संदेश

अगस्त, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार

चित्र
             (शैलेन्द्र पाण्डेय)   रुधौली (बस्ती)। अपनी टपोरी छाप कारगुजारियों के चलते सुर्खियों में रहने वाले बस्ती के रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद अब बलात्कार के मामले में पुलिस के शिकंजे में आ गये हैं। इसके ऊपर बलात्कार का मुक़दमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। अभी बीते माह पत्रकार अनूप बरनवाल की पिटाई के मामले में भी धीरसेन व कुछ साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उसे छावनी थाना गेट के पास हाईवे से गिरफ्तार किया है। जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के केवटहिया वार्ड नं. 15 शहीद कीर्तीकर नगर निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष रुधौली धीरसेन निषाद पर 35 वर्षीय एक दलित महिला ने दुष्कर्म और दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि नगर पंचायत रुधौली के चेयरमैन धीरसेन निषाद ने उसे नगर पंचायत में सफाई कर्मी की नौकरी देने के नाम पर उसके साथ बलात्कार किया। लगातार उसका शारीरिक शोषण करते रहे। जब उसे गर्भ ठहर गया तो धोखे से अपने एक करीबी माया पाठक के हाथ से दवा भिजवाकर उसे जबरदस्ती खिलवा दिया जिससे उसका गर

भाई - बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाइयां

चित्र
       मेरी दुआओं में इतना असर रहे, खुशियों से भरा सदा मेरी बहना का घर रहे भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई -    🙏 🌹 ❤️ 💐  देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

पाक ने नेपाल को हराया

चित्र
                 (विशाल मोदी)   एशिया कप में पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज, पहले मैच में नेपाल को 238 रन से हराया  मुल्तान। एशिया कप के 16वें संस्करण का आगाज बुधवार (30 अगस्त) को हुआ। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान के सामने नेपाल की चुनौती थी। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 50 ओवर में छह विकेट पर 342 रन बनाए। उसके लिए बाबर आजम ने 151 और इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 109 रन की पारी खेली। जवाब में नेपाल की टीम 104 रन पर सिमट गई।   पाकिस्तान ने 238 रन से हराया पाकिस्तान ने एशिया कप 2023 का आगाज जीत के साथ किया है। टूर्नामेंट के पहले मैच में उसने नेपाल को 238 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 342 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम ने 151 रन और इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 109 रन की पारी खेली। जवाब में नेपाल की टीम 23.4 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को अगला मैच दो सितंबर को भारत के खिलाफ खेलना है। वहीं, नेपाल का अगला मैच चार सितंबर को भारत के खिलाफ है।  पहले ल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान क

धनघटा में वकीलों ने इसरो की बधाई, बांटी मिठाईयां

चित्र
                  (अर्जुन सिंह)  धनघटा (संतकबीरनगर)। भारत ने चांद पर दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके पूरी दुनिया में अपना डंका बजा दिया है। इसके लिए इसरो के सभी वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाईयों को छू रहा है। ये बातें तहसील बार एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष शान्ता श्रीवास्तव ने कहीं। इस मौके पर पूरे तहसील में मिठाईयां बांटी गईं और एक दूसरे को बधाईयां देते हुए खुशियां साझा की गईं।  अधिवक्ताओं ने चन्द्रयान - 3 के सफल लैंडिंग पर इसरो प्रमुख और सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए पीएम मोदी को भी बधाईयां दीं। पूर्व अध्यक्ष शान्ता श्रीवास्तव ने कहा कि देश के मजबूत शीर्ष नेतृत्व द्वारा इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा चन्द्रयान - 3 के मिशन को सफल बनाने के लिए जिस प्रकार का सहयोग प्रदान किया गया है, वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने चांद पर तिरंगा गाड़कर विश्व में देश का नाम बुलंदी पर पहुंचाया है। वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर देश की 140 करोड़ जनता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। इस मौके पर रवि शंकर पाण्डेय, दिग्विज

17 सितम्बर से शुरु हो रही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना

चित्र
                 (नीतू सिंह)  बस्ती (सू. वि. उ. प्र.)। केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 17 सितम्बर 2023 से पूरे भारत में प्रारम्भ होने जा रही है। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने बताया है कि इस योजना के लिए आनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होने बताया कि कुल 18 परम्परागत ट्रेड को शामिल किया गया है। योजनान्तर्गत लाभार्थी का चयन जिला उद्योग केन्द्र जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से किया जायेगा।  उन्होंने बताया कि चयनोपरान्त सर्वप्रथम लाभार्थी को एक बाउचर दिया जायेगा, जिससे वह पन्द्रह हजार रूपये तक टूलकिट खरीद सकेगा। साथ ही एक आई.डी. कार्ड एवं प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। पहली बार रू. 01.00 लाख का ऋण पॉच फीसदी व्याज की दर पर दिया जायेगा। इसको 18 माह में अदा करना होगा। तत्पश्चात रू. 02.00 लाख का ऋण दिया जायेगा। इसको भी तय समयसीमा पर जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग केन्द्र तथा उद्यमिता विकास केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है।       ➖   ➖   ➖   ➖   ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - ta

भारत ने चूम लिया चांद, सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी

चित्र
                 (प्रशांत द्विवेदी) नई दिल्ली। भारत ने चन्द्रयान - 3 के चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के साथ ही चांद को चूम लिया है। चन्द्रयान  - 3 (Chandrayaan-3) ने चांद की सतह पर आज सफल लैंडिंग कर ली है। यह सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। 140 करोड़ लोगों की प्रार्थना और इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की चार साल की मेहनत रंग ले लाई। अब पूरी दुनिया ही नहीं चांद भी भारत की मुठ्ठी में है। ISRO ने चांद पर परचम लहरा दिया है। अब बच्चे सिर्फ चंदा मामा नहीं बुलाएंगे। चांद की तरफ देख कर अपने भविष्य के सपने को पूरा करेंगे। करवा चौथ की छन्नी से सिर्फ चांद नहीं बल्कि देश की बुलंदी भी दिखेगी। Chandrayaan-3 ने चांद की सतह पर अपने कदम रख दिए हैं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत के चन्द्रयान - 3 के पूरी सफलता के साथ लैंडिंग के वक्त कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए गौरव की बात है। हम इस अद्भुत और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी हैं। बच्चे अब चन्दा मामा दूर के नहीं, चन्दा मामा टूर के बुलाएंगे। भारत का झण्डा चांद पर लहरा रहा है। भारत

बस्ती में किंकर सिंह का निधन : शोक की लहर, राना साहब जमीनी और लोकप्रिय नेता थे - हरीश द्विवेदी

चित्र
               (विशाल मोदी) बस्ती ( उ. प्र.)। बस्ती जनपद के ही नहीं पूर्वांचल के कद्दावर नेता पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राना कृष्ण किंकर सिंह का आज सुबह देहांत हो गया। वे करीब अस्सी वर्ष के थे। इनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से दो बार निर्दल विधायक बनने का कीर्तिमान हासिल था। सांसद हरीश द्विवेदी ने पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद ने कहा कि राना साहब जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जो बस्ती की विकास यात्रा में अपने अहम योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। समाज के सभी वर्गों में उनकी अच्छी पैठ थी तथा वे एक सर्वमान्य नेता थे। उनका जाना बस्ती के लिए अपूर्णीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। मैंने अपना सच्चा हितैषी खो      दिया - प्रमोद तिवारी   पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद प्रमोद तिवारी ने पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राना कृष्ण किंकर सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धां

भारतीय संसद का ऐतिहासिक फैसला : भारत में अंग्रेजी हुकूमत के कानून खत्म

चित्र
              (प्रशांत द्विवेदी) नई दिल्ली। मानसून सत्र के आखिरी दिन आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन ऐतिहासिक विधेयक पेश किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 1860 से 2023 तक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों के अनुसार कार्य करती रही। अब ये तीनों कानून बदल जाएंगे, जो अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे हैं। इसके अलावा और भी कई जरुरी कानून संसद में पास हुए। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भारतीय न्याय संहिता - 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता - 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक - 2023 लोक सभा में प्रस्तुत किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को देश के सामने रखे गए पांच प्रण में से एक प्रण था - गुलामी की सभी निशानियों को समाप्त करना। आज के ये तीनों विधेयक एक प्रकार से मोदी जी के इस एक प्रण की अनुपालना करने वाले हैं।  अंग्रेज़ों द्वारा बनाए गए और अंग्रेज़ी संसद द्वारा पारित किए गए इंडियन पैनल कोड - 1860, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (1898), 1973 और इंडियन एवीडेंस एक्ट - 1872 कानूनों को समाप्त कर आज हम तीन नए कानून लाए हैं। इंडियन पीनल

एमडीए करेगा फाइलेरिया से बचाव, 10 से 28 अगस्त तक चलेगा अभियान : बस्ती में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला

चित्र
फाइलेरिया का इलाज नहीं, बचाव ही सबसे उपयुक्त : डॉ . नीरज पाण्डेय एडी हेल्थ, सभी लाभार्थियों को खिलाई जानी चाहिए फाइलेरिया रोधी दवा, 10 से 28 अगस्त तक स्वास्थ्य विभाग चला रहा है एमडीए कार्यक्रम               ( विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती मंडल डॉ. नीरज पांडेय ने कहा है कि फाइलेरिया रोग एक बार हो जाने पर इसका इलाज संभव नहीं है। इस रोग से बचाव ही सबसे ज्यादा उपयुक्त है। बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर साल मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाते हैं। इस साल यह कार्यक्रम 10 से 28 अगस्त तक चलेगा। यह बातें उन्होंने जीआईसी स्थित एक होटल के सभागार में सोमवार को आयोजित मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला में कहीं। कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च( सीफार) संस्था के सहयोग से किया।  एडी हेल्थ ने कहा कि एमडीए अभियान की सफलता के लिए लोगों का रोग की गम्भीरता व दवा खाने से होने वाले फायदे के प्रति जागरूक होना जरूरी है। ल

धार्मिक यात्राओं पर जेहादी हमले बर्दाश्त नहीं करेगा बजरंग दल : विनय - विभाग संगठन मंत्री

चित्र
                  (विशाल मोदी)   मेवात के ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुवे जेहादी हमले के विरोध में बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बस्ती (उ. प्र.)। मेवात हरियाणा के नूह में बजरंग दल द्वारा आयोजित ब्रजमंडल यात्रा के दौरान जिहादियों के द्वारा हुए हमले के विरोध में बजरंग दल के आवाहन पर पूरे देश में आज के दिन विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें बस्ती जनपद के विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने भी अपना विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण हुआ और उसके बाद वहां से पैदल भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष के साथ सभी कार्यकर्ता कंपनी बाग चौराहे पर आकर आतंकवाद विरोधी प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया और अपना विरोध दर्ज किया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री कुंवर नागेंद्र ने कहा कि इस प्रकार की जिहादी मानसिकता का हम विरोध करते हैं और पूरे देश में धार्मिक यात्राओं पर होने वाले किसी भी हमले का हम सब बर्दाश्त नहीं करेंगे।हिंदू आज एकत्रित हो रहा है अगर हमारे किसी हिंदू परिवार पर पूरे देश में कहीं पर भी आंच आएगी तो उसका विरोध पूरे देश में किया जाएगा जो