संदेश

अप्रैल, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मंडलायुक्त ने किया कैली की व्यवस्था का निरीक्षण

चित्र
                          (विशाल मोदी)   बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने ओपेक कैली अस्पताल पहुॅचकर कोविड-19 के मरीजो के इलाज की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होने दवाओं एवं आक्सीजन की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उन्होने निर्देश दिया है कि 25 बेड का आक्सीजनरहित अलग कोविड प्रिजम्पिटव वार्ड तैयार करे, जिसमें सामान्य कोविड मरीजो को भर्ती कर उनका इलाज किया जा सकें। यदि उनका स्वास्थ्य विगड़ता है तो उन्हें आक्सीजनयुक्त वार्ड में शिफ्ट किया जा सके।  उन्होने कहा कि सभी कोविड मरीजो का उनकी आवश्यकता के अनुसार समुचित इलाज किया जाय। उन्होने जनरल मेडिसीन वार्ड तथा सर्जिकल वार्ड में भर्ती कोविड मरीजो की स्थिति का निरीक्षण किया तथा मरीजो के हालात के बारे में जानकारी हासिल किया। उन्होने निर्देश दिया है कि मरीजो के इलाज में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन किया जाय।             ➖     ➖      ➖     ➖     ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

डीएम बस्ती ने जारी की लाकडाउन की गाइडलाइंस

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी व्यापारी बंधुओं से अपील किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार शुक्रवार सायं 8:00 बजे से मंगलवार की प्रातः 7:00 बजे तक कर्फ्यू / लॉकडाउन घोषित किया गया है इस अवधि में केवल आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई यथा सब्जी, फल, दूध, दवाएं आदि सुचारू रूप से जारी रहेंगी, इनके अतिरिक्त अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों/ दुकानों को पूर्णतः बंद रखना है।  उन्होंने कहा कि भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सभी धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट्स, बार, शॉपिंग कांप्लेक्स, तरणताल, स्टेडियम, जिम, स्पा, सिनेमा हॉल इत्यादि इस अवधि में पूर्णतः बंद रहेंगे। सभी सामाजिक/ राजनीतिक/ खेल /मनोरंजन/ अकादमी/ सांस्कृतिक/ धार्मिक उत्सव के भीड़ एवं सभाओं को प्रतिबंधित किया गया है। डीएम सौम्या अग्रवाल ने जनपद की सम्मानित जनता एवं व्यापारी बंधुओं से अनुरोध किया है कि उपर्युक्त भारत सरकार के निर्देशों का अनुपालन कर कोरोना वायरस संक्रमण के चेन को तोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं तथा मानव एवं मानवता को जीवित रखने में अपना अप

मास्क न लगाने वालों को सबक है बीजेपी विधायक की मौत

चित्र
                          (विशाल मोदी)  BJP विधायक ने कहा था- कोरोना तो खत्म हो गया; संक्रमण ने उनकी जान ले ली, 24 घंटे तक ICU भी नहीं मिला था लखनऊ। कोरोना को लेकर लापरवाही या इसे हल्के में लेना जानलेवा हो सकता है। यह सबक UP के बरेली में नवाबगंज विधानसभा सीट से BJP विधायक रहे केसर सिंह गंगवार की मौत के मामले से लिया जा सकता है। केसर सिंह की कोरोना संक्रमण की वजह से 28 अप्रैल को मौत हो गई।  उनकी मौत के बाद एक न्यूज चैनल का वीडियो सामने आया है। वीडियो उस वक्त का है जब केसर सिंह विधानसभा पहुंचे थे। रिपोर्टर ने विधायक से पूछा कि कोरोना काल है और आपने मास्क भी नहीं लगा रखा है? जवाब में विधायक ने कहा था कि मास्क... अब कोविड खत्म हो गया है। अब कोविड कहां रखा है ? ऐसा कहकर वे मोबाइल पर बात करते हुए आगे निकल गए।              24 घंटे नहीं मिला था ICU केसर सिंह गंगवार की हालत अचानक बिगड़ने पर 10 अप्रैल को उन्हें बरेली के राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजन का आरोप है कि केसर सिंह को 24 घंटे तक एक ICU बेड नहीं मिल पाया था। इसलिए उन्हें नोएडा

मई में दो चक्रों में होगा खाद्यान्न वितरण

चित्र
                           (बृजवासी शुक्ल)   बस्ती (उ.प्र.) । सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत मई माह में दो चक्रों में खाद्यान्‍न का वितरण किया जाएगा। प्रथम चक्र में नियमित वितरण व द्वितीय चक्र में पी.एम.जी.के.वाई. योजनान्‍तर्गत नि:शुल्‍क वितरण किया जाएगा।   जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने बताया कि इस बार मई माह में 02 चक्रों में खाद्यान्‍न का वितरण कराया जायेगा। प्रथम चक्र में 05 मई से 14 मई तक नियमित वितरण कराया जायेगा। इसमें अन्‍त्‍योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 20 किग्रा गेंहू व 15 किग्रा चावल तथा पात्र गृहस्‍थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 03 किग्रा गेंहू व 02 किग्रा चावल वितरित कराया जायेगा। वितरित किये जाने वाले खाद्यान्‍न का मूल्‍य गेंहू 02 रू. प्रति किग्रा तथा चावल 03 रू. प्रति किग्रा होगा। द्वितीय चक्र के वितरण में प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजनान्‍तर्गत नि:शुल्‍क खाद्यान्‍न का वितरण कराया जायेगा। इसमें अन्‍त्‍योदय व पात्र गृहस्‍थी दोनों योजना के कार्डधारकों को प्रति यूनिट 03 किग्रा गेंहू व 02 किग्रा चावल का नि:शुल्‍क वितरण किया जायेगा।             ➖      ➖      ➖     ➖ 

बस्ती : तुलस्यान वस्त्रालय में लगी आग

चित्र
                          (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय शहर की मुख्य बाजार गांधी नगर में आज दोपहर अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। दुकान में काफी भीड़ होने की वजह से लोग सड़क पर भागने लगे। गनीमत रही कि आग ऊपरी मंजिल पर लगने से खतरा कम रहा और नुकसान भी न के बराबर बताया जा जा रहा है। अलबत्ता यह जरुर है कि दुकान में आग की खबर से वहां मौजूद ग्राहकों में भगदड़ मच गयी।  बस्ती शहर में गांधी नगर को यहां का हजरतगंज कहा जाता है। आज दोपहर यहां की प्रसिद्ध कपड़े की दुकान तुलस्यान वस्त्रालय प्रा. लि. में अचानक आग लग गयी। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया और ग्राहक जल्दी जल्दी निकल कर सड़क पर आ गये। आग दुकान की ऊपरी मंजिल पर लगने की खबर है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने से दुकान में मामूली नुकसान की खबर है। आग की सूचना पर पुलिस और बचाव कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू भी पा लिया गया। बता दें कि जिले में विद्युत सुरक्षा निदेशक का कार्यालय है। इनका काम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रतिवर्ष विद्युत सम्बन्धी व्यवस्थाओं की जांच कर खा

बिना कोरोना टेस्ट के मतगणना में नहीं जा सकेंगे प्रत्याशी या एजेंट

चित्र
                              (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस की जांच के लिए पर्याप्त एनटीजन किट सीएचसी एवं पीएचसी पर रखें ताकि लोगों की कोरोना की जांच कराई जा सके।  उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना सेंटर में प्रवेश करने वाले सभी प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ता का कोरोना वायरस का नेगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है। ऐसी स्थिति में काफी लोगों के कोरोना की जांच के लिए सीएचसी/ पीएचसी पर आने की संभावना है। उन्होंने निर्देश दिया है कि एंटीजन के साथ-साथ पर्याप्त कार्मिक भी तैनात करें। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य किया जाए।            ➖     ➖     ➖     ➖     ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन

चित्र
                       (बृजवासी शुक्ल)   लखनऊ । कोरोना ने पत्रकारिता की दुनिया के एक बहुत ही प्रतिभावान व्यक्ति को छीन लिया। आजतक टीवी चैनल के पत्रकार रोहित सरदाना का नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। मशहूर टीवी ऐंकर रोहित सरदाना की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह लंबे समय तक ‘जी न्यूज’ में थे और इस समय ‘आजतक’ चैनल में सेवाएं दे रहे थे। शाम को प्रसारित होने वाले डिबेट शो ‘दंगल’ की वह ऐंकरिंग करते थे। उन्हें पत्रकारिता जगत के कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया था और बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता था। पत्रकारिता और राजनीति के कई बड़े चेहरों ने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘विश्वास ही नहीं हो रहा कि रोहित जी हमारे बीच नहीं रहें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शान्ति। ‘ अभिषेक मनु सिंघवी ने लिखा, ‘अविश्वसनीय, अकल्पनीय, कोरोना के क्रूर चक्र ने एक शानदार पत्रकार को लील लिया | ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : बस्ती में 69.85 फीसदी वोट पड़े

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में आज जिले में कुल 69.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 1866701 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था । बस्ती जिले में कुल 1185 ग्राम पंचायतों में 1224 मतदान केन्द्र तथा 2954 मतदेय स्थल बनाये गये थे।    जिले के बस्ती सदर ब्लाक में 102 ग्राम पंचायतो में 111 मतदान केन्द्र तथा 281 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 177080 मतदाता हैं। हर्रैया ब्लाक में 88 ग्राम पंचायतो में 88 मतदान केन्द्र तथा 211 मतदेय स्थल बनाये गये थे, यहां कुल 136442 मतदाता हैं। साऊंघाट में 87 ग्राम पंचायतो में 90 मतदान केन्द्र तथा 227 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 140339 मतदाता हैं। रामनगर ब्लाक में 81 ग्राम पंचायतो में 81 मतदान केन्द्र तथा 210 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 132673 मतदाता है। विक्रमजोत में 79 ग्राम पंचायतो में 82 मतदान केन्द्र तथा 187 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 119078 मतदाता हैं। रूधौली ब्लाक में 75 ग्राम पंचायतो में 77 मतदान केन्द्र तथ

सीरम के बाद भारत बायोटेक ने भी घटाई कोरोना वैक्सीन की कीमत

चित्र
                              (प्रशांत द्विवेदी)  नई दिल्ली । देश में तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के शुरू होने से पहले एक अच्‍छी खबर सामने आई है। सीरम इंस्‍टीट्यूअ ऑफ इंडिया के बाद अब टीका उत्‍पादक फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने भी राज्यों के लिए कोविड वैक्सीन की कीमतें कम करने की घोषणा की है। भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन अब राज्‍यों को 400 रुपये में उपलब्‍ध होगी। कंपनी ने पहले इसकी कीमत 600 रुपए रखी थी। मालूम हो कि देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टीके कोविशील्ड और भारत बायोटेक के टीके कोवैक्‍सीन के साथ टीकाकरण हो रहा है। सरकार ने रूसी वैक्‍सीन स्‍पुत‍निक-वी के आपात इस्‍तेमाल की मंजूरी भी दे चुकी है। केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से अपने कोविड वैक्‍सीन की कीमतों को कम करने को कहा था। इस अपील का ही असर है कि दोनों कंपनियों ने अपने वैक्‍सीन की कीमतों को कम किया है। इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राज्यों के लिए अपने टीके की कीमतें कम की थीं। राज्यों को अब सीरम इंस्‍टीट्यूट के टीके 300 रुपये प्रति खुराक की दर से मिलेंगे। इससे पहले सीरम ने राज्‍यों के

सांसद ने किया कैली का औचक निरीक्षण, आक्सीजन और बेड बढ़ाने पर दिया जोर

चित्र
                         (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.) । सांसद हरीश द्विवेदी ने आज कैली चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल व्यवस्था का जायजा लेकर चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ बैठक किया। सांसद ने चिकित्सकों को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल का यह दौर सभी के लिए कठिनाई का है। इसमें सभी को मिलकर आपसी तालमेल से कार्य करना होगा।  मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी ने तीमारदारों से मुलाकात करके अपील किया कि कोविड केयर सेंटरों में सेवा देने वाले चिकित्सकों, संविदा कर्मी, सफाईकर्मी का उत्साह वर्धन करते रहें तथा उन्हें अपनी सेवा मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए देने हेतु प्रेरित करें। सांसद ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को कैली हॉस्पिटल में एक काउंसलिंग सेंटर, कोविड हेल्प सेंटर, मरीजों के तीमारदारों के लिए पीने के पानी एवं उनके बैठने के लिए टेंट लगाने की व्यवस्था के साथ ही 200 बेड बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने का निर्देश दिया।  सांसद ने कहा कि सभी अधिकारी एवं चिकित्सक अपने दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्

मरीज लाने पर एम्बुलेंस कर्मी को डॉ. ने दी गाली, बुलडोजर चलवाने की धमकी, नतीजा शिफर

चित्र
                       (अनूप पाण्डेय)  लखीमपुर खीरी। एक ओर एम्बुलेंस कर्मचारी खुद इस कोरोना काल में भावनात्मक रूप से जुड़कर अपने जान की बाजी लगाकर सेवाएं देने के लिए डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर इनकी उपेक्षा और अपमान करने से कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। उदाहरण की बात करें तो इटावा के शरद यादव इसकी नजीर हैं, जिन्होंने स्वयं अपनी ड्यूटी अतिसंवेदनशील गाजियाबाद में लगवाई। ऐसे कोरोना योद्धाओं के आदर की बात कौन करे, इन्हें अपमान का दंश झेलना पड़ रहा है। ताजा मामला लखीमपुर खीरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन का है। देखें वीडियो : -   निघासन थाना थाना के अंतर्गत निघासन सीएचसी पर एम्बुलेंस सं. यूपी 32 बीजी 9047 पर रात 08.22 बजे एक मरीज के लिए बरोठा से फोन आया जिसका नाम ओम प्रकाश आयु 60 वर्ष था। मरीज अचेत अवस्था में पड़ा था। वहां के स्थानीय लोगों ने मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 नंबर पर कॉल किया।              (कोरोना योद्धा शरद यादव - फाइल फोटो)  एम्बुलेंस कर्मचारियों द्वारा गाड़ी लेकर वहां से मरीज को रिसीव करके सी एच सी निघासन ले जाया गया । वहां पर मौजूद डाक्टर अनिल वर्मा लावारिस मरीज

यूपी में अब 3 दिन का लाकडाउन

चित्र
                        (बृजवासी शुक्ल)  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सूबे की योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने यूपी में साप्ताहिक लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब वीकेंड लॉकडाउन प्रदेश में शुक्रवार की रात 8 बजे से शुरू होकर मंगलवार की सुबह 7 बजे तक रहेगा।  कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर योगी सरकार ने यह अहम निर्णय लिया है। बता दें पहले यह शुक्रवार की रात्रि से सोमवार की सुबह तक रहता था। अब इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई है। इस दूसरी लहर में पहली बार अठारह अप्रैल रविवार यानि को शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह  सात बजे तक 35 घण्टे लॉक डाउन किया गया था। इसके बाद के हफ्ते में चौबीस अप्रैल शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 59 घण्टे तक का लाकडाउन किया गया था। इस बार इसे बढ़ा कर 83 घण्टे का कर दिया गया है, जो शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगा। जो कल 30 अप्रैल रात आठ बजे से लागू होगा।           

बस्ती में कल मनाया जाएगा बन्दी दिवस : डीएम

चित्र
                         (बृजवासी शुक्ल)   बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत मतदान दिवस 29 अप्रैल 2021 को सभी दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानो में बन्दी के दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन क्षेत्रों के लिए पूर्व से सामान्य साप्ताहिक बन्दी दिवस घोषित हो अथवा न हो।    उन्होंने निर्देश दिया है कि अनविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों के लिए उक्त दिवस को मतदान की अवधि तक सार्वजनिक सवेतन अवकाश रहेगा। इसके साथ ही अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नही लिया जायेगा। अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर दिया जायेगा।              ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

जस्टिस वीके श्रीवास्तव का कोरोना से निधन

चित्र
                           (संतोष दूबे)  लखनऊ । इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक दुखद खबर आयी है। कोरोना (COVID-19) संक्रमण के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीटिंग जज जस्टिस वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई है। जस्टिस वीके श्रीवास्तव ने वर्ष 1986 में लॉ ग्रेजुएशन और वर्ष 1988 में लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। 2005 में उन्हें उच्च न्यायिक सेवा में नियुक्त किया गया और 2016 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। बाद में उन्हें 20 सितंबर, 2016 से 21 नवंबर, 2018 तक सचिव (विधायी) के रूप में नियुक्त किया गया। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को 22 नवंबर, 2018 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने 20 नवंबर, 2020 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली, इनका कार्यकाल 31 दिसम्बर 2023 तक था । न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को चिकित्सा समस्या के कारण उन्हें पीजीआई लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया, जहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया।           ➖     ➖     ➖     ➖     ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो.

वोट के बदले नोट का वीडियो बनाने के बाद मारपीट

चित्र
                         (अनूप पाण्डेय)  हर्रैया (बस्ती) । वैसे तो वोट के बदले नोट के तमाम मामले सामने आते रहते हैं। यहां हर्रैया तहसील के पैकोलिया थानान्तर्गत ग्राम पंचायत मुइली में एक प्रधान प्रत्याशी के समर्थक द्वारा पैसा बांटने का कुछ लोगों द्वारा विडियो बना लिया गया। इसके बाद सिर फुटौव्वल की नौबत आ गयी। दोनों तरफ से थाने पर तहरीर दी गई है। चुनाव जीतने के लिए वोटरों में पैसे बांटे जा रहे है। ऐसा वीडियो सामने आया है। वीडियो में जिस व्यक्ति को पैसा दिया जा रहा है, बताया जा रहा है कि गोपी मौर्य के दादा जी को पैसा दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उक्त ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान राजेन्द्र प्रजापति वर्तमान प्रधान प्रत्याशी हृदयलाल के पक्षधर हैं। पोस्टर में ये हृदयलाल के पक्ष में निवेदन भी कर रहे हैं। राजेन्द्र प्रजापति द्वारा पैसे बांटने का वीडियो बन जाने के बाद दो पक्ष भिड़ गये और मारपीट भी हुई। देखें वीडियो : -   प्रधान प्रत्याशी भागी पुत्र शिव हरख ने मामले की शिकायत थाने पर की तो पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मारपीट में कृष्ण देव पांडेय, रवींद्र पांडे

मनीष ने की ईमानदारी, पुलिस ने लौटाई मोबाइल, जेई खुश

चित्र
                          (नीतू सिंह)   बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय शहर कोतवाली के रौता चौराहे पर एक व्यक्ति की ईमानदारी और रौता पुलिस की मदद से एक गायब हुआ एण्ड्रायड फोन उसे वापस किया गया, जिसका फोन गिर गया था और गुम हो गया था।    (जेई को फोन सौंपते चौकी प्रभारी नारायण लाल व मनीष चौधरी)  पुलिस चौकी रौतापार थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर कल सत्ताईस अप्रैल को कोतवाली के ही चननी गांव मनीष चौधरी पुत्र धर्मेन्द्र चौधरी ने रौता पुलिस चौकी आकर एक एंड्राइड मोबाइल फोन प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि उन्हें यह मोबाइल फोन रौतापार चौराहे पर सड़क पर गिरा हुआ मिला हैI इस सूचना पर चौकी प्रभारी उ.नि. नरायण लाल श्रीवास्तव द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर मोबाइल के मालिक प्रकाश वर्मा (अवर अभियंता) पुत्र नयन वर्मा तैनाती 33/11 KV विद्युत उपकेंद्र बनकटी थाना लालगंज जनपद बस्ती का पता लगाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। श्री वर्मा ने रौता पुलिस व मनीष चौधरी की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।            ➖      ➖      ➖     ➖     ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील

लोटस अस्पताल में मरीज के परिजनों ने काटा बवाल, तोड़फोड़ : सुरक्षा कर्मी घायल, एफआईआर

चित्र
                        (घनश्याम मौर्य)  आगरा। जिले के दीवानी चौराहा स्थित लोटस अस्पताल में मंगलवार दोपहर को एक मरीज की मौत की अफवाह से बवाल हो गया। मरीज के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तीमारदारों ने कर्मचारियों के रोकने पर मारपीट कर दी। हॉस्पिटल में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। आईसीयू वार्ड के शीशे तहस - नहस कर दिए।  घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। उससे पहले ही आरोपी भाग निकले। मामले में थाना हरी पर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं। न्यू आगरा क्षेत्र स्थित अबुल उलाह दरगाह के पास मोहल्ले में रहने वाले इरफान को सेप्टीसीमिया की समस्या थी। परिजनों ने उन्हें दीवानी स्थित लोटस अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर को मरीज के मरने की अफवाह फैल गई। इस पर परिजन भड़क गए। देखें   वीडियो -  https://youtu.be/Waqvb1IcLDc परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित

होम आईसोलेशन में दवा वितरण अभियान, छूटे मरीजों को पहुंचाई जा रहीं दवाएं

चित्र
                     (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.) । होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड के मरीजों तक दवा पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शासन ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब तक छूटे हुए मरीजों तक शत-प्रतिशत दवाएं पहुंचाई जाएंगी। कोविड जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) मरीज से संपर्क कर उसकी हालत के बारे में जानकारी लेती है। अगर उसमें कोरोना के लक्षण नहीं है या माइल्ड सिम्प्टम्स हैं तो टीम उसे होम आईसोलेशन की सुविधा प्रदान कर सकती है। इसके लिए मरीज के घर में सुविधा होनी चाहिए। टीम द्वारा मरीज को दवा उपलब्ध करा कर परामर्श दिया जाता है। इस समय बड़ी संख्या में कोविड के केस सामने आ रहे हैं, होम आईसोलेशन वाले मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। संसाधन व टीम की संख्या सीमित होने के कारण मरीज तक समय से दवाओं को पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। कई मरीज बिना दवा के रह जा रहे हैं।  शासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मरीजों तक दवा पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि फार्मासिस्ट्स की टीम लगाकर बड़ी संख्या में दवाओं की किट त

हर्रैया में रीज. मैनेजर ने किया एम्बुलेंस की जांच, समस्याएं पेश, निराकरण का आश्वासन

चित्र
                         (अनूप पाण्डेय)  हर्रैया (बस्ती) । स्थानीय हरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई के बस्ती मण्डल के रीजनल मैनेजर गौतम चटर्जी द्वारा हर्रैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण करके एम्बुलेंस तथा कर्मचारियों की समस्याओं का हाल जाना गया। उनके द्वारा एम्बुलेंस में दवा ऑक्सीजन तथा मौजूद उपकरण की जांच की गई। जिसमें प्रमुख रुप से एम्बुलेंस में उपलब्ध जरूरी सुरक्षा उपकरण के लिए जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय द्वारा मांग की गई। ऐम्बुलेंस संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने रीजनल मैनेजर से बस्ती जिले के कोविड एम्बुलेंस में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा उपकरण के साथ-साथ नान कोविड एम्बुलेंस में भी मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर की मांग की। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि हर एम्बुलेंस कर्मचारी मरीजों के संपर्क में रहतें हैं, इसलिए सभी एम्बुलेंस में सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था तत्काल रुप से कराई जाए। रीजनल मैनेजर गौतम चटर्जी द्वारा कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही एम्बुलेंस में सुरक्षा उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित