टूरिस्ट बस में आग लगने 9 जिंदा जले, 24 गंभीर

               (विशाल मोदी)

नूंह (हरियाणा)। हरियाणा के नूंह में एक टूरिस्ट बस में आग लगने से 9 लोग जिंदा जल गए हैं। 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलसे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूरी बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।

 हरियाणा के नूंह जिले में आज सुबह एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। हादसे में 9 टूरिस्टों के जिंदा जलने की खबर है। वहीं 24 टूरिस्ट बुरी तरह झुलसे हैं और गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। वहीं पैसेंजरों में चीख पुकार मची रही। राहगीरों और आस-पास के लोगों ने किसी तरह टूरिस्टों को बस से निकाला।

     पंजाब व चंडीगढ़ के थे टूरिस्ट

मिली जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस में करीबर 60 लोग सवार थे, जो पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा देररात करीब डेढ़ बजे हुआ। टूरिस्ट बनारस और वृंदावन के दर्शन करके लौट रहे थे। घायल श्रद्धालु सरोज पुंज और पूनम ने यह जानकारी दी। घायल टूरिस्टों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों साबिर, नसीम और उनके दोस्तों ने बताया कि बस पीछे से धू-धू कर जल रही थी और सवारियों में चीख पुकार मची थी। उन्होंने बाइक पर बस का पीछा करके ड्राइवर को बताया और बस रुकवाई। जब तक सवारियां उतरतीं, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था।

हादसास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर को आग लगने का पता ही नहीं चला। लोगों ने पीछा करके बस रुकवाई और आग बुझाने का प्रयास किया। बचाव अभियान चलाते हुए सवारियों को बस से निकाला। पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने पहुंचने में देरी कर दी। लोग बुरी तरह झुलस चुके थे। घायलों को तावडू सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया मौके पर पहुंचे। तावडू के एसडीएम संजीव कुमार, तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार और डीएसपी भी हादसास्थल पर पहुंचे। शव बुरी तरह जले हुए हैं, जिनकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

        ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार