव्या पाठक एवं विद्यालय के सहयोगी शिक्षक के.बी.श्रीवास्तव अविनाश पांडेय, राम आशीष सर, नील...

सीनियर डीपीएस पचपेड़िया में छात्रों को रिपोर्ट कार्ड के साथ किया गया सम्मानित, किताब कापियों और फीस व एडमिशन में भी बम्पर छूट : अमर मणि पाण्डेय

चित्र
                (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। स्थानीय देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल सरस्वती नगर पचपेड़िया में आज छात्र छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड दिये जाने के साथ ही सम्मानित भी किया गया। अभिभावकों ने देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल की शिक्षा व्यवस्था व अन्य सुविधाओं की प्रशंसा की। यहां किताब कापियों पर पचास फीसदी तक छूट के साथ ही एडमिशन और फीस में भी छूट दी जा रही है, जिससे कोई भी पाल्य शिक्षा से वंचित ना रहने पाए। ये बातें विद्यालय के प्रबन्धक अमर मणि पाण्डेय ने कहीं।  इस अवसर पर पैरेन्ट्स मीटिंग तथा पुरस्कार वितरण का भी आयोजन किया गया। अभिभावकों ने स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता तथा प्रबंधन की तारीफ की। अभिभावकों ने कहा कि अन्य स्कूलों से यह बहुत भिन्न है। विद्यालय प्रबन्धक अमरमणि पाण्डेय ने कहा प्रति 20 छात्र एक अध्यापक की नियिक्ति की गई है जिससे शिक्षा की गुणवत्ता कायम रहे। कक्षा में कम बच्चों के होने पर अध्यापक एक एक बच्चे का विधिवत ध्यान दे पाता है और उसका मूल्यांकन करता है। साथ ही दूसरे विद्यालयों की तुलना में फीस भी कम है। गरीब परिवार के बच्च...

वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट के स्थापना दिवस में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष - सफलता के मूलमंत्र दे रहा संस्थान

चित्र
               (विशाल मोदी) बस्ती । वशिष्ठ कोचिंग इंस्टीट्यूट छात्र छात्राओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बन रहा है। यहां की प्रतिभाशाली टीम युवाओं को सफलता के मूल मंत्र देकर उन्हें नये आयाम से जोड़ रही है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने व्यक्त किया। कहा कि बेहतर शिक्षा और दिशा से मिलेगा छात्रों को बेहतर अवसर मिलता है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि इंस्टीट्यूट छात्रों को इस प्रकार से शिक्षा दे कि उन्हें महानगरों की ओर शिक्षा के लिये न भटकना पड़े। इससे अभिभावक अनावश्यक आर्थिक व्यय से बच सकेंगे। स्थानीय आवास विकास कालोनी में तीन वर्षों से संचालित कोचिंग सेंटर वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके अनेक आयोजन किये गये। कोचिंग सेंटर वशिष्ठ के संचालक शोभित शुक्ल ने बताया कि 2021 में इसकी शुरूआत की गई थी जो निरंतर युवाओं को उच्च गुणवत्तायुक्त तैयारियां कराते हुए मुकाम पर पहुंचाने को तत्पर है। वशिष्ठ की टीम आई.आई.टी., नीट व जेईई सहित कई प्रकार के प्रतियोगी परीक...

बस्ती में डीपीएस पचपेड़िया और यूरो किड्स ने धूमधाम से मनाई बसंत पंचमी, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती का पूजन

चित्र
              (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पूजन के पावन पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेड़िया और यूरो किड्स ने सरसों के खेत में पीले फूलों की छटा बिखेर दी। डायरेक्टर अमरमणि पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन के साथ मां वीणा वादिनी की आराधना की।  नन्हें मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपने सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का पूरा ज्ञान होना चाहिए। इसके लिए सभी ऐसे अवसरों पर बच्चों की सहभागिता और उनका प्रदर्शन बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि अभी बच्चे जिस चीज को आत्मसात कर लेंगे, वह जीवन पर्यन्त उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन जाती है।  प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान के साथ ही अपनी सभ्यता और संस्कृतियों को सहेजते हुए आज के नौनिहालों को कल का आदर्श नागरिक भी बनाना है। उन्होंने कहा कि हम...

डीपीएस पचपेड़िया में एडमिशन में पूरी छूट, यूरो किड्स भी शुरु

चित्र
                   (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है और शिक्षा से किसी को वंचित नहीं होना चाहिए।सभी बच्चों का यह अधिकार है कि उन्हें सर्वांगीण विकास एवं वृद्धि के वे सभी अवसर मिलें, जिनसे उनमें निहित क्षमताओं का भरपूर विकास हो सके। ये बातें देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना पाण्डेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि इसी मूल उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पाल्यों की शिक्षा के लिए एडमिशन में पूरी छूट दे रहा है। अब यहां प्ले वे से ही यूरो किड्स की भी शाखा संचालित हो रही है। अर्चना पाण्डेय ने बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा की ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती हैं । बिना ज्ञान के जीवन अधूरा है। देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेड़िया सभी अभिभावकों और बच्चों का स्वागत करता है। उन्होंने बताया कि देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल में एडमिशन पूरी तरह फ्री है। इतना ही नहीं पाठ्य पुस्तकें आधे दाम पर उपलब्ध हैं। प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने बताया कि यहां सभी बच्चों के खेलने के ...

प्रदेश स्तरीय जी20 बेसिक शिक्षा कार्यशाला में पैनलिस्ट रहे बस्ती के डॉ. सर्वेष्ट मिश्र : आपरेशन कायाकल्प से सुधर रही व्यवस्था

चित्र
                   (विशाल मोदी)    बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के मरकरी सभागार में जी20 राज्य स्तरीय जन भागीदारी कार्यशाला में बोले बस्ती के डॉ. सर्वेष्ट मिश्र कार्यक्रम में शामिल रहे बेसिक शिक्षा मन्त्री व वरिष्ठ अधिकारी, प्रदेश स्तरीय जी 20 बेसिक शिक्षा कार्यशाला में पैनलिस्ट रहे बस्ती के डॉ. सर्वेष्ट मिश्र : आपरेशन कायाकल्प से सुधर रही व्यवस्था बस्ती (उ.प्र.)। बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के मरकरी सभागार में आयोजित जी20 राज्य स्तरीय जनभागीदारी कार्यशाला में जनपद के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने बतौर पैनलिस्ट प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उन्होने निपुण भारत मिशन अन्तर्गत प्रभावी कक्षा शिक्षण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर पर विस्तार से अपनी बात रखी। कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने कहा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सरकारी स्कू...

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरु : पूरे बस्ती मंडल के लोग करें आवेदन

चित्र
                          (विशाल मोदी) बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। सत्र 2023-24 में अटल आवासीय विद्यालय बसेवाराय, तहसील हर्रैया, बस्ती में कक्षा 6 में 80 सीटों (40 बालक व 40 बालिकाओं) पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से बस्ती जनपद के आवर्त जनपदों यथा बस्ती, संतकबीरनगर तथा सिद्धार्थनगर हेतु आवेदन पत्र (ऑफलाइन) आमंत्रित है। उक्त जानकारी उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य ने दी है।  उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10.00 से सायं 05ः00 बजे तक आगामी 23 मई 2023 तक संबंधित जनपदों के कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं श्रम विभाग कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है अथवा संबंधित जनपद के एन0आई0सी0 की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड किये जा सकते है।      उन्होंने बताया कि पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित दिनाक 23 मई की सायं 05ः00 बजे तक संबंधित जनपदों के श...

दि सीएमएस बस्ती के बच्चों ने लहराया परचम, प्रबंधक ने दी बधाई

चित्र
                              (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.)। दि सिटी मांटेसरी स्कूल बस्ती के सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे एवं प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी ने बधाईयाँ और शुभकामनाएं दी हैं। कक्षा 12 में उच्चतम अंक पाने वाले बच्चों में प्रज्ञा शेखर सोनी 95%, देवेंद्र 94.16%, आस्था श्रीवास्तव 92%,, हिमांशू जायसवाल90%, श्रद्धा कसौधन 89%, सृजन खरे 88.6%, मुबाशिरा 84.2%, अभिषेक त्रिपाठी 83%, ऐश्वर्या बहादुर पाल82%, अपूर्व विक्रम 81.9 %, प्राची श्रीवास्तव 81%, गरिमा यादव 79%, सुकृति चंद्र रतन 78% आदि बच्चों ने 75% से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय का अपने माता पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया है साथ ही कक्षा दस के बच्चों ने भी अपना परचम लहराया। कक्षा 10 में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों में सबा आफरीन 95%, आभा यादव 92%, अनन्या शुक्ला 90%, सिद्रा फातिमा 90%, अंशिका सिंह 90%, आदित्य त्रिपाठी 89% फरीजा मंसूरी 85%, आर्यन मिश्रा82%, आलोक श्रीवास्तव 79 . 6%, शिवा...

केपीएस आहर सोनहा में सम्मानित हुए टॉपर

चित्र
                               (शैलेन्द्र पाण्डेय) सोनहा (बस्ती)। स्थानीय के पी एस पब्लिक एकेडमी आहर सोनहा बस्ती में बच्चो को अंक पत्र वितरित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सल्टौआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह व बिशिष्ट अतिथि एडवोकेट विनोद कुमार पांडेय रहे। इस अवसर पर विद्यालय मे प्रथम स्थान लाने वाली छात्रा सेजल कुशवाहा को पुरस्कार में साईकिल दूसरे व तृतीय स्थान पर रहे ईशु शर्मा व राज शर्मा को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक शैलेश पाण्डेय, प्रधानाध्यापक राजेश पांडेय, दीपक पाठक, शैलवी, रूबी, स्वाति, ममता, सावित्री, वैष्णवी, काजल, राजेश तिवारी, बजरंगी, विजय पाण्डेय अजय पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

धूमधाम से मनाया सीएमएस विद्यालय का 16वां स्थापना दिवस

चित्र
                             (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.)। सीएमएस विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन बस्ती के मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर एवं मां जगदम्बा का पूजन कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के बच्चों हर्षिता, दिव्यांशी एवं दीपिका द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने विद्यालय के बच्चों के कार्यक्रम को देखते हुए काफी सराहना की और कहा कि विद्यालय के कार्यक्रम को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि विद्यालय में शिक्षा और अनुशासन के साथ साथ बच्चों को संस्कार एवं खेल की भी सुविधा उपलब्ध है। मैं बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। मण्डलायुक्त ने कहा कि जल्द ही विद्यालय के प्रबंधक से बात कर विद्यालय के बड़े ...

डीएम ने किया नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया में अभ्युदय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

चित्र
                              (अनूप पाण्डेय)    हर्रैया, बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया में कोचिंग सेण्टर का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने फीता काटकर किया। उन्होने बताया कि दूरदराज क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक बच्चों को आने-जाने में होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखकर तहसील स्तर पर योजना संचालन की पहल की गई है। उन्होने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी के संबंध में सुझाव दिया तथा उत्तम विद्यार्थी के गुणों की चर्चा की।   मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कंपटीशन की तैयारी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों यथा अनुशासन, समय प्रबंधन, अपना मूल्यांकन पर विशेष सुझाव दिया। समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण पाठ्य सामग्री, डिजिटल कक्षाएं व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रधानाचार्य नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया से संपर्क कर सकतें है। उन...

शिक्षा हर बच्चे का अधिकार : बस्ती के देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल में नवरात्रि में स्कालरशिप, एडमीशन फीस में छूट

चित्र
                               (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.)। शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है। इसके लिए देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल निकट डूडा आफिस पचपेड़िया रोड बस्ती नवरात्रि के अवसर पर पाल्यों को प्रवेश दिलाने के लिए कई योजनाएं लेकर आया है। इसमे ओपेन स्कालरशिप, एडमीशन और इंस्टालमेंट फीस में विभिन्न प्रकार से छूट की योजनाएं शामिल हैं।  देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल के प्रबंधक अमरमणि पाण्डेय ने बताया की नवरात्रि के पावन अवसर पर 22 से 30 मार्च तक ओपेन स्कालरशिप योजना लागू की गई है। इसके लिए प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक विद्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार की योजना भी है। इस योजना में प्रथम पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार में एडमीशन और इंस्टालमेंट फीस में 30 प्रतिशत की छूट, द्वितीय पुरस्कार में एडमीशन और इंस्टालमेंट फीस में 15 प्रतिशत की छूट और तृतीय पुरस्कार में एडमीशन और इंस्टा...

एसओ रोहित उपाध्याय ने किया मंत्रा कोचिंग का उद्घाटन

चित्र
                         (अनूप पाण्डेय)   हर्रैया (बस्ती)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कप्तानगंज में थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने मंत्रा कोचिंग क्लासेज का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। थानाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि कोचिंग असतो मां सद्गमय की अवधारणा को परिलक्षित करते हुए विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दे, जिससे स्थानीय युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में क्षेत्र का और बस्ती जनपद का ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश का नाम ऊंचा करेंगे। रोहित उपाध्याय ने मंत्रा कोचिंग के संचालक और व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को शैक्षिक संस्था के पवित्र उद्देश्यों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध रहने की अपेक्षा की। मंत्रा की ओर से रोहित उपाध्याय को माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व ...