बस्ती के प्रवासी श्रमिकों को सीएम ने फिर दिए 1 - 1 हजार


(वन्दना शुक्ला) 


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के 35313 प्रवासी श्रमिको के खाते में 1000 रूपये की धनराशि कोविड-19 के दौरान आर्थिक सहायता के रूप में लखनऊ से बटन दबाकर वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से भेजा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाहर से आने वाले सभी कामगारों के तकलीफों से वाकिफ है तथा उनको हर सम्भव सहायता के लिए तैयार है।  



 उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी कामगारों को कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान राज्य के आने के समय खाद्यान किट दिया गया था। साथ ही 1000 रूपये की आर्थिक सहायता उनके खातो में भेजी गयी थी। पुनः दूसरी किस्त के रूप में 1000 रूपये की धनराशि उनके खातों में भेजी जा रही है।       



  उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी कामगारों को उनके निवास स्थान के आस-पास ही रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा हैै। इसके अलावा उन्होने अपना रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है। कोरोना वायरस से बचाने के लिए उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है । उन्होने कहा कि प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला तथा ब्लाक स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।  



इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि द्वितीय किस्त के रूप में आज 35313 प्रवासी कामगारों को 1000 रूपये की धनराशि उनके खातों में मुख्यमंत्री जी द्वारा भेजी गयी है। इसके पूर्व लगभग 19 हजार प्रवासी कामगारों के खातों में 1000 रूपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। वीडियों कान्फ्रेंसिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, अपर उप जिलाधिकारी सुखवीर सिंह तथा लाभ पाने वाले कुछ प्रवासी कामगार उपस्थित रहे। 


       -   -   -  -  -   -   -   -   -  -  -  -


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर