संदेश

उत्तर प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुलिस इनकाउंटर में जिंदा दबोचे गए गोपाल मिश्र के हत्यारे, दो घायलों सहित 5 गिरफ्तार, 2 घायलों सहित 5 गिरफ्तार

              (बृजवासी शुक्ल)  लखनऊ/ बहराइच (उ. प्र.)। बहराइच जिले में महसी क्षेत्र के महराजगंज कस्बे में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान हुई हिंसा में गोली मारकर युवक राम गोपाल मिश्र की हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को धर दबोचा है। जिनमें दो को इनकाउंटर में जिंदा गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैर में गोली लगी है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। घटना वाले दिन से पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। गुरूवार सत्रह (17) अक्टूबर को पुलिस को इनकी लोकेशन हाथ लगी, जिसके बाद इनको ट्रैक किया गया। जिन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ उनके नाम सरफराज उर्फ रिंकू और मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू है। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई इस घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि कैजुअल्टी नहीं हुई है। जानकारी है कि कुल 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इनमें एनकाउंटर में दो को गोली लगी है। मामला नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के पास का है। घाय...

गोविंद भदौरिया ने सुनीं समस्याएं

चित्र
                  (नीतू सिंह)  मैनपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया ने आज बुधवार को जनता दरबार में जनता की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित करते हुए निस्तारण करने के लिए कहा। उन्होंने 2 अक्टूबर बुधवार को अपने घिरोर स्थित कैम्प कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजन किया था। गोविंद भदौरिया ने आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया।  उन्होंने कहा कि हर जरुरतमंद की सेवा हो और किसी के साथ अन्याय ना हो तो महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।          ➖   ➖   ➖   ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

यूपी में उद्यान विभाग के 48वें निदेशक बने डॉ. अतुल कुमार सिंह

चित्र
                   (बृजवासी शुक्ल) लखनऊ। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती में संयुक्त निदेशक रहे डॉ. अतुल कुमार सिंह को निदेशक उद्यान का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ये मूल रुप से उद्यान विभाग में अपर निदेशक हैं। ये उत्तर प्रदेश में उद्यान विभाग के 48वें निदेशक बने हैं। डॉ. अतुल सिंह को निदेशक के रुप में चार्ज मिलने पर तमाम विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने बधाईयां देते हुए कहा है कि डॉ. अतुल सिंह के आने से विभाग में विकास कार्यों को और अधिक तेजी आएगी। (डॉ. अतुल सिंह को बुके देकर बधाईयां देते डीएचओ बस्ती धर्मेन्द्र चन्द्र चौधरी) आपको बता दें कि डॉ. अतुल सिंह करीब तीन साल तक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती में संयुक्त निदेशक पद पर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। 28 अगस्त को इनका प्रमोशन अपर निदेशक के पद पर हो गया था। इसके चन्द दिनों बाद ही निदेशक के चार्ज पर रहे डॉ. आरके तोमर सेवानिवृत्त हुए तो निदेशक का पद खाली हो गया। डॉ. अतुल कुमार सिंह - निदेशक उद्यान (उ.प्र.)   शासन के निर्देशानुसार उद्यान निदेशक...

बस्ती में किंकर सिंह का निधन : शोक की लहर, राना साहब जमीनी और लोकप्रिय नेता थे - हरीश द्विवेदी

चित्र
               (विशाल मोदी) बस्ती ( उ. प्र.)। बस्ती जनपद के ही नहीं पूर्वांचल के कद्दावर नेता पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राना कृष्ण किंकर सिंह का आज सुबह देहांत हो गया। वे करीब अस्सी वर्ष के थे। इनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से दो बार निर्दल विधायक बनने का कीर्तिमान हासिल था। सांसद हरीश द्विवेदी ने पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद ने कहा कि राना साहब जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जो बस्ती की विकास यात्रा में अपने अहम योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। समाज के सभी वर्गों में उनकी अच्छी पैठ थी तथा वे एक सर्वमान्य नेता थे। उनका जाना बस्ती के लिए अपूर्णीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। मैंने अपना सच्चा हितैषी खो      दिया - प्रमोद तिवारी   पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद प्रमोद तिवारी ने पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत...

दवा व्यापारी का पूरा परिवार लापता, पांच लोग गये थे नैनीताल

चित्र
                           (बृजवासी शुक्ल) फिरोजाबाद। नैनीताल घूमने गए दवा व्यापारी और उसका पूरा परिवार सत्रह दिनों से लापता है। फि‌रोजाबाद जिले का एक दवा व्यापारी अपने परिवार के साथ 15 अप्रैल को घर से नैनीताल घूमने के लिए गया था। उसके बाद से पूरे परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। ये फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कमला नगर निवासी हैं, जो वर्तमान में आगरा के थाना ट्रांसयमुना के श्रीनगर कॉलोनी में रहते हैं। वह 15 अप्रैल को नैनीताल घूमने के लिए आगरा स्थित घर से निकले थे। तब से परिजन का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है। फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के सरस्वती नगर निवासी रमाकांत शर्मा ने जिला आगरा के थाना ट्रांसयमुना में दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा है कि उनके भाई राजेश शर्मा (50), पत्नी सीमा शर्मा (45), बेटी काव्या वशिष्ठ (22) एवं बेटा अभिषेक वशिष्ठ (25), पुत्रवधू ऊषा वशिष्ठ (24) एवं अभिषेक के एक वर्षीय बेटे विनायक के साथ नैनीताल घूमने के लिए 15 अप्रैल को घर से गए थे। तभी से उनका कोई पता नहीं चला। ...

अतीक की पत्नी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

चित्र
                              (चिन्मय श्याम)   प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम से वायरल चिट्ठी में आरोप लगाया है कि प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश विरोधियों से मेरे पति की और देवर की हत्या की सुपारी लिए बैठे हैं। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम से एक चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। चिट्ठी में सनसनीखेज खुलासा किया गया है। आरोप है कि प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री द्वारा की गई साजिश के तहत उमेश पाल की हत्या कराई गई। कहा गया है कि महापौर का पद अपने कब्जे में रखने के मकसद से कबीना मंत्री की ओर से साजिश रची गई है। प्रयागराज पुलिस भी मंत्री के दबाव में काम कर रही है। इसके साथ ही आरोप लगाया है कि प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश विरोधियों से मेरे पति की और देवर की हत्या की सुपारी लिए बैठे हैं।          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ द...

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार

चित्र
                            (बृजवासी शुक्ल)  प्रयागराज। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर आज रात करीब दस बजे को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इसमें दोनों की मौत हो गई। जिन तीन हमलावरों ने इन पर गोलियां चलाईं, उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को साल 2005 के राजू पाल हत्याकांड के सिलसिले में अदालत में सुनवाई के लिए यहां लाया गया था। 13 अप्रैल को झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अतीक अहमद का बेटा असद और उसका एक साथी गुलाम मोहम्मद मारा गया था। अतीक और असरफ की हत्‍या पुलिस हिरासत में हुई है। इस कारण सवाल भी उठ रहे हैं। डीजीपी उत्‍तर प्रदेश ने आशंका भी जताई थी कि अतीक की हत्‍या की जा सकती है। प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी। इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है। इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया...

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

चित्र
अतीक के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर : शूटर गुलाम भी ढेर, उमेश पाल की हत्या के 48 दिन बाद मारे गए                             (बृजवासी शुक्ल)  प्रयागराज (उ.प्र.)। झांसी के बड़ागांव में परीक्षा डैम के पास माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद और गुलाम को एसटीएफ ने आज एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। पुलिस के मुताबिक, इनके पास विदेशी हथियार भी मिले हैं। एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान अतीक की प्रयागराज कोर्ट में पेशी चल रही थी। बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर वो रोने लगा। गला सूखा तो पानी मांगा और सिर पकड़कर बैठ गया। उमेश पाल हत्याकांड के 48 दिन बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की। 24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद से ही असद और गुलाम मोहम्मद फरार थे। एसटीएफ 48 दिन से लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर मार गिराया। एनकाउंटर को डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल लीड कर रहे थे। एसटीएफ के डीआईजी अनंत देव तिवारी ने कहा - असद और गुलाम क...

सीएम योगी ने बस्ती में किया डॉ. वाईडी सिंह की मूर्ति का अनावरण और पुस्तक का विमोचन

चित्र
                          (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर्रैया तहसील के दुबौलिया में ए.डी. एकेडमी का उद्घाटन किया तथा इसके संस्थापक डॉक्टर वाई.डी. सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होने डा. वाई.डी. सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लिखित ‘‘अविस्मरणीय स्मृतिया‘‘ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा है कि डा. वाई.डी. सिंह ने चिकित्सा के साथ-साथ शिक्षा, बागवानी, गोवंश संरक्षण तथा समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया। इन्सेफलाइटिस के दौरान बच्चों की जान बचाने में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। विकसित भारत देश का निर्माण करना सभी देशवासियों का दायित्व है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर निरन्तर अग्रसर है।   सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जनसभा में उपस्थित सभी लोगो को नवरात्रि एवं रामनवमी की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि डॉक्टर वाई.डी. सिंह सरकारी नौकरी करते हुए भी समाज सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाय...

यूपी में हड़ताली बिजली कर्मियों और इंजीनियर्स पर लगेगा एस्मा व रासुका

चित्र
                           (बृजवासी शुक्ल)  लखनऊ। सरकार और बिजली विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी अब सामने - सामने आ चुके हैं। कर्मचारियों ने जहां गुरुवार को कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए रात 10 बजे से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। वहीं, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों और इंजीनियरों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्यवाही करने की बात कही है। इसका असर दिखने लगा है। प्रयागराज, महोबा और महारागंज समेत कई जिलों में कर्मचारियों और नेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है।बिजली कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। इसके चलते शक्ति भवन पर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। बारिश के बाद कानपुर, उन्नाव, बंदायू, लखीमपुर के पलिया और बस्ती जिले सहित जगहों पर फॉल्ट की बढ़ गया है। बारिश के बाद बिजली गई तो उसको किसी ने सही नहीं किया है। ऐसे में परेशानी बढ़ने लगी है। सूत्रों का कहना है कि पूरे प्रदेश में छोटे - बड़े हजारों फॉल्ट हो गये हैं।     संविदा कर्मचारियों को क...

बस्ती : महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया निरीक्षण

चित्र
                            (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। प्रदेश की राज्य मंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने निर्देश दिया है कि विभागीय अधिकारी आगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा पोषाहार समय से पात्र लाभार्थियों को वितरण करायें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होंगी। सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होने ब्लाकवार आगनबाड़ी केन्द्र की स्थिति, बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण, कुपोषित एंव अतिकुपोषित बच्चों का विवरण, उनके इलाज की व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिया।       (महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रतिभा शुक्ला के साथ निरीक्षण में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल)  उन्होंने निर्देश दिया है कि जनपद के पॉच पोषाहार निर्माण केन्द्रों से समय से पोषाहार का वितरण सुनिश्चित कराये। कुपोषित बच्चों के घर पर विभागीय अधिकारी जाये तथा उनके अभिभावको को प्रेरित करके बच्चों का उपचार सुनिश्चित करायें। उन्हें पोषण वाटिका लगाने क...

आईपीएस पर 20 लाख घूस मांगने का आरोप : वीडियो वायरल

चित्र
                              (बृजवासी शुक्ल)  लखनऊ। मेरठ ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार का 20 लाख की घूस मांगने का वीडियो रविवार 12 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अनिरुद्ध कुमार वीडियो कॉल पर व्यापारी से बात कर रहे हैं। अनिरुद्ध कुमार व्यापारी से कहते हैं कि इतना लेट करके मत भेजिए। साथ ही पूछा- आज कितना भेज रहे हैं। व्यापारी कहता है कि आज हम 10 या 20 लाख भेजेंगे। साथ ही व्यापारी कहता है कि भैया इतनी मोटी रकम खाते से निकालने पर शक नहीं होगा क्या? 10 लाख रुपए जब अकाउंट से निकलता है, तो दिक्कत होती है। अकाउंट पेई चेक से ही पैसा निकल रहा है। इस पर एसपी ग्रामीण कहते हैं कि मिनिमम 20 लाख रुपए शाम तक भेजिए। बाकी मैं बताता हूं। यह वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद DGP मुख्यालय ने जांच बैठा दी है। साथ ही 3 दिन के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। सनबीम स्कूल के मालिक पर दर्ज हुआ था रेप का मुकदमा बता दें कि कुछ साल पहले सनबीम स्कूल के मालिक पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। अनिरुद्...