संदेश

अक्तूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

छठ मईया की जय हो : महिलाओं ने सूर्य को दिया अर्घ्य

चित्र
Update 31 October 2022                              (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। जिले में महापर्व छठ के अवसर पर शहर से गांव तक उत्साह का माहौल देखा गया। सोमवार को छठ पूजा का अंतिम दिन था और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह तीन बजे ही कुआनों नदी के अमहट घाट और पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड पर व्रती महिलाएं गीत गातीं घाट पर पहुंची। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ का व्रत रखने वाले लोगों ने अपना व्रत तोड़ा और इसके साथ ही चार दिनों के महापर्व का समापन हो गया। व्रतियों ने उगते होते सूर्य देव को अर्घ्य देकर अपने पुत्रों क‌े यश, कीर्ति और समृद्घि का वरदान मांगा। इस अवसर पर घाटों पर जबरदस्त भीड़ रही। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और सुविधा के प्रबंध थे। मगर अमहट घाट पर बाढ़ के पानी की वजह से श्रद्धालुओं को क‌ठिनाईयों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के अलावा पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमें मुस्तैद रहीं। शहर के अमहट घाट और निर्मली कुंड, हर्रैया के समया घाट के अलावा कुदरहा के सेल्हरा, नौरहनी, पिपरपाती, गायघाट, लालगंज, बानपुर, मथौली, कौलेश्वरधाम कलवारी आ

जन्म जन्मांतर के पुण्य से मिलता भागवत कथा का संयोग : कुंडल शास्त्री

चित्र
  भागवत अद्भुत ग्रंथ है,4 मंत्रो की व्याख्या 18 हजार श्लोकों में की गई है - आचार्य कुंडल शास्त्री                         (बृजवासी शुक्ल)  हर्रैया (बस्ती)। भागवत कथा मनुष्य के जीवन में अमृत के समान है। यह सुखद संयोग जन्म जन्मांतर के पुण्य के उदय होने से ही प्राप्त होता है। भागवत कथा साक्षात परब्रह्म का स्वरुप है। यह उद्गार प्रख्यात कथा व्यास आचार्य कुंडल शास्त्री जी महराज अयोध्या धाम ने शनिवार को छावनी थाना क्षेत्र के मल्लूपुर ग्राम में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराते हुए श्रोताओं के सम्मुख कही। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत अद्भुत ग्रंथ है, इसमें केवल चार मंत्रो की व्याख्या 18 हजार श्लोकों में किया गया है, श्रीमद् भागवत कथा को गणेश जी ने लिखा है, भागवत कथा को सुनने के लिए लिखा है कि इसे केवल अधिकारी श्रोताओं को ही सुनाया जाना चाहिए ऐसा होने से भागवत कथा को सुनने का परिणाम लाखों गुना बढ़ जाता है। जो गोविन्द के चरणों का अनुरागी उसका जीवन धन्य हो जाता है। कथा श्रवण के दौरान निद्रा नही आनी चाहिए। माता पार्वती को कथा के दौरान निद्रा आ गई थी, उसका परिणाम हम सभी लोग जानते हैं। मनोयोग

नारद मोह और श्रीराम जन्म ने मोह लिया दर्शकों का मन : बस्ती में रामलीला के तृतीय वर्ष का प्रथम दिवस

चित्र
  श्रीराम लीला महोत्सव में नारद मोह का मंचन, श्रीराम जन्म होते ही बजी बधाईयां                         (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। कामदेव पर विजय प्राप्त कर मारे अभिमान के तीनों लोकों में अपनी प्रशंसा का स्वयं बखान कर रहे ब्रह्मर्षि नारद का अभिमान भंग करने के लिए श्रीहरि विष्णु ने जो लीला रची और विश्व मोहिनी स्वयंवर में उनके अभिमान को खण्डित किया तो पहले ही दिन बस्ती की रामलीला अपने पूरे रौ में आ गई। बस्ती जिले के 17 विद्यालयों के 500 बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुति ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा। बस्ती जिले में सनातन धर्म संस्था और श्रीरामलीला महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्रीरामलीला का यह तीसरा वर्ष है। इस वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि से एकादशी तिथि (27 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक 2022) तक रामलीला का आयोजन किया गया है। सनातन धर्म संस्था द्वारा तृतीय वर्ष आयोजित 09 दिवसीय श्रीराम लीला महोत्सव का आरम्भ विद्वान ब्रह्मणों द्वारा मंगलाचरण और गणेश वन्दना से हुआ। शास्त्रोचित दीप प्रज्ज्वलन जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव व उनकी पत्नी डॉ. आकांक्षा द्वारा किया गया। नारद मोह, व

भारत और भारतीय मन सत्य सनातन गाएगा - सरिता त्रिपाठी

चित्र
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की उत्कृष्ट राष्ट्रवादी लेखिका सरिता त्रिपाठी ने एक बहुत रचना भारतवर्ष और सनातनधर्म के ऊपर लिखी है। जो अत्यन्त प्रासंगिक है। कविता का शीर्षक है -              महानायक  युगों युगों तक नाम तुम्हारा आयेगा।  भारत और भारतीय मन सत्य सनातन गायेगा।।  हुआ बहुत और बहुत है होना,  कुछ पाना और कुछ है खोना।  जीवन की कठिनाई को जो,  सरल हल सिखलायेगा। हर उस जिह्वा पर सदा नाम तेरा ही आयेगा।।  जागो अपनी माटी ख़ातिर,  जागो अपनी संस्कृति ख़ातिर।  खुद पर कीचड़ डाल मनुजता,  कभी उभर न पायेगा।  समय अभी है चेत लो सारे समय नहीं फिर आयेगा।।  युगों युगों तक नाम तुम्हारा आयेगा।  भारत और भारतीय मन सत्य सनातन गायेगा।।  वंश बुरा है जाति बुरी है,  जो मानो सिद्धांत बुरा है।  जब तक इन बातों का मतलब,  गैर कोई बतलायेगा। दुनियाभर में नाम तेरा एक दिन फिर मिट जायेगा।।  युगों युगों तक नाम तुम्हारा आयेगा।  भारत और भारतीय मन सत्य सनातन गायेगा।।  आया है युग पुरुष सिखाने,  धर्म अधर्म की बात बताने।  अच्छाई को गौर से यदि तू,  आज नहीं देख पायेगा।  इस कलयुग में फिर सनातन जाने कब आयेगा।।  युगों युगों तक नाम

बस्ती : भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, संतकबीरनगर का था परिवार

चित्र
                             (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस भयंकर दुर्घटना में पलक झपकते ही पूरा परिवार मौत के आगोश में चला गया। यह पूरा परिवार दीपावली में लखनऊ से संतकबीरनगर नगर में अपने घर जा रहा था। हादसे का शिकार परिवार लखनऊ में जल निगम में तैनात सहायक अभियंता का परिवार था, जिसमें वे स्वयं भी सवार थे। हादसे में कार में सवार कुल पांच लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हादसे में चार लोगों की मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान बस्ती जिला चिकित्सालय में हुई। मरने वालों में संतकबीरनगर जिले के ढोढ़ही गांव निवासी सहायक अभियंता करीब अड़तीस वर्षीय विनोद कुमार, करीब चौंतीस वर्षीया पत्नी नीलम, करीब उन्नीस वर्षीय पुत्र एहसास, करीब पन्द्रह वर्षीया पुत्री खुशबू और विनोद की करीब बासठ वर्षीया मां सुरसती देवी शामिल हैं।  बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र की खझौला पुलिस चौकी हाइवे पर स्थित है। यह मार्ग दुर्घटना खझौला पुलिस चौकी के पास हुई। बीती रात करीब आठ बजे हादसा उस वक्त हुआ, जब का

साढ़े 15 लाख दीपों से जगमगाई अयोध्या ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड : मोदी - योगी ने किया दीपोत्सव

चित्र
                          (बृजवासी शुक्ल)  अयोध्या। अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से यह अवसर यादगार बन गया है। यह पहला मौका है जब पीएम मोदी दीपोत्सव के कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विजय हमेशा राम रुपी सदाचार की होती है।  (गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ अयोध्या का दीपोत्सव)  उन्होंने दीपोत्सव का शुभारंभ करने से पहले रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। पीएम मोदी ने सरयू तट पर आरती उतारी और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने दीपोत्सव का शुभारंभ किया। 15 लाख दीपों के जलते ही राम की नगरी जगमगा उठी। पीएम मोदी ने कहा कि दीपोत्सव का यह भव्य आयोजन भारत के सांस्कृतिक जागरण का प्रतिबिंब है। सदियों बाद अयोध्या जगमगा रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने अतीत में एक से बढ़कर एक झंझावतों का सामना किया है और फिर उससे निकलकर एक गौरवशाली भविष्य का निर्माण किया है। यह सिर्फ इसलिए रहा है क्योंकि हमने दीप जलाना नहीं छोड़ा है। दीपक खुद जलकर अंधेरे को खत्म करता है।

दीपावली पर गरीबों के घर खुशियां प्रदान कर रहा "योगक्षेम महिला उत्कर्ष सेवा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लि."

चित्र
                            (मिहिर कुमार शिकारी)  आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए "वोकल फ़ॉर लोकल" को बढ़ावा देने का पर्व है - मंगला गुप्ता गुरुग्राम (हरियाणा)। दीपावली के शुभ अवसर पर "दि योगक्षेम महिला उत्कर्ष सेवा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड" एवं "उत्कर्ष प्रयास स्कूल" द्वारा गुरुग्राम में झारसा गाँव के गरीब बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को खाने पीने का राशन का सामना, नए कपड़ों के साथसाथ पटाखों का भी वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के लिए मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर दि योगक्षेम सोसायटी की अध्यक्षा मंगला गुप्ता जी ने बताया कि सोसायटी के द्वारा "सहयोग किट" वितरण करने पर गरीबो के चेहरे में काफी खुशियां देखने को मिली इनकी खुशी से हमे खुशी प्राप्त हुई, गरीबो की खुशियों का ध्यान रखते हुए योगक्षेम कोऑपरेटिव सोसायटी का उद्देश्य था कि सब की तरह गरीब परिवार भी अच्छा कपड़ा पहन सके और सभी के भांति वह भी दीपावली खुशियाँ के साथ अच्छे से मना सके।सुखी-संपन्न लोग अपने घरों को रोशन करने और खुशी मनाने का यह मौका कभी नहीं छोड़ते, लेकिन कभी आपने सोचा है क

दीपावली के मद्देनजर मनीष जायसवाल की धुआंधार पुलिसिंग शुरु, जनता खुश

चित्र
                              (शैलेन्द्र पाण्डेय)  सोनहा (बस्ती)। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक प्रकाश पर्व दीपावली को उत्साह पूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहरा चौकी के नवागत चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने कमर कस ली है। दीपावली से ठीक पहले ही हुए स्थानान्तरण में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने श्री जायसवाल को असनहरा चौकी प्रभारी बनाया है। मनीष जायसवाल इसके पहले शहर की प्रमुख पुलिस चौकी गांधी नगर के प्रभारी थे और वहां बहुत सराहनीय कार्य किये हैं। असनहरा आते ही प्रभारी हर छोटी बड़ी चीज पर बारीकी से ध्यान रखते हुए काम करना शुरु कर दिया है। दीपावली के मद्देनजर पैदल गश्त, और होटल - ढाबा चेकिंग अभियान को और तेज कर दिया गया है। जिले के सोनहा थाने का असनहरा क्षेत्र दो जिलों बस्ती - सिद्धार्थ नगर का सीमावर्ती इलाका है। जिसके कारण यह चौकी क्षेत्र महत्वपूर्ण है और संवेदनशील भी। चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल लगातार पूरे चौकी क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। हालांकि ऐन त्योहार में ट्रांसफर और नई जिम्मेदारी से थोड़ी परेशानी होना स्वाभाविक है, परन्तु इनकी लगन

5000 बच्चों के बीच हुई भारत को जानो प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण सम्पन्न

चित्र
                           (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा द्वारा जिले के 26 विद्यालयों के 5000 बच्चों के बीच भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके परिणाम की घोषणा और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती के सभागार में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लाइव कॉम्पटीशन के माध्यम से जिला स्तरीय स्थान का निर्धारण किया गया जिसका समन्वय डॉ. सत्या मिश्रा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान अंकुर सिंह ( राम कुमार विक्रम सिंह हर्रैया ), द्वितीय स्थान गौरी गुप्ता ( यूनिक साइंस अकेडमी , बस्ती) एवं तृतीय स्थान आशुतोष तिवारी (राम कुमार विक्रम सिंह हर्रैया) ने प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान सलोनी (आनंद इंटर कॉलेज बेलहरा) , द्वितीय स्थान पर मोनी यादव ( श्री बाबू राम सिंह मझौवा जगत) एवं तृतीय स्थान शिखा (दुर्गावती पब्लिक

नहीं होगी मुलायम की तेरहवीं, चंदे की रसीद वायरल, भण्डारा कार्यक्रम रद्द

चित्र
                            (बृजवासी शुक्ल)  जौनपुर। सैफई की परंपरा को निभाने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं नहीं करने का फैसला लिया है। इसके बाद भी उनकी तेरहवीं पर भंडारे के लिए चंदा वसूली का मामला सामने आया है। जौनपुर के मड़ियाहूं में चंदा वसूली की रसीद वायरल होने से खलबली मच गई। पार्टी नेताओं के सख्त रुख के बाद आयोजकों ने पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया है। मड़ियाहूं तहसील के पाली ग्राम पंचायत के बिजौरा गांव में 22 अक्तूबर को भंडारा रखा गया था। आयोजकों की ओर से डीह बाबा मंदिर पर प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए चंदे की रसीद छपवाई गई थी। कुछ लोगों से चंदा भी वसूला गया था। जमालपुर निवासी अध्यापक सुरेन्द्र यादव के नाम पर काटी गई पांच हजार रुपये की रसीद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। रसीद पर आयोजक सदस्य जगदीश यादव के हस्ताक्षर भी थे। रसीद वायरल होने पर सपा नेताओं ने इसे गंभीरता से लिया। पार्टीजनों के सख्त रुख के बाद आयोजकों ने तेरही पर भंडारे और श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रद्द कर दिया। आयोजक सदस्य और लोकगीत गायक जगदीश यादव ने बताया कि मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने

बस्ती की नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने लिया बाढ़ क्षेत्रों का जायजा, बांटी राहत सामग्री

चित्र
                              (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। उत्तर प्रदेश प्रशासन एंव प्रबंधन अकादमी की निदेशक एंव जिले की नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने विक्रमजोत विकास खण्ड के बाढ़ आपदा व अतिवृष्टि प्रभावित गांव कल्यानपुर तथा संदलपुर में पहुंचकर गांव में बाढ़ से हुये नुकसान का जायजा लिया। उन्होने लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराते हुए उनकी समस्याएं सुनी और उसके निदान के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव तथा एसडीएम गुलाब चन्द्र उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी को मौके पर मौजूद प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा, चंद्रमणि पांडेय, हेमंत पांडेय के अलावा ग्रामीणों ने पिछले एक दशक से गांव के बदलते हालात बाढ़ और कटान की जानकारी दिया। साथ ही रिंग बांध बनवाने की मांग किया। बताया कि सरयू नदी का जलस्तर बढ़ जाने से गांव में आने का रास्ता बंद हो जाता है, ऐसे में रास्ते के उच्चीकरण और पुनर्निर्माण की भी मांग की। कहा कि यदि संभव हो तो ग्रामीणों का विस्थापन कराया जाना आवश्यक है।  इसी क्रम में विकास क्षेत्र के संदलपुर गांव पह

एसीएस कृषि, नियुक्ति व कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने बस्ती में किया इण्डो इजराइल फल उत्कृष्टता केन्द्र का निरीक्षण

चित्र
                            (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। अपर मुख्य सचिव कृषि, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने कृषि विज्ञान केन्द्र बस्ती एवं इण्डो इजराइल फल उत्कृष्टता केन्द्र का निरीक्षण किया।  अपर मुख्य सचिव डॉ. चतुर्वेदी द्वारा उन्नीस अक्टूबर को कृषि विज्ञान केन्द्र बस्ती के प्रक्षेत्र पर बारहमासी कटहल के पौध का रोपण किया गया तथा केन्द्र पर स्थापित विभिन्न इकाइयों जैसे जैगरी यूनिट, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, नेट हाउस, पाली हाउस, पौधशाला आदि इकाईयों का निरीक्षण किया गया।   अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के कालानमक प्रजाति के विभिन्न परीक्षणों एवं कालानमक बीजोत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रगतिशील कृषकों ने केन्द्र की सराहना करते हुए बताया कि पूसा बौना कालानमक का बीज केन्द्र द्वारा जनपद के विभिन्न प्रगतिशील कृषकों के साथ-साथ अन्य जनपद के कृषकों को भी बीज उपलब्ध कराया गया है , जिससे इस वर्ष कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में कालानमक धान उत्पादित किया ज