संदेश

जून, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुकुल गोयल बने यूपी के नये डीजीपी

चित्र
                        (संतोष दूबे)  लखनऊ । उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी की रेस में 1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल जीत गये हैं। मुकुल गोयल एडीजी बीएसएफ के पद पर तैनात थे। इनके साथ ही एक अन्य दावेदार आईपीएस आर.पी. सिंह का भी नाम चर्चा में चल रहा था। इनकी सीएम से मुलाकात की बात सामने आ रही थी। यूपी सरकार ने यूपीएससी में 3 अफसरों के नाम भेजे थे। इनमे से आज मुकुल गोयल के नाम पर मोहर लग गई। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इनकी नियुक्ति से सम्बन्धित पत्र भी जारी कर दिया है।           कौन हैं आईपीएस मुकुल गोयल 1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। मुकुल गोयल आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं और एमबीए भी हैं। यूपी के अपने कार्यकाल में आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी,गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ में एसएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। मुकुल गोयल कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं।     विवादों से भी रहा है नाता आईपीएस मुकुल से जुड़े विवादित मुद्दो

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का धरना स्थगित

चित्र
                           (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । पचपेड़िया रोड के निर्माण की मांग को लेकर बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पर 30 जून को घोषित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। यह बातें व्यापारी नेता आनंद राजपाल ने पत्रकार वार्ता में कही। वे अपने मालवीय रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा पचपेड़िया रोड का प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। सड़क पर मंगलवार से ही गिट्टियां गिरनी शुरू हो गयी हैं। व्यापार मंडल अराजनैतिक संगठन है। समस्याओं और नागरिकों की बुनियादी समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से शातिपूर्ण संघर्ष करना हमारी कार्यशैली है। इसलिये सड़क निर्माण शुरू होने के बाद धरना प्रदर्शन का औचित्य नहीं रह गया। आनंद राजपाल ने स्थानीय नागरिकों, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मीडिया संस्थानों को सहयोग और सकारात्मक सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। व्यापार मंडल के महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल एवं नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा पचपेड़िया रोड काफी इंतजार के बाद बनना शुरू हुआ है। इसलिये इस पर सबकी नजर है। कार्यदायी संस

पचपेड़िया मार्ग निर्माण को लेकर बबिता शुक्ला ने सौंपा ज्ञापन

चित्र
                            (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.) । सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशाल फाउन्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. बबिता शुक्ला के नेतृत्व में फाउन्डेशन पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर पचपेड़िया रोड सरयू कैनाल रोड के निर्माण की मांग किया। डा. बबिता शुक्ला ने बताया कि अनेक गांवों को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग जर्जर हो चुका है इस कारण से आवागमन में नागरिकों को काफी असुविधा हो रही है और लोग आये दिन चोटिल होते रहते हैं। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव नोमान अहमद, फाउन्डेशन के वीरेन्द्र शुक्ल, दानिश, परमवीर गौड़ एवं समूह सखी की महिलायें एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।          ➖     ➖     ➖     ➖     ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

कश्मीर और लद्दाख को अलग देश वाले नक्शे को ट्विटर ने लिया वापस

चित्र
                       (प्रशांत द्विवेदी)  नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अपनी वेबसाइट पर अलग देश के रूप दिखाने वाले मैप को ट्विटर ने वापस ले लिया है। विवादित मैप सामने आने के बाद भारत में ट्विटर को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार रात को कंपनी ने विवादित नक्शा हटा लिया। कल सोमवार सुबह ही कंपनी की वेबसाइट पर यह नक्शा सामने आया था। वेबसाइट पर करियर सेक्शन में 'ट्वीप लाइफ' शीर्षक के अंदर यह आपत्तिजनक नक्शा दिखाई दिया था। नए आईटी रूल्स को लेकर कंपनी की भारत सरकार के साथ तनातनी जारी है, इस बीच विवादित नक्शा सामने आने पर ट्विटर की मंशा पर सवाल खड़े हो गए थे। कंपनी को इसकी वजह से भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। देशवासियों ने मैप को लेकर कड़ा विरोध जताया और माइक्रोब्लॉगिंग मंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। ट्विटर पर #TwitterBan ट्रेंड होने लगा।                       (भारत का सही नक्शा)  यह पहला मौका नहीं है जब ट्विटर ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से पेश किया है।। इससे पहले उसने लेह को चीन का हिस्सा दर्शाया था। दरअसल, भारत सरकार लगातार देश के नए आईटी नियमो

महिला सशक्तिकरण पर नासेर्प संगठन का वेबिनार सम्पन्न

चित्र
                              (संजीव पाण्डेय)   सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) । नासेर्प संगठन के संयोजकत्व में "ROLE OF WOMEN'S LEADERSHIP , ADVOCACY IN PEOTECTING AND EMPOWERING GIRL WITH DIFFERENT ABILITY " विषय पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नेत्रहीन विकास संस्थान जोधपुर की संस्थापक सुशीला बोहरा रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में नारी उत्थान में किए गए अपने कार्यों के साथ सामाजिक सोच, संकल्प, विचार ,और आचरण में सांगोपांग संशोधन का सुझाव दिया गया। दिव्यांग बालिकाओं के शैक्षिक विकास के क्षेत्र में इनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए राज्य स्तरीय, राष्ट्र स्तरीय और वैश्विक पुरस्कारों व सम्मानों की एक लंबी फेहरिस्त है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आरती वाजपेई वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष द्वारा पुरुष प्रधान समाज में कतिपय संशोधन, विचार में परिमार्जन की आवश्यकता पर बल दिया गया।  कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर आद्याशक्ति राय डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा नारी व नर

स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य बने डॉ. डीके गुप्ता

चित्र
                           (सुजीत शुक्ल)  रोटरी क्लब और स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य समाज सेवा ही है - डॉ. डी.के. गुप्ता बस्ती (उ.प्र.) । रोटरी क्लब मिड टाउन और स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य समाज सेवा और जनहित के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाना है,यह विचार जनपद के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ और रोटरी क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष डॉक्टर डीके गुप्ता ने उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड दौलतराम स्काउट भवन बस्ती और उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ की आजीवन सदस्यता ग्रहण करते हुए व्यक्त किया,कहा कि हमारे रोटरी क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉक्टर रमेश चन्द्र श्रीवास्तव भी स्काउट गाइड के वर्षो से आजीवन सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की पहल पर डॉ. डीके गुप्ता आजीवन सदस्य बनाये जा रहें हैं। जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि श्री गुप्ता ने हमारे अनुरोध को स्वीकार किया है इसके लिये संस्था आभार ज्ञापित करती है। इनके द्वारा समाज मे होने वाले अधिकांश अच्छे कार्यो और कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई जाती है। पत्नी डॉ. निधि गुप्ता अध्यक्ष इनरव

वार्ता के आश्वासन पर एम्बुलेंस संघ का आंदोलन स्थगित

चित्र
                        (संजीव पाण्डेय)   लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एडवांस लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस के संचालन का ठेका बदल जाने के बाद अब तक इस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के समक्ष उत्पन्न नौकरी के संकट से चिंतित एम्बुलेंस संघ के आंदोलित होने के बाद अपर श्रमायुक्त लखनऊ द्वारा दो जुलाई को समस्या के समाधान के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद लखनऊ के ईको गार्डन में एम्बुलेंस संघ का चल रहा धरना समाप्त हो गया।    अपर श्रमायुक्त लखनऊ की तरफ से सहायक श्रमायुक्त आर. एम. तिवारी ने जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 102 और 108 एम्बुलेन्स कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री बृजेश कुमार और वर्तमान में एडवांस लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस का संचालन कर रही जीवीके ईएमआरआई के सीईओ व प्रबन्धक तथा मिशन डायरेक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र भेजकर दो जुलाई को वार्ता के लिए आमंत्रित किए किया है।  जिसमें एएलएस एम्बुलेंस कर्मियों के समायोजन और नौकरी सुरक्षित किये जाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया जाएगा। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 व 102 एम्बुलेंस संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पाण्डेय ने कहा है कि दो जुलाई को वार्ता के लिए आग

सांड़ के हमले से वृद्ध घायल, गम्भीर, रेफर

चित्र
                           (अनूप पाण्डेय)  हरैया (बस्ती) । स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत जगदीश पुर गांव के मनिराम विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय ऋषि राम विश्वकर्मा उम्र 75 साल के व्यक्ति को आज गांव में ही एक छुट्टा सांड ने हमला करके गम्भीर रुप से घायल कर दिया। व्यक्ति के पेट में काफी गहरा घाव लगा।  आनन फानन में घर के लोगों ने 108 नंबर पर फोन किया मौके पर एंबुलेंस में कार्यरत मेडिकल टेक्नीशियन मुकेश पांडेय तथा चालक जितेंद्र चौधरी ने पहुंचकर मरीज को हर्रैया सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टर ने व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया । व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल व्यक्ति के लड़के मनीष कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि सांड़ के आंतक से आए दिन लोग भयभीत रहते हैं, तथा चोटिल भी होते हैं। लेकिन सांड को गांव से हटाने का कोई स्थाई उपाय अभी तक नहीं किया गया।               ➖     ➖     ➖     ➖     ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

एम्बुलेंस कर्मचारियों को मिला सेवा सम्मान पत्र

चित्र
                       (अनूप पाण्डेय)  कोरोना काल अहम भूमिका अदा किए हैं एम्बुलेंस कर्मचारी कुशीनगर (उ.प्र.) । कुशीनगर जिले में जिला अस्पताल पर तैनात एंबुलेंस कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी अहम भूमिका अदा की है। जिसको देखते हुए कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा कर्मचारियों को कोरोना में किए गए कार्यों को लेकर प्रशस्ति पत्र दिए गए। श्री गुप्ता ने प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि इस कोरोना काल में एंबुलेंस कर्मचारी ईएमटी और पायलट की कार्यशैली ने फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में अपनी जान की परवाह न करते हुए आम जनमानस की सेवा बढ़-चढ़कर की है और अभी भी कर रहे हैं। जिले में तैनात एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में कोविड-19 में लगे एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है । इस मौके पर एंबुलेंस कर्मचारी के रूप में सुरेंद्र यादव, कुलदीप लाल, महेंद्र प्रताप सिंह,मोहम्मद शमीम, सत्यदेव कनौजिया, अनिल यादव, संतोष यादव दुर्गेश प्रजापति, संतोष शर्मा, अमरजीत सिंह ,गनेश गौड़ आदि लोग सेवा सम्मान पत्र प्राप्त किए।        

सफाई, दवाई और कड़ाई के साथ कोरोना से बचाव करेगी बेबी किट

चित्र
                           (विशाल मोदी)    निगरानी समिति के माध्यम से किया जाएगा वितरण, कोरोना से मासूमों का बचाव करेगी बेबी किट बस्ती (उ.प्र.) । सफाई भी, दवाई भी और कड़ाई भी। इस मूल मंत्र के साथ स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हर उस घर में जहां शून्य से 12 साल तक के बच्चे हैं, उन घरों में निःशुल्क दवाई की बेबी किट पहुंचाई जाएगी। तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग का जोर अब मासूमों की सेहत व उनके इलाज पर केंद्रित है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. एफ हुसैन ने बताया कि शून्य से 12 साल तक के बच्चों में कोविड का लक्षण पाए जाने पर प्राथमिक इलाज के तौर पर यह दवाई दी जा सकती है। दवा शून्य से एक साल, एक से पांच साल तथा पांच से 12 साल वाले बच्चों के लिए तीन अलग - अलग श्रेणियों में हैं। लिफाफे में दवा के साथ प्रिस्क्रिप्शन प्शन भी मौजूद होगा। उन्होंने कहा कि गांवों में बनी निगरानी समिति के माध्यम से बच्चों वाले घरों तक यह दवाई वितरित कराई जानी है। आशा व फील्ड वर्कर्स से कहा गया है कि लोगों को दवा

जीवीके ईएमआरआई ने कहा - अभी समाप्त नहीं हो रही एएलएस एम्बुलेंस कर्मियों की सेवाएं

चित्र
                           (विशाल मोदी)  लखनऊ । राज्य में एडवांस लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस के संचालन में कार्यरत जीवीके ईएमआरआई कर्मचारियों की सेवा की सेवाएं अभी समाप्त नहीं हो रही हैं। कंम्पनी ने कहा है कि सेवा समाप्ति के एक माह पूर्व कर्मचारियों को लिखित सूचना दी जाएगी।    जीवीके ईएमआरआई के एचआर हेड लिंगराज दास ने कहा है कि एएलएस एम्बुलेंस के संचालन हेतु टेंडर प्रक्रिया के आधार पर शासन द्वारा नये सेवा प्रदाता का चयन किया जा चुका है। विगत कुछ दिनों से एएलएस में कार्यरत कर्मचारी विभिन्न अफवाहों के कारण भ्रमित हैं। उन्होंने कहा है कि जीवीके ईएमआरआई संस्था द्वारा इस सम्बन्ध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। शासन द्वारा दिशा निर्देश मिलने के बाद उसके अनुपालन की सूचना दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा शर्तों के अनुसार संस्था द्वारा सेवा समाप्ति के एक माह पूर्व लिखित सूचना दी जाएगी ।          ➖      ➖      ➖     ➖     ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिएपपप मो. न. : - 9450557628

खंड शिक्षा अधिकारी साऊंघाट व प्रधानों की गूगल मीट सम्पन्न

चित्र
                          (संजीव पाण्डेय)    बस्ती (उ.प्र.) । महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश एवं जिला अधिकारी बस्ती द्वारा दिए गए निर्देश के आधार पर साऊघाट ब्लॉक के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से बैठक खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, इस बैठक में खंड विकास अधिकारी सॉऊघाट, एडीओ पंचायत रामचंद्र वर्मा , सहित कई प्रधानों ने हिस्सा लिया, ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से इस बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, एआरपी रमेश कुमार शुक्ला, राकेश कुमार पांडेय, संजय चौधरी, अजय श्रीवास्तव, अभिनव उपाध्याय, सहायक अध्यापक आस्था रानी, प्राथमिक विद्यालय गंगाराम मंझरिया प्रधानाध्यापिका संविलियन एवं विद्यालय पुर्सिया की भारती गुप्ता सहित अधिकांश अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहां यह ऑनलाइन बैठक मिशन प्रेरणा के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम कायाकल्प से संबंधित बिंदुओं को लेकर हैं। उन्होंने बताया कि उनके ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालय के विका

मांगें नहीं मानीं तो यूपी में हड़ताल करेंगे एम्बुलेंस कर्मी

चित्र
                        (विशाल मोदी)  लखनऊ । प्रदेश में कोरोना एडवांस लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस (एएलएस) ठेका कई राज्यों में भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित कं. को दिये जाने और भ्रष्टाचार से ही कार्य की शुरूआत करने के बावजूद अधिकारियों और सरकार द्वारा संज्ञान ने लिए जाने से एम्बुलेंस कर्मी क्षुब्ध हैं। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ उ. प्र. ने यहां भ्रष्ट कं. को ठेका दिये जाने और प्राइवेट कं. की नियुक्ति को सरकारी बताकर भ्रमित करते हुए धन उगाही किये जाने के विरूद्ध आंदोलन का मन बना लिया है। जिसमें चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोरोना योद्धा सम्मान वापस किया जाना, धरना और पूरे प्रदेश में एम्बुलेंस सेवाओं को रोककर हड़ताल किया जाना शामिल है। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पाण्डेय ने आज यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और उड़ीसा में ब्लैक लिस्टेड कं. जिकित्सा हेल्थ केयर प्रा. लि. को यूपी में एएलएस एम्बुलेंस का करोड़ों का ठेका दिया गया है। इस कं.

पैरोल पर हत्यारोपी को उनि. नरायन लाल ने किया गिरफ्तार

चित्र
                            (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन मे उ.नि. नरायन लाल श्रीवास्तव व उनकी टीम ने साल भर पहले पैरोल पर छूटे दहेज हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। स्थानीय कोतवाली के मुअसं. 2621/2016 धारा 498A/304B आईपीसी व 3 /4 दहेज अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज पुत्र किशुन कोविड- 19 के दृष्टिगत दिनांक 23.03.2020 से 8 सप्ताह के विशेष पैरोल पर छूटा था । यह अभी तक जिला कारागार बस्ती नही पहुँचा था। इसे आज उप निरीक्षक नरायन लाल श्रीवास्तव, कां. रणविजय सिंह व रिक्रूट कां. आदित्य यादव ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर जिला कारागार बस्ती रवाना कर दिया। गिरफ्तार करीब 28 वर्षीय सूरज पुत्र किशुन सा. हरपुर थाना महुली जनपद संत कबीर नगर का मूल निवासी है। इसका हाल मु. ब्राह्मण महासभा के पीछे नेबुलवाताल मड़वानगर थाना कोतवाल

स्टेट हेड ने एम्बुलेंस कर्मियों के साथ की बैठक, समस्या समाधान का आश्वासन

चित्र
                        (अनूप पाण्डेय)  हर्रैया (बस्ती) । प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस का सेवा संचालन कर रही सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई के स्टेट हेड संदीप दूबे ने बस्ती जिले के हरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के समाधान तथा एंबुलेंस में और अधिक सुधार पर विशेष चर्चा की। बैठक में एम्बुलेंस संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील पांडेय के साथ संघ के बस्ती मंडल प्रभारी हरिओम त्रिपाठी भी मौजूद थे। एंबुलेंस संघ के बस्ती जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे के द्वारा जिला में कुछ एंबुलेंस में डीजल मानकों तथा सामान की अनुपलब्धता पर चर्चा हुई। जिस पर स्टेट हेड संदीप दुबे के द्वारा तत्काल समस्या खत्म करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले पर उपस्थित एंबुलेंस जिला प्रभारियों को कर्मचारियों की समस्याओं तथा एंबुलेंस में सुधार के कड़े निर्देश दिए। श्री दूबे द्वारा अधिक से अधिक मरीजों को एंबुलेंस समय पर मिले इस पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर एंबुलेंस जिला प्रभारी भानू पांडेय, आशीष साहू, प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे। हरैया से गणेश दत्त मिश्र, अभय, पवन, महेंद्र, अनू

बस्ती : पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत पांच ब्लाकों में आज से होगा कोरोना टीकाकरण

चित्र
                            (संजीव पाण्डेय)  बस्ती (उ.प्र.) । पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के पांच ब्लॉकों में 21 जून से कोविड टीकाकरण होगा। अगले महीने जुलाई में चलने वाले विशेष टीकाकरण अभियान के पूर्वाभ्यास रिहर्सल के रूप में इसे देखा जा रहा है। जुलाई में ग्राम पंचायत स्तर तक कलस्टर बनाकर टीकाकरण कराया जाना है। इस दौरान प्रदेश में हर दिन 10 लाख लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के दौरान जिले की लगभग 60 प्रतिशत आबादी को प्रतिरक्षित किया जाना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के हर्रैया, कप्तानगंज, गौर, बनकटी व बहादुरपुर ब्लॉक का चयन किया गया है। यहां चयनित ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों का कलस्टर बनाकर उनका टीकाकरण कराया जाएगा। पिछले दिनों शासन की ओर से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत ब्लॉकों का चयन कर 21 जून से यहां पर विशेष टीकाकरण का ट्रॉयल कार्यक्रम संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया है।  जुलाई मे क्लस्टर बनाकर चलेगा अभियान पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत जुलाई में चलने वाले अभियान की तर्ज पर