17 सितम्बर से शुरु हो रही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना

                (नीतू सिंह)

 बस्ती (सू. वि. उ. प्र.)। केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 17 सितम्बर 2023 से पूरे भारत में प्रारम्भ होने जा रही है। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने बताया है कि इस योजना के लिए आनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होने बताया कि कुल 18 परम्परागत ट्रेड को शामिल किया गया है।


योजनान्तर्गत लाभार्थी का चयन जिला उद्योग केन्द्र जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से किया जायेगा।

 उन्होंने बताया कि चयनोपरान्त सर्वप्रथम लाभार्थी को एक बाउचर दिया जायेगा, जिससे वह पन्द्रह हजार रूपये तक टूलकिट खरीद सकेगा। साथ ही एक आई.डी. कार्ड एवं प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। पहली बार रू. 01.00 लाख का ऋण पॉच फीसदी व्याज की दर पर दिया जायेगा। इसको 18 माह में अदा करना होगा। तत्पश्चात रू. 02.00 लाख का ऋण दिया जायेगा। इसको भी तय समयसीमा पर जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग केन्द्र तथा उद्यमिता विकास केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है। 

     ➖   ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत