एसओ रोहित उपाध्याय ने किया मंत्रा कोचिंग का उद्घाटन

                        (अनूप पाण्डेय) 

 हर्रैया (बस्ती)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कप्तानगंज में थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने मंत्रा कोचिंग क्लासेज का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया।

थानाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि कोचिंग असतो मां सद्गमय की अवधारणा को परिलक्षित करते हुए विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दे, जिससे स्थानीय युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में क्षेत्र का और बस्ती जनपद का ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश का नाम ऊंचा करेंगे।
रोहित उपाध्याय ने मंत्रा कोचिंग के संचालक और व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को शैक्षिक संस्था के पवित्र उद्देश्यों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध रहने की अपेक्षा की। मंत्रा की ओर से रोहित उपाध्याय को माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत