संदेश

जुलाई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरोना पाजिटिव हुए अज्जू हिंदुस्तानी का निधन

चित्र
(घनश्याम मौर्य)  बस्ती (उ.प्र.) ।हिन्दू युवा वाहिनी के प्रभारी रहे पूर्व जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्थानी (अजय श्रीवास्तव) का निधन पीजीआई लखनऊ में हो गया है।   अज्जू हिंदुस्थानी 20 जुलाई को कोरोना पॉज़िटिव पॉये जाने के बाद से ही संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में वेंटिलेटर पर थे। 46 वर्षीय अज्जू हिंदुस्थानी को स्व.विष्णु दत्त ओझा ने हिन्दू युवा वाहिनी से जोड़ा था। अपनी निष्ठा और योगी जी मे अगाध श्रद्धा के साथ अज्जू हिंदुस्थानी ने संगठन को बस्ती में नई धार दिया। अज्जू के आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर अधिकारियों, मीडिया कर्मियों और कुछ सामाजिक व राजनैतिक लोग मास्क और दूरियों का पालन करते हुए मौजूद रहे।   योगी जी के अति प्रिय रहे अज्जू हिंदुस्थानी का असमय निधन उनके परिवार के साथ ही संगठन की भी बड़ी क्षति मानी जा रही है। भाजपा सहित तमाम राजनैतिक दलों , सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि देते हुए अपूरणीय क्षति बताया है ।         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. :- 9450557628

नर्सिग होम से सिपाही की बाईक चोरी

चित्र
(विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय शहर ओम सेन्टर निकट प्रकाश होटल से एक सिपाही की बाइक चोरी हो गयी। खबर के मुताबिक डायल 112 में तैनात सिपाही अपने भाई की बाइक संख्या यूपी. 51 एजे 4336 से अपने बच्चे के फ्रैक्चर का इलाज कराने गया था।       बताया जा रहा है कि ओम सेन्टर आर्थो नर्सिग होम ने सिपाही को सीसीटीवी कैमरा दिखाने से भी मना कर दिया है। यह एक प्रसिद्ध अस्पताल है और कोरोना काल में भी लगातार अपनी सेवाएं दे रहा है। यहां से बाईक चोरी होना वो भी सिपाही की, अपने में बड़ी घटना है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।           ➖     ➖     ➖     ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

प्रेरणा काढ़ा से कोरोना को मात देंगी समूह की महिलाएं

चित्र
  साऊंघाट की महिला स्वयं सहायता समूह ने की पहल, सस्ता और लाभकारी होने के कारण लोगों में बन रहा लोकप्रिय (वन्दना शुक्ला)  बस्ती (उ.प्र.) । कोरोना से जंग में एक स्वंय सहायता समूह ने एक और नई पहल की है। मॉस्क बनाने के साथ ही अब उन्होंने कोरोना से बचाव में इस्तेमाल होने वाला काढ़ा बनाना शुरू किया है। साऊंघाट ब्लॉक की जय मां वैष्णो महिला स्वंय सहायता समूह बनकसही ने प्रेरणा काढ़ा के नाम से इसका उत्पादन शुरू भी कर दिया है। यह काढ़ा पूरी तरह से देसी फार्मूले पर बना है। सस्ता व लाभकारी होने के कारण लोगों में अब यह लोकप्रिय बन रहा है।    समूह से जुड़ीं सरोज चौधरी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोग मॉस्क लगाने व सैनेटाइजर का प्रयोग करने के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ज्यादातर लोग सुने-सुनाए फामूले पर घर पर ही खुद इसे बनाते हैं। सही फार्मूला न जानने के कारण काढ़े से जितना फायदा मिलना चाहिए, नहीं मिल पा रहा है। बाजार में इम्युनिटी बढ़ाने वाले जो पेय उपलब्ध हैं, वह काफी महंगे हैं।   एनआरएलएम के उपायुक्त राम दुलार व जिला मिशन प्रबंधक एमबी पाल, साऊंघाट के ब्लॉक मिशन प्

काढ़ा पिलाकर कोरोना के प्रति किया जागरूक @ इनर व्हील क्लब

चित्र
(वन्दना शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.) । इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा कोविड-19 का जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत कोरोना से बचाव के तरीके एवं इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीकों का फ्लेक्स बनवाकर शहर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगवाये गये । क्लब ने बुजुर्गों को काढ़ा भी पिलाया।     इसके अतिरिक्त क्लब द्वारा मनौरी चौराहा स्थित वृद्धाआश्रम में सभी वृद्धजनों को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जानकारी देने की कार्यशाला आयोजित की गई। सभी वृद्धजनों को हाथ धोने का सही तरीका सिखाया गया। नियमित रूप से योगाभ्यास करने के बारे में बताया गया।    गुनगुना पानी पीने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त क्लब की ओर से इम्युनिटी बढ़ाने के लिये स्वनिर्मित काढ़ा, च्यवनप्राश एवं फल आदि का वितरण किया गया।    क्लब अध्यक्षा डॉ. निधि गुप्ता ने बताया कोरोना का आक्रमण वृद्धजनों एवं बच्चों पर सर्वाधिक होता है इनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता इतनी मजबूत नहीं होती है कि इस वायरस से लड़ सके इसीलिए मरने वालों में ज्यादातर संख्या वृद्धजनों की, बीमार जनों की एवं बच्चों की होती है इस परिप्रेक्ष्य में क्लब की महिलाओं ने

विषाक्त भोजन से जिला जज पिता पुत्र की मौत

चित्र
(नीतू सिंह)  भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल में जिला जज महेंद्र कुमार त्रिपाठी (56) एवं उनके बेटे अभियनराज (33) की विषाक्त भोजन खाने से मौत हो गई। शनिवार शाम को नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही बेटे की मौत हो गई, देर रात जज ने भी दम तोड़ दिया।      अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोशी ने इस मामले में जांच करने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, जिला जज और उनके बेटे ने 20 जुलाई को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भोजन किया था। दोनों ने चपाती खाई थी, केवल उनकी पत्नी ने चावल खाया था। 23 जुलाई को बीमार होने के बाद जज और उनके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।            ➖    ➖    ➖    ➖   ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

विकास दूबे का वीडियो वायरल

चित्र
(संतोष पाण्डेय)  कानपुर । आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद देशभर में चर्चित हुए विकास दुबे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब विकास दुबे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने परिवार के साथ है। इस वीडियो में उसके दोनों बेटे हैं। बताया जा रहा है विकास के अपने परिवार के साथ का अंतिम वीडियो है क्योंकि जिस दिन यह वीडियो बना था उसके तीसरे दिन ही बिकरु गांव में पुलिस दबिश देने गई थी और उसमें विकास व उसके साथियों ने फायरिंग करके आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी।      वायरल वीडियो अमर दुबे की शादी का है। यह शादी 29 जून को बिकरु गांव में ही हुई थी और बताया तो यह भी जा रहा है कि इस शादी को विकास ने ही करवाया था। अमर की शादी में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का परिवार भी शामिल हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, अमर दुबे ने खुद विकास की पत्नी ऋचा को फोन कर शादी में आने को कहा था। विकास दुबे के दोनों बेटे भी इस शादी में आए थे और विकास ने खुद अपने बच्चों का परिचय शादी में आए लोगों से करवाया और बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए कहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे की अपने परिवार से यह आखिरी मुलाकात थी। क्योंकि

डॉ. राकेश सिंह या आईएमए का कोई कोरोना पाजिटिव नहीं

चित्र
(विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बस्ती जनपद के तमाम डॉक्टरों के कोरोना पाजिटिव होने की खबरों का खंडन किया है। जिसमें डॉ. आभा सिंह व डॉ. राकेश सिंह का नाम भी शामिल है। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि आईएमए का कोई सदस्य कोरोना पाजिटिव नहीं है।   विगत दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर भी वायरल हो रही थी कि शहर के मालवीय मार्ग पर स्थित भव्या नर्सिंग होम के डॉ. राकेश सिंह व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ।जब इस बात की सत्यता की जांच की गई तो यह बात पूरी तरीके से गलत पाई गई ।   डॉ. राकेश सिंह व उनकी पत्नी डॉ. आभा सिंह ने वीडियो जारी कर दिया स्पष्टीकरण देखें वीडियो : -  डॉ. राकेश सिंह व उनकी पत्नी ने स्वयं आकर कैमरे पर बताया कि वे लोग पूरी तरीके से स्वस्थ हैं व लगातार मरीजों की सेवा कर रहे हैं। उनके परिवार में कोई भी कोरोनावायरस से पीड़ित नहीं है ।    डॉ. राकेश सिंह ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें । जिला प्रशासन लगातार कोरोनावायरस पर अपडेट उपलब्ध करा रहा है उस पर विश्वास रखें।      

बस्ती : प्रेस क्लब आफ यूपी के पदाधिकारी घोषित

चित्र
(शशि पाण्डेय)  बस्ती (उ.प्र.)। प्रेस क्लब ऑफ यूपी के पूर्वान्चल प्रभारी दिनेश प्रसाद मिश्र की संस्तुति पर अध्यक्ष तबरेज आलम ने बस्ती इकाई के पदाधिकारियों की शुक्रवार को घोषणा किया।   कार्यकारिणी में हेमन्त पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज प्रकाश, विपुल मिश्र उपाध्यक्ष, अंकुर श्रीवास्तव, अरशद खान महामंत्री, बृजवासी लाल शुक्ल कोषाध्यक्ष, तौफीक खान, शंहशाह आलम, बालमुकुन्द शुक्ल, फिरोज खान, विश्वपति वर्मा मंत्री, मनोज सिंह प्रचार मंत्री और मनोज जायसवाल को संगठन मंत्री एवं फहद खान को सदस्य का दायित्य सौंपा गया है। प्रेस क्लब ऑफ यूपी के अध्यक्ष तबरेज आलम ने बताया कि कोरोना की स्थितियां सामान्य होने के बाद पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा।            ➖  ➖  ➖  ➖  ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

कानपुर एसएसपी सहित 15 आईपीएस बदले, बस्ती में आई जी बने अनिल राय

चित्र
(पवन कुमार शुक्ल)  लखनऊ । शासन ने 15 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अफसरों का तबादला कर दिया है। बिकरू एनकाउंटर और अपहरण कांड के बाद कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पर भी गाज गिरी है। कानपुर एसएसपी के पद से हटाकर अब उन्हें झांसी की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश कुमार पी की जगह डॉ. प्रितिन्दर सिंह को कानपुर एसएसपी बनाया गया है। डॉ सिंह की तैनाती फिलहाल अलीगढ़ में थी। इसके अलावा चित्रकूट के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रदीप कुमार को अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं के सत्य नारायण को चित्रकूट रेंज का पुलिस महानिरीक्षक तैनात किया गया है। बस्ती पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार कुमार को पीएसी मुख्यालय लखनऊ में ट्रांसफर कर दिया गया है। लखनऊ यातायात महानिरीक्षक दीपक रतन को अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग के एसपी सत्येंद्र कुमार को खीरी का एसपी बनाया गया है।    इसके अलावा एसडीआरएफ लखनऊ में सेना नायक की पद पर तैनात यशवीर सिंह को जालौन एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त दिनेश सिंह को अमेठी का पुलिस कप्तान बनाया गया है। झांसी के एसएसपी प्रदीक कुमार को इकोनॉमिक ऑफेंस विंग में

अब 100 मी. के दायरे में बनेंगे कंटेनमेंट जोन

चित्र
(वन्दना शुक्ला)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । शहरी क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन अब 100 मीटर के दायरे में बनाया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा भेजे गए पत्र के हवाले से जानकारी देते हुए, उन्होंने बताया कि पहले कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर 250 मीटर के रेडियस में या पूरा मोहल्ला कंटेनमेंट जोन बनाया जाता था।      उन्होंने बताया कि एक से ज्यादा केस होने पर कंटेनमेंट जोन का दायरा 200 मीटर की परिधि का होगा तथा उसके पश्चात स्थानीय स्तर पर परिस्थितियों के अनुसार बफर जोन का निर्धारण किया जाएगा।    उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में सिंगल केस पाए जाने पर 100 मीटर की परिधि में अथवा पूरा मोहल्ला जो भी कम होगा, उसे कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी तथा सीएमओ को उ०प्र० शासन आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया है।           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

बस्ती : लड़की भगाने वाला गिरफ्तार

चित्र
(शशि पाण्डेय)  बस्ती (उ.प्र.)। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।   पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना के दिशानिर्देशन में जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आज कप्तानगंज थाने के मुअस. 133 / 2020 आईपीसी की धारा 363 / 366 में वांछित अभियुक्त  विकास गुप्ता पुत्र राम अवध  निवासी भीटा थाना  कप्तानगंज जनपद बस्ती को उ.नि. अमित कुमार , का. दिनेश यादव  थाना कप्तानगंज द्वारा आज सुबह करीब दस बजे  एकटेकवा थाना कप्तानगंज से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।          ➖    ➖   ➖   ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

डीएम एसपी ने धर्मगुरूओं के साथ की गोष्ठी

चित्र
(सुधीर शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.) । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाइन बस्ती सभागार में आज आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत कोविड प्रोटोकॉल के पालन व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनों सम्प्रदाय के धर्मगुरूओं के साथ गोष्ठी की गई ।    गोष्ठी में भारत सरकार के आदेशों - निर्देशों से अवगत कराते हुए मॉस्क , सेनेटाइजर का नियमित प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं कोविड - 19 के संक्रमण से बचने हेतु  आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उक्त गोष्ठी में उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर / लाइन गिरीश कुमार सिंह मौजूद रहे ।           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

रेप के आरोपियों को बचाने में लगी बखिरा पुलिस

चित्र
(नीतू सिंह)  संतकबीरनगर (उ.प्र.) । सामूहिक बलात्कार जैसे गंभीर मामले में चुप्पी और हीलाहवाली के चलते जिले की बखिरा पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लग रहा है। पुलिस पर घटना के 8-9 दिन बीत जाने के बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  बता दें कि बीते 16 जुलाई 2020 को शाम करीब 6:00 बजे मुर्गी फार्म पर गांव की एक लड़की के साथ प्रधान एवं उसके साथियों द्वारा सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था। जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए पीड़िता को काफी जद्दोजहद करते हुए अधिकारियों के बहुत चक्कर लगाने पड़े थे। परिणामस्वरूप मुकदमा तो दर्ज हो गया, लेकिन आगे की गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई शिफर है।   पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक घटना वाले मुर्गी फार्म को सील नहीं किया है और आरोपी साक्ष्य मिटाने की फिराक में हैं। इतना ही नहीं मुल्जिमान द्वारा पीड़ित परिवार को धमकियां दिये जाने और सुलह करने का दबाव बनाने का भी आरोप है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा भी बताया है। पुलिस की कार्रवाई का आलम यह है कि अभी तक पीड़िता का 164 सीआरपीसी का बयान तक नहीं कराया गया।             ➖   ➖

बस्ती के प्रवासी श्रमिकों को सीएम ने फिर दिए 1 - 1 हजार

चित्र
(वन्दना शुक्ला)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के 35313 प्रवासी श्रमिको के खाते में 1000 रूपये की धनराशि कोविड-19 के दौरान आर्थिक सहायता के रूप में लखनऊ से बटन दबाकर वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से भेजा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाहर से आने वाले सभी कामगारों के तकलीफों से वाकिफ है तथा उनको हर सम्भव सहायता के लिए तैयार है।    उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी कामगारों को कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान राज्य के आने के समय खाद्यान किट दिया गया था। साथ ही 1000 रूपये की आर्थिक सहायता उनके खातो में भेजी गयी थी। पुनः दूसरी किस्त के रूप में 1000 रूपये की धनराशि उनके खातों में भेजी जा रही है।          उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी कामगारों को उनके निवास स्थान के आस-पास ही रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा हैै। इसके अलावा उन्होने अपना रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है। कोरोना वायरस से बचाने के लिए उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है । उन्होने कहा कि प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला तथा

कानपुर कांड : 50 हजार का इनामी शिवम दूबे गिरफ्तार

चित्र
(संतोष दूबे)  कानपुर (उ.प्र.) । जिले के चौबेपुर थाने के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों के हत्याकांड के वांछित अभियुक्त विकास दुबे के चचेरे भाई शिवम दुबे को एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ के अनुसार 50 हजार के इनामी शिवम को चौबेपुर में ही पकड़ा गया है।   बताया जा रहा है कि वह दो जुलाई रात से फरार था। फरारी के दौरान उसने कई जिलों में रिश्तेदारों के यहां शरण ली। गुरुवार शाम वह जानकारी लेने आ रहा था, तभी एसटीएफ ने उसे दबोच लिया । बिकरू कांड के दूसरे दिन तीन जुलाई की सुबह पुलिस ने विकास दुबे के चचेरे भाई अतुल दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया था।   इस हत्याकांड में अतुल का सगा भाई यानी विकास दुबे का चचेरा भाई शिवम दुबे उर्फ दलाल भी नामजद है, जो वारदात के बाद से फरार था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार हत्याकांड की रात शिवम दुबे भी पुलिस से मोर्चा लेने में शामिल था। अब गुरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। उसके जरिये अन्य फरार आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किया जा रहा है।    शिवम के बहनोई से हुआ था राहुल का विवाद   दो

धर्मसिंहवा थानाध्यक्ष बने धर्मेंद्र त्रिपाठी

चित्र
(विशाल मोदी)  संत कबीर नगर (उ.प्र.) । जिले के तेज तर्रार युवा पुलिस अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार तिवारी को धर्मसिंहवा थाने की बागडोर सौंपी गयी है।     लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने जिले में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियन्त्रण तथा श्रावण मास व आगामी त्योहार बकरा ईद एवं रक्षाबन्धन को देखते हुए कानून एंव शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए श्री त्रिपाठी को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने जिले में खलीलाबाद और थनघटा आदि क्षेत्रों में अपनी तैनाती के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखते हुए अपराध और और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए जनता का दिल जीता है। धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने कहा है कि इस वैश्विक महामारी के संक्रमण काल में जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के साथ ही कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दूसरे का ध्यान रखते हुए त्योहारों को सीमित दायरे में मास्क और दो की दूरी के साथ ही मनाएं। उन्होंने जनता से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि किसी प्रकार की लापरवाही के असुरक्षा पैदा करने वालों पर कड़ी का

योगा फॉर हेल्थ एंड इमुनिटी कार्यक्रम सम्पन्न @इनर व्हील क्लब

चित्र
(वन्दना शुक्ला)  बस्ती (उ.प्र.) । रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन एवं इनर व्हील क्लब बस्ती मिड टाउन के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना के खिलाफ जंग के लिए ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर योगा फॉर हेल्थ एंड इम्यूनिटी वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका संचालन इशंगाना महिमा चोपड़ा और सोमेन सिंह ने दिल्ली से किया। जिसमें 72 लोगों ने प्रतिभाग किया और इसका लाभ उठाया । इसमें योग नमस्कार, सिंह क्रिया एवं ध्यान क्रिया सिखाया गया और साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने के टिप्स भी बताए गए।    रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ ० दिलीप गुप्ता ने बताया कि इस तरह का वेबीनर का आयोजन हर सप्ताह किया जाएगा जिससे कि लोगों को कॉरोना के खिलाफ जंग में अपनी आंतरिक शक्तियों को बढ़ाने में मदद मिले ।   इनरव्हील क्लब अध्यक्षा डा निधि गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ऋषि-मुनि योग के द्वारा अपनी शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्तियों का बिकास करते थे।आज जबकि मानव जाति कोविड-19 के इस दौर में नाना प्रकार की चिंताओं व आशंकाओं से ग्रस्त है योग की उपयोगिता और बढ़ गई है। वर्तमान परिदृश्य में इस तरह के वेविनार प्राचीन भारत की योग एवं ध्यान विद्या