पैरोल पर हत्यारोपी को उनि. नरायन लाल ने किया गिरफ्तार

 

                         (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन मे उ.नि. नरायन लाल श्रीवास्तव व उनकी टीम ने साल भर पहले पैरोल पर छूटे दहेज हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय कोतवाली के मुअसं. 2621/2016 धारा 498A/304B आईपीसी व 3 /4 दहेज अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज पुत्र किशुन कोविड- 19 के दृष्टिगत दिनांक 23.03.2020 से 8 सप्ताह के विशेष पैरोल पर छूटा था । यह अभी तक जिला कारागार बस्ती नही पहुँचा था। इसे आज उप निरीक्षक नरायन लाल श्रीवास्तव, कां. रणविजय सिंह व रिक्रूट कां. आदित्य यादव ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर जिला कारागार बस्ती रवाना कर दिया। गिरफ्तार करीब 28 वर्षीय सूरज पुत्र किशुन सा. हरपुर थाना महुली जनपद संत कबीर नगर का मूल निवासी है। इसका हाल मु. ब्राह्मण महासभा के पीछे नेबुलवाताल मड़वानगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती एवं वर्तमान पता काशीराम आवास ब्लाक न0 28 थाना कोतवाली जनपद बस्ती है।

            ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत