अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर : शूटर गुलाम भी ढेर, उमेश पाल की हत्या के 48 दिन बाद मारे गए

                           (बृजवासी शुक्ल) 

प्रयागराज (उ.प्र.)। झांसी के बड़ागांव में परीक्षा डैम के पास माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद और गुलाम को एसटीएफ ने आज एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। पुलिस के मुताबिक, इनके पास विदेशी हथियार भी मिले हैं। एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान अतीक की प्रयागराज कोर्ट में पेशी चल रही थी। बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर वो रोने लगा। गला सूखा तो पानी मांगा और सिर पकड़कर बैठ गया। उमेश पाल हत्याकांड के 48 दिन बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की। 24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद से ही असद और गुलाम मोहम्मद फरार थे। एसटीएफ 48 दिन से लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर मार गिराया। एनकाउंटर को डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल लीड कर रहे थे। एसटीएफ के डीआईजी अनंत देव तिवारी ने कहा - असद और गुलाम को हमारी टीम ने मार गिराया है। इनके पास से पिस्टल, रिवाल्वर और विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।

   (झांसी के पारीछा डैम के पास एनकाउंटर के बाद असद) 

 एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस वारंट बी लेकर साबरमती और बरेली से अतीक और अशरफ को प्रयागराज लाई थी। इनपुट थे कि रास्ते में काफिले पर हमला करके अपराधियों को छुड़ाया जा सकता है। इसे देखते हुए स्पेशल फोर्सेस लगाई गई थीं। आज 12.30 से 1.00 बजे के बीच सूचना के आधार पर कुछ लोगों को रोका गया तो दोनों तरफ से गोलियां चलीं। उस ऑपरेशन में एसटीएफ ने असद और गुलाम पर फायरिंग की। ये घायल हुए और बाद में दम तोड़ दिया।

झांसी के परीक्षा डैम के पास एनकाउंटर के बाद असद (सफेद कुर्ते में) और गुलाम मोहम्मद 

उमेश पाल की मां ने कहा कि मेरे बेटे को सरेआम गोली मार दी। आज की कार्रवाई से हम लोगों को थोड़ी सी शांति मिली है। मेरे बेटे के हत्यारे मारे गए। ये जो 2 एनकाउंटर हुए हैं, उन्हें पाप की सजा मिली। देर है अंधेर नहीं है। योगीजी को धन्यवाद। एडीजी यूपी एसटीएफ अमिताभ यश ने कहा कि हमें जानकारी थी कि इनके पास विदेशी हथियार हैं। हम तैयार थे। जिस तरह इस गैंग ने उमेश पाल और उनके दोनों गनर्स को मारा था, इन आरोपियों को पकड़ना आसान नहीं था। दोनों के पास ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर और वाल्थर पिस्टल मिली है। ये हथियार रेयर हैं। सामान्यत: मिलते नहीं हैं। प्रशांत कुमार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि सरकार की अपराध और अपराधियों, माफियाओं को खत्म करने की जो प्रतिबद्धता है, वो आप जानते हैं। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।

            (मां शाइस्ता परवीन के साथ असद का फाइल फोटो) 

उमेश पाल मर्डर में असद का नाम और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शाइस्ता ने अतीक अहमद से नाराजगी जाहिर की थी। रोते हुए कहा था कि असद अभी बच्चा है। उसे इस मामले में नहीं लाना चाहिए था। यह सुनने के बाद माफिया डॉन अतीक अहमद नाराज हो गया था। डांटकर उसने शाइस्ता परवीन से कहा था असद शेर का बच्चा है। उसने शेरों वाला काम किया है। आज उसकी वजह से ही मैं 18 साल बाद चैन की नींद सोया हूं। उमेश के चलते मेरी नींद हराम हो गई थी। अब तुम बेवजह बात करके मेरा मूड न खराब करो। सब मैनेज हो जाएगा।

  उमेश पाल हत्याकांड में अब तक 4 एनकाउंटर

अतीक के बेटे असद का उमेश हत्याकांड में शूटिंग करते हुए वीडियो सामने आया था। इसे प्रयागराज पुलिस ने जारी किया था। चार फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस अब तक 4 शूटर्स का एनकाउंटर कर चुकी है। पहला एनकाउंटर प्रयागराज में ही 27 फरवरी को अरबाज का हुआ था। अरबाज उस क्रेटा कार को चला रहा था, जिससे बदमाश उमेश पाल के घर तक पहुंचे थे। इसमें असद भी था। वहीं, दूसरा एनकाउंटर 6 मार्च को हुआ था। इसमें उमेश पर पहली गोली चलाने वाले विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके अलावा असद और गुलाम मोहम्मद को आज गुरुवार को पुलिस ने एनकाउंटर इनकाउंटर में मार गिराया। यानी, अब तक इस मामले में 4 एनकाउंटर हो चुके हैं। अतीक के परिवार की मदद करने वाले 3 आरोपियों और करीबियों के घर पर बुलडोजर भी चल चुका है।

प्रयागराज कोर्ट ने अतीक को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 200 सवालों की लिस्ट तैयार की है। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों को नैनी जेल से एक ही प्रिजन वैन से प्रयागराज CJM कोर्ट लाया गया। इस दौरान अतीक अहमद ने अपने वकील से अलग मुलाकात की इजाजत मांगी।
उत्तर प्रदेश में बसपा विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। गनर संदीप मिश्र और राघवेंद्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान इन दोनों की भी मौत हो गई थी। बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और अतीक अहमद के बीच करीब सत्रह साल पुरानी दुश्मनी थी।
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के 13 दिन बाद पुलिस को एक और सुराग मिला था। 24 फरवरी की शाम जिस समय उमेश पाल की हत्या की गई थी उस समय माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के साथ उसका एक दोस्त भी क्रेटा कार में बैठा था। हत्या के समय वह कार से नीचे नहीं उतरा था। पुलिस का मानना है कि उसे बैकअप में रखा गया था।

10 साल के बेटे असद से फायरिंग कराते अतीक का वीडियो सामने आया था। जिसमें अतीक ने असद से कहा- चलाओ गोली, और असद ने धड़ाधड़ फायरिंग करके मैगजीन खाली कर दी।
उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे सुर्खियों में हैं। सीसीटीवी में उमेश पर गोलियां दागता अतीक का बेटा असद दिख रहा है। ऐसे में एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर दावा है कि वो असद के बचपन का है। इसमें अतीक अहमद की आवाज है कि चलाओ गोली।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार