त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : बस्ती में 69.85 फीसदी वोट पड़े

 

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में आज जिले में कुल 69.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 1866701 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था । बस्ती जिले में कुल 1185 ग्राम पंचायतों में 1224 मतदान केन्द्र तथा 2954 मतदेय स्थल बनाये गये थे। 

  जिले के बस्ती सदर ब्लाक में 102 ग्राम पंचायतो में 111 मतदान केन्द्र तथा 281 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 177080 मतदाता हैं। हर्रैया ब्लाक में 88 ग्राम पंचायतो में 88 मतदान केन्द्र तथा 211 मतदेय स्थल बनाये गये थे, यहां कुल 136442 मतदाता हैं। साऊंघाट में 87 ग्राम पंचायतो में 90 मतदान केन्द्र तथा 227 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 140339 मतदाता हैं। रामनगर ब्लाक में 81 ग्राम पंचायतो में 81 मतदान केन्द्र तथा 210 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 132673 मतदाता है। विक्रमजोत में 79 ग्राम पंचायतो में 82 मतदान केन्द्र तथा 187 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 119078 मतदाता हैं। रूधौली ब्लाक में 75 ग्राम पंचायतो में 77 मतदान केन्द्र तथा 184 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 117411 मतदाता हैं। कप्तानगंज ब्लाक में 53 ग्राम पंचायतो में 53 मतदान केन्द्र तथा 126 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 80288 मतदाता हैं।
 इसी प्रकार बनकटी में 86 ग्राम पंचायतो में 89 मतदान केन्द्र तथा 201 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 126164 मतदाता हैं। गौर ब्लाक में 108 ग्राम पंचायतो में 110 मतदान केन्द्र तथा 263 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 169457 मतदाता, परसरामपुर में 107 ग्राम पंचायतो में 108 मतदान केन्द्र तथा 262 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 163899 मतदाता हैं। सल्टौआ ब्लाक में 95 ग्राम पंचायतो में 105 मतदान केन्द्र तथा 252 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 159247 मतदाता है। कुदरहा में 75 ग्राम पंचायतो में 77 मतदान केन्द्र तथा 181 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 112049 मतदाता है। बहादुरपुर में 86 ग्राम पंचायतो में 89 मतदान केन्द्र तथा 215 मतदेय स्थल बनाये गये थे, यहां कुल 136578 मतदाता हैं। दुबौलिया में 63 ग्राम पंचायतो में 64 मतदान केन्द्र तथा 154 मतदेय स्थल बनाये गये थे। यहां कुल 95996 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था।

आज के मतदान में हर्रैया और साऊंघाट ब्लाक में 71 प्रतिशत, रामनगर में 66, विक्रमजोत में 69.2 प्रतिशत, रूधौली में 68, कप्तानगंज में 72. 89, बनकटी में 72, गौर में 69.85, परसरामपुर में 68.85, बस्ती सदर में 64. 81, सल्टौआ एवं कुदरहा में 74 प्रतिशत वोट पड़े। इसके अलावा बहादुरपुर ब्लाक में 67 प्रतिशत तथा दुबौलिया में 69. 25 प्रतिशत वोट पड़े। 

            ➖      ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर