संदेश

मई, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
 बलरामपुर।

पं. दुर्गेश दूबे और राजेश श्रीवास्तव का निधन : शोक की लहर

चित्र
             (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। जनपद में आज दो बुद्धिजीवियों पं. दुर्गेश दूबे और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव का निधन हो गया। इन दोनों विभूतियों के निधन से समूचे जिले के लोग मर्माहत हैं। शोक की लहर व्याप्त है। इनके निधन से दो अधिवक्ता परिवारों की अपूरणीय क्षति हुई है।               (पं. दुर्गेश दूबे) पं. दुर्गेश दूबे स्थानीय महरीखावां निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता पं. देव नरायन दूबे के पुत्र थे। इनका पूर्व में ही निधन हो चुका है। अपने पिता की तरह दुर्गेश जी भी सामाजिक सरोकारों के धनी व्यक्ति थे। दुर्गेश दूबे कभी भी नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं करते थे। ये समाज में अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। ये करीब 40 वर्ष के थे। दुर्गेश दूबे का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था। आज लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। दुर्गेश भाई ने आज दुनिया को अलविदा कहा और सदा के लिए अनन्त में विलीन हो गये। ये सत्य के लिए न्योछावर होने वालों में से एक थे। ये अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्रियां और पत्नी सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गये। तारकेश्वर टाईम्स परिवार उन्हें व

मण्डल के सभी गांवों में लगेगी किसान पाठशाला : एसी त्रिपाठी जेडी कृषि

चित्र
                 (विशाल मोदी) बस्ती (सू.वि. उ.प्र.)। खरीफ 2024 में मण्डल के समस्त जनपद में ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठी/किसान पाठशाला का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत में आगामी 1 जून से 14 जून 2024 तक निर्धारित है। उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने बताया कि दलहन विकास, तिलहन विकास, मिलेट्स पुनरूद्धार त्वरित मक्का विकास योजना एवं आरकेबीवाई योजना अन्तर्गत जनपद बस्ती में 677, संत कबीर नगर में 433 एवं सिद्धार्थनगर में 654 किसान पाठशालों का आयोजन कराया जाना है। प्रत्येक किसान पाठशाला में 80 से 100 कृषकों की सहभागिता के साथ मा0 जनप्रतिनिधियों, एफपीओ के सदस्यों की प्रतिभागिता करायी जानी है।  उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु 02 मुख्य खरीफ फसलों जो फसल बीमा हेतु अधिसूचित हो, को चिन्हाकिंत कर कृषकों को फसल उत्पादन नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जायेगी। किसान पाठशाला में उस विकास खण्ड में पुरस्कृत/प्रगतिशील कृषक के द्वारा अधिक उत्पादन करने के सम्बन्ध में वार्ता कराकर कृषकों को एफपीओ के गठन/पराली प्रबन्धन/डिजिटल क्राप सर्वे/आपदा प्रबन्धन/प्राकृतिक खेती धान की

भाजपा प्रत्याशी के काफिले की फारच्युनर ने 3 को कुचला, दो युवकों की मौत, महिला घायल

चित्र
         (मनीष श्रीवास्तव 'अंकुर') गोण्डा (उ. प्र.)। उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी से सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घर के बाहर बैठी एक महिला भी गम्भीर रुप से घायल हो गई है, जिसका इलाज चल रहा है। ये हादसा 29 मई बुधवार को सुबह करीब नौ बजे हुआ। करण भूषण सिंह इस सीट के मौजूदा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ड्राइवर लवकुश श्रीवास्तव को अरेस्ट भी कर लिया गया है। साथ ही फार्चूनर को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में पुलिस जुट गई है। भाजपा प्रत्याशी के काफिले से यह हादसा गोंडा के छतई पुरवा में हुआ । जिसमें तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला की हालत नाजुक है। गोंडा के कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी से हादसे में दो युवकों की मौत से चंद दिनों पहले ही सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी ठेकेदार विजय प्रताप उर्फ छोटकऊ सिंह की एसयूवी से कुचलकर भी तीन यु

लू यानि नौ तपा अगर ना हो तो क्या होता है

चित्र
  नौतपा अगर ना हो तो क्या होता है   दो मूसा दो कातरा दो तीड़ी दो ताय। दो की बादी जल हरैं, दो विश्वर दो वाय।। नौ तपा के पहले दो दिन लू न चली तो चूहे बहुत हो जाएंगे। अगले दो दिन ना चली तो कातरा (फसल को नुक्सान पहुंचाने वाला कीट) पांचवें और छठें दिन लू न चले तो टिड्डियों के अण्डे नष्ट नहीं होंगे। सातवें और आठवें दिन अगर लू नहीं तपा तो बुखार लाने वाले जीवाणु नहीं मरेंगे। इसके बाद अगर दो दिन लू नहीं तपा तो विष्वर यानि सांप बिच्छू नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे। इसके बाद अगर दो दिन लू नहीं चली आंधियां अधिक चलेंगी और फसलों को आधिक क्षति पहुंचेगी।

गेम जोन में धू धू कर जल गईं 30 जिंदगियां, 12 बच्चों सहित 30 जिंदा जले, 4 अरेस्ट

चित्र
  राजकोट के गेम जोन में भीषण आग से 12 बच्चों सहित 30 जिंदा जले : शवों की पहचान नहीं, डीएनए से होगी शिनाख्त : 4 गिरफ्तार                  (संतोष दूबे) राजकोट (गुजरात)। गुजरात में राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित टीआरबी गेम जोन में कल 25 मई शनिवार की शाम करीब 4.30 बजे लगी भीषण आग में तीस लोगों की हृदय विदारक मौत हो गयी। मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। फायर ब्रिगेड की 8 टीमों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 25 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया। राहत कार्य रातभर जारी रहा। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेन्द्र मोदी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम भूपेन्द्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी मौके पर पहुंच कर स्थितियों और घटना के बारे में जरुरी जानकारियां जुटा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गेम जोन में 3500 लीटर डीजल रखा था। हादसा की मुख्य वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगने और डीजल की वजह से पलक झपकते ही दिल को झखझोर देने वाला हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुत

बस्ती में पड़े सबसे ज्यादा वोट, संतकबीर नगर दूसरे नम्बर पर, सिद्धार्थ नगर फिसड्डी

चित्र
                 (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ. प्र.)। बस्ती मण्डल में तीनों जिलों की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। जिसमें सबसे अधिक मतदान बस्ती लोकसभा सीट पर हुआ। मतदान प्रतिशत के मामले में संतकबीरनगर दूसरे और डुमरियागंज तीसरे स्थान पर रहा। सायं 6 बजे चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बस्ती में सबसे अधिक 56.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत की बात करें तो बस्ती में सबसे अधिक वोट पड़े। संतकबीरनगर दूसरे नम्बर पर और डुमरियागंज यानि सिद्धार्थ नगर तीसरे नम्बर पर फिसड्डी रहा।     (अपने बूथ पर हरीश द्विवेदी ने सपत्नीक किया मतदान) बस्ती मण्डल के संतकबीरनगर जिले में शुरु में मतदान काफी धीमा रहा। दोपहर तीन बजे के बाद संत कबीर नगर में मतदान का प्रतिशत कुछ तेज हुआ। शाम पांच बजे डुमरियागंज को पीछे छोड़कर संत कबीर नगर 52.63 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर आ गया और डुमरियागंज 51.94 प्रतिशत पर आकर तीसरे नम्बर पर रहा। डुमरियागंज यानि सिद्धार्थ नगर में भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल और इंडी गठबंधन की ओर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी के बी

अरे वाह ! वोट देने पर सिनेमा हाल व शापिंग में 25 फीसदी डिस्काउंट

चित्र
                   (संतोष दूबे) गाजीपुर। जिले की डीएम आर्यका अखौरी इस वक्त सुर्खियों में हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत 1 जून को यहां वोट डाले जाएंगे और इसके लिए डीएम ने अनोखी पहल की है। मतदान करने वालों को सिनेमा हाल व शापिंग में 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की डीएम आर्यका अखौरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत 1 जून को यहां वोट डाले जाएंगे और इसके लिए डीएम ने अनोखी पहल की है। उन्होंने वोटिंग के लिए लोगों को प्रोत्‍साहित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सिनेमा हॉल और शॉपिंग पर डिस्‍काउंट की पेशकश की है।       (जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी) डीएम आर्यका अखौरी के मुताबिक, गाजीपुर में मतदाताओं को दो से चार जून तक कई चीजों में डिस्काउंट दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए वोटर्स को अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। मतलब एक जून को वोट डालिए और दो से चार जून तक डिस्काउंट का लाभ उठाइए। गाजीपुर डीएम ने कहा कि 1 जून को मतदान करें और दो से चार जून तक स्थानीय सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल में 25 प्रतिशत की छूट पाएं। छूट पाने

शत प्रतिशत मतदान से बढ़ेगा राष्ट्र का गौरव, नारद जयंती पर आरएसएस ने की लोकमत परिष्कार संगोष्ठी

चित्र
          (अंकुर श्रीवास्तव 'मनीष') बस्ती (उ. प्र.)। लोक मंगल की कामना से देव लोक से ही पत्रकारिता करने वाले देवर्षि नारद जी की जयंती के अवसर पर हमें राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत होकर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान के लिए तैयार रहना होगा। शत प्रतिशत मतदान से राष्ट्र का गौरव निरन्तर बढ़ता रहेगा। ये बातें मा. शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उ. प्र. के पूर्व सदस्य दिनेश मणि त्रिपाठी ने कहीं। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा नारद जयंती के अवसर पर आयोजित लोकमत परिष्कार संगोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र का गौरव ही हमारा स्वाभिमान है। लोकतंत्र में पत्रकारिता का विशेष महत्व है। मीडिया भी इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भूमिका से जन मानस को जागरुक करके लोकतंत्र को सशक्त कर रहा है। राष्ट्रहित में एक मत की कीमत समाज को बताने की जिम्मेदारी पत्रकारिता की उपलब्धि है। 500 वर्षों की दासता और कुर्बानियों को याद करके हमें लोकमत परिष्कार करना है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रचार विभाग द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्

यूरो किड्स और डीपीएस पचपेड़िया में समर कैम्प की धूम, मस्ती में सराबोर हो रहे बच्चे

चित्र
                   (नीतू सिंह) बस्ती (उ. प्र.)। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था यूरो किड्स पचपेड़िया बस्ती में बच्चों की मस्ती की पाठशाला संचालित हो रही है। यहां का समर कैम्प बच्चों के मेले जैसा है। इसे हम कह सकते कि मेले में स्कूल। बच्चों को अतिरिक्त दबाव से मुक्त रखना ही प्ले वे और यूरो किड्स का मुख्य उद्देश्य है। ये बातें यूरो किड्स व डीपीएस की प्रिंसिपल अर्चना पाण्डेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि यही वातावरण बच्चों के अधिकतर शैक्षणिक सत्र का हिस्सा बने। क्योंकि मेरा मकसद है कि बच्चों के कोमल दिमाग पर किसी तरह का बोझ ना रहे। खेलते हुए पढ़ाई करके खुश होने वाले बच्चे आगे चलकर पूरी ऊर्जा से खुद अपना विकास करने में सक्षम हो जाते हैं।    यूरो किड्स और देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पंचपेडिया रोड निकट अर्चना हॉस्पिटल बस्ती के प्रबन्धक अमरमणि पाण्डेय ने विद्यालय में मां सरस्वती के चित्र पर ज्योति प्रज्ज्वलन एवं पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।          (अर्चना पाण्डेय - प्रिंसिपल) इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना पाण्डेय ने ग्रीष्मकालीन शिविर की सभी बच्चों को

टूरिस्ट बस में आग लगने 9 जिंदा जले, 24 गंभीर

चित्र
                (विशाल मोदी) नूंह (हरियाणा)। हरियाणा के नूंह में एक टूरिस्ट बस में आग लगने से 9 लोग जिंदा जल गए हैं। 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलसे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूरी बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।  हरियाणा के नूंह जिले में आज सुबह एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। हादसे में 9 टूरिस्टों के जिंदा जलने की खबर है। वहीं 24 टूरिस्ट बुरी तरह झुलसे हैं और गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। वहीं पैसेंजरों में चीख पुकार मची रही। राहगीरों और आस-पास के लोगों ने किसी तरह टूरिस्टों को बस से निकाला।       पंजाब व चंडीगढ़ के थे टूरिस्ट मिली जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस में करीबर 60 लोग सवार थे, जो पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा देररात करीब डेढ़ बजे हुआ। टूरिस्ट बनारस और वृंदावन के दर्शन करके लौट रहे थे।

2014 में भाजपा की लहर, 19 में आंधी और अब सुनामी है - केशव प्रसाद मौर्या

चित्र
पिछले 10 सालो में बस्ती ने ऐसी छलांग लगाई की देश के अन्य सांसद हरीश द्विवेदी से लेते है प्रेरणा - केशव प्रसाद मौर्या                  (नीतू सिंह) बस्ती (उ. प्र.)। कप्तानगंज विधानसभा के शिवपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी गठबंधन में शामिल सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने न आने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव माफिया मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने चले गए। उन्होंने कहा कि सपा अपराध और भ्रष्टाचार पैदा करने की फैक्टरी है, जबकि हमने फैक्टरियां लगाकर युवाओं को रोजगार दिए। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे आए उपमुख्यमंत्री ने मंच पर आने के बाद हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। उन्होंने डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए सपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की नीति बांटकर राज करने की है। सपा समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई तो कुछ लोगों को टिकट देकर हमारे परिवार को बांटने की कोशिश की है। 2014 में लहर 2019 में अंधी तो 2024 में सुनामी है मोदी के नाम की।   उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज भाजपा प्रत्याशी हरीश द्वि