भारत और भारतीय मन सत्य सनातन गाएगा - सरिता त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की उत्कृष्ट राष्ट्रवादी लेखिका सरिता त्रिपाठी ने एक बहुत रचना भारतवर्ष और सनातनधर्म के ऊपर लिखी है। जो अत्यन्त प्रासंगिक है। कविता का शीर्षक है - 

            महानायक 

युगों युगों तक नाम तुम्हारा आयेगा। 

भारत और भारतीय मन सत्य सनातन गायेगा।। 

हुआ बहुत और बहुत है होना, 

कुछ पाना और कुछ है खोना। 

जीवन की कठिनाई को जो, 

सरल हल सिखलायेगा।

हर उस जिह्वा पर सदा नाम तेरा ही आयेगा।। 

जागो अपनी माटी ख़ातिर, 

जागो अपनी संस्कृति ख़ातिर। 

खुद पर कीचड़ डाल मनुजता, 

कभी उभर न पायेगा। 

समय अभी है चेत लो सारे समय नहीं फिर आयेगा।। 

युगों युगों तक नाम तुम्हारा आयेगा। 

भारत और भारतीय मन सत्य सनातन गायेगा।। 

वंश बुरा है जाति बुरी है, 

जो मानो सिद्धांत बुरा है। 

जब तक इन बातों का मतलब, 

गैर कोई बतलायेगा।

दुनियाभर में नाम तेरा एक दिन फिर मिट जायेगा।। 

युगों युगों तक नाम तुम्हारा आयेगा। 

भारत और भारतीय मन सत्य सनातन गायेगा।। 

आया है युग पुरुष सिखाने, 

धर्म अधर्म की बात बताने। 

अच्छाई को गौर से यदि तू, 

आज नहीं देख पायेगा। 

इस कलयुग में फिर सनातन जाने कब आयेगा।। 

युगों युगों तक नाम तुम्हारा आयेगा। 

भारत और भारतीय मन सत्य सनातन गायेगा।। 

      लेखिका - सरिता त्रिपाठी 

          लखनऊ (उ.प्र.) 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर